
16 episodes

Neuro Gyan || न्यूरो ज्ञान - ज्ञान भी - समाधान भी Dr. Apoorva Pauranik
-
- Health & Fitness
न्यूरोज्ञान पॉडकास्ट के माध्यम से आप जानेंगे विभिन्न न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के बारे में जानकारी, उन पर किया गया विशिष्ठ अध्ययन, विभिन्न सामाजिक, समसामयिक विषयों पर डॉ. अपूर्व पौराणिक द्वारा की गई टिपण्णी एवं और भी बहुत कुछ |
डॉ. अपूर्व पौराणिक, इंदौर के MGM मेडिकल कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर एवं पौराणिक अकेडमी ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन के डायरेक्टर हैं | आपने, अपने 40 वर्ष से अधिक के न्यूरोलॉजिकल चिकित्सा एवं अध्यापन के महत्वपूर्ण अनुभव को "न्यूरो ज्ञान" के रूप में संजोया हैं |
यह एक प्रयास हैं न्यूरोलॉजी जैसे जटिल विषय को हिन्दी भाषा में, आसन शब्दों में डॉक्टर्स, मेडिकल प्रेक्टिशनर्स, यहाँ तक की आम जनमानस तक पहुचाने का |
-
Episode: 16 - स्मृति लघु दोष / Transient Global Amnesia (TGA) - डॉ. अपूर्व पौराणिक
यह एक न्यूरोलॉजिकल रोग है। बहुत कॉमन तो नहीं है। कम ही होता है, लेकिन कई बार चिंता का कारण बन जाता है।
डॉक्टर्स के लिए, न्यूरोलॉजिस्ट के लिए इसका निदान करना diagnosis करना कभी कभी चुनौती बन जाता है। कोई व्यक्ति अच्छा भला है, काम कर रहा है और अचानक से TGA का दौरा आ जाता है। इसमें व्यक्ति होश में रहता है।
वह अपनी पहचान को नहीं खोता। अपनी पुरानी स्मृतियों को नहीं खोता। उसका general knowledge जिसको हम सिमेंटिक मेमोरी कहते हैं, वह बनी रहती है।
लेकिन जिस क्षण से यह दौरा शुरू हुआ उस क्षण से, आगामी कुछ घंटों तक, जबतक कि यह अवस्था चलती है, उस व्यक्ति की नई स्मृति बनना बंद हो जाती है।
इसके लक्षण या clinical features कुछ रोचक है, interesting है, कुछ अलग प्रकार के हैं।
आइये जानते हैं इंदौर के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अपूर्व पौराणिक से TGA के लक्षण, निदान एवं उपचारों के बारे में.... -
Episode: 15 - भाषा और कुछ मुद्दे - डॉ. अपूर्व पौराणिक
प्रिय मित्रों!
आज मैं भाषा को लेकर पांच प्रश्न या पांच मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा कर रहा हूं।
1. भाषा को पेयजल या कितनी बहता नीर
2. भाषा कितनी शुद्ध कितनी अशुद्ध
3. तीसरा भाषा कितनी सरल या कितनी कठिन?
4. उर्दू मिश्रित हिन्दुस्तानी या संस्कृतनिष्ठ
5. देवनागरी लिपि या रोमन लिपि
कबीरदास जी शायद कह गए थे कि संस्कृत कूप-जल हैं जबकि भाषा बहता नीर और सही बात हैं कुछ भाषाएं समय के साथ रूढ़ हो जाती हैं, कंजरवेटिव हो जाती हैं, उनकी परिवर्तनशीलता कम हो जाती। वे कुएं के पानी के समान हो जाती हैं | जबकि भाषा तो सदा परिवर्तनशील है |
लेकिन कभी-कभी प्रश्न उठता है कि बहता जल तो अच्छी बात है, भाषा का परिवर्तनशील होना अच्छी बात है, लेकिन उस बहते जल की गति कैसी हो? एक शांत, धीमी गति से, मध्यम गति से गंभीर नदी बहती है | या कल कल करती हुई एक पहाड़ी नदी के समान.... -
Episode: 14 - कितनी जुबाने || क्या हैं भाषा एवं मस्तिष्क का सम्बन्ध
इंसान अपनी भावनाओं को शब्दों के माध्यम से व्यक्त करता हैं | इन शब्दों को एक रूप में पिरोने के लिए एक भाषा की जरुरत होती हैं |
भाषा और न्यूरोलॉजी के बीच भी एक सम्बन्ध होता हैं |
बहुत कम लोगो को पता होता हैं कि एक व्यक्ति को एक से अधिक भाषाएँ सीखना चाहिए या नहीं ?
