NL Charcha

Newslaundry.com

हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry: http://bit.ly/paytokeepnewsfree Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

  1. एनएल चर्चा 430: भारत पाकिस्तान के बीच शांति की नई कोशिश और देश में मानसून की दस्तक

    -2 j

    एनएल चर्चा 430: भारत पाकिस्तान के बीच शांति की नई कोशिश और देश में मानसून की दस्तक

    एनएल चर्चा के इस अंक में 100 से अधिक भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर स्थायी शांति की दिशा में कदम उठाने की अपील और मानसून की दस्तक को लेकर विस्तार से बात हुई. इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान से अपनी सजा पूरी कर चुके 188 भारतीय मछुआरों और नागरिक कैदियों की जल्द रिहाई व स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने को कहा, केंद्र सरकार ने धोखाधड़ी और फर्जी पहचान की आशंकाओं के चलते व्हाट्सऐप से यूज़रनेम फीचर की शुरुआत फिलहाल रोकने को कहा, दिल्ली हाईकोर्ट ने राघव चड्ढा से जुड़े कथित मानहानिकारक पोस्ट हटाने के लिए व्यापक आदेश देने से इनकार करते हुए कहा कि क्या राजनेता इतने संवेदनशील हो सकते हैं, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में E20 इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम को ‘प्रयोग’ बताए जाने संबंधी मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया, कनाडा ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप के लिए आवेदन करने वाले 71 प्रतिशत भारतीयों के विज़िटर वीजा आवेदन खारिज किए, पश्चिम बंगाल विधानसभा ने ओबीसी संशोधन विधेयक पारित कर 77 मुस्लिम समुदायों को ओबीसी सूची से हटाया, उमर खालिद ने बिना मुकदमा चले तिहाड़ जेल में छह साल पूरे होने पर कहा कि उनसे इंसानियत और कई बार मानसिक संतुलन भी छिन गया, तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय पर अंडे और सब्जियां फेंकी गईं जिसका आरोप उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया, सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि मौजूदा कक्षा 10 के छात्रों पर नई तीन-भाषा नीति लागू नहीं होगी, पंजाब में केंद्र की ग्रामीण रोजगार योजना लागू किए जाने पर भाजपा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा कि पिछले छह महीनों में ऐसा क्या बदल गया, उत्तराखंड सरकार ने मदरसा बोर्ड समाप्त कर सभी अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक साझा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण बनाने का फैसला किया, अमेरिका ने रूस से जुड़े प्रतिबंधों की सूची से चार भारतीय कंपनियों के नाम हटा दिए, ये ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल हैं. इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरणविद् हृदयेश जोशी और तक्षशिला इंस्टीट्यूशन में पाकिस्तान स्टडीज की रिसर्च एनालिस्ट ऐश्वर्या सोनावणे ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार और विकास जांगड़ा चर्चा में शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल सवाल करते हैं, “एक साल पहले बहुत गहरी दुश्मनी से निकलकर दोनों देश आज यहां तक पहुंचे हैं कि अब यह जो नई पहल है पाकिस्तान और भारत के बीच यह कितनी गंभीर है और कितनी दूर जा सकती है?” जवाब में ऐश्वर्या कहती हैं, “मेरे विचार में बहस सिर्फ यह नहीं होनी चाहिए कि बात होनी चाहिए या नहीं होने चाहिए, इतिहास हमें बताता है कि भारत ने शांति वार्ता की भी शुरुआत की, रणनीतिक संयम से भी काम लिया गया और पिछले दस सालों से पूरी तरह कट ऑफ लेकिन कोई भी रणनीति पाकिस्तान को रोकने में कामयाब नहीं हो पाई.” सुनिए पूरी चर्चा- टाइमकोड्स: 00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना  3:45- सुर्खियां  8:28 - बसंत की एमओयू स्कैम रिपोर्ट  22:55- भारत- पाकिस्तान संबंध पर बात  47:45 - सब्सक्राइबर्स के पत्र  52:55 - उत्तर भारत में मानसून की दस्तक  01:34:35 - सलाह और सुझाव नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें. पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए ऐश्वर्या सोनवणे - किताब - फ़ण्डामेंटली न्यूज़लेटर - पाकिस्तान पैग़ाम बसंत कुमार - रिपोर्ट - यूपी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 3300 करोड़ का एमओयू करने वाली कंपनी ने लोगों को ठगा, रिपोर्ट - कागज़ी कंपनियां, हवाई एमओयू: यूपी के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की हकीकत विकास जांगड़ा - सीरीज - राख, फिल्म - थोड़ा रोमानी हो जाए, उमर खालिद का जेल से दिया गया इंटरव्यू हृदयेश जोशी - इको एंड एनर्जी टॉक यूट्यूब चैनल पर आने वाला स्टेफेन आल्टर का इंटरव्यू अतुल चौरसिया - किताब - आज भी खरे हैं तालाब चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें. ट्रांसक्रिप्शन: विकास जांगड़ा प्रोडक्शन : चंचल गुप्ता संपादन: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 h 44 min
  2. 27 juin

