Teen Taal

Teen Taal is a witty, comedy oriented Hindi podcast where three musketeers talk about various issues with a pinch of humour and fun. The topic of conversation varies from politics, Indian society, jokes, Viral stuff on social media, food, movies and many more. Catch your share of fun every Saturday with Kamlesh Kishore Singh, Kuldeep Mishra & Asif Khan. इस पॉडकास्ट के नायक और खलनायक हैं,तीन तिलंगे- कमलेश किशोर सिंह, आसिफ खान और कुलदीप मिश्र. ये तीनों लोग हफ़्ते की घटनाओं पर अतरंगी अंदाज़ में बातें करते हैं, ठहाकों के साथ और अपने अपने biases के साथ. ये पॉडकास्ट सबके लिए नहीं है. जो घर फूंके आपना, सो चले हमारे साथ. यानी वही लोग सुनें जिनका आहत होने का पैरामीटर ज़रा ऊंचा हो. हर शनिवार, आज तक रेडियो पर. जय हो.

  1. 5 days ago

    बिहार के पोदीना सिंह, तन-बदन के टंटे और पीक का प्रक्षेपण : तीन ताल S2 Ep 180

    - देश को बचाने की शुरुआत से तीन ताल की बतरस चालू, मुंबई यात्रा और तीन तालियों का शुक्रिया - एमरिका के पेंटागन का FORTRESS प्लान और बिजली ग्रिड ठप होने की आशंका - एमएलएसी इलेक्शन की ज़रूरत क्या है? अनंत सिंह और नीरज कुमार की तू-तू मैं-मैं और साथ में पुदीना सिंह और गैस निकालने का चुनावी विज्ञान - निर्वाचन आयोग की पोस्ट, मतदाता सूची में ‘राम ने यादव को मारा’ और ‘राम ने शर्मा को मारा’ - मल्लिकार्जुन खरगे का बयान और बीजेपी की राजनीतिक रणनीति - इसराइल चुनाव: नेतन्याहू का गठबंधन आगे पर बहुमत से दूर - धनतेरस से तीन ताल की सदस्यता: तीन तालिया, पक्का तीन तालिया, तीन ताल का जिगरी और साइलेंट सपोर्टर - एजेंडा : छोटी बीमारियाँ और बड़े घरेलू विशेषज्ञ और नौरंगी का धुआं - बीमारी का भी वर्ग-संघर्ष, अमीर को एसिडिटी, गरीब को गैस और दांत का दर्द और खट्टी डकार - कान में तेल डालने की परंपरा और बुज़ुर्गों का अटूट भरोसा, कान की खुजली और नागरिक कर्तव्य - देसी भाषा में बीमारी का वर्णन, जुकाम और मुफ़्त का वॉइस मॉड्यूलेटर और खुजली, फुंसी और बालतोड़ - बिलनी और लोककथा का चिकित्सा विज्ञान, हिचकी और प्रेमियों की सूची साथ में छोटी बीमारी और बड़ा बाज़ार - बिज़ार खबर में : गुटखे की पीक और ग्यारह हज़ार वोल्ट की तार, थूकने की कला और भारतीय सार्वजनिक जीवन - प्राणों से प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल - साउंड मिक्स : सूरज

    बिहार के पोदीना सिंह, तन-बदन के टंटे और पीक का प्रक्षेपण : तीन ताल S2 Ep 180
  2. 24 Oct

