यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानिय

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

  1. 18 Sept

    यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 18 सितम्बर 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... • न्यूयॉर्क में यूएन महासभा की अहम बैठकों की तैयारी, SDG Moment में विकास लक्ष्यों पर तेज़ कार्रवाई की पुकार. • लैंगिक समानता की दिशा में बेहद धीमी प्रगति, लक्ष्य हासिल करने में लग सकते हैं 171 वर्ष • AI, जलवायु और युद्ध - महासभा से पहले महासचिव ने पेश कीं प्रमुख वैश्विक प्राथमिकताएँ. • 'BRICS' सम्मेलन में महासचिव का अधिक न्यायसंगत बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था गढ़ने का आहवान • अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों पर बढ़ती पाबन्दियों को लेकर सुरक्षा परिषद में गहरी चिन्ता. • और, दक्षिण-दक्षिण सहयोग से लाओ पीडीआर व ज़ाम्बिया में स्वास्थ्य आपूर्ति प्रणालियों को नई मज़बूती.

  2. 11 Sept

    यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 11 सितम्बर 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... • वैश्विक भरोसा बहाल करने के संकल्प के साथ यूएन महासभा का 81वाँ सत्र शुरू. • बढ़ते युद्धों और हिंसक टकरावों के बीच, महासचिव की शान्ति में निवेश की अपील. • 9/11 हमलों के पीड़ितों और राहतकर्मियों को श्रद्धाँजलि, महासचिव ने कहा - यह सम्पूर्ण मानवता पर हमला था. • यूएन रिपोर्ट की चेतावनी, आतंकवादी दुष्प्रचार से निपटने में पीछे छूट रही है वैश्विक कार्रवाई • विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल ने उठाई जलवायु मुआवज़े की मांग. • और, मानवाधिकार प्रमुख ने कहा, अफ़ग़ानिस्तान में बद से बदतर हो रहे हैं हालात, मगर दुनिया ने फेर ली हैं नज़रें.

  3. 28 Aug

    यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 28 अगस्त 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... • नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, हताहतों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी. • इबोला प्रकोप के 100 दिन पूरे, बढ़ते मामलों पर वैश्विक उदासीनता की महासचिव ने की निन्दा. • म्याँमार में रोहिंग्या समुदाय की ‘हृदयविदारक’ पीड़ा पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिन्ता. • अफ़ग़ानिस्तान में 10 लाख बच्चे जानलेवा कुपोषण की चपेट में. • घातक स्वायत्त हथियारों पर सख़्त वैश्विक नियंत्रण के लिए यूएन महासचिव और रैड क्रॉस अध्यक्ष की संयुक्त अपील. • और, भारत यात्रा के दौरान उप महासचिव आमिना मोहम्मद ने कहा, एआई का भविष्य तय करने में युवजन की भूमिका अहम.

  4. 21 Aug

    यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 21 अगस्त 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... • डीआर काँगो में बेक़ाबू होता इबोला प्रकोप, 70 हज़ार टीका ख़ुराकें भेज रहा संयुक्त राष्ट्र. • यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमलों में 17 लोगों की मौत, महासचिव ने युद्धविराम की अपील दोहराई. • ग़ाज़ा में 94 प्रतिशत लोगों को आश्रय की ज़रूरत, लेबनान और पश्चिमी तट में बढ़ती कार्रवाई पर यूएन चिन्तित. • कोलम्बिया में 12 लाख भूकम्प पीड़ितों को सहायता की ज़रूरत, कई समुदाय अब भी पहुँच से बाहर. • नए अमेरिकी प्रतिबन्धों पर ICC की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा - न्यायालय की स्वतंत्रता पर ‘खुला हमला’. • और, आपदाओं व संकटों में पत्रकारिता की अहमियत पर संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट.

  5. 14 Aug

    यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 14 अगस्त 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... • तालेबान शासन के पाँच सालों में 'सार्वजनिक जीवन से मिटा’ अफ़ग़ान महिलाओं का अस्तित्व, मानवाधिकार विशेषज्ञों ने अधिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की अपील की. • यूक्रेन में जुलाई में आम नागरिकों के हताहत होने की संख्या, मार्च 2022 के बाद सबसे अधिक. • डीआर काँगो में इबोला निगरानी में सुधार, मगर संक्रमण की रफ़्तार अब भी तेज़. • कोलम्बिया में भूकम्प पीड़ितों की सहायता के लिए राहत कार्रवाई में जुटा संयुक्त राष्ट्र. • IOM के नए आँकड़ों के अनुसार, 2026 में प्रवासियों की मौतों में भारी बढ़ोत्तरी. • और, जुलाई रहा वैश्विक स्तर पर अब तक का दूसरा सबसे गर्म महीना.

Ratings & Reviews

3.7
out of 5
6 Ratings

About

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

More From United Nations