    एनएल चर्चा 429: राम मंदिर चंदे की लूटपाट, मोहन यादव की प्रॉपर्टी डील्स और बंगाल मिड डे मील से अंडा बा

    एनएल चर्चा के इस अंक में अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित चोरी, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव और उनके परिवार द्वारा जमीनी सौदों में बढ़ोतरी और पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मिड डे मील में अंडा बंद किए जाने को लेकर विस्तार से बात हुई.  इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सुरक्षित फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार और सार्वजनिक जगहों पर पैदल यात्रियों को वाहनों के मुकाबले प्राथमिकता मिलनी चाहिए, विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट यात्रा का दस्तावेज़ है न कि नागरिकता का प्रमाण, सामान्य से 43% कम बारिश के बीच सरकार ने खरीफ फसलों को बचाने के लिए 111 संवेदनशील जिलों के लिए आकस्मिक योजना बनाई, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से एक की मौत, चार लापता और छह ज़िले राज्य से कटे, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से गाज़ा में 20 हज़ार से अधिक फ़िलिस्तीनी बच्चों की मौत हुई और वेनेज़ुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों में कम से कम 32 लोगों की मौत और 700 से अधिक लोग घायल होने की ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल हैं.   इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरणविद् हृदयेश जोशी शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रमुख संपादक रमन किरपाल, सह संपादक शार्दूल कात्यायन, रिपोर्टर बसंत कुमार और स्तंभकार आनंद वर्धन से हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “बच्चे क्या खाएंगे ये फैसला थोपा नहीं जाना चाहिए बल्कि विकल्प के तौर पर रखना चाहिए. मिड डे मील से अंडा बंद करना, वो भी पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में जहां घरों में ज्यादातर बच्चे मछली खाते हैं. ये सरकार का एक तरह से अपनी विचारधारा थोपने वाला फैसला है.” जवाब में हृदयेश जोशी कहते हैं, “मिड डे मील का पूरा विचार, गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को स्कूल लाने और उन्हें सही पोषण उपलब्ध करवाने के लिए था. आज भी एक तिहाई से ज्यादा बच्चों अवरुद्ध विकास के शिकार हैं. एक वक्त था जब सरकार बकायदा अंडा खाने के लिए कार्यक्रम चलाती थी. लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद बहुत से राज्यों में अंडे पर रोक लगाई गई. सवाल ये है कि अंडे से दिक्कत क्या है? खासकर तब जब हाल ही में हुए चुनावों में प्रचार के दौरान भाजपा नेता मछली खा रहे थे.” सुनिए पूरी चर्चा-   टाइमकोड्स: 00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना  3:31- सुर्खियां  7:38 - मिड डे मील से अंडा बंद 36:00- किसने चुराया राम जी का चंदा  1:11:04 - सब्सक्राइबर्स के पत्र  1:32:37 - मोहन यादव के सौदों की जमीनी हकीकत  01:56:20 - सलाह और सुझाव नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें. चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें. ट्रांसक्रिप्शन: विकास जांगड़ा प्रोडक्शन : आशीष आनंद संपादन: आशीष आनंद Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    2 h 7 min
  3. एनएल चर्चा 428: ईरान-अमेरिका एमओयू, क्षेत्रीय दलों में फूट और टेलीग्राम पर प्रतिबंध

    20 juin

    एनएल चर्चा 428: ईरान-अमेरिका एमओयू, क्षेत्रीय दलों में फूट और टेलीग्राम पर प्रतिबंध

