Babamandal

Aaj Tak Podcasts

Babamandal is a weekly monologue podcast hosted by Panini Anand, popularly known as 'Baba' among listeners for his unique blend of wisdom, wit, and storytelling. Every Sunday, Baba takes up subjects ranging from everyday curiosities to complex questions of our times, unpacking them in his signature desi style. Drawing from history, culture, religion, mythology, and society, he connects the past with the present to offer fresh perspectives on familiar issues. Insightful, engaging, and richly layered with anecdotes and references, Babamandal is a space where knowledge meets conversation, and serious ideas are explored with warmth, humor, and depth.

Episodes

  1. 4 days ago

    रक्षाबंधन - किसकी रक्षा, कैसा बंधन? राखी का अनसुना और अलिखित इतिहास: बाबामंडल

    क्या रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व है या परंपरा? इसके पीछे कोई गहरा मनोवैज्ञानिक और सामाजिक अर्थ छिपा है? 'बाबा मंडल' के इस एपिसोड में हम रक्षाबंधन की जड़ों तक जाने की कोशिश करेंगे. जहां इतिहास और शास्त्रों में 'राखी' शब्द का सीधा उल्लेख मिलना मुश्किल है, वहीं हमारी लोक परंपराओं ने इस ख़ूबसूरत रिश्ते को सदियों से संजोकर रखा है. हुमायूं-रानी कर्णावती की कहानियों से लेकर ऋषियों और राजाओं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 'रक्षा सूत्र' तक, हम जानेंगे कि यह धागा कैसे वचन और बंधुत्व का प्रतीक बना. आज के बदलते दौर में रक्षाबंधन सिर्फ भाई द्वारा सुरक्षा का नहीं, बल्कि बहन की 'मुक्ति' और उसकी पहचान का उत्सव कैसे है, आइए समझते हैं पाणिनि आनंद उर्फ़ 'बाबा' से. इस पॉडकास्ट में सुनिए: राखी का अनसुना और अलिखित इतिहास पौराणिक कथाओं का सच: राजा बलि, कृष्ण-द्रौपदी और सिकंदर के प्रसंग भारतीय संस्कृति में 'रक्षा सूत्र' का वैज्ञानिक और सामाजिक तर्क सामाजिक एकता और आंदोलनों में राखी की भूमिका 21वीं सदी में भाई-बहन के रिश्ते की नई परिभाषा होस्ट: पाणिनि आनंद प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

    रक्षाबंधन - किसकी रक्षा, कैसा बंधन? राखी का अनसुना और अलिखित इतिहास: बाबामंडल
  2. 16 Aug

    पकौड़े का गरुड़ पुराण से क्या रिश्ता है? चटनी-पकौड़ी का अनसुना इतिहास: बाबामंडल Ep 08

    बारिश की पहली बूंद गिरते ही पकौड़े क्यों याद आते हैं? आखिर पकौड़ी और चटनी के बीच ऐसा क्या रिश्ता है कि एक के बिना दूसरा अधूरा लगता है? और क्या आपको पता है कि पकौड़ी की कहानी सिर्फ़ हमारी कढ़ाही तक सीमित नहीं है...इसकी जड़ें मेसोपोटामिया तक जाती हैं और इसका एक अजीब-सा कनेक्शन गरुड़ पुराण से भी निकल आता है! पकवट, बटका और परिका—कैसे बदले पकौड़ी के नाम? चटनी के पाँच प्रकार कौन से हैं? सबसे स्वादिष्ट चटनी-पकौड़ी कौन सी है? पाणिनी आनंद 'बाबा' के साथ बाबामंडल के इस चटपटे एपिसोड में उतरिए पकौड़ी और चटनी की उस दुनिया में, जिसे हम खाते तो रोज़ हैं, लेकिन जानते बहुत कम हैं. होस्ट: पाणिनि आनंद प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

    पकौड़े का गरुड़ पुराण से क्या रिश्ता है? चटनी-पकौड़ी का अनसुना इतिहास: बाबामंडल Ep 08
  3. 9 Aug

    कांवड़ियों को राजनीति बिगाड़ रही? कांवड़ का असल इतिहास और इसके नियम: बाबामंडल, Ep 07

