Hello Doctor

Hello Doctor is a Hindi podcast where we talk to specialist doctors on common health problems. No medical jargons to scare you away! We make sure that listener gets to understand everything about symptoms, diagnosis and treatment of common health diseases and also pack a few health tips for you to take away. The listeners also get a chance to ask their questions to medical experts via social media or email. Catch up with a new episode every Tuesday. हेलो डॉक्टर आज तक रेडियो की एक ख़ास सीरीज़ है, जिसमें हम आपकी हेल्थ से जुड़े सवाल स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से पूछते हैं और कुछ जानकारी और कुछ टिप्स आपके लिए लेकर आते हैं. घर बैठे नामचीन डॉक्टरों की सलाह लेना चाहते हैं तो हर मंगलवार सुबह आ जाइए आज तक रेडियो पर.

  1. बच्चेदानी के मुंह पर कैंसर क्यों हो जाता है? सर्वाइकल कैंसर, HPV वैक्सीन और इलाज जानिए | हेलो डॉक्टर

    11 HR AGO

    बच्चेदानी के मुंह पर कैंसर क्यों हो जाता है? सर्वाइकल कैंसर, HPV वैक्सीन और इलाज जानिए | हेलो डॉक्टर

    सर्वाइकल कैंसर क्या होता है? शरीर के किस हिस्से में यह कैंसर होता है और यह कैसे शुरू होता है? भारत में सर्वाइकल कैंसर कितना आम है? क्या यह सच है कि यह कैंसर धीरे-धीरे कई सालों में विकसित होता है? सर्वाइकल कैंसर का सबसे बड़ा कारण HPV (Human Papillomavirus) बताया जाता है, यह वायरस क्या है? क्या हर HPV संक्रमण कैंसर में बदल जाता है? किन महिलाओं में इसका जोखिम ज्यादा होता है? क्या कम उम्र में शादी या कई गर्भधारण इसका जोखिम बढ़ाते हैं? क्या धूम्रपान या कमजोर इम्यूनिटी भी इससे जुड़ी होती है? सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? क्या कई बार कोई लक्षण ही नहीं होते और फिर भी कैंसर हो सकता है? कौन-से संकेत ऐसे हैं जिन्हें महिलाएँ कभी नज़रअंदाज़ न करें? Pap smear टेस्ट क्या होता है? महिलाओं को किस उम्र से Pap smear करवाना चाहिए? HPV टेस्ट और Pap smear में क्या अंतर है? कितने समय के अंतराल पर यह टेस्ट करवाना चाहिए? HPV वैक्सीन क्या है और यह कैसे काम करती है? यह वैक्सीन किस उम्र में लगवानी चाहिए? क्या शादीशुदा महिलाओं को भी यह वैक्सीन लग सकती है? क्या वैक्सीन लगने के बाद भी स्क्रीनिंग जरूरी रहती है? अगर शुरुआती स्टेज में पता चल जाए तो इलाज कितना सफल होता है? सर्वाइकल कैंसर के मुख्य उपचार क्या होते हैं – सर्जरी, रेडिएशन, कीमोथेरेपी? क्या इलाज के बाद महिला सामान्य जीवन जी सकती है? क्या इलाज के बाद माँ बनने की संभावना बनी रहती है? सर्वाइकल कैंसर से जुड़े सबसे बड़े मिथक या गलतफहमिययां क्या हैं? भारत में महिलाएँ अक्सर जांच करवाने से क्यों बचती हैं? परिवार और समाज इस विषय पर जागरूकता कैसे बढ़ा सकते हैं? हर महिला को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए तीन सबसे जरूरी बातें क्या करनी चाहिए? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में कैलाश हॉस्पिटल नोएडा के ऑनकोलॉजिस्ट सर्जन डॉक्टर मनीष साहनी से. प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी साउंड मिक्स : रोहन What is cervical cancer? Which part of the body does it affect, and how does it begin? How common is cervical cancer in India? Is it true that this cancer develops slowly over many years? The biggest cause of cervical cancer is said to be HPV (Human Papillomavirus). What exactly is this virus? Does every HPV infection turn into cancer? Which women have a higher risk of developing cervical cancer? Does early marriage or multiple pregnancies increase the risk? Is smoking or a weak immune system also linked to it? What are the early symptoms of cervical cancer? Is it possible that sometimes there are no symptoms at all and the cancer is still present? Which warning signs should women never ignore? What is a Pap smear test? At what age should women start getting a Pap smear done? What is the difference between an HPV test and a Pap smear? How often should these tests be done? What is the HPV vaccine and how does it work? At what age should this vaccine be taken? Can married women also take the vaccine? After vaccination, is screening still necessary? If cervical cancer is detected at an early stage, how successful is the treatment? What are the main treatment options for cervical cancer—surgery, radiation, or chemotherapy? After treatment, can a woman live a normal life? Is it still possible for her to become a mother? What are the biggest myths or misconceptions about cervical cancer? Why do many women in India avoid getting tested? How can families and society help spread awareness about this disease? And what are the three most important things every woman should do to prevent cervical cancer? Find answers to all these questions in this episode of Hello Doctor, where we speak with surgical oncologist Dr. Manish Sahni from Kailash Hospital, Noida.