    मुंशी की मुंडी, वकालत में वज़न और मीट न मिला रे मन का : तीन ताल S2 179

    - खान चा के दुद्धी से वापसी के बाद तीन ताल की शुरुआत - टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस रियल और रील हीरो पर बतरस - लॉरेंस बिश्नोई को साहब कहने वाला वीडियो वायरल और आदरसूचक शब्द पर बतकही - रावण दहन के साथ-साथ कॉकरोच जनता पार्टी चिढ़ाने के लिए कॉकरोच का पुतला दहन - शरजील इमाम का इंटरव्यू और अभिव्यक्ति की आज़ादी से जुड़ा सवाल - राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा और बिज़नस क्लास का सुख और आईफोन-एंड्रॉयड लेने की सद्बुद्धि - जाने-माने सिंगर दलेर मेहंदी की उत्तराखंड में हुई एक लाइव कंसर्ट को लेकर उठे बवाल बतरस - एजेंडा में - केस-मुकदमा-कोर्ट-कचहरी पर बतरस - कपड़ा और बाल काटने वाले दरोगा और पिंजरा में बंद करने की सज़ा - मुंशी कैसे चलाते हैं थाना? कोर्ट में हड़ताल के मजेदार कारण - प्रशांत भूषण और अभिषेक मनु सिंघवी जैसे वकील ही बदलाव लाते हैं? - कैसे बेवकूफ बनाते हैं वकील और संविधान में नियम-कानून का झोल - एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम का दुरुपयोग करवाने वाले लोग - जेल में कैदियों की नैतिकता और आपस में मार कुटाई - बवासीर के नामपर सिपाहियों का छुट्टी लेने का अतरंगी तरीका और कट्टा गुरु, गोहत्या वाले वकील, मेड़ वाले वकील - बिजार खबर में दिल्ली से बारात शहनवाज़ बनकर पहुंची, नवरात्र की थाली में मीट आया और प्रेम कहानी का भेद बिरयानी की भाप में खुल गया! - चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : सूरज

    मुंशी की मुंडी, वकालत में वज़न और मीट न मिला रे मन का : तीन ताल S2 179
  3. 17 Oct

    पवन गैंडा, तेल-पिपासु और चतुर-बुड़बक होने के 100 फायदे : तीन ताल S2 Ep 178

    - खान चा के बगैर प्रड्यूसर अतुल तिवारी के साथ तीन ताल की शुरुआत हुई - 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें' विपक्ष की सबसे बड़ी डिमांड! और मतदाता सूची की पारदर्शिता और चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल - अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास का डिटेन होना - जंतर-मंतर अब विरोध स्थल क्यों नहीं रहा? दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया है और रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड को नए विकल्पों के रूप में नामित किया है. इस पर ताऊ का अतंरगी ऐंगल सुनिए - राजनीति के प्लेइंग इलेवन में कौन हैं? नेहा बोरा बनीं छात्र आंदोलन का प्रमुख चेहरा? - अर्थशास्त्री और सामाजिक कार्यकर्ता ज्यां द्रेज का नाम चर्चा में! पत्रकारों को उन्हें क्यों पहचाना चाहिए और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की चाल - तानाशाही अच्छी चीज़ कैसे थी? ताऊ ने बताया और हूतियों से कोई लड़ क्यों नहीं पाता ये भी - एजेंडा में बुद्धू पर बातचीत और बुद्धू-मूर्ख में फ़र्क़ - हाथी जंगल का राजा क्यों नहीं बन पाता और फिल्मों के बुद्धू कैरेक्टर - बुद्धुओं की खास बातें क्या हैं? बुद्धुओं की सकारात्मकता - डोनाल्ड ट्रम्प बुद्धू हैं कि नहीं? और दिए से तेल पीने का किस्सा - ज़िंदा तंबाकू और बुद्धू इंसान की इनोसेंस और ब्लॉक प्रमुख बनने का तरीका - बिज़ार खबर में तोहफे से परेशान वीरमणि - तीन तालियों की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल - साउंड मिक्स : सूरज

    पवन गैंडा, तेल-पिपासु और चतुर-बुड़बक होने के 100 फायदे : तीन ताल S2 Ep 178
  4. 10 Oct

