KIDS AUDIO STORIES

Get exclusive content, ad free

4,99 $US/mois ou 39,99 $US/an après l’essai

कबीर की वाणी शेर की ज़ुबानी

संत कबीर दास भारत के महान कवि और संत थे। उन्होंने अपने शब्दों के जरिए सच्चाई, सादगी और जीवन की गहरी समझ को सांझा किया। उनके दोहे नैतिकता, धैर्य और विनम्रता जैसे जरूरी जीवन मूल्यों को सिखाते हैं और हमें छोटे-छोटे शब्दों में बड़ी सीख दे जाते हैं। उनकी इसी सीख को आसान और मज़ेदार तरीके से समझाने के लिए हम लेकर आए हैं "कबीर की वाणी शेर की ज़ुबानी”, जिसमें हमारे जंगल के राजा, शेर सिंह, संत कबीर दास जी की बुद्धिमता का इस्तेमाल करते हुए जंगल के जानवरों के मसलों को सुलझाएँगे। तो आइए, जंगल के जानवरों के साथ इन मज़ेदार कहानियों में शामिल हों और संत कबीर के अमूल्य दोहों से ज़िंदगी की जरूरी बातें सीखते हें। अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ:  https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/

  1. 27 FÉVR. • ABONNÉS UNIQUEMENT

    मुँहफट बाज़

    शिखर जंगल में रहने वाला एक बाज़ है जो अपनी तेज़ नजरें, मजबूत पंख और उससे भी तेज़ ज़बान के लिए जाना जाता है। उसे लगता है कि सच्चाई हमेशा बोल देनी चाहिए, चाहे वह कितनी भी कड़वी क्यों न लगे। लेकिन जब उसकी यह आदत जंगल के जानवरों को असहज कर देती है, तो जंगल के बुद्धिमान राजा, शेर सिंह, संत कबीर दास जी का एक दोहा सुनाकर शिखर को समझाने की कोशिश करते हैं। तो सुनिए इस दिलचस्प कहानी को और जानिए, कि क्या शिखर यह समझ पाएगा कि हमारी बात से ज़्यादा ज़रूरी है उस बात को कहने का तरीका? अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ:  https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/

    5 min
  2. 27 FÉVR. • ABONNÉS UNIQUEMENT

    चालाक लोमड़ी

    चतुरेश एक नर लोमड़ी है जो खुद को जंगल का सबसे चालाक ठग मानता है। वह चोरी करता है, झूठ बोलता है और अपनी मीठी बातों से हमेशा बच निकलता है। उसे यकीन है कि कोई उसे कभी पकड़ नहीं सकता। लेकिन जब जंगल के बुद्धिमान राजा, शेर सिंह, आखिरकार उसे चोरी करते देख लेते हैं, तो वो चतुरेश को संत कबीर दास जी का एक दोहा सुनाकर अपने बुरे कामों को त्यागने की सलाह देते हैं। चतुरेश इस चेतावनी को हंसी में उड़ा देता है। तो सुनिए इस रोमांचक कहानी को और जानिए, कि क्या चतुरेश को आखिरकार अपने कर्मों का फल मिलेगा? अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ:  https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/

    7 min
  3. 26 FÉVR. • ABONNÉS UNIQUEMENT

    घमंडी कबूतरी

    चाँदनी एक सफ़ेद कबूतरी है, और उसे लगता है कि वह जंगल की सबसे खूबसूरत पक्षी है। अपने चमचमाते सफेद पंखों पर उसे बहुत गर्व है, और वह हर समय अपनी सुंदरता की तारीफें करती रहती है। लेकिन जब शिकारी जंगल में पक्षियों को पकड़ने आते हैं, चाँदनी अपने ही रूप की प्रशंसा में इतनी मग्न होती है कि खतरे को देख ही नहीं पाती। जैसे ही वह उनके जाल में फस जाती है, उसे एक कड़वा सबक मिलता है—अहंकार अंत का कारण बन सकता है। तो सुनिए इस कहानी को और जानिए, कि क्या जंगल के बाकी जानवर यह समझ पाएंगे कि विनम्रता और एकता, घमंड से कहीं ज्यादा मूल्यवान हैं? अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ:  https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/

    5 min
  4. 26 FÉVR. • ABONNÉS UNIQUEMENT

    नन्हा चूहा

    जंगल में पुचकू नाम का नन्हा, शांत और अक्सर नजरअंदाज किया जाने वाला एक चूहा रेहता है। जब बड़े जानवर एक भव्य भोज की तैयारी में जुटे होते हैं, तो उसकी छोटी-छोटी कोशिशों पर कोई ध्यान नहीं देता। लेकिन जब अचानक आई तेज़ आंधी उनका सारा खाना बहा ले जाती है, और जानवर निराश होने लगते हैं, तब पुचकू आगे आकर उनकी मदद करने का प्रयास करता है लेकिन वह सभी पुचकू का मज़ाक उड़ाने लगते हैं। तभी बुद्धिमान राजा, शेर सिंह, उन सबको संत कबीर दास जी का एक दोहा सुनाते हैं और उन्हें यह समझाने कि कोशिश करते हैं कि पुचकू के प्रयासों की प्रशंसा होनी चाहिए। तो सुनिए इस दिलचस्प कहानी को और जानिए, कि क्या सभी जानवर यह समझ पाएंगे कि किसी का आकार देखकर उसे कम आंकना गलत है? अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ:  https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/