    24 min
  2. PCOS & Endometriosis से हर 5वीं महिला परेशान? लक्षण, कारण और इलाज जानिए : हेलो डॉक्टर

    8 MAR

    PCOS & Endometriosis से हर 5वीं महिला परेशान? लक्षण, कारण और इलाज जानिए : हेलो डॉक्टर

    भारत में हर पांचवीं महिला किसी न किसी हार्मोनल समस्या से जूझ रही है. लेकिन इसके बारे में खुलकर बात अब भी कम होती है. PCOS और Endometriosis जैसी समस्याएं आज की जीवनशैली, तनाव, खान-पान और हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी हुई हैं. अनियमित पीरियड्स, अचानक वजन बढ़ना, मूड स्विंग्स, चेहरे पर पिंपल्स, बालों का झड़ना, अत्यधिक दर्द और फर्टिलिटी से जुड़ी परेशानियां—ये सभी संकेत हो सकते हैं कि शरीर अंदर ही अंदर मदद की मांग कर रहा है. हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में. इस एपिसोड में हमने PCOS और Endometriosis को विस्तार से समझने की कोशिश की. इनके लक्षण क्या हैं? शुरुआती संकेत कैसे पहचानें? क्या हर अनियमित पीरियड PCOS होता है? Endometriosis कितना खतरनाक है? और सही इलाज और सही दिशा क्या हो सकती है? हमारे साथ इस चर्चा में जुड़ी हैं Dr. Ila Kathuria, जिनके पास होम्योपैथी के माध्यम से महिलाओं की जटिल हार्मोनल समस्याओं के उपचार का 35 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने हजारों महिलाओं का इलाज किया है और PCOS, Endometriosis, Irregular Periods, Hormonal Imbalance और Infertility जैसी समस्याओं पर गहराई से काम किया है. इस बातचीत में Dr. Ila Kathuria ने यह भी बताया कि क्यों केवल लक्षणों को दबाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शरीर की जड़ समस्या को समझना और संतुलित करना ज़रूरी है. होम्योपैथी किस तरह से व्यक्ति की संपूर्ण शारीरिक और मानसिक स्थिति को ध्यान में रखकर इलाज करती है और किस प्रकार से धीरे-धीरे हार्मोनल संतुलन को बेहतर बनाया जा सकता है. इसके साथ ही, हमने lifestyle, stress management, Diet और नियमित जांच की भूमिका पर भी बात की. अधिक जानकारी और परामर्श के लिए आप Holypills Clinic से संपर्क कर सकते हैं. अगर आप अपनी सेहत को बेहतर तरीके से ट्रैक और मैनेज करना चाहती हैं तो Holypills आपके लिए एक उपयोगी प्लेटफॉर्म हो सकता है. Holypills एक AI-driven women’s health app है, जो PCOS, Endometriosis, Menopause और Postpartum recovery को स्मार्ट ट्रैकिंग, होम्योपैथी और एक्सपर्ट गाइडेंस के साथ मैनेज करने में मदद करता है. इस ऐप के माध्यम से आप: • अपने पीरियड साइकिल और लक्षण ट्रैक कर सकती हैं • अपनी हेल्थ पैटर्न को समझ सकती हैं • अनुभवी होम्योपैथी डॉक्टर से कनेक्ट कर सकती हैं • एक ही प्लेटफॉर्म पर गाइडेंस और सपोर्ट पा सकती हैं

