5 Minute

5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio. Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just give us 5 minutes from your routine and get the top headlines while you finish your coffee break. 5 मिनट हैं क्या? हों तो ज़रा अपने कान इधर लाइए. देश और दुनिया की बड़ी ख़बरें सिर्फ 300 सेकेंड में सुनिए, वो भी अपना काम जारी रखते हुए. सुबह, दोपहर और शाम.

  1. रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट

    6 HRS AGO

    रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट

    ट्रेड यूनियनों ने कल देशभर में ‘भारत बंद’ का किया आह्वान, राहुल गांधी पर क्या बोले किरेन रिजिजू, एपस्टीन फाइल में नाम आने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दिया जवाब, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर उठाया सवाल, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर नए दिशानिर्देश जारी, मथुरा के वृंदावन में होटल में लगी आग, असम सीएम के विवादित वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज, कल बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए होंगे मतदान, अमेरिका ने मिडिल-ईस्ट में बढ़ाई सैन्य तैनाती और मैच से पहले टीम इंडिया का ये खिलाड़ी हुआ घायल, सिर्फ 5 मिनट में सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी खबरें.

    5 min
  2. शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    11 HRS AGO

    शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर लोकसभा में राहुल गांधी ने सरकार पर राष्ट्रीय हितों से समझौते का आरोप लगाया, उन्होंने तेल खरीद, ऊर्जा सुरक्षा और अमेरिकी दबाव को मुद्दा बनाया, अमेरिका ने ट्रेड डील की फैक्ट शीट में अहम बदलाव किए, केंद्र ने ‘वंदे मातरम’ को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए, जिस पर विपक्ष ने सवाल उठाए, यूपी में 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश हुआ, बिहार में होली-ईद पर स्पेशल बसें चलेंगी, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अमेरिका पर तीखा हमला बोला, कनाडा में स्कूल शूटिंग पर पीएम मोदी ने संवेदना जताईं और T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

    6 min
  3. सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    17 HRS AGO

    सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    केंद्र सरकार ने ‘वंदे मातरम’ को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए, संसद में आज राहुल गांधी के बोलने की संभावना, प्रशांत किशोर ने नरवणे की अप्रकाशित किताब के मुद्दे पर सवाल उठाए, उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज 2026-27 का बजट पेश होगा, सलमान खान के करीबी को बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी. पश्चिमी कनाडा में स्कूल समेत अलग-अलग जगहों पर हुई शूटिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ बातचीत पर क्या कहा, भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण के कारण दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

    6 min
  4. रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट

    1D AGO

    रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट

    महाराष्ट्र में अजित पवार के विमान हादसे को रोहित पवार ने साजिश बताते हुए उठाए सवाल, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने 118 सांसदों के हस्ताक्षर के साथ अविश्वास प्रस्ताव दिया, पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे ने किताब विवाद पर पेंगुइन इंडिया के बयान को साझा कर स्थिति साफ की, असम में फाइनल वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में नाम हटे, चुनाव से पहले पांच राज्यों में अधिकारियों के तबादले, सीएम योगी के बाबरी मस्जिद वाले बयान पर हुमायूं कबीर की प्रतिक्रिया, झारखंड में IED विस्फोट, रणवीर सिंह को धमकी, AI कंटेंट पर नए नियम और टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान ने USA को 191 रन का टारगेट दिया. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.

    6 min
  5. शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    1D AGO

    शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया, बिहार विधान परिषद में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर हंगामा, महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने पहली कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार का फैसला वापस लिया, पप्पू यादव को मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ विवादित वीडियो पर याचिका सुनेगा, जेफ्री एपस्टीन विवाद में ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर पर इस्तीफे का दबाव बढ़ा और T20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड ने नामीबिया को हराया, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें

    4 min
  6. दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    1D AGO

    दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट

    बजट सत्र के 10वें दिन लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते प्रश्नकाल नहीं हो सका, स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने की तैयारी, पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब को लेकर पेंगुइन इंडिया ने सफाई दी, जिस पर राहुल गांधी ने सवाल उठाए, महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार ने पहली महिला डिप्टी सीएम के रूप में कार्यभार संभाला, वहीं देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली दौरे से सियासी हलचल तेज हुई, टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच पर प्रियंका चतुर्वेदी की प्रतिक्रिया, कर्नाटक विधान सौधा में चोरी, असम सीएम पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका और रूसी विदेश मंत्री ने अमेरिका पर लगाया आरोप. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें.

    6 min

About

5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio. Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just give us 5 minutes from your routine and get the top headlines while you finish your coffee break. 5 मिनट हैं क्या? हों तो ज़रा अपने कान इधर लाइए. देश और दुनिया की बड़ी ख़बरें सिर्फ 300 सेकेंड में सुनिए, वो भी अपना काम जारी रखते हुए. सुबह, दोपहर और शाम.

More From Aaj Tak Radio

You Might Also Like