नई भाषा सिखने का मस्तिष्क पर क्या प्रभाव पड़ता हैं ?
भाषा निपुणता से किन न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से बचा जा सकता हैं ?
आदि सवालों के जवाब दे रहे हैं, इंदौर के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अपूर्व पौराणिक
अपनी भाषा की निपुणता का आंकलन यहाँ करें
Language Experience and Proficiency - Questionnaire (LEAP)
https://www.arth-dhwani.com/leap.html -
Episode: 13 - कैसे तय हैं डॉक्टर मरीज़ की बीमारी || निदान के विभिन्न पायदान || Steps of Diagnosis
निदान की अनेक पायदाने होती हैं |
कभी कभी केवल एक जाँच या एक मुलाक़ात में ही डॉक्टर किसी बीमारी को लेकर निष्कर्ष पर नहीं पहुचते |
किसी मरीज़ को कौन-सी न्यूरोलॉजिकल बीमारी हैं यह जानने के लिए डॉक्टर निदान (डायग्नोसिस) की एक लम्बी प्रक्रिया का पालन करता हैं |
मरीज़ से विभिन्न प्रकार के सवाल जवाब किए जाते हैं |
क्या आप जानते हैं मरीज़ का उपचार शुरू होने के पूर्व डॉक्टर द्वारा कौन कौन से सवाल जवाब किए जाते हैं...
जानिए इंदौर के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अपूर्व पौराणिक से निदान के विभिन्न पायदान (Steps of Diagnosis) -
Episode: 12 || यह न्यूरोलॉजी नहीं हैं || इन बीमारियों के लिए न्यूरोलॉजिस्ट के पास न जाएँ || डॉ. अपूर्व पौराण
कुछ लोगो के मन में न्यूरोलॉजिस्ट को लेकर मन में गलत जानकारी होती हैं| उन्हें लगता हैं न्यूरोलॉजिस्ट नसों के डॉक्टर होते हैं | वे नसों से सम्बंधित बीमारियों का इलाज़ करते हैं, उसकी व्याधियों का उपचार करते हैं |
क्या आप भी यही गलती करते हैं?
जाने इंदौर के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अपूर्व पौराणिक से न्यूरोलॉजी विषय के महत्वपूर्ण बिंदु कि मानव शरीर के किन अंगों का सम्बन्ध न्यूरोलॉजी से नहीं हैं | किन बीमारियों का उपचार न्यूरोलॉजिस्ट करते हैं, एवं किन बीमारियों का नहीं आदि | -
Episode: 11 || न्यूरोलॉजी क्या हैं ? || डॉ. अपूर्व पौराणिक
कई लोग न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, साईकेट्रिस्ट को एक ही समझते हैं | वास्तव में ऐसा नहीं हैं | न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का एक बहुत बड़ा खंड होता हैं, इनमे से कुछ का इलाज़ न्यूरोलॉजिस्ट तो कुछ का न्यूरो सर्जन इलाज करते हैं |
बच्चो के लिए न्यूरोलॉजिस्ट भी अलग होते हैं | कुछ लोग बच्चो एवं वयस्कों के लिए एक ही न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाते हैं | बच्चो की न्यूरोलॉजिकल बीमारियों एवं वयस्कों की न्यूरोलॉजिकल बीमारियों में कुछ अंतर होता हैं |
जानिए इंदौर के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अपूर्व पौराणिक से न्यूरोलॉजी से सम्बंधित कुछ सवालों के जवाब.