    32 min
  3. कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? दवा ज़रूरी है या डाइट से होगा कंट्रोल? जानिए कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक का रि

    1 MAR

    कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? दवा ज़रूरी है या डाइट से होगा कंट्रोल? जानिए कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक का रि

    कोलेस्ट्रॉल असल में है क्या? क्या यह शरीर के लिए जरूरी भी है? क्या कोलेस्ट्रॉल एक बीमारी है या सिर्फ़ एक जोखिम कारक? अच्छा कोलेस्ट्रॉल और बुरा कोलेस्ट्रॉल क्या होता है? ट्राइग्लिसराइड्स क्या होते हैं? ये कोलेस्ट्रॉल से अलग कैसे हैं? क्या पतले लोगों को भी हाई कोलेस्ट्रॉल हो सकता है? क्या सिर्फ़ मोटे लोगों को ही कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है? अगर कोई व्यक्ति रोज़ वॉक करता है तो क्या उसे कोलेस्ट्रॉल की चिंता नहीं करनी चाहिए? क्या तनाव से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है? क्या हाई कोलेस्ट्रॉल के कोई लक्षण होते हैं या यह “साइलेंट” होता है? किस लेवल पर हमें सच में चिंता करनी चाहिए? हाई कोलेस्ट्रॉल से हार्ट अटैक का खतरा कैसे बढ़ता है? क्या 30–35 साल की उम्र में भी इसकी जांच जरूरी है? परिवार में इतिहास हो तो क्या करना चाहिए? लिपिड प्रोफाइल में कौन-कौन से नंबर महत्वपूर्ण होते हैं? कितने अंतराल पर टेस्ट करवाना चाहिए?क्या सिर्फ़ डाइट और एक्सरसाइज से कंट्रोल हो सकता है? स्टैटिन दवाएं कितनी सुरक्षित हैं? क्या स्टैटिन लेने से लाइफटाइम दवा लेनी पड़ती है? भारतीय खाने में सबसे ज्यादा क्या नुकसान करता है? क्या रिफाइंड ऑयल बेहतर है या सरसों/घी? कितनी देर की एक्सरसाइज काफी है? शराब का कोलेस्ट्रॉल पर क्या असर है? डायबिटीज़ और कोलेस्ट्रॉल का क्या संबंध है? महिलाओं में मेनोपॉज़ के बाद जोखिम क्यों बढ़ता है? इन सभी सवालों का आसान और साफ जवाब जानिए Dr. Sanjeev Gera से. (Senior Director & HOD – Cardiology, Fortis Hospital Noida) होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी साउंड मिक्स : अमन What exactly is cholesterol? Is it necessary for the body? Is cholesterol a disease, or just a risk factor? What is the difference between “good” cholesterol and “bad” cholesterol? What are triglycerides, and how are they different from cholesterol? Can thin people also have high cholesterol? Is it only overweight individuals who face cholesterol problems? If someone walks daily, do they still need to worry about cholesterol? Can stress also increase cholesterol levels? Are there any symptoms of high cholesterol, or is it truly a “silent” condition? At what levels should we be genuinely concerned? How does high cholesterol increase the risk of a heart attack? Is screening necessary even at the age of 30–35? If there is a family history, what precautions should one take? In a lipid profile report, which numbers really matter? How often should one get tested? Can cholesterol be controlled with just diet and exercise? How safe are statin medications? Does taking statins mean lifelong medication? In the Indian diet, what causes the most harm? Is refined oil better than mustard oil or ghee? How much exercise is enough? What effect does alcohol have on cholesterol? What is the relationship between diabetes and cholesterol? Why does the risk increase in women after menopause? Get clear and simple answers to all these questions from Dr. Sanjeev Gera (Senior Director & HOD – Cardiology, Fortis Hospital Noida). Host/Producer: Atul Tiwari Sound Mix: Aman