    इस हफ्ते चर्चा में मुख्य रूप से ईरान अमेरिका के बीच हुए एमओयू, शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) और तृणमूल कांग्रेस के भीतर मचे आंतरिक घमासान एवं नेताओं की बगावत से लेकर, नीट-यूजी री-एग्जामिनेशन विवाद के बाद केंद्र सरकार द्वारा टेलीग्राम पर लगाए गए प्रतिबंध और इसके कानूनी व तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से बात हुई. इसके अलावा शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नौ में से छह लोकसभा सांसदों के पार्टी बैठक में शामिल न होने से उद्धव ठाकरे गुट में फूट की चर्चा तेज, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बागी टीएमसी विधायक ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता नियुक्त करने के फैसले पर अंतरिम रोक लगाने से किया इनकार, तृणमूल कांग्रेस के नेता अरूप विश्वास ने पार्टी के मामलों और संपत्तियों पर नियंत्रण की अनिश्चितता का हवाला देते हुए एचडीएफसी बैंक को पत्र लिखकर पार्टी का खाता फ्रीज करने की मांग की, केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि टेलीग्राम ने देश में अपनी सेवाओं के निलंबन के खिलाफ याचिका दायर करने के बावजूद अवैध और संदिग्ध चैनलों पर रोक लगाने के लिए कोई सक्रिय कदम नहीं उठाए, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान ने संघर्षविराम बढ़ाने तथा स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ को फिर से खोलने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्ताक्षर किए, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद पार्टी छोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के करीब होने का संकेत देते हुए भारत का दौरा करने का वादा किया, खांसी की सीरप से होने वाली बच्चों की मौतों के बाद वैश्विक जांच के बीच भारत सरकार ने इसकी बिना प्रिस्क्रिप्शन के ओवर-द-काउंटर बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया, ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण मई 2026 में थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 9.7 प्रतिशत पर पहुंच गई, अकाल तख्त के सिख धर्मगुरुओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक कथित आपत्तिजनक वीडियो के मामले में झूठे बयान देने के आरोपों के चलते 'गुरु द्रोही' घोषित कर दिया, क्लास 9 की कला की पाठ्यपुस्तक में मोहनजोदड़ो की ऐतिहासिक 'डांसिंग गर्ल' की मूर्ति के कपड़ों वाले बदले हुए चित्र पर हुए विवाद के बाद एनसीईआरटी मूल तस्वीर को बहाल करने के लिए तैयार और विनायक दामोदर सावरकर के परपोते सत्यकी सावरकर ने पुणे की एक विशेष अदालत में गवाही दी है कि उनके दादा ने ब्रिटिश सरकार को सजा कम करने के लिए दस दया याचिकाएं भेजी थीं आदि ख़बरें भी हफ्ते भर चर्चा का विषय रहीं. अतुल चौरसिया के संचालन में हुई इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नाथ मिश्रा और स्मिता शर्मा ने हिस्सा लिया. वहीं न्यूज़लॉन्ड्री टीम से इस चर्चा में सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल सवाल करते हैं, "होर्मुज़ खुल जाएगा तो दुनिया के ऊपर एक क़िस्म का तनाव कम होगा लेकिन यह जो एमओयू हुआ है दोनों देशों के बीच में यह कितना स्थायी होगा यह देखने वाली बात होगी और भारत अपने लिए इसमें कितनी राहत देख सकता है?" इस विषय पर स्मिता कहती हैं, "राहत की बात तो है और इसका स्वागत होना चाहिए, हालांकि यह और बात है कि जिन राजनीतिक उद्देश्यों के साथ डोनाल्ड ट्रंप इस युद्ध में घुसे नेतन्याहू के साथ में, उनमें से कुछ भी हासिल नहीं कर सके. यही स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज 28 फरवरी के पहले पूरी तरह खुला हुआ था, इसमें फ्रीडम ऑफ़ नेविगेशन पर कोई रोकटोक नहीं थी, आपने बल्कि ईरान को समझा दिया कि होर्मुज को कैसे एक सामरिक टूल के तौर पर इस्तेमाल करना है." सुनिए पूरी चर्चा- टाइमकोड्स: 00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना  04:25 - सुर्खियां  22:00 - ईरान अमेरिका समझौता  48:00 - क्षेत्रीय दलों में फूट  01:12:00 - सब्सक्राइबर्स के पत्र  01:18:20 - जिमख़ाना क्लब विवाद  01:52:20 - सलाह और सुझाव नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें. चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें. ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा प्रोडक्शन : हसन बिलाल  संपादन: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 h 57 min
  4. छोटी चर्चा Episode 425

    30 mai

    छोटी चर्चा Episode 425

    एनएल चर्चा के इस अंक में सीबीएसई की आंसर शीट बदले जाने की बड़ी लापरवाही और इस पर सवाल उठाने वाले छात्र को ऑनलाइन 'पाकिस्तानी' कहे जाने के विवाद, पहाड़ों पर पीने के पानी के संकट और केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट को दिल्ली जिमखाना क्लब पर जबरन पुलिसिया कब्जा नहीं किए जाने का आश्वासन दिए जाने को लेकर विस्तार से बात हुई. इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और शिक्षा नीति और व्यवस्था सुधार विशेषज्ञ शाहनवाज़ ख़ान ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. सुनिए-  Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    20 min
  5. एनएल चर्चा 424: युवाओं का व्यंग्यात्मक पलटवार 'कॉकरोच जनता पार्टी', इटली में मेलोडी और नॉर्वे में प

