Crime Branch

जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं. CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features interviews with former IPS officers, police officers, senior crime journalists, lawyers, reformed criminals, and those wrongfully accused and acquitted. Each episode dives into their experiences with high-profile cases, providing unique insights into the world of crime and justice.

  1. Dhurandhar 2 में दिखा Atiq Ahmad का Pakistan कनेक्शन, पुलिस वाले ने सच्चाई बता दी: Crime Branch

    VOR 2 TAGEN

    Dhurandhar 2 में दिखा Atiq Ahmad का Pakistan कनेक्शन, पुलिस वाले ने सच्चाई बता दी: Crime Branch

    धुरंधर 2 की लहर के बीच एक नाम फिर सुर्खियों में है - अतीक़ अहमद. और इसी नाम की कहानी हमें ले जाती है दिल्ली पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर विनय त्यागी तक. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे मेहमान हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विनय त्यागी, जिन्होंने 1995 में पुलिस फ़ोर्स जॉइन की. दिल्ली पुलिस में रहते हुए वो करीब 8 साल तक स्पेशल सेल में तैनात रहे. इस बातचीत में उन्होंने बताया कि राजू पाल मर्डर केस के बाद अतीक़ अहमद को कैसे गिरफ़्तार किया गया. जब वो पुलिस कस्टडी में था, तब उसका व्यवहार कैसा था और उसने क्या खुलासे किए. इसके अलावा उन्होंने अपने कई हाई प्रोफ़ाइल मामलों के बारे में भी बात की. इनमें कार्टूनिस्ट इरफ़ान हुसैन का मर्डर केस भी शामिल है, जिसकी जांच उन्होंने करीब से की. आनंद लीजिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ. प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती

    50 Min.
  2. Zahoor Mistry, Uzair Baloch, Dawood Ibrahim, धुरंधर 2 के एक-एक किरदार की कहानी पता चली: Crime Branch

    19. MÄRZ

    Zahoor Mistry, Uzair Baloch, Dawood Ibrahim, धुरंधर 2 के एक-एक किरदार की कहानी पता चली: Crime Branch

    धुरंधर 2 आ चुकी है… और इसके साथ ही कहानी भी अब पहले से कहीं ज़्यादा खतरनाक हो गई है. फ़िल्म के आते ही सोशल मीडिया और इंटरनेट पर इससे जुड़ी ख़बरें आग की तरह फैल रही हैं. वहीं दूसरी तरफ़ फ़िल्म के कई कैरेक्टर्स लोगों को और इस वीडियो में हम बात करेंगे पर्दे के पीछे की कहानी पर. C-814 हाईजैकिंग से लेकर ज़हूर मिस्त्री की रहस्यमयी हत्या तक - इस कहानी में और क्या छिपा है? हम आपको बताएंगे: • ज़हूर मिस्त्री उर्फ़ ज़ाहिद अखुंड की पूरी कहानी • उज़ैर बलोच का अरशद पप्पू से बदला • अतीक अहमद और अशरफ के कथित ISI कनेक्शन पर बड़ा खुलासा • और वो सबसे बड़ा सवाल - “बड़े साहब” आखिर हैं कौन और कहां हैं? पूरा वीडियो को अंत तक ज़रूर देखें, अरविंद ओझा के साथ.

    18 Min.
  3. Gangs of Punjab, Sidhu Moose Wala केस की पूरी कुंडली और Lawrence Bishnoi से जुड़े सारे झूठ: Crime Branch

    17. MÄRZ

    Gangs of Punjab, Sidhu Moose Wala केस की पूरी कुंडली और Lawrence Bishnoi से जुड़े सारे झूठ: Crime Branch

    ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं जुपिंदरजीत सिंह - पंजाब के जाने-माने खोजी पत्रकार और लेखक, जिनकी पहचान खास तौर पर क्राइम रिपोर्टिंग के लिए है. जुपिंदरजीत सिंह की किताब “Who Killed Moose Wala?” ने पंजाब के सबसे चर्चित केस को एक नए नज़रिये से समझने की कोशिश की थी. अब उनकी नई किताब “Gangs of Punjab” एक बार फिर सुर्खियों में है. आज की बातचीत इसी पर केंद्रित है, जिसमें पंजाब के 10 नामचीन गैंगस्टरों की कहानी सामने आती है. इस दौरान चर्चा हुई कि लॉरेंस बिश्नोई कैसे पंजाब का सबसे बड़ा गैंगस्टर बना, उसने अपनी डायरी में क्या खुलासे किए और पंजाब के गैंगस्टर नेटवर्क की जड़ें पूर्वांचल माफ़िया तक कैसे पहुंचीं? साथ ही उन्होंने बताया कि डिप्पी चंदभान से लेकर रॉकी फाज़िल्का तक, किन लोगों ने पंजाब के इस अंडरवर्ल्ड की नींव रखी और कैसे ये अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैल गया? और आखिर में जानेंगे पंजाब गैंग वॉर के राज़ और सिद्धू मूसेवाला केस की पूरी कुंडली. ये बातचीत आपको पंजाब के अंडरवर्ल्ड की उन परतों तक ले जाएगी, जिनके बारे में अक्सर सुना तो जाता है, लेकिन समझा कम जाता है. आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ. प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