    36 min
  4. मिर्गी का दौरा पड़ते ही लोग करते हैं ये बड़ी गलती! मिर्गी से जुड़े खतरनाक मिथ जानिए : हेलो डॉक्टर

    22 FEB

    मिर्गी का दौरा पड़ते ही लोग करते हैं ये बड़ी गलती! मिर्गी से जुड़े खतरनाक मिथ जानिए : हेलो डॉक्टर

    मिर्गी क्या है? क्या यह एक बीमारी है या सिर्फ़ दौरे आने की स्थिति? क्या हर दौरा मिर्गी ही होता है? मिर्गी और साधारण फिट में क्या अंतर है? दिमाग में ऐसा क्या होता है कि दौरा पड़ता है? भारत में मिर्गी कितनी आम है? मिर्गी के कितने प्रकार होते हैं? क्या हर बार मरीज गिरकर झटके खाता है, या कुछ और तरह के दौरे भी होते हैं? बच्चों और बड़ों में लक्षण अलग होते हैं? अगर किसी को पहली बार दौरा पड़े तो परिवार को क्या करना चाहिए? कौन से लक्षण देखकर तुरंत अस्पताल जाना चाहिए? दौरे के समय क्या करना चाहिए? क्या जूता सूंघाना, प्याज सूंघाना या चाबी पकड़ाना सही है? दौरे के समय मरीज को पकड़कर रोकना चाहिए या छोड़ देना चाहिए? मुँह में चम्मच या कपड़ा डालना सही है या खतरनाक? दौरा कितनी देर तक रहे तो इमरजेंसी मानी जाती है? मिर्गी किन कारणों से होती है? क्या यह जन्मजात होती है? क्या सिर पर चोट लगने से मिर्गी हो सकती है? किन टेस्ट से मिर्गी की पुष्टि होती है? EEG, MRI? क्या मिर्गी पूरी तरह ठीक हो सकती है? दवा कितने साल तक लेनी पड़ती है? अगर दवा बीच में छोड़ दें तो क्या खतरा है? क्या मिर्गी की सर्जरी भी होती है? कब ज़रूरत पड़ती है? क्या मिर्गी का मरीज सामान्य जीवन जी सकता है? क्या मिर्गी वाले व्यक्ति शादी कर सकते हैं? क्या महिलाएँ मिर्गी के साथ प्रेग्नेंट हो सकती हैं? क्या मिर्गी के मरीज ड्राइव सकते हैं? क्या मोबाइल, टीवी या चमकती लाइट से दौरा ट्रिगर हो सकता है? किन चीज़ों से दौरा ट्रिगर हो सकता है? क्लोज़िंग मिथ क्या क्या सुने हैं आपने? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए ShardaCare Healthcity के डॉक्टर आत्मप्रीत सिंह से. प्रड्यूसर : अतुल साउंड मिक्स : अमन What is epilepsy? Is it a disease or simply a condition characterized by seizures? Is every seizure epileptic? What is the difference between a seizure and a simple fit? What happens in the brain that causes a seizure? How common is epilepsy in India? How many types of epilepsy are there? Does the patient always fall and convulse, or are there other types of seizures as well? Are the symptoms different in children and adults? What should a family do if someone has a seizure for the first time? Which symptoms should prompt an immediate hospital visit? What should be done during a seizure? Is it appropriate to smell a shoe, an onion, or a key? Should the patient be restrained or released during a seizure? Is putting a spoon or cloth in the mouth appropriate or dangerous? How long does a seizure last is considered an emergency? What causes epilepsy? Is it congenital? Can a head injury trigger epilepsy? What tests confirm epilepsy? EEG, MRI? Can epilepsy be completely cured? How long does medication need to be taken? What are the risks if medication is discontinued? Is epilepsy surgery possible? When is it needed? Can an epileptic patient live a normal life? Can a person with epilepsy get married? Can women with epilepsy get pregnant? Can epileptic patients drive? Can a mobile phone, TV, or flashing lights trigger a seizure? What things can trigger a seizure? What closing myths have you heard? Get answers to all these questions from Dr. Atmapreet Singh of ShardaCare Healthcity.

