10 集

रोज़मर्रा की खबरें, न्यूज़ बुलेटिन। संचालन: SRM PODCASTS. Visit srmpodcasts.com
Daily News Bulletin.

Taaza Khabar - Daily News Headlines SRM Podcasts

    • 新聞

रोज़मर्रा की खबरें, न्यूज़ बुलेटिन। संचालन: SRM PODCASTS. Visit srmpodcasts.com
Daily News Bulletin.

    ताज़ा खबर #10: अमित शाह का ब्यान व अन्य खबरें

    ताज़ा खबर #10: अमित शाह का ब्यान व अन्य खबरें

    30th November

    Ep 10:


    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा की वो तीन विवादस्पद कृषि कानून को लेकर विचार करने को तैयार हैं अगर किसान अपने प्रदर्शन की जगह बदल लें।  रविवार की रात जे पी नड्डा के घर अमित शाह और कई बड़े भाजपा नेताओं की बैठक।  पिछले तीन दिन से किसान कर रहे हैं राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन।

    राजस्थान में लगेगा रात्रि कर्फ्यू।  राजस्थान के 13 जिलों में 1 से 31 दिसंबर तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लगेगा रात्रि कर्फ्यू। कोटा, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, टौंक, सीकर और गंगानगर में लगेगा कर्फ्यू।  सामानों की आवाजाही और शादी समारोह में छूट रहेगी।

    किसानों के समर्थन में हरियाणा की सभी खाप पंचायते। कल दिल्ली जाएंगे खाप प्रधान।  ANI के मुताबिक हरियाणा के खाप प्रधान और दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान ने कहा की राज्य की सब पंचायतों ने सर्वसम्मति से किसानो के समर्थन में आने का फैसला किया है।

    सीरम इंस्टिट्यूट ने दाखिल किया १०० करोड़ का मुकदमा। यह मुकदमा उस वालंटियर के खिलाफ दायर किया गया है जिसने कहा था की सीरम के वैक्सीन का उसपर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था।  सीरम इंस्टिट्यूट ने इस दावे को ख़ारिज किया है।

    • 1 分鐘
    ताज़ा खबर #9: लव जिहाद के खिलाफ कानून को मंज़ूरी व अन्य खबरें

    ताज़ा खबर #9: लव जिहाद के खिलाफ कानून को मंज़ूरी व अन्य खबरें

    28th November daily news headline

    Ep 9:


    उत्तर प्रदेश में गैर कानूनी धर्मपरिवर्तन को खिलाफ अध्यादेश को मंजूरी। शनिवार सुबह राज्यपाल आनंदी बेन ने दी अध्यादेश को मंजूरी। गैरकानूनी तौर पर धर्म परिवर्तन करने पर होगी दस साल तक की कठोर सज़ा।  पदेश सरकार के प्रवक्ता ने ये भी बताया की सामूहिक धर्म परिवर्तन पर भी कड़े प्रावधान हैं।

    जम्मू कश्मीर में DDC चुनाव का पहले चरण का मतदान जारी।  43 निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहा है चुनाव। कुल 1427  उम्मीदवार मैदान में हैं और सात लाख मतदाता कर सकेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल।  370 हटने के बाद ये होगा पहला चुनाव।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन से की बात। ट्रेड और डिफेन्स में सहयोग बढ़ाने पर सहमति। दोनों नेताओं ने कोरोना ने से बड़ी समस्याओं और चुनौतियों पर चर्चा की।

    हज़ारों की संख्या में प्रदर्शन करें आज दिल्ली पहुंच सकते हैं किसान।  किसान कानून बिल के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुँच सकते हैं किसान।  दिल्ली पुलिस ने दे दिया है किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति।

    • 1 分鐘
    ताज़ा खबर #8: कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार व अन्य खबरें

    ताज़ा खबर #8: कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार व अन्य खबरें

    22nd November

    Ep 8:


    दिल्ली में कोरोना के अब तक के एक दिन के सर्वाधिक मामले। पिछले 24  घंटे में 5879  नए केस। महाराष्ट्र में भी आए कल 5760 केस। भारत में कोरोना के कुल मामले 91 लाख के पार।

    राजस्थान के आठ जिलों में लगेगा कर्फ्यू। रात 8 से सुबह 6 बजे तक घरों में रहेंगे लोग, मास्क न पहनने पर 200 की जगह 500 रु. जुर्माना। शनिवार रात हुई आपात कैबिनेट मीटिंग के बाद जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, अलवर और भीलवाड़ा में रात 8 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया।

    कॉमेडियन भारती सिंह हुईं गिरफ्तार। नारकोटिक्स ब्यूरो ने ड्रग्स के सिलसिले में उनको गिरफ्तार किया है। भारती के ऑफिस से 86.5 ग्राम गांजा मिला है। भारती के साथ उनके पति हर्ष लिंबचिया को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों पति-पत्नी ने गांजा के सेवन करने की बात को कबूला।

    सुरक्षा बालों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए। बिहार के गया जिलें में शनिवार रात सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़। 205  कोबरा और बिहार पुलिस ने मिल कर दिया ऑपरेशन को अंजाम।

    • 1 分鐘
    ताज़ा खबर #7: हाफिज सईद को जेल व अन्य खबरें

    ताज़ा खबर #7: हाफिज सईद को जेल व अन्य खबरें

    20th November

    Ep 7:


