अनाया कोई साधारण 12 साल की लड़की नहीं है। उसने भारत के इतिहास के बारे में इतना पढ़ रखा है कि हर बड़ी घटना और हर स्वतंत्रता सेनानी का नाम उसे याद है। फिर भी वो संतुष्ट नहीं है, क्योंकि आज़ादी के बारे में पढ़ना और उसे महसूस करना, दो बिल्कुल अलग बातें हैं। स्वतंत्रता दिवस पर वह सोचा करती है, "जब मैं वहाँ थी ही नहीं, तो मैं उस संघर्ष, उस डर और उस उम्मीद को सच में कैसे महसूस कर सकती हूँ?" तभी उसकी इस कश्मकश का हल उसके नानाजी लेकर आते हैं, एक बेहद नरम लेकिन ज़िंदगी बदल देने वाले सरप्राइज़ के साथ। और अचानक, अनाया खुद को उस भारत में पाती है, जिसकी अभी तक उसने सिर्फ कल्पना की थी। गलियों में चलती हुई, लोगों से मिलती हुई, और उन लम्हों को अपनी आँखों से देखती हुई, जिन्होंने भारत की आज़ादी की लड़ाई को आकार दिया। यह उसका सफर है, जो शायद आपका भी बन जाए। तो आइए, अनाया के साथ समय में पीछे चलते हैं, उस इतिहास को जीने के लिए जिसे अब तक आपने सिर्फ जाना था, जिया नहीं। Visit our website to know more: https://chimesradio.com
0.0 (0)
Stories for Kids
हंस क्रिश्चियन एंडरसन की द लिटिल मरमेड एक प्यारी परी कथा है जो प्यार, लालसा और आत्म-बलिदान की गहराई में उतरती है। समुद्र की झिलमिलाती लहरों के नीचे, एक युवा जलपरी, समुद्र से बाहर की दुनिया के सपने देखती है। मानव दुनिया की सुंदरता से मंत्रमुग्ध होकर, वह ज़मीन पर जीवन का अनुभव करने के लिए तरसती है, भले ही इसका मतलब अपनी आवाज़ खोना और बड़ी मुश्किलें सहना हो। कहानी उसकी इस यात्रा पर आधारित है जिसमें वह जलपरी समुद्री चुड़ैल के साथ एक अभाग्यशाली सौदा करती है, जिससे उसे एक राजकुमार का दिल जीतने की उम्मीद होती है। लेकिन जैसे ही वह किनारे पर कदम रखती है, उसे पता चलता है कि प्यार हमेशा उतना आसान नहीं होता जितना लगता है। तो यही है एंडरसन के आश्चर्य, दिल के दर्द और गहरी भावनाओं से भरी कहानी, जो हमें सपनों की शक्ति और सच्ची लगन की कीमत की याद दिलाती है। आइये हमारे साथ और इस खूबसूरत ऑडियोबुक, द लिटिल मरमेड, में खो जाएँ और अनुभव करें एक आकर्षक दुनिया का जहाँ लहरें आशा और दिल के दर्द के रहस्यों से सनी हुई हैं। https://chimesradio.com
0.0 (0)
Stories for Kids
ओलिवर ट्विस्ट, एक ऐसा लड़का जिसका जिंदड़ी का सफर, लंदन की हलचल भरी सड़कों से होता हुआ तो गुज़रा पर यह सफर बिलकुल भी आसान नहीं था। अनाथालयों से लेकर आपराध की दुनिया तक, ओलिवर को उम्र से पहले ही ढेरों कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इन परेशानियों से गुज़रते और अपनी पहचान पाने की उम्मीद में भटकते ओलिवर ट्विस्ट के सिर्फ नाम में ही ट्विस्ट नहीं था, बल्कि उसकी पूरी ज़िंदगी ही घुमाव और उतार चढ़ाव से भरी हुई थी। तो आइये सुनते हैं चार्ल्स डिकेन्स के प्रसिद्ध उपन्यास "ओलिवर ट्विस्ट" का संक्षिप्त सारांश। अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ: https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/
0.0 (0)
Stories for Kids
Chimes ले कर आये हैं "भारत के राजवंश" पॉडकास्ट जिसमें हम ले चलेंगे आपको इतिहास की एक रोचक सैर पर। इस पॉडकास्ट में हम बात करेंगे भारत के उन प्राचीन और मध्यकालीन समयों की जब भारत में वंशवाद की शुरुआत हुई और आपसी रंजिशों, मतभेदों, सत्ता के लालच और कभी संधियों की बदौलत भारत का इतिहास ने अनोखे मोड़ लिए। इस पॉडकास्ट में हम भारतीय राजवंशों, जैसे की हर्यंका, नंदा, मौर्या, चालुका, चोल इत्यादि, के समय में हुए महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और सामाजिक पहलुओं के बारे में भी बताएंगे। तो आइये जुड़ते हैं एक बार फिर से अपनी भारत और उसके इतिहास के साथ। Visit our website to know more: https://chimesradio.com Connect with us on our social handles to get all content updates: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio
0.0 (0)
Education for Kids
Shri Ganesh Leela is a set of 12 stories from the lives and childhood of Lord Ganesh that are very popular in the Hindu religion. Created by Goddess Parvati, Ganesh is considered the younger son of Lord Shiva and Mata Parvati and his elder sibling is Kartikeyan. Since childhood, Ganesh was full of courage and valor and had defeated many powerful gods and demons in order to perform his duties. These stories start from Lord Ganesh’s birth to the point where he starts to perform miracles with his divine powers. This podcast is a great way to introduce anyone, including children, to Hindu mythology and familiarize themselves with various gods and goddesses. Disclaimer: Any mythological story is bound to have many versions as these stories are passed verbally from one generation to another. Hence, even for Ganesh stories, there are multiple versions available. This podcast is based on the book of Ganesh Puran and we have tried our best to keep the story true to the official narrative. But we do appreciate that people may have different opinions and beliefs and our intention is never to hurt anyone’s religious sentiments. Visit our website to know more: https://chimesradio.com Download FREE Chimes Radio mobile app: http://onelink.to/8uzr4g Connect to us on our social handles to get all content updates: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/
0.0 (0)
Hinduism
चार्ल्स डिकेन्स द्वारा लिखित "निकोलस निकल्बी" एक प्रसिद्ध उपन्यास है, जो निकोलस नाम के एक व्यक्ति के जीवन को दर्शाता है। अपने पिता की मृत्यु के बाद, निकोलस, अपने षड्यंत्रकारी चाचा, राल्फ निकल्बी के खिलाफअपनी माँ और बहन, केट का समर्थन करता है। वह डोथबॉयज़ हॉल में एक शिक्षण पद हासिल कर लेता है, जो अपमानजनक वेकफ़ोर्ड स्क्वीर्स द्वारा संचालित एक क्रूर बोर्डिंग स्कूल है। वहाँ हो रहे दुर्व्यवहार को देखते हुए, निकोलस इस बात का विद्रोह करता है और एक साथी शिक्षक, स्माइक के साथ वह स्कूल छोड़ देता है। तो आइये सुनते हैं चार्ल्स डिकेन्स के प्रसिद्ध उपन्यास "निकोलस निकल्बी" का सारांश। अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ: https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/
Chimes is India's largest Kids Audio Stories network. With content in Hindi and English, and select few podcasts also in other Indian languages, Chimes offers something to suit the taste of all the kids.
- Bedtime Stories
- Moral Stories
- Mythological/Religious Stories
- Adventure Stories
- Fictional Stories
- Spoken Langauge
- Comedy
- History
- Geography
- Travel
- Natural Science etc.
Chimes vision is to offer educational and entertaining content that is age-appropriate, nurtures creativity, and expands the boundaries of the listener's knowledge. The entire content is designed such that it can be followed by kids as young as 1st graders while it is interesting enough that even a parent or a grandparent will enjoy listening to it.
So tune in to the kids' favorite Chimes audio stories and podcasts and learn new things daily while having relaxing family time, without any screen dependency.
PS: Branded content at times may carry the callout to the sponsors of the content.