Crime Branch

जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं. CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features interviews with former IPS officers, police officers, senior crime journalists, lawyers, reformed criminals, and those wrongfully accused and acquitted. Each episode dives into their experiences with high-profile cases, providing unique insights into the world of crime and justice.

  1. Bihar की पहली महिला IPS ने Operation Gangajal, Sikh Riots और Lalu Yadav पर क्या बताया?: Crime Branch

    4日前

    Bihar की पहली महिला IPS ने Operation Gangajal, Sikh Riots और Lalu Yadav पर क्या बताया?: Crime Branch

    कई लड़कियों की ज़िंदगी का रास्ता उनके पैदा होते ही तय कर दिया जाता है - कितनी पढ़ाई होगी, शादी कब होगी और ज़िंदगी कैसे गुज़रेगी. लेकिन कुछ लोग अपनी किस्मत खुद लिखते हैं. ऐसी ही एक शख्सियत हैं 1976 बैच की बिहार की पहली महिला IPS अधिकारी मंजरी जारुहार. 'Crime Branch' के इस खास एपिसोड में मंजरी जारुहार ने अपने असाधारण पुलिस करियर की कई अनसुनी कहानियां साझा कीं. उन्होंने बताया कि कैसे एक महिला होने की वजह से उन्हें शुरुआती दिनों में भेदभाव का सामना करना पड़ा, कैसे उन्होंने बिहार के चर्चित बस डकैती केस को सुलझाया और कैसे वो भागलपुर अंखफोड़वा कांड की जांच टीम का हिस्सा बनीं. इस बातचीत में उन्होंने 1984 के सिख दंगों के दौरान बोकारो में अपने अनुभव, लालू यादव के साथ हुई मुलाकात और बिहार के तथाकथित 'जंगलराज' के बारे में भी खुलकर बात की. ये सिर्फ़ एक पूर्व IPS अधिकारी का इंटरव्यू नहीं बल्कि साहस, ईमानदारी, और बदलाव की एक प्रेरणादायक कहानी है. इसलिए पूरे एपिसोड का आनंद लीजिए. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Aman Pal

    1 小時 8 分鐘
  2. Punjab, Haryana, Rajasthan और Delhi की नहरों का काला सच! Gotakhor Ashu Malik से सुनिए: Crime Branch

    6月16日

    Punjab, Haryana, Rajasthan और Delhi की नहरों का काला सच! Gotakhor Ashu Malik से सुनिए: Crime Branch

    'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं आशु मलिक - पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान की नहरों से शव निकालने वाले मशहूर गोताखोर, जिनकी पहचान बीते 33 सालों के अनथक काम से बनी है. पिछले तीन दशकों में आशु मलिक और उनकी टीम 73,000 से ज़्यादा शव नहरों और नदियों से बाहर निकाल चुकी है, वो भी बिना किसी सरकारी मदद या फंडिंग के. आज की बातचीत इसी अनसुने काम पर केंद्रित है, जिसमें नहरों के नीचे दफन भारत के एक छिपे हुए सच की कहानी सामने आती है. इस दौरान चर्चा हुई कि कैसे महज 12 साल की उम्र में आशु मलिक ने अपनी पहली जान बचाई, कैसे नहरें आज क्राइम छुपाने का सबसे आसान ज़रिया बन गई हैं और कैसे एक शव पंजाब से बहकर हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली तक पहुंच जाता है. और आखिर में जानेंगे उस सिस्टम की हकीकत जिसमें न कोई सरकारी हेल्पलाइन है, न लापता लोगों के लिए कोई एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड, और जहां गरीब के शव का अक्सर कोई वारिस नहीं होता. ये बातचीत आपको नहरों के नीचे की उस दुनिया तक ले जाएगी, जिसके बारे में अक्सर सुना तो जाता है, लेकिन समझा कम जाता है. आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Rohan Bharti

    52 分鐘
  3. Ayush Malik ने सुनाई धर्मांतरण की कहानी, Shamli Conversion Case का Brainwash, Property और Pakistan Link: Crime Branch

    6月9日

    Ayush Malik ने सुनाई धर्मांतरण की कहानी, Shamli Conversion Case का Brainwash, Property और Pakistan Link: Crime Branch