    32 min
  5. पसीना, बेचैनी और घबराहट? हो सकता है हार्ट अटैक! ECG, TMT और Echo की सच्चाई जानिए | हेलो डॉक्टर

    15 FEB

    पसीना, बेचैनी और घबराहट? हो सकता है हार्ट अटैक! ECG, TMT और Echo की सच्चाई जानिए | हेलो डॉक्टर

    दिल असल में महँगी दवाइयाँ या सप्लीमेंट नहीं, बल्कि सादी रोज़मर्रा की आदतें चाहता है. संतुलित खाना, नियमित चलना, पूरी नींद और कम तनाव. दिल की बीमारी सिर्फ बुज़ुर्गों की नहीं रही. 30–40 की उम्र में बढ़ते हार्ट अटैक की वजहें हैं पेट की चर्बी, धूम्रपान, डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर, तनाव, कम नींद और अनियमित जीवनशैली. रिपोर्ट ‘नॉर्मल’ आने का मतलब यह नहीं कि दिल पूरी तरह सुरक्षित है. क्योंकि ECG, TMT और Echo की अपनी सीमाएँ हैं और शुरुआती ब्लॉकेज या सूक्ष्म जोखिम छूट सकते हैं. प्रोटीन पाउडर, फैट बर्नर और प्री-वर्कआउट में मौजूद अधिक कैफीन, स्टिमुलेंट्स या मिलावटी तत्व दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर बढ़ा सकते हैं. इसलिए मात्रा और गुणवत्ता दोनों पर डॉक्टर की सलाह ज़रूरी है. ‘हर्बल’ या ‘आयुर्वेदिक’ लिखा होना पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं. कई बार लोग बिना जाँच-परामर्श के लंबे समय तक सेवन कर गलती करते हैं. कुछ आम दवाइयाँ जैसे कुछ पेनकिलर खासकर NSAIDs, सर्दी-खाँसी की डीकंजेस्टेंट दवाएँ या अनियंत्रित नींद की गोलियाँ दिल और ब्लड प्रेशर पर असर डाल सकती हैं. भारतीयों में जेनेटिक प्रवृत्ति के साथ हाई-कार्ब आहार, शारीरिक निष्क्रियता और क्रॉनिक तनाव दिल को जल्दी बूढ़ा कर देते हैं. पेट की चर्बी खासकर विसरल फैट दिल के लिए खतरनाक है. और दुबला दिखने वाला व्यक्ति भी अंदरूनी चर्बी, शुगर या कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट पेशेंट हो सकता है. रोज़ कम से कम 30 मिनट तेज़ चाल से चलना या हफ्ते में 150 मिनट मध्यम व्यायाम दिल के लिए पर्याप्त माना जाता है. जिम ज़रूरी नहीं पर नियमितता ज़रूरी है. तनाव, गुस्सा, नींद की कमी और लगातार मोबाइल स्क्रीन sympathetic सिस्टम को सक्रिय रखकर दिल पर दबाव डालते हैं. शुरुआती हल्के संकेत. असामान्य थकान, सीढ़ी चढ़ते सांस फूलना, सीने में दबाव, जबड़े या बाँह में दर्द, बार-बार गैस जैसा अहसास. इन्हें नज़रअंदाज़ न करें. आज से पाँच बदलाव करें. धूम्रपान बंद. रोज़ चलना. नमक और चीनी कम. 7 घंटे नींद. और सालाना बेसिक जाँच. शराब थोड़ी-सी दिल के लिए फायदेमंद है. यह धारणा अब मिथ मानी जाती है. परिवार में हार्ट डिज़ीज़ की हिस्ट्री हो तो 25–30 की उम्र से ही शुगर, लिपिड प्रोफाइल, BP और जरूरत हो तो आगे की जाँच शुरू करें. सबसे बड़ा भ्रम यही है कि मैं अभी जवान हूँ, मुझे कुछ नहीं होगा. जबकि दिल उम्र नहीं, आदतें देखता है. सुनिए हार्ट को सुरक्षित रखने के सभी टिप्स पारस अस्पताल के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड एंड डायरेक्टर डॉक्टर अमित भूषण शर्मा से. होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी साउंड मिक्स : अमन/रोहन