    23 mai

    एनएल चर्चा 424: युवाओं का व्यंग्यात्मक पलटवार 'कॉकरोच जनता पार्टी', इटली में मेलोडी और नॉर्वे में प

    एनएल चर्चा के इस अंक में देश में जारी व्यंग्यात्मक राजनीतिक अभियान कॉकरोच जनता पार्टी और पीएम मोदी के विदेश दौरे के दौरान उपजे विवादों को लेकर विस्तार से बात हुई.  इसके अलावा इबोला वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते दिल्ली में होने वाले भारत-अफ्रीका फोरम समिट और इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस शिखर सम्मेलन का स्थगन, न्यायपालिका पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में यूट्यूबर गुलशन पाहुजा को छह महीने की जेल, उपकर और पुराने वाहनों पर प्रतिबंध के विरोध में दिल्ली-एनसीआर में ट्रांसपोर्टरों की तीन दिवसीय हड़ताल, हाईकोर्ट द्वारा मंदिर घोषित किए जाने के बाद धार की ऐतिहासिक भोजशाला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भोपाल की त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के साथ ही कोर्ट द्वारा शव को सुरक्षित रखने का निर्देश, बकरीद पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला कि गाय की कुर्बानी इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है और सार्वजनिक स्थानों पर पशु बलि पर पूर्ण रोक आदि ख़बरें भी चर्चा में रहीं. इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार और लेखक प्रभाकर मिश्रा और आशुतोष भाद्वाज ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “डोनाल्ड ट्रंप का मीडिया के साथ रिश्ता बेहद तल्ख़ है लेकिन फिर भी एक परंपरा के तौर पर, एक लोकतंत्र के तत्व के रूप में ही सही वह कभी मीडिया को तर्क नहीं करते भले ही गाली दें, लेकिन हमारे यहां मोदी के मामले में यह दिखता है कि यह पूरी तरह कट ऑफ़ है.” इस मुद्दे पर आशुतोष कहते हैं, “ऐसा कौनसा नेता है हिंदुस्तान में जिसपर मीडिया ने उसके कार्यकाल में उसकी आलोचना नहीं की, मैं मोदी के इस रवैय्ये को इस तरह से देखता हूं कि यह व्यक्ति भयंकर रूप से अहंकारी है, इनको मीडिया की ज़रूरत नहीं है. इनका काम ऐसे लोगों से चल जाता है, जो पूछते हैं आप आम कैसे खाते हैं.” सुनिए पूरी चर्चा- टाइमकोड्स: 00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना  12:40 - सुर्खियां  17:00 - पीएम मोदी का विदेश दौरा  46:35 - सब्सक्राइबर्स के पत्र  56:30 - व्यंग्यात्मक राजनीतिक अभियान कॉकरोच जनता पार्टी 01:35:05 - सलाह और सुझाव नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें. पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए   प्रभाकर मिश्रा कॉकरोच जनता पार्टी का सदस्य बनने में सावधानी बरतें आशुतोष भारद्वाज उपन्यास - लज़ार विकास जांगड़ा सीरीज़ - विमल खन्ना  डाक्यूमेंट्री - सोशल डिलेमा  अतुल चौरसिया कहानी - मारे गए गुलफाम  चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें. ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा प्रोडक्शन : हसन बिलाल संपादन: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 h 40 min
  6. छोटी चर्चा Episode 423

    16 mai

    छोटी चर्चा Episode 423

    एनएल चर्चा के इस अंक में नीट पेपर लीक, इसके कारण लाखों छात्रों के भविष्य पर मंडराते संकट, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की साख और जवाबदेही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागरिकों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने व सोना न खरीदने जैसी अपीलों के पीछे छिपे आर्थिक दबावों और इसके तुरंत बाद आम जनता पर बढ़े महंगाई के बोझ को लेकर विस्तार से बात हुई. इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार ताबीना अंजुम और हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंद वर्धन, संपादकीय निदेशक मनीषा पांडे और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. सुनिए - Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    21 min

À propos

हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry: http://bit.ly/paytokeepnewsfree Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Plus de contenus par Newslaundry.com

Vous aimeriez peut‑être aussi