    शामली धर्मांतरण केस, जिसने उत्तर प्रदेश की राजनीति और समाज में बड़ी बहस छेड़ दी है. आयुष मलिक कैसे मोहम्मद अली बने? क्या ये प्रेम विवाह और व्यक्तिगत आस्था का मामला है, या फिर इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की कहानी छिपी है? धर्म परिवर्तन के बाद आयुष ने दोबारा हिंदू धर्म में लौटने से इनकार क्यों किया? इस पूरे मामले में चांदनी कुरैशी, उनके परिवार और पुलिस जांच में अब तक क्या-क्या सामने आया? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हम तथ्यों के आधार पर समझेंगे कि आयुष मलिक से मोहम्मद अली बनने तक की पूरी कहानी क्या है, धर्मांतरण को लेकर दोनों पक्षों के दावे क्या हैं, और आखिर ये मामला इतना विवादित क्यों बन गया. अगर आप इस बहुचर्चित केस की पूरी पृष्ठभूमि और अब तक के सभी महत्वपूर्ण घटनाक्रम जानना चाहते हैं, तो ये वीडियो अंत तक जरूर देखें. Host - Arvind Ojha Sound - Rohan Bharti

    22 分鐘
  4. Mahila Aayog है तो Purush Aayog क्यों नहीं? False Cases और Men's Rights पर Barkha Trehan के बेबाक बोल: Crime Branch

    6月2日

    Mahila Aayog है तो Purush Aayog क्यों नहीं? False Cases और Men's Rights पर Barkha Trehan के बेबाक बोल: Crime Branch

    क्या पुरुषों के साथ होने वाले अन्याय पर देश में पर्याप्त चर्चा होती है? क्या कानून और व्यवस्था महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ पुरुषों की समस्याओं को भी समान गंभीरता से देखती है? या फिर ये सिर्फ़ एक धारणा है? Crime Branch के इस ख़ास एपिसोड में अरविंद ओझा से बातचीत कर रही हैं Men's Rights Activist बरखा त्रिहान. बातचीत में उन्होंने पुरुष आत्महत्याओं, कथित फ़र्ज़ी मामलों, पुरुष आयोग की मांग, अतुल सुभाष, अमन शर्मा, मोहम्मद शमी, विष्णु तिवारी, निक्की भाटी और कई चर्चित मामलों पर अपनी राय रखी. इस पॉडकास्ट में आपको महिलाओं और पुरुषों के अधिकार, मीडिया ट्रायल और जेंडर आधारित कानूनों पर एक तीखी और बेबाक बातचीत देखने को मिलेगी. ये चर्चा आपको सोचने पर ज़रूर मजबूर करेगी. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार अतिथि के निजी हैं. आज तक रेडियो इन विचारों का समर्थन नहीं करता. Host - Arvind Ojha Sound - Rohan Bharti

    43 分鐘
  5. पुलवामा अटैक मास्टरमाइंड के ख़ात्मे की कहानी किसी फ़िल्म से कम नहीं: Crime Branch

    5月26日

    पुलवामा अटैक मास्टरमाइंड के ख़ात्मे की कहानी किसी फ़िल्म से कम नहीं: Crime Branch

    हमज़ा बुरहान, वो शख्स जिसे 2019 पुलवामा हमले का एक कथित मास्टरमाइंड माना जाता था. उसे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार. ये घटना भी वही स्क्रिप्ट फॉलो करती है जो पाकिस्तान में कई बार सुनने को मिली. फ़िल्म 'धुरंधर' में भी यही कहानी दिखाई गई. लेकिन सवाल है, उसे वाकई किसी "धुरंधर" ने मारा? पाकिस्तान उसे क्यों बचाना चाहता था? उसकी मौत का सच क्यों छिपाया गया? और उसके जनाज़े ने पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क पर नए सवाल क्यों खड़े कर दिए? 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में जानिए इस हत्या की कहानी, जिसने आतंकी नेटवर्क में भी हलचल पैदा कर दी है. Producer - Maaz Siddiqui Narrator - Arvind Ojha Sound - Rohan