    53 min
  6. घुटने का दर्द और घुटना बदलने की सर्जरी: कब ज़रूरी है, कितनी सुरक्षित है और बाद की ज़िंदगी कैसी होत

    8 FEB

    घुटने का दर्द और घुटना बदलने की सर्जरी: कब ज़रूरी है, कितनी सुरक्षित है और बाद की ज़िंदगी कैसी होत

    घुटने का दर्द जब दवा, तेल और फिज़ियोथैरेपी से भी ठीक न हो, तो सामने आता है एक बड़ा फैसला—Knee Joint Replacement का. लेकिन इस नाम से ही लोग डर जाते हैं. कहीं चलना बंद न हो जाए, कहीं ज़िंदगी दूसरों पर निर्भर न हो जाए. हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में हमने आसान भाषा में बात की घुटने का इम्प्लांट पर. यह कब ज़रूरी होता है, किसे कराना चाहिए और किसे नहीं, ऑपरेशन कितना सुरक्षित है और सर्जरी के बाद ज़िंदगी सच में कितनी नॉर्मल हो पाती है. अगर आपके घर में या आसपास कोई घुटने के दर्द से जूझ रहा है, तो ये बातचीत डर नहीं, सही जानकारी देगी ताकि फैसला अफ़वाह से नहीं, समझ से हो. सर्जरी के बाद किन आदतों से इम्प्लांट जल्दी खराब होता है? कितने दिन में मरीज़ को छुट्टी मिल जाती है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब जानिए Max Super Speciality Hospital, Shalimar Bagh (Director & Head of Robotic Joint Replacement & Reconstruction Department Orthopaedics) डॉक्टर Simon Thomas से. प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी साउंड मिक्स : सूरज When knee pain does not improve with medicines, oil massage, or physiotherapy, a big decision comes up: knee joint replacement. But just hearing this name makes people scared. People worry that they may not be able to walk properly or that life may become dependent on others. In this episode of Hello Doctor, we talk in very simple language about knee implants, when knee replacement is really needed, who should go for surgery and who should not, how safe the operation is, and how normal life can be after surgery. If someone in your family or around you is suffering from knee pain, this conversation will give correct information, not fear, so decisions are made with understanding and not rumours. We also discuss which habits can damage the implant early after surgery and how many days it usually takes for a patient to get discharged. All these questions are answered by Dr. Simon Thomas, Director and Head of Robotic Joint Replacement and Reconstruction, Department of Orthopaedics, Max Super Speciality Hospital, Shalimar Bagh. Producer and Host: Atul Tiwari. sound mix : Suraj