    सावन और कांवड़ यात्रा एक दूसरे के पूरक हैं. भगवान शिव की उपासना के इस महीने में कांवड़ यात्रा का ख़ास महत्व रहा है. लेकिन आए दिन जिस तरह की ख़बरें और वीडियो सामने आते हैं, उससे सवाल उठता है कि क्या कांवड़ यात्रा अपनी मूल पहचान खो रही है? क्या आजकल की राजनीति और ट्रेंड्स ने इस प्राचीन परंपरा को बदल दिया है? 'बाबामंडल' के इस एपिसोड में पाणिनि आनंद उर्फ़ बाबा कांवड़ यात्रा के उस सच को खंगाल रहे हैं जो अक्सर डीजे के शोर में दब जाता है. इस पॉडकास्ट में जानेंगे: कांवड़ का इतिहास: कांवरिया या कांवड़िया शब्द कहां से आया? क्या रावण पहला कांवड़िया था? परशुराम और श्रवण कुमार से जुड़े पौराणिक संदर्भ और गढ़मुक्तेश्वर से पुरामहादेव (बागपत) की यात्रा का महत्व प्रमुख मार्ग और स्थान: सुल्तानगंज से देवघर (बाबा बैजनाथ धाम) तक की यात्रा, हरिद्वार-दिल्ली-एनसीआर रूट पर बढ़ती उग्रता और नासिक से रामेश्वरम तक के जल अभिषेक की परंपरा धार्मिक परिक्रमाएं: बनारस की पंचकोशी, अयोध्या की 14 कोसी, और नर्मदा परिक्रमा जैसे कठिन संकल्पों का विश्लेषण कांवड़ के नियम: वो कड़े नियम (जैसे विलासिता का त्याग, सात्विक भोजन, और अहिंसा) जिन्हें आज लगभग भुला दिया गया है राजनीति और अराजकता: 1980 के दशक के बाद कांवड़ का 'ऑर्गेनाइज्ड' और 'पॉलिटिकल' होना. क्या हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा ने इसे एक वीआईपी इवेंट बना दिया है? शिव का असली स्वरूप: क्या एक 'शिव भक्त' हिंसक और अपशब्द बोलने वाला हो सकता है? शिव की बारात का असली संदेश क्या है? होस्ट: पाणिनि आनंद प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

    कांवड़ियों को राजनीति बिगाड़ रही? कांवड़ का असल इतिहास और इसके नियम: बाबामंडल, Ep 07
  4. 2 Aug

    Gen Z Protest में गालियां क्यों, गाली देना क्या हमेशा गलत होता है?: बाबामंडल Ep 06

    गालियों का समाज और समाज की गाली आजकल राष्ट्रीय विमर्श में है. बाबामंडल के इस एपिसोड में गालियों के संसार और उसके पीछे छिपे मनोविज्ञान की गहराई से हुई पड़ताल. आज के दौर में विरोध प्रदर्शनों और सोशल मीडिया पर गालियां या अपशब्द इतने आम क्यों हो गए हैं? क्या ये महज़ गुस्सा है या अभिव्यक्ति का एक नया और बेबाक तरीका? प्राचीन रोमन और ग्रीक सभ्यताओं से लेकर आज के आधुनिक समाज तक, अपशब्द या गालियां कैसे हमारी भाषा का हिस्सा बन गए? क्या गाली देना एंगर मैनेजमेंट का एक 'सेफ्टी वाल्व' है या यह केवल मानसिक हिंसा का एक रूप है? इस पॉडकास्ट में पाणिनि आनंद 'बाबा' ने गालियों के सांस्कृतिक आधार, जेंडर के नजरिए और नई पीढ़ी की बदलती भाषा पर मज़ेदार अंदाज़ में प्रकाश डाला है. भाषा, समाज और मानवीय संवेदनाओं के इस दिलचस्प रिश्ते को समझने के लिए अंत तक सुनें. होस्ट: पाणिनि आनंद प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

    Gen Z Protest में गालियां क्यों, गाली देना क्या हमेशा गलत होता है?: बाबामंडल Ep 06
  5. 26 Jul

    आंदोलन लोकतंत्र के Safety Valve हैं, पर ये कब खतरनाक हो जाते हैं: बाबामंडल Ep 05

    क्या 'आंदोलन' का मतलब सिर्फ विरोध प्रदर्शन है? आंदोलनजीवी होना गर्व की बात क्यों है? क्या बिना राजनीति के कोई आंदोलन मुमकिन है? क्या आंदोलन हमेशा सफल होते हैं? आज 'बाबा मंडल' (Babamandal) के इस ख़ास एपिसोड में हम गहराई से समझेंगे 'आंदोलन' (Movement) के वास्तविक अर्थ को. अक्सर हम आंदोलनों को केवल सड़कों पर भीड़ या नारों के रूप में देखते हैं, लेकिन इसके पीछे विज्ञान, मनोविज्ञान और सत्ता का एक जटिल ताना-बाना होता है. इस पॉडकास्ट में पाणिनि आनंद 'बाबा' से जानिए...आंदोलन के 5 मूल तत्व क्या हैं? क्रांति, विद्रोह और आंदोलन में क्या अंतर है? कब कोई बगावत आंदोलन बनती है और कब क्रांति? गांधी के सत्याग्रह से लेकर जेपी आंदोलन, राम मंदिर आंदोलन और अन्ना हजारे के आंदोलन तक का विश्लेषण. क्यों हर आंदोलन के पीछे एक विचार होना जरूरी है? कैसे आंदोलन समाज में बड़े विस्फोटों को रोकते हैं? अगर आप राजनीति, समाजशास्त्र और लोकतांत्रिक मूल्यों को गहराई से समझना चाहते हैं, तो यह एपिसोड आपके लिए है. होस्ट: पाणिनि आनंद प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

