KIDS AUDIO STORIES

Get exclusive content, ad free

試聽期結束後,每月 $150.00 或每年 $1,290.00。

Rapunzel Ki Kahani

एक बार की बात है, बहुत दूर एक देश में रॅपन्ज़ेल नाम की एक लड़की रहती थी। उसकी सुंदरता, धूप की चमचमाती किरणों सी थी, और उसके सुनहरे, लंबे बाल उसकी सुंदरता को और बढ़ा देते थे। लेकिन एक ईर्ष्यालु जादूगरनी ने, ईर्ष्या में चूर होकर, रॅपन्ज़ेल को एक ऊंची मीनार में बंद कर दिया। उस मीनार में रॅपन्ज़ेल के भाग्य ने एक ऐसा मोड़ लिया, जिसने उसे एक राजकुमार से मिला दिया, जो उसके अंधकार को दूर करने में उसकी मदद करता है। तो आइए, मिलकर सुनते हैं "रॅपन्ज़ेल" की जादुई कहानी। अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ:  https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/

集數

  1. 第 1 集

    जादूगरनी का बगीचा

    बहुत समय पहले की बात है, एक पति पत्नी एक बच्चे के लिए तरस रहे थे, और उनकी प्रार्थनाएँ तब सुनी गईं जब महिला को पता चला कि वह माँ बनने वाली है। जादूगरनी फ्राउ गोथेल के सुंदर बगीचे के बगल में रहने वाले उस जोड़े के घर में एक खिड़की थी, जहां से वह सुंदर बगीचा साफ दिखाई देता था जिसमें स्वादिष्ट रॅपन्ज़ेल के पौधे लगे थे, और उसके आगे एक विशाल दीवार थी। इस कहानी के पहले भाग में, हम जानेंगे कि कैसे एक महिला की रॅपन्ज़ेल के पौधों को खाने की तीव्र इच्छा उसके पति को बगीचे में जाने के लिए मजबूर करती है। और वहाँ जब उसका सामना जादूगरनी से होता है तो रॅपन्ज़ेल ले जाने के बदले उसे एक आश्चर्यजनक शर्त को मानना पड़ता है। आखिर वह शर्त क्या होगी, जानने के लिए सुनें यह एपिसोड! अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ:  https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/

    5 分鐘
  2. 第 2 集 ・ 訂閱者限定

    ऊंची मीनार की कैद

    रॅपन्ज़ेल की कहानी के दूसरे भाग में आपका स्वागत है। इस भाग में हम देखेंगे कि कैसे जादूगरनी ने उस हताश जोड़े से नवजात बच्ची को लेकर उसकी रहस्यमयी शर्त को अंजाम दिया। रॅपन्ज़ेल नाम की वह बच्ची बड़ी होकर सबसे खूबसूरत लड़की बन गयी, लेकिन उसके जीवन में एक बड़ा मोड़ आया, जब बारह साल की उम्र में, जादूगरनी उसे घने जंगल के अंदर एक बिना दरवाजों की मीनार में बंद कर आई। साल बीते, और एक राजकुमार, रॅपन्ज़ेल की सुरीली आवाज़ से मोहित होकर, मीनार के रहस्य को उजागर करने के लिए आया। रॅपन्ज़ेल और राजकुमार की मुलाक़ात कौन सा मोड़ लेकर आई, जानने के लिए सुनें यह एपिसोड। अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ:  https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/

    4 分鐘
  3. 第 3 集 ・ 訂閱者限定

    उलझा हुआ भाग्य

    रॅपन्ज़ेल की कहानी के तीसरे और आखिरी भाग में आपका स्वागत है।  इस भाग में, हम देखेंगे कि कैसे अपनी आज़ादी के लिए तरसती रॅपन्ज़ेल, राजकुमार के साथ एक योजना तैयार करती है। हर शाम, राजकुमार एक रेशम का एक टुकड़ा लाता है, जिससे सीधी बुनकर रॅपन्ज़ेल मीनार से निकल सकती है और वह दोनों एक नया जीवन शुरू कर सकते हैं। जादूगरनी, उनकी योजना से तब तक बेखबर रहती है जब तक कि रॅपन्ज़ेल के मासूम सवाल से यह सच्चाई उसके सामने नहीं आ जाती। गुस्से में आकर वह बेरहमी से रॅपन्ज़ेल के खूबसूरत बाल काट देती है और उसे एक सुनसान जगह पर छोड़ आती है। जैसे ही राजकुमार उस शाम को वहाँ आता है, वह अपने सामने जादूगरनी को पाता है जो उससे कहती है कि वह फिर कभी रॅपन्ज़ेल को नहीं देख पाएगा। तो राजकुमार रॅपन्ज़ेल से कभी मिल पाएगा या नहीं? जानने के लिए सुनें यह आखिरी एपिसोड। अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ:  https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/

    4 分鐘

包含訂閱福利的節目

KIDS AUDIO STORIES

Get exclusive content, ad free

試聽期結束後,每月 $150.00 或每年 $1,290.00。

簡介

एक बार की बात है, बहुत दूर एक देश में रॅपन्ज़ेल नाम की एक लड़की रहती थी। उसकी सुंदरता, धूप की चमचमाती किरणों सी थी, और उसके सुनहरे, लंबे बाल उसकी सुंदरता को और बढ़ा देते थे। लेकिन एक ईर्ष्यालु जादूगरनी ने, ईर्ष्या में चूर होकर, रॅपन्ज़ेल को एक ऊंची मीनार में बंद कर दिया। उस मीनार में रॅपन्ज़ेल के भाग्य ने एक ऐसा मोड़ लिया, जिसने उसे एक राजकुमार से मिला दिया, जो उसके अंधकार को दूर करने में उसकी मदद करता है। तो आइए, मिलकर सुनते हैं "रॅपन्ज़ेल" की जादुई कहानी। अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ:  https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/

「Chimes - Indian Stories」的更多內容