    26 min
  7. मुंह से बदबू? सिर्फ़ ब्रश करना काफ़ी नहीं! जीभ की सफाई, कैविटी & दांतों की देखभाल से जुड़ी सारी बातें ज

    1 FEB

    मुंह से बदबू? सिर्फ़ ब्रश करना काफ़ी नहीं! जीभ की सफाई, कैविटी & दांतों की देखभाल से जुड़ी सारी बातें ज

    ओरल हाइजीन असल में क्या है? क्या सिर्फ सुबह-शाम ब्रश करना ही काफी है? दिन में कितनी बार और कितनी देर तक ब्रश करना चाहिए? 2 मिनट वाला नियम कितना वैज्ञानिक है? सुबह उठते ही ब्रश करना ज़्यादा ज़रूरी है या रात को सोने से पहले? अगर किसी एक को चुनना हो तो? जीभ साफ करना कितना ज़रूरी है? जीभ पर जमी सफ़ेदी क्या बताती है? Soft, Medium और Hard ब्रश–आम आदमी क्या चुने? Hard ब्रश से दाँत ज़्यादा साफ होते हैं–ये सच है या भ्रम? टूथपेस्ट में क्या देखना चाहिए? हर्बल/आयुर्वेदिक टूथपेस्ट कितने असरदार हैं? क्या ये मेडिकल पेस्ट का विकल्प हैं? माउथवॉश रोज़ इस्तेमाल करना चाहिए या कभी-कभी? क्या ज़्यादा माउथवॉश से नुकसान हो सकता है? मुँह से बदबू की सबसे बड़ी वजह क्या होती है? ये पेट की समस्या है या मुंह की? दांतों में सेंसिटिविटी क्यों होती है? कैविटी अचानक बनती है या धीरे-धीरे? शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? तंबाकू, गुटखा, पान मसाला से दांतों पर क्या असर पड़ता है? बच्चों में पहली बार डेंटिस्ट को कब दिखाना चाहिए? बुज़ुर्गों में दाँत हिलना क्यों शुरू हो जाता है? लोग डेंटिस्ट से इतना डरते क्यों हैं? अगर रोज़ सिर्फ 2 आदतें अपनानी हों तो वो कौन-सी हों? 6 महीने में एक बार डेंटल चेक-अप क्यों ज़रूरी है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए डेन्टिस्ट ऋतिका महोलत्रा से. होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी साउंड मिक्स : रोहन/अमन What exactly is oral hygiene? Is brushing morning and evening enough? How many times a day and for how long should you brush? How scientific is the 2-minute rule? Is it more important to brush first thing in the morning or before going to bed at night? If you had to choose one? How important is cleaning your tongue? What does the white coating on the tongue indicate? Soft, Medium, and Hard brushes – which one should the average person choose? Do hard brushes clean teeth better – is this true or a myth? What should you look for in a toothpaste? How effective are herbal/Ayurvedic toothpastes? Are they an alternative to medicated pastes? Should mouthwash be used daily or occasionally? Can excessive use of mouthwash be harmful? What is the biggest cause of bad breath? Is it a stomach problem or an oral problem? Why do teeth become sensitive? Do cavities form suddenly or gradually? What are the initial symptoms? What effect do tobacco, gutkha, and paan masala have on teeth? When should children have their first dental check-up? Why do teeth start loosening in older adults? Why are people so afraid of dentists? If you had to adopt just two habits daily, what would they be? Why is a dental check-up every six months necessary? Get answers to all these questions from Dentist Ritika Malhotra. Host/Producer: Atul Tiwari Sound Mix: Rohan/Aman

    33 min
  8. बच्चों की किडनी कैसे खराब होती है? शुरुआती लक्षण, कारण और सही इलाज का तरीका जानिए : हेलो डॉक्टर

    25 JAN

    बच्चों की किडनी कैसे खराब होती है? शुरुआती लक्षण, कारण और सही इलाज का तरीका जानिए : हेलो डॉक्टर