    आंदोलन लोकतंत्र के Safety Valve हैं, पर ये कब खतरनाक हो जाते हैं: बाबामंडल Ep 05
  6. 19 Jul

    भारत का असली 'वित्त मंत्री' मानसून क्यों है और गांव vs शहर की बरसात: बाबामंडल Ep 04

    बाबामंडल के इस एपिसोड में पाणिनी आनंद 'बाबा' मानसून के उन पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं जो अक्सर विज्ञान की किताबों से छूट जाते हैं. क्या आप जानते हैं कि दक्षिण एशिया में मानसून का पैटर्न हिमालय जितना ही पुराना है? इसे प्रकृति का 'रिचार्ज सीजन' क्यों कहा जाता है? मानसून को भारत का 'स्थाई वित्त मंत्री' क्यों माना जाता है और यह हमारी जीडीपी को कैसे प्रभावित करता है? गाँव और शहर की बारिश में क्या अंतर है? कौन से ऐसे जीव हैं जो सिर्फ वर्षा ऋतु में दिखते हैं? संसद के आगामी मानसून सत्र से लेकर बरसात के देसी जुगाड़, इसकी तैयारियां, बारिश के मौसम में खान-पान और स्वास्थ्य से जुड़े नियमों के साथ मघा नक्षत्र, कजरी, विरह के गीत और साहित्य में मानसून के विभिन्न बिम्बों का ज़िक्र सुनिए. होस्ट: पाणिनि आनंद प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

    भारत का असली 'वित्त मंत्री' मानसून क्यों है और गांव vs शहर की बरसात: बाबामंडल Ep 04
  7. 12 Jul

    देव, दानव या मानव - अहंकार से कोई बच क्यों नहीं पाया: बाबामंडल Ep 03

    सफल लोगों को अहंकार क्यों हो जाता है? सत्ता, शक्ति और अहंकार...क्या है इनका संबंध? 'बाबामंडल' के इस एपिसोड में पाणिनि आनंद 'बाबा' अहंकार के मनोविज्ञान की गहराई में उतरते हैं और बताते हैं कि आखिर क्यों देवता भी इससे अछूते नहीं रह सके. शक्ति और सफलता इंसान को आत्म-मुग्धता की ओर कैसे ले जाती है? स्वाभिमान और अहंकार के बीच की उस महीन रेखा को समझिए जिसे पार करना पतन का कारण बनता है. कबीर और नानक के विचारों से लेकर रावण और इंद्र के उदाहरणों तक, यह एपिसोड 'अहम' की उत्पत्ति और इसके प्रभाव का विश्लेषण करता है. क्या मनुष्य के लिए अहंकार से मुक्ति संभव है?

    देव, दानव या मानव - अहंकार से कोई बच क्यों नहीं पाया: बाबामंडल Ep 03
  8. 5 Jul

    राम मंदिर में चंदा चोरी- अपराध, पाप और विश्वासघात? चंदा, दान और दक्षिणा का फ़र्क़, दानपात्र और दान का

    बाबामंडल के दूसरे एपिसोड में बात दान की. अयोध्या में राम मंदिर के दान चोरी की ख़बर से करोड़ों लोग मर्माहत हैं. तरह-तरह के विचारों, बयानों और आरोपों-आलोचनाओं का दौर जारी है. तो इसी बहाने पाणिनि आनंद 'बाबा' से जानते हैं कि दान दरअसल है क्या? चंदा, दान और दक्षिणा के बीच फ़र्क़ क्या है? दान देने की आवश्यक शर्तें क्या हैं? श्रेष्ठ दान कौन से हैं? दान का दिखावा, दान का गर्व और दान की क़ीमत क्या है? सदका क्या है और ज़कात क्या? शिव सबसे बड़े दानी क्यों माने जाते हैं? दानचोरी अपराध तो है लेकिन इस महापाप की सज़ा क्या मिलती है? साथ ही राजा हरिश्चंद्र, विक्रमादित्य, हर्षवर्धन, शिबि, राजा बलि और शुक्राचार्य की लोक कथाएं भी सुनने को मिलेंगी. होस्ट: पाणिनि आनंद प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

    राम मंदिर में चंदा चोरी- अपराध, पाप और विश्वासघात? चंदा, दान और दक्षिणा का फ़र्क़, दानपात्र और दान का

About

Babamandal is a weekly monologue podcast hosted by Panini Anand, popularly known as 'Baba' among listeners for his unique blend of wisdom, wit, and storytelling. Every Sunday, Baba takes up subjects ranging from everyday curiosities to complex questions of our times, unpacking them in his signature desi style. Drawing from history, culture, religion, mythology, and society, he connects the past with the present to offer fresh perspectives on familiar issues. Insightful, engaging, and richly layered with anecdotes and references, Babamandal is a space where knowledge meets conversation, and serious ideas are explored with warmth, humor, and depth.