    5 min
  5. 26 FÉVR. • ABONNÉS UNIQUEMENT

    बातूनी तोता

    झिलमिल तोते को बातें करना बहुत पसंद है, खाने की, दोस्तों की, और हर छोटी-बड़ी चीज़ की! लेकिन उसकी कभी न खत्म होने वाली बकबक से जंगल के बाकी जानवर परेशान होने लगते हैं। एक दिन, उसकी यही आदत उसे बड़ी मुसीबत में डाल देती है। अनजाने में, वह एक शिकारी को जंगल के सभी जानवरों का पता दे देता है! अपनी गलती का एहसास होने पर, वह भागता हुआ राजा शेर सिंह के पास मदद मांगने जाता है। लेकिन क्या वे समय रहते जंगल को बचा पाएंगे? तो सुनिए इस रोमांचक कहानी को और जानिए, कि क्या झिलमिल यह समझ पाएगा कि शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए? अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ:  https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/

    6 min
  6. 26 FÉVR. • ABONNÉS UNIQUEMENT

    बंदर और हीरन का अभिमान

    नटखट बंदर ताकतवर और निडर है, जबकि डोलू हिरन धनवान और सम्मानित है। दोनों ही खुद को जंगल का सबसे महत्वपूर्ण जीव मानते हैं। लेकिन असली श्रेष्ठता किसमें है—बल में या धन में? जब दोनों अपनी खूबियों पर घमंड कर रहे होते हैं, तभी जंगल के बुद्धिमान राजा, शेर सिंह, संत कबीर दास जी का एक दोहा उन्हें सुनाते हैं। तो सुनिए इस दिलचस्प कहानी को और जानिए, कि क्या नटखट और डोलू यह समझ पाएंगे कि असली महानता ताकत या धन में नहीं, बल्कि उनका सही उपयोग करने में है? अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ:  https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/

    6 min
  7. 26 FÉVR. • ABONNÉS UNIQUEMENT

    चमकता पत्थर

    जंगल में हलचल मच जाती है जब डोलू हिरन को नदी किनारे एक रहस्यमयी सुनहरी चीज़ मिलती है। क्या यह कोई जादुई वस्तु है? यह सोचकर सारे जानवर उत्साहित हो जाते हैं और अपने रोज़मर्रा के काम छोड़कर इसका रहस्य जानने में लग जाते हैं। तभी जंगल के बुद्धिमान राजा, शेर सिंह, उन सभी को इस तरह दौड़ता भागता बेचैन देख, संत कबीर दास जी का एक दोहा उन्हें सुनाते हैं। तो सुनिए इस दिलचस्प कहानी को और जानिए, कि क्या जानवर यह समझ पाएंगे कि असली बुद्धि, शांति और खुशी बाहरी चीज़ों में नहीं, बल्कि उनके अपने भीतर है? अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ:  https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/

    6 min
  8. 26 FÉVR. • ABONNÉS UNIQUEMENT

    दयालु हाथी

    जंगल सूखा पड़ जाने से सभी जानवरों पर संकट आ गया। नदियाँ सूख गई, भोजन की कमी हो गई, और जानवर दिन-प्रतिदिन कमजोर होने लगे। सबको ऐसे संघर्ष करते देख, भोला हाथी का दिल भर आया। अपने साथियों की मदद करने के लिए, भोला एक कठिन सफर पर निकल पड़ा, ताकि वो पानी ढूंढ सके। तभी जंगल के बुद्धिमान राजा, शेर सिंह, संत कबीर दास जी का एक दोहा सुनाते हैं, जिससे जानवरों को एक महत्वपूर्ण सच्चाई का एहसास होता है। तो सुनिए इस प्रेरणादायक कहानी को और जानिए, कि क्या भोला का निस्वार्थ प्रयास उसे वह मान-सम्मान दिला पाएगा, जिसका वह हकदार है? अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ:  https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/

    6 min

Podcasts avec bonus en cas d’abonnement

KIDS AUDIO STORIES

Get exclusive content, ad free

4,99 $US/mois ou 39,99 $US/an après l’essai

À propos

संत कबीर दास भारत के महान कवि और संत थे। उन्होंने अपने शब्दों के जरिए सच्चाई, सादगी और जीवन की गहरी समझ को सांझा किया। उनके दोहे नैतिकता, धैर्य और विनम्रता जैसे जरूरी जीवन मूल्यों को सिखाते हैं और हमें छोटे-छोटे शब्दों में बड़ी सीख दे जाते हैं। उनकी इसी सीख को आसान और मज़ेदार तरीके से समझाने के लिए हम लेकर आए हैं "कबीर की वाणी शेर की ज़ुबानी”, जिसमें हमारे जंगल के राजा, शेर सिंह, संत कबीर दास जी की बुद्धिमता का इस्तेमाल करते हुए जंगल के जानवरों के मसलों को सुलझाएँगे। तो आइए, जंगल के जानवरों के साथ इन मज़ेदार कहानियों में शामिल हों और संत कबीर के अमूल्य दोहों से ज़िंदगी की जरूरी बातें सीखते हें। अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ:  https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/

Plus de contenus par Chimes - Indian Stories