    क्या बच्चों की आंखों/पैरों की सूजन हमेशा एलर्जी होती है या किडनी का संकेत भी? पेशाब का रंग, झाग और बदबू जैसे लक्षण आने पर क्यों अलर्ट होना चाहिए? बच्चा बार-बार थका-थका, चिड़चिड़ा या पढ़ाई में सुस्त लगे तो क्या ये किडनी से जुड़ा हो सकता है? क्या बच्चों में बार-बार उल्टी, पेट दर्द का कारण किडनी हो सकती है? बच्चा रात में बार-बार उठकर पेशाब करे—ये आदत है या बीमारी? बार-बार UTI को लोग साधारण बुखार मान लेते हैं, यह ध्यान देने वाली बात क्यों है? क्या हर बुखार में antibiotics देना किडनी के लिए ख़तरनाक हो सकता है? बच्चों में BP नापने की ज़रूरत क्यों नहीं समझी जाती? बच्चा पानी नहीं पीता ये habit है या medical issue? कब bedwetting psychological है और कब nephrology case? अगर एक बच्चे को genetic kidney disease है, तो दूसरे siblings के लिए क्या? बच्चों में dialysis कब unavoidable हो जाती है? क्या dialysis का मतलब normal life खत्म? Kidney transplant के बाद बच्चा school, sports, शादी—सब normal कर सकता है? Parents का donor बनना कितना safe है? Parents अक्सर nephrologist के पास देर से क्यों पहुँचते हैं? कौन-से tests parents को डरने की बजाय समझने चाहिए? अगर early पकड़ा जाए तो कौन-सी kidney diseases पूरी तरह control हो सकती हैं? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए कैलाश हॉस्पिटल की Pediatric nephrologist डॉक्टर नेहा पाण्डेय से. प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी साउंड मिक्स : अमन Is swelling in children's eyes/feet always due to allergies, or could it also be a sign of kidney problems? Why should you be alert if symptoms like changes in urine color, foam, and odor appear? If a child is frequently tired, irritable, or sluggish in their studies, could this be related to kidney issues? Can frequent vomiting and abdominal pain in children be caused by kidney problems? If a child wakes up frequently at night to urinate—is this a habit or a medical condition? People often mistake recurrent UTIs for a simple fever; why is this something to be concerned about? Can giving antibiotics for every fever be dangerous for the kidneys? Why is measuring blood pressure in children not considered necessary? Is a child's refusal to drink water a habit or a medical issue? When is bedwetting psychological, and when is it a nephrology case? If one child has a genetic kidney disease, what are the implications for their siblings? When does dialysis become unavoidable in children? Does dialysis mean the end of a normal life? Can a child lead a normal life—including school, sports, and marriage—after a kidney transplant? How safe is it for parents to be donors? Why do parents often reach out to a nephrologist late? Which tests should parents understand rather than fear? Which kidney diseases can be completely controlled if detected early? Find the answers to all these questions from Dr. Neha Pandey, Pediatric Nephrologist at Kailash Hospital. Producer/Host: Atul Tiwari Sound Mix: Aman

    48 min

About

Hello Doctor is a Hindi podcast where we talk to specialist doctors on common health problems. No medical jargons to scare you away! We make sure that listener gets to understand everything about symptoms, diagnosis and treatment of common health diseases and also pack a few health tips for you to take away. The listeners also get a chance to ask their questions to medical experts via social media or email. Catch up with a new episode every Tuesday. हेलो डॉक्टर आज तक रेडियो की एक ख़ास सीरीज़ है, जिसमें हम आपकी हेल्थ से जुड़े सवाल स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से पूछते हैं और कुछ जानकारी और कुछ टिप्स आपके लिए लेकर आते हैं. घर बैठे नामचीन डॉक्टरों की सलाह लेना चाहते हैं तो हर मंगलवार सुबह आ जाइए आज तक रेडियो पर.

More From Aaj Tak Radio

You Might Also Like