यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानिय

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

  1. 1天前

    यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 15 अगस्त 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...ग़ाज़ा में युद्ध और बेदख़ली ने बढ़ाई लोगों की पीड़ा, विकलांगों और बच्चों पर गहरा असर. इस बीच भुखमरी और गहराई.वर्ष 2024 में, 4 हज़ार से अधिक लोग अशान्ति में यौन हिंसा के शिकार, अफ़ग़ान महिलाओं की स्थिति भी चिन्ताजनक.प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के उपायों पर नहीं बन सकी अन्तरराष्ट्रीय सहमति.श्रीलंका को अतीत के साए से निकलकर, बेहतर भविष्य के लिए काम करने का सुझाव.दुनिया भर में, 80 करोड़ लोग अब भी निर्धनता के अँधेरे में, कैसे मिलेगा छुटकारा...चर्चा एसडीजीनामा में....AI के बढ़ते प्रयोग के मद्देनज़र, महिलाओं को, इस तकनीक में सक्षम बनाने के लिए, यूएन वीमेन का एक AI स्कूल.

    10 分钟
  2. 8月9日

    यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 8 अगस्त 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...ग़ाज़ा में मानवीय संकट और गहराया, 12 हज़ार से अधिक बच्चे कुपोषण से पीड़ित, उधर ग़ाज़ा पर इसराइल के पूर्ण सैन्य क़ब्ज़े की ख़बरों पर गहरी चिन्ता.अवाज़ा सम्मेलन में, 32 भूमिबद्ध देशों के लिए व्यापार व विकास रणनीति पर चर्चा, और जिनीवा में वैश्विक प्लास्टिक सन्धि वार्ता.एशिया-प्रशान्त में बाघों की वापसी के बारे में, संरक्षण प्रयासों ने किस तरह जगाई नई उम्मीद.माहवारी निर्धनता का व्यापक संकट, इस साल भी, करोड़ों महिलाएँ स्वच्छता उत्पादों से क्यों हैं वंचित.संयुक्त राष्ट्र की एक युवा स्वयंसेविका शिखा श्रीकान्त के साथ ख़ास बातचीत - धरती बचाने में मदद करने की उनकी मुहिम के बारे में.

    10 分钟
  3. 8月1日

    यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 1 अगस्त 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...ग़ाज़ा में कस रहा है भुखमरी और अकाल का शिकंजा, भोजन पाने की आस में अभी तक 1400 लोगों की मौत.कई वर्षों से चल रही है संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की बात, उन सुधारों के लिए UN80 पहल के तहत आज पेश की गईं सिफ़ारिशें.हर रात करोड़ों लोग भूखे पेट सोने को मजबूर, तो उसी दुनिया में, हर दिन एक अरब थालियों के बराबर, भोजन कर दिया जाता है बर्बादशिशु के लिए माँ का दूध है अमृत समान, इस बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व स्तनपान सप्ताह. स्तनपान क्यों है एक सामाजिक निवेश.भारत के शहरों में भविष्य में रोज़गार अवसर, तो बहुत होंगे मगर होंगे बहुत तरह के बोझ और ख़तरे भी.

    10 分钟
  4. 7月26日

    यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 25 जुलाई 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...'ग़ाज़ा युद्ध, तानाशाही और जलवायु न्याय, दुनिया नैतिक संकट से दो-चार', ऐसा क्यों कहा यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने.जानेंगे ग़ाज़ा के ताज़ा हालात की जानकारी, जहाँ इसराइली हमलों में मौतें और व्यापक विनाश जारी, सहायता आपूर्ति पर भी पाबन्दी जारी.बहुत से अफ़ग़ान लोग, स्वदेश वापिस तो लौटे, मगर उनके सामने हैं नई मुसीबतें.विश्व स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में भारत की प्रगति-यात्रा है किस पड़ाव पर, सुनियेगा, नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बैरी के साथ एक ख़ास बातचीत.और, कुछ बात बिहार की जहाँ यूनीसेफ़ ने, किस तरह खेलों को बना दिया है, बच्चों की सेहत और ख़ुशी का मंत्र.

    10 分钟
  5. 7月18日

    यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 18 जुलाई 2025

    इस सप्ताह के बुलेटिन में:ग़ाज़ा के ताज़ा हालात की जानकारी, जहाँ बीते सप्ताह भी अनेक लोगों की मौत हुई और सुरक्षा परिषद में भी गूंजी युद्धविराम व मानवीय सहायता की पुकारें.जानेंगे कि युद्ध से प्रभावित क्षेत्रों में, 23 करोड़ से अधिक बच्चे, क्यों स्कूली शिक्षा से वंचित हैं, और यूनीसेफ़ क्या कर रहा है - एक “खोई हुई पीढ़ी” को बचाने के लिए.बात -  उच्च स्तरीय राजनैतिक मंच यानि HLPF के मौजूदा सत्र में - सतत विकास लक्ष्यों की प्रगति पर हो चर्चा की. विकास के अधिकार पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष रैपोर्टेयर, सूर्य देव, इस बारे में क्या कहते हैं.भारत की एक और सांस्कृतिक विरासत को मिली, विश्व धरोहर की सूची में जगह. कौन से हैं ये स्थान और क्यों अहम हैं.और जानलेवा - रेबीज़ बीमारी के ख़तरे को किस तरह टाला जा सकता है.

    10 分钟

评分及评论

4.7
共 5 分
3 个评分

关于

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

更多来自“United Nations”的内容

你可能还喜欢