आप सभी का स्वागत है "शेक्सपियर: 5 मिनट के सार" पॉडकास्ट में - जहां हम दुनिया के महानतम नाटककार विलियम शेक्सपियर की प्रतिभा को उजागर करेंगे। हर हफ्ते, हम आपको, साज़िश, रोमांस, त्रासदी और हास्य से भरे शेक्सपियर के नाटकों की दुनिया में ले जाएंगे, वो भी बस 5 मिनट की अवधि में। चाहे आप शेक्सपियर के अनुभवी विद्वान हों या अंग्रेजी नाटकों के भव्य क्षेत्र में कदम रखने वाले एक नए साहसी व्यक्ति, यह पॉडकास्ट आपके पसंदीदा क्लासिक्स और छिपे हुए रत्नों पर नई रौशनी डालेगा। तो एक गहरी सांस लीजिये और आराम से बैठ जाइए, क्योंकि अब, राजाओं और रानियों, प्रेमियों और षडयंत्रकारी खलनायकों की दुनिया में कदम रखने, और शेक्सपियर की कहानियों में महारत हासिल करने का समय आ गया है। अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ: https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/
0.0 (0)
BOOKS
अनाया कोई साधारण 12 साल की लड़की नहीं है। उसने भारत के इतिहास के बारे में इतना पढ़ रखा है कि हर बड़ी घटना और हर स्वतंत्रता सेनानी का नाम उसे याद है। फिर भी वो संतुष्ट नहीं है, क्योंकि आज़ादी के बारे में पढ़ना और उसे महसूस करना, दो बिल्कुल अलग बातें हैं। स्वतंत्रता दिवस पर वह सोचा करती है, "जब मैं वहाँ थी ही नहीं, तो मैं उस संघर्ष, उस डर और उस उम्मीद को सच में कैसे महसूस कर सकती हूँ?" तभी उसकी इस कश्मकश का हल उसके नानाजी लेकर आते हैं, एक बेहद नरम लेकिन ज़िंदगी बदल देने वाले सरप्राइज़ के साथ। और अचानक, अनाया खुद को उस भारत में पाती है, जिसकी अभी तक उसने सिर्फ कल्पना की थी। गलियों में चलती हुई, लोगों से मिलती हुई, और उन लम्हों को अपनी आँखों से देखती हुई, जिन्होंने भारत की आज़ादी की लड़ाई को आकार दिया। यह उसका सफर है, जो शायद आपका भी बन जाए। तो आइए, अनाया के साथ समय में पीछे चलते हैं, उस इतिहास को जीने के लिए जिसे अब तक आपने सिर्फ जाना था, जिया नहीं। Visit our website to know more: https://chimesradio.com
0.0 (0)
STORIES FOR KIDS
"ग्रेट एक्सपेक्टेशंस" अपने मुख्य किरदार पिप की यात्रा का अनुसरण करती है, जो एक ऐसा अनाथ बच्चा है जिसे उसकी कठोर बहन और उसके पति, जोई ने पाला है। पिप का जीवन एक अज्ञात परोपकारी शुभचिंताज के प्रायोजन से बदल जाता है, जो उसे लंदन के उच्च वर्ग की दुनिया में ले जाता है। जैसे-जैसे पिप प्यार, विश्वासघात और आत्म-खोज की यात्रा से गुज़रता है, वह अपनी इच्छाओं के परिणामों को सहता है और धन, दोस्ती और क्षमा का सही अर्थ सीखता है। अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ: https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/
0.0 (0)
STORIES FOR KIDS
चार्ल्स डिकेन्स द्वारा लिखित "ब्लीक हाउस" एक प्रसिद्ध उपन्यास है, जो एस्तेर समरसन की कहानी है, जो एक अनाथ है और विक्टोरियन इंग्लैंड में चुनौतियों का सामना करते हुए अपने अतीत को खोजती है। उपन्यास में जर्नडाइस और जर्नडाइस नामक एक लंबे समय से चल रहे अदालती मामले की भी पड़ताल की गई है। इस कहानी के माध्यम से चार्ल्स डिकेंस गरीबी और नौकरशाही जैसी समाज की समस्याओं का एक ज्वलंत चित्र प्रस्तुत करते हैं, और यह दिखाते हैं कि इन चुनौतियों के बावजूद कहानी के विभिन्न पात्र कैसे आशा और मुक्ति पाते हैं। तो आइये सुनते हैं चार्ल्स डिकेन्स के प्रसिद्ध उपन्यास "ब्लीक हाउस" का सारांश। अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ: https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/
0.0 (0)
STORIES FOR KIDS
Chimes ले कर आये हैं "भारत के राजवंश" पॉडकास्ट जिसमें हम ले चलेंगे आपको इतिहास की एक रोचक सैर पर। इस पॉडकास्ट में हम बात करेंगे भारत के उन प्राचीन और मध्यकालीन समयों की जब भारत में वंशवाद की शुरुआत हुई और आपसी रंजिशों, मतभेदों, सत्ता के लालच और कभी संधियों की बदौलत भारत का इतिहास ने अनोखे मोड़ लिए। इस पॉडकास्ट में हम भारतीय राजवंशों, जैसे की हर्यंका, नंदा, मौर्या, चालुका, चोल इत्यादि, के समय में हुए महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और सामाजिक पहलुओं के बारे में भी बताएंगे। तो आइये जुड़ते हैं एक बार फिर से अपनी भारत और उसके इतिहास के साथ। Visit our website to know more: https://chimesradio.com Connect with us on our social handles to get all content updates: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio
0.0 (0)
EDUCATION FOR KIDS
चार्ल्स डिकेन्स द्वारा लिखित "निकोलस निकल्बी" एक प्रसिद्ध उपन्यास है, जो निकोलस नाम के एक व्यक्ति के जीवन को दर्शाता है। अपने पिता की मृत्यु के बाद, निकोलस, अपने षड्यंत्रकारी चाचा, राल्फ निकल्बी के खिलाफअपनी माँ और बहन, केट का समर्थन करता है। वह डोथबॉयज़ हॉल में एक शिक्षण पद हासिल कर लेता है, जो अपमानजनक वेकफ़ोर्ड स्क्वीर्स द्वारा संचालित एक क्रूर बोर्डिंग स्कूल है। वहाँ हो रहे दुर्व्यवहार को देखते हुए, निकोलस इस बात का विद्रोह करता है और एक साथी शिक्षक, स्माइक के साथ वह स्कूल छोड़ देता है। तो आइये सुनते हैं चार्ल्स डिकेन्स के प्रसिद्ध उपन्यास "निकोलस निकल्बी" का सारांश। अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ: https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/
Chimes is India's largest Kids Audio Stories network. With content in Hindi and English, and select few podcasts also in other Indian languages, Chimes offers something to suit the taste of all the kids.
- Bedtime Stories
- Moral Stories
- Mythological/Religious Stories
- Adventure Stories
- Fictional Stories
- Spoken Langauge
- Comedy
- History
- Geography
- Travel
- Natural Science etc.
Chimes vision is to offer educational and entertaining content that is age-appropriate, nurtures creativity, and expands the boundaries of the listener's knowledge. The entire content is designed such that it can be followed by kids as young as 1st graders while it is interesting enough that even a parent or a grandparent will enjoy listening to it.
So tune in to the kids' favorite Chimes audio stories and podcasts and learn new things daily while having relaxing family time, without any screen dependency.
PS: Branded content at times may carry the callout to the sponsors of the content.