    केचुआ में मुचुआ की मुसीबत, धरनाभोज और बिहार की आहत सामग्री : तीन ताल S2 Ep. 177

    - मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नेता विपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का प्रोटेस्ट - कहानियों की प्रतिस्पर्धा और नेहा बोरा, अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका जैसे युवा नेताओं का उदय - ताऊ, सरदार और खान चा के अतरंगी सपने और फ्रांस में प्रोटेस्ट का मौसम - प्रदर्शनकारियों को क्या आना चाहिए? सरदार ने बताया, नाना पाटेकर का निधन और उनकी फिल्मों पर चर्चा - एजेंडा में छवियों पर बतरस, इमेज मेकिंग और नरेटिव पर चर्चा - इंसान, वस्तु और ट्रेनों और नेताओं की छवि पर बतरस - सलमान खान और अजित जैसे ऐक्टर की छवि - छवियों का निर्माण कैसे होता है? विदेशों में भारत की छवि कैसी होती है? - राहुल गांधी के दिल में इजरायल की छवि और वर्ल्ड वॉर 2 में अमेरिका के दिमाग में जापान की छवि - गुलाब-गेंदा जैसे फूलों और बॉडी बिल्डर की छवि - बिज़ार खबर में राहत सामग्री से मृत्यु - चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल -साउंड मिक्स : सूरज

    केचुआ में मुचुआ की मुसीबत, धरनाभोज और बिहार की आहत सामग्री : तीन ताल S2 Ep. 177
  5. 3 Oct

    ज्ञानू गो बैक, निगरगंड उस्तादी और इंद्रदेव को नोटिस : तीन ताल S2 Ep 176

    - पीनी पड़े के गीत से हुई तीन ताल की शुरुआत - दुबई से इजरायल जा रहे प्लेन 'फ्लाईदुबई' की हाईजैक की साजिश - 9/11 के बाद मुसलमानों के लिए कैसे बदल गई दुनिया - सरदार की शरीर में हरिओम पवार की आत्मा - लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में तनाव और तोड़फोड़ और ताऊ की जेन ज़ी को सलाह - अधूरी जानकारी, पूरी बेचैनी और अफ़वाह की फुल-साइज़ कहानी - ज्ञानेश कुमार के खिलाफ और आंदोलन की मांग और चुनाव निरस्त करने की मांग - झारखंड को आज़ाद करने की डिमांड - एजेंडा में 'उस्ताद' पर बतरस - ताऊ और खान चा के उस्ताद के किस्से - उस्ताद और अध्यापक में अंतर और उस्ताद की ज़रूरत - मोहल्ले के उस्ताद अंकल-आंटी और उस्ताद पर शेरो शायरी - बिजार : इंद्रदेव पर जनसुनवाई, बादल विभाग को नोटिस और देवराज को कारण बताओ!

    ज्ञानू गो बैक, निगरगंड उस्तादी और इंद्रदेव को नोटिस : तीन ताल S2 Ep 176
  6. 26 Sept

    दिल्ली की दिमाग़ी दही, बिगड़ैल बिहार और नेता जी का नागिन डांस : तीन ताल S2 175

    चुनाव आयोग का विवाद और CEC ज्ञानेश कुमार निशाने पर - जमुई की घटना का वायरल वीडियो, नाबालिगों के साथ मारपीट-छेड़छाड़ और पुलिस की कार्रवाई - बिहार की संस्कृति कैसे सुधरेगी? ताऊ सरदार ने बताया - अभिनव चतुर्वेदी के साथ क्रिकेट और फिल्मों और दिल्ली पर बतरस चालू - मनीषा कोइराला के भाई का रोल और सौदागर फिल्म के किस्से राजकुमार और दिलीप कुमार की मस्ती - दिल्ली में पहली बार आने के किस्से और होलडॉल के साथ मजनू का टीला, हौज रानी, खिड़की गाँव, बेर सराय, फतेहपुर बेरी और पहाड़ी इमली से कड़कड़डूमा तक बतकही - दिल्ली के गोल चक्कर और खो जाने की आदत - दिल्ली और मुंबई में फरक और दिल्ली की चाट, गोलगप्पे से शाही पनीर तक वही पुराना मेन्यू और मिस्सी रोटी की अनन्त उपेक्षा - जमनापार दिल्ली की बातें और बार-बार लुटने वाली दिल्ली - पावर के करीब दिल्ली और दिल्ली की हवाबाज़ी और मुंबई और दिल्ली के अलग अलग दलाल स्ट्रीट - दिल्ली के अतरंगी खाने और कल्चर के नमपर धोखा - चावड़ी बाज़ार, चांदनी चौक, भगीरथ पैलेस और नेहरू प्लेस जैसी जगहें - कुछ घटिया शेर सुनिए और सुनिए महेंद्र सिंह धोनी का परिचय - बिज़ार खबर : जालौन में 20 बोरी सीमेंट, थाने का कमरा और ‘नागिन डांस’ - तीन ताल की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल - साउंड मिक्स : सूरज

