यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानिय

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

  1. -5 ДН.

    यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 25 जुलाई 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...'ग़ाज़ा युद्ध, तानाशाही और जलवायु न्याय, दुनिया नैतिक संकट से दो-चार', ऐसा क्यों कहा यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने.जानेंगे ग़ाज़ा के ताज़ा हालात की जानकारी, जहाँ इसराइली हमलों में मौतें और व्यापक विनाश जारी, सहायता आपूर्ति पर भी पाबन्दी जारी.बहुत से अफ़ग़ान लोग, स्वदेश वापिस तो लौटे, मगर उनके सामने हैं नई मुसीबतें.विश्व स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में भारत की प्रगति-यात्रा है किस पड़ाव पर, सुनियेगा, नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बैरी के साथ एक ख़ास बातचीत.और, कुछ बात बिहार की जहाँ यूनीसेफ़ ने, किस तरह खेलों को बना दिया है, बच्चों की सेहत और ख़ुशी का मंत्र.

    10 мин.
  2. 18 ИЮЛ.

    यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 18 जुलाई 2025

    इस सप्ताह के बुलेटिन में:ग़ाज़ा के ताज़ा हालात की जानकारी, जहाँ बीते सप्ताह भी अनेक लोगों की मौत हुई और सुरक्षा परिषद में भी गूंजी युद्धविराम व मानवीय सहायता की पुकारें.जानेंगे कि युद्ध से प्रभावित क्षेत्रों में, 23 करोड़ से अधिक बच्चे, क्यों स्कूली शिक्षा से वंचित हैं, और यूनीसेफ़ क्या कर रहा है - एक “खोई हुई पीढ़ी” को बचाने के लिए.बात -  उच्च स्तरीय राजनैतिक मंच यानि HLPF के मौजूदा सत्र में - सतत विकास लक्ष्यों की प्रगति पर हो चर्चा की. विकास के अधिकार पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष रैपोर्टेयर, सूर्य देव, इस बारे में क्या कहते हैं.भारत की एक और सांस्कृतिक विरासत को मिली, विश्व धरोहर की सूची में जगह. कौन से हैं ये स्थान और क्यों अहम हैं.और जानलेवा - रेबीज़ बीमारी के ख़तरे को किस तरह टाला जा सकता है.

    10 мин.
  3. 12 ИЮЛ.

    ‘यह लैंगिक हिंसा व भेदभाव के विरुद्ध समर्पित हर कार्यकर्ता का सम्मान है’

    संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार (2025) से सम्मानित भारत की महिला अधिकार कार्यकर्ता वर्षा देशपांडे का कहना है कि ये केवल किसी एक व्यक्ति को मिला हुआ सम्मान नहीं है. इस सम्मान से नागरिक समाज के उन सभी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी, जो दुनिया भर में लिंग आधारित हिंसा, महिलाओं के साथ भेदभाव के विरुद्ध लड़ाई का हिस्सा हैं.वर्षा देशपांडे, दलित महिला विकास मंडल नामक संगठन की संस्थापक, सचिव हैं, और पिछले साढ़े तीन दशकों से महिलाओं के अधिकारों व लैंगिक न्याय के लिए प्रयासरत हैं.वर्षा देशपांडे ने यूएन न्यूज़ हिन्दी को बताया कि यह पुरस्कार एक विशाल दायित्व का एहसास होने के साथ-साथ, देशों की सरकारों के लिए एक सन्देश भी है कि लैंगिक हिंसा व भेदभाव जैसे मुद्दों को और अधिक गम्भीरता से लिया जाना होगा.​

    7 мин.
  4. 28 ИЮН.

    यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 27 जून 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...यूएन प्रमुख ने ग़ाज़ा में तत्काल युद्धविराम की लगाई फिर पुकार. भोजन हासिल करने की आस में लोगों की मौत पर गहरी चिन्ता भी.संयुक्त राष्ट्र चार्टर के 80 साल, शान्ति और इंसाफ़ की अनमोल विरासत.विकास के लिए धन निवेश कोई दान नहीं, बल्कि है कई गुना फ़ायदे का सौदा, अगले सप्ताह सेविया सम्मेलन में कुछ इन्हीं मुद्दों पर होगा ज़ोर.चाँद पर समय तय करना बड़ी पहेली, इस सम्बन्ध में संयुक्त राष्ट्र की एक अहम पहल.राजस्थान की सास-बहुओं से शुरु हुई ख़ामोश क्रान्ति, जिसमें महिलाओं ने परम्पराओं को पीछे छोड़, चुनी सेहत की राह.

    11 мин.

Оценки и отзывы

4,7
из 5
Оценок: 3

Об этом подкасте

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

Еще от провайдера «United Nations»