    गुजरात में बंद रहेंगे 23 नवम्बर से स्कूल और कॉलेज।  अहमदाबाद में भी रात 9 बजे से सुबह 6  बजे तक लगा रहेगा कर्फ्यू। कोरोना के बढ़त हुए मामलों को देखते हुए उठाया गया कदम।  कोरोना के आ चुके हैं अहमदाबाद में अबतक 45000  मामले।

    बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर दिया इस्तीफा। मेवालाल चौधरी के ऊपर आरोप है की उन्होंने बिहार कृषि विश्विद्यालय में कुलपति की नियुक्ति को लेकर धांधली की। 16 नवम्बर को ली थी मेवालाल चौधरी ने मंत्री पद की शपथ।

    जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद को दस साल की जेल। आतंकी फंडिंग के मामले में दोषी पाया गया है हाफिज सईद को।  हफ़ीज़ सईद है मुंबई 26/11 हमले का मास्टरमाइंड। पाकिस्तान की आतंक निरोधी अदालत ने सईद की संपत्ति जब्त करने का निर्देश दिया है और 1.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

    SEBI ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सहारा समूह से मांगे 626 अरब रुपये।   (SEBI) ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सहारा अपने निवेशकों से ली पूरी राशि को 15 फीसद सालाना ब्याज के साथ जमा करने के कोर्ट के साल 2012 और 2015 के आदेश का पालन करने में विफल रहा है।

    • 1 分鐘
    ताज़ा खबर #6: जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकवादियों के बीच में भिड़ंत व अन्य खबरें

    ताज़ा खबर #6: जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकवादियों के बीच में भिड़ंत व अन्य खबरें

    19th November

    Ep 6:


    दिल्ली में कोरोना की शुरुआत से अब तक की एक दिन में सबसे ज़्यादा मौतें।  पिछले 24  घंटे में हुई कोरोना से 131  मौत। इससे पहले 12 नवम्बर को 104  लोगो की मौत हुई थी। करना संक्रमण के दिल्ली में कुल पांच लाख मामले पार।  पिछले 24  घंटे में 7486  कोरोना के नए मामले।

    जम्मू कश्मीर के नगरोटा जिले में सेना और सुरक्षा बलों के बीच में भिड़ंत। दोनों और से चल रही गोलीबारी के बीच चार आतंकवादियों की मौत। बस में बैठ कर जम्मू से कश्मीर जा रहे थे आतंकवादी। इससे पहले पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बालों पर ग्रेनेड फेंकने की कोशिश की गई थी जिसमे 12  सिविलियन्स हुए थे घायल।

    ट्विटर इंडिया ने मानी अपनी गलती। डेटा प्रोटेक्शन बिल पर संसद की संयुक्त समिति को एक ऐफ़िडेविट के ज़रिए माफ़ी माँगी है। ट्विटर ने पिछले महीने एक पोस्ट में लद्दाख़ को चीन का हिस्सा दिखा दिया था। मीनाक्षी लेखी जो कमिटी की अध्यक्ष है उन्होंने आज एक विडियो के द्वारा यह जानकारी साझा की। ट्विटर ने अपनी गलती में सुधार करने के लिए 30 नवम्बर तक का वक्त माँगा है।

    वीके ससिकाला ने भरा दस करोड़ का जुर्माना, वकील ने कहा की समय से पहले हो सकती हैं रिहा। आय से अधिक सम्पति के मामले में सजा काट रही है ससिकाला। वहीँ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने स्पष्ट किया है कि शशिकला की संभावित रिहाई से हमारी पार्टी और सरकार उनसे और उनके परिवार से दूरी बनाए रखने के रुख में बदलाव नहीं होगा।

    • 1 分鐘
    ताज़ा ख़बर #5: कोश्यारी जाएँगे सप्रीम कोर्ट व अन्य खबरें

    ताज़ा ख़बर #5: कोश्यारी जाएँगे सप्रीम कोर्ट व अन्य खबरें

    भारत में चार महीने में पहली बार कोरोना के रोज़ाना मामले तीस हज़ार से कम। देश भर में कोरोना के अब तक 8874291 मामले। कुल सक्रिय मामलों की संख्या साढ़े चार लाख के क़रीब। कोरोना से हो चुकी है एक लाख तीस हज़ार मौतें।

    उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में पंद्रह साल की रेप पीड़ित की मौत। पीड़ित परिवार के मुताबिक़ दुष्कर्म के बाद की थी जलाने की कोशिश। तीन महीने पहले हुआ था बलात्कार। सभी आरोपी जेल में।

    उत्तराखंड हाई कोर्ट की नोटिस के ख़िलाफ़ महाराष्ट्र के गवर्नर कोश्यारी गाए सप्रीम कोर्ट। उत्तराखंड में दायर याचिका के मुताबिक़ कोश्यारी ने मुख्यमंत्री रहते हुए नहीं जमा किया था सरकारी बंगले का किराया।

    सप्रीम कोर्ट ने कहा की सीबीआई के पूर्व डिरेक्टर की जाँच सीबीआई द्वारा करना प्राकृतिक न्याय सिद्धांतों का उल्लंघन है। मीट के कारोबारी कुरेशि के ऊपर चल रहा है भ्रष्टाचार का मामला, पूर्व डिरेक्टर ए॰पी॰ सिन्हा और रणजीत सिंह भी हैं जाँच के दायरे में।

    • 1 分鐘

關於新聞的熱門 Podcast

Global News Podcast
BBC World Service
端聞 | 端傳媒新聞播客
端传媒音頻 | Initium Audio
The Daily
The New York Times
The Rest Is Politics: US
Goalhanger
Hong Kong Today
RTHK.HK
FT News Briefing
Financial Times