    दिल्ली की दिमाग़ी दही, बिगड़ैल बिहार और नेता जी का नागिन डांस : तीन ताल S2 175
  7. 19 Sept

    मार्मिक छुच्छी, मणिकर्णिका पर दीक्षांत समारोह और हूतियों का हूतियापा : तीन ताल S2 174

    - कवि और नागरी प्रचारिणी सभा काशी के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल के साथ तीन ताल की शुरुआत - आस्तीन के सांप, ब्रिक्स डिनर का ‘वेज मेन्यू’ विवाद और बनारस में मांसाहार की परंपरा - UPI में नया MDR, डिजिटल इंडिया का डिजिटल कांटा, P2P फ्री और दुकानदार से प्यार - हूती आया, हूती गया और हूती विद्रोहियों ने सऊदी का F-15 फाइटर जेट मार गिराया - एजेंडा में मृत्यु का टाइमटेबल और मौत का कोई PNR नंबर, जिंदगी की आखिरी खबर, सबसे पुरानी ब्रेकिंग - कंधा चार, सलाह चालीस के साथ शव-यात्रा और जीवन का दीक्षांत समारोह - मौत के मुहाने पर भी क्लिफहैंगर, रोने और न रो पाने वाले लोगों की मुश्किल - बनारस के मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट पर रोना मना है? - मृत्यु की सबसे उपयुक्त संज्ञा और काल-अकाल का अनिश्चितता - बनारस में प्रेमचंद, आचार्य रामचंद्र शुक्ल, महामना मदन मोहन मालवीय, महाराज बनारस और कमलापति त्रिपाठी की शव-यात्रा - चिता पर सेंकी हुई रोटी का टोटका और एक पर एक फ्री की स्कीम - बिज़ार खबर और चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल - साउंड मिक्स : सूरज

    मार्मिक छुच्छी, मणिकर्णिका पर दीक्षांत समारोह और हूतियों का हूतियापा : तीन ताल S2 174
  8. 12 Sept