    1 Std. 24 Min.
  4. 21 Para SF के ऑपरेशन, जम्मू-कश्मीर का आतंकवाद और जंग में कैसे काम आते हैं स्नाइपर?: Crime Branch

    10. MÄRZ

    21 Para SF के ऑपरेशन, जम्मू-कश्मीर का आतंकवाद और जंग में कैसे काम आते हैं स्नाइपर?: Crime Branch

    फिल्मों में आपने अक्सर देखा होगा - किसी ऊंची इमारत की छत पर, किसी वीरान पहाड़ी पर या बर्फ़ से ढकी चोटी के बीच लेटा एक सैनिक. हवा की हल्की सरसराहट, सांसें लगभग थमी हुईं, और आँखें दूरबीन के लेंस में गड़ी हुईं. हाथ में राइफ़ल और सामने कई सौ मीटर दूर एक छोटा सा टारगेट. एक स्नाइपर, जंग का वो सिपाही जो अक्सर दिखाई नहीं देता, लेकिन जिसका एक निशाना पूरी लड़ाई का रुख बदल सकता है. ऐसे ही एक “इनविज़िबल वॉरियर” हैं हवलदार नंद किशोर, जो Indian Army की एलीट यूनिट 21 Para (Special Forces) के स्नाइपर रहे. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में वो बताते हैं कि किसी युद्ध या ऑपरेशन में एक स्नाइपर की असली अहमियत क्या होती है? साथ ही ये भी जानेंगे कि जम्मू कश्मीर और नॉर्थ-ईस्ट में चलने वाले काउंटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशनों में स्नाइपर की क्या भूमिका होती है? आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ. प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती

    48 Min.
  5. ऑपरेशन खुकरी एक्सप्लेनर: भारतीय सेना का क्रेडिट किसने छीना और गुरमीत राम रहीम के डेरे को कैसे खा

    3. MÄRZ

    ऑपरेशन खुकरी एक्सप्लेनर: भारतीय सेना का क्रेडिट किसने छीना और गुरमीत राम रहीम के डेरे को कैसे खा

    ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड ने एक अलग राह पकड़ी है. इस बार बातचीत भारतीय सेना के जांबाज़ अफ़सर, मेजर जनरल राजपाल पुनिया से हुई. 35 से ज़्यादा सालों की सेवा के बाद मेजर जनरल पुनिया को 2002 में युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया. उनके मिलिट्री करियर की हाईलाइट रही है - United Nations Peacekeeping Mission के तहत 2000 में पश्चिम अफ़्रीका के सिएरा लियोन में तैनात रहना. इस दौरान ‘Operation Khukri’ को अंजाम दिया गया, जो संचालित संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन की सबसे साहसिक कार्रवाइयों में से एक है. ये उन 233 भारतीय सैनिकों की कहानी है, जो तीन महीनों से अधिक समय तक बिना किसी आपूर्ति के, Revolutionary United Front (RUF) के विद्रोहियों से घिरे रहे. मेजर जनरल पुनिया की उपलब्धियों में एक बेहद चर्चित अध्याय है, सिरसा के डेरा सच्चा सौदा कॉम्प्लेक्स को शांतिपूर्ण तरीके से खाली कराना. इसके अलावा सेवा के दौरान उन्होंने LoC और LAC जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में भी कमान संभाली. अरविंद ओझा के साथ सुनिए पूरी बातचीत. प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

    51 Min.
  6. ऑपरेशन खुकरी: भारतीय सेना का क्रेडिट किसने छीना और गुरमीत राम रहीम के डेरे को कैसे खाली कराया गया

    3. MÄRZ

    ऑपरेशन खुकरी: भारतीय सेना का क्रेडिट किसने छीना और गुरमीत राम रहीम के डेरे को कैसे खाली कराया गया

    ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड ने एक अलग राह पकड़ी है. इस बार बातचीत भारतीय सेना के जांबाज़ अफ़सर, मेजर जनरल राजपाल पुनिया से हुई. 35 से ज़्यादा सालों की सेवा के बाद मेजर जनरल पुनिया को 2002 में युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया. उनके मिलिट्री करियर की हाईलाइट रही है - United Nations Peacekeeping Mission के तहत 2000 में पश्चिम अफ़्रीका के सिएरा लियोन में तैनात रहना. इस दौरान ‘Operation Khukri’ को अंजाम दिया गया, जो संचालित संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन की सबसे साहसिक कार्रवाइयों में से एक है. ये उन 233 भारतीय सैनिकों की कहानी है, जो तीन महीनों से अधिक समय तक बिना किसी आपूर्ति के, Revolutionary United Front (RUF) के विद्रोहियों से घिरे रहे. मेजर जनरल पुनिया की उपलब्धियों में एक बेहद चर्चित अध्याय है, सिरसा के डेरा सच्चा सौदा कॉम्प्लेक्स को शांतिपूर्ण तरीके से खाली कराना. इसके अलावा सेवा के दौरान उन्होंने LoC और LAC जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में भी कमान संभाली. अरविंद ओझा के साथ सुनिए पूरी बातचीत. प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

    51 Min.
  7. IPL स्पॉट फ़िक्सिंग का पर्दाफ़ाश करने वाले पुलिस कमिश्नर ने दाऊद इब्राहिम-टाइगर मेमन के बारे में

    24. FEB.

    IPL स्पॉट फ़िक्सिंग का पर्दाफ़ाश करने वाले पुलिस कमिश्नर ने दाऊद इब्राहिम-टाइगर मेमन के बारे में

    नीरज कुमार सिर्फ़ एक पुलिस अफ़सर नहीं, बल्कि उन कुछ नामों में शामिल हैं जिनके करियर की फ़ाइलें खुद भारत के आपराधिक इतिहास की धड़कनें दर्ज करती हैं. CBI में रहते हुए उन्होंने हाई-प्रोफ़ाइल और एंटी-टेररिज़्म ऑपरेशनों को लीड किया. 1993 बॉम्बे ब्लास्ट से लेकर अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध तक - जांच की डोर अक्सर उनके हाथ में रही. इस दौरान उनका सामना दाऊद इब्राहिम और मेमन परिवार से भी हुआ. दिल्ली, गोवा और अरुणाचल प्रदेश में अहम जिम्मेदारियां निभाने के बाद वो दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बने. बाद में BCCI की Anti-Corruption and Security Unit में चीफ़ एडवाइज़र के तौर पर उन्होंने क्रिकेट में फैले भ्रष्टाचार पर भी नज़र रखी. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में अरविंद ओझा ने नीरज कुमार से इन्हीं मामलों पर बात की. प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

    1 Std. 7 Min.
  8. डिजिटल अरेस्ट के अतरंगी पैंतरे और क्या वीडियो गेम्स की लत बना रही है बच्चों को गुलाम?: Crime Branch

    17. FEB.

    डिजिटल अरेस्ट के अतरंगी पैंतरे और क्या वीडियो गेम्स की लत बना रही है बच्चों को गुलाम?: Crime Branch

    ख़बरों में आए-दिन सुनने को मिल जाता है कि फ़ला-फ़ला बच्चे ने वीडियो गेम्स या सोशल मीडिया के चलते आत्महत्या कर ली. अभी हाल ही में गाज़ियाबाद में तीन बहनों ने 9वीं मंज़िल से कूदकर सुसाइड कर लिया. वजह सामने आई - कोरियन वीडियो गेम्स. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं जाने-माने साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और लेखक, अमित दुबे, जिनके पास इस क्षेत्र में 20 से ज़्यादा सालों का अनभुव है. उनके सामने हमने इसी गंभीर समस्या को रखा. इसके अलावा उनसे बात हुई डिजिटल दुनिया के सबसे बड़े ख़तरे पर - साइबर फ़्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और साइबर ग्रूमिंग. अपने बच्चों को इस बदलती दुनिया में सुरक्षित रखना चाहते हैं तो पूरा पॉडकास्ट ज़रूर सुनिएगा, अरविंद ओझा के साथ. प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग - रोहन भारती

    1 Std.

Info

जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं. CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features interviews with former IPS officers, police officers, senior crime journalists, lawyers, reformed criminals, and those wrongfully accused and acquitted. Each episode dives into their experiences with high-profile cases, providing unique insights into the world of crime and justice.

Mehr von Aaj Tak Radio

Das gefällt dir vielleicht auch