    नाराज़ फूफा, असत्य निकेतन, iPhone का मनुवाद और मायावती की 'RT': तीन ताल S2 173

    देश के नंबर वन कॉमेडी पॉडकास्ट 'तीन ताल' सीजन 2 के एपिसोड 173 में कमलेश ताऊ, आसिफ़ ख़ां चा और कुलदीप सरदार के साथ सुनिए: फूफा नाराज़ क्यों हो जाते हैं, ताऊ क्या 'एथेनॉल फूफा' हैं, भूतपूर्व और मौजूदा नाराज़ फूफा कौन हैं, क्या विपक्ष असल में नाराज़ फूफा ही होता है और नाराज़ फूफा के असली traits क्या हैं? फूफा के फुल-बॉडी ईगो मसाज से लेकर राजनीति में रिश्तों के नाम रखने की परंपरा तक, भारतीय राजनीति के असली फूफा किसे कहा जाना चाहिए? देश के जीजाओं को ताऊ ने चेतावनी दी और यह सवाल भी उठा कि फूफा खामखां बदनाम हैं या सच में वो तुनुकमिज़ाज होते हैं?गाँव के सार्वजनिक फूफा और पीएम मोदी के पॉलिटिकल कंसर्ट पर भी चर्चा हुई. सोशल मीडिया पर चल रहा 80s ट्रेंड और AI के दुरुपयोग पर भी बातचीत. 80s में खान चा और ताऊ का फैशन कैसा था, उस दौर में बात करने का सलीका क्या था और आज हम उस दौर की कौन-सी चीज़ें मिस करते हैं, इस पर भी चर्चा हुई. रेज बढ़ने और Fight or Flight की प्रवृत्ति से लेकर इस सवाल तक बात पहुँची कि इंसान आखिर किस चीज़ से भरा पड़ा है और क्या हमें रिक्तता की ओर लौटना चाहिए. सत्य निकेतन की घटना के बहाने हमारे यहाँ Safety Culture के न होने पर बात हुई और ब्रह्मचर्य, कंट्रोल और पेरिस में एफ़िल टावर बंद होने में BAPS का प्रसंग भी आया. गरबा पर विवाद और मुसलमानों की एंट्री को लेकर शुरू हुई बहस के साथ यह भी समझने की कोशिश हुई कि गरबा और डांडिया में असल फ़र्क क्या है।साथ ही मिडिल ईस्ट में हूतियों की चुनौती, सऊदी अरब की समृद्धि और समृद्धि से पैदा होने वाले आलस्य पर भी ताऊ ने अपनी बातें रखी. आकाश आनंद को पार्टी से बाहर करने से लेकर मायावती को फ़ेवरेट लीडर बताने, दलित वोट बैंक पर चंद्रशेखर की नज़र और हमारे लोकतंत्र में मौजूद एक राजतंत्र पर लंबी बातचीत हुई. मायावती के शासनकाल को ताऊ ने किस तरह याद किया, यह भी सुनिए. Apple iPhone की कीमत पर हैरानी क्यों होती है, Upgradeitis क्या है, iPhone में मनुवाद कहाँ से आ गया और iPhone 18 Duo इतना महंगा क्यों है—इन सवालों के जवाब भी मिलेंगे. इमली का अंग्रेजी नामTamarind कैसे पड़ा, यह कहानी भी निकली. बिज़ार ख़बर में चोरी हुई स्कूटी का चालान आने के बहाने गाड़ी उधार देने और बाइक वाले चालाक दोस्तों के क़िस्से सुनने को मिलेंगे. फोन में नेटवर्क की वजह से रील न चल पाने पर जान गंवाने वाली महिला की घटना के बहाने मनोरंजन और Screen Addiction पर भी चर्चा हुई. सफ़ेद जूते बचाने के लिए बुज़ुर्ग की पीठ पर सवारी करने वाले पटवारी को भी रिमांड पर लिया गया और आखिर में आईं प्राणों से प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां. प्रड्यूसर: कुमार केशव छोटू प्रड्यूसर: मानव देव रावत साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह वीडियो एडिट: आशीष रावत/लोकेश कुमार

    नाराज़ फूफा, असत्य निकेतन, iPhone का मनुवाद और मायावती की 'RT': तीन ताल S2 173
4.4
out of 5
373 Ratings

About

Teen Taal is a witty, comedy oriented Hindi podcast where three musketeers talk about various issues with a pinch of humour and fun. The topic of conversation varies from politics, Indian society, jokes, Viral stuff on social media, food, movies and many more. Catch your share of fun every Saturday with Kamlesh Kishore Singh, Kuldeep Mishra & Asif Khan. इस पॉडकास्ट के नायक और खलनायक हैं,तीन तिलंगे- कमलेश किशोर सिंह, आसिफ खान और कुलदीप मिश्र. ये तीनों लोग हफ़्ते की घटनाओं पर अतरंगी अंदाज़ में बातें करते हैं, ठहाकों के साथ और अपने अपने biases के साथ. ये पॉडकास्ट सबके लिए नहीं है. जो घर फूंके आपना, सो चले हमारे साथ. यानी वही लोग सुनें जिनका आहत होने का पैरामीटर ज़रा ऊंचा हो. हर शनिवार, आज तक रेडियो पर. जय हो.

More From Aaj Tak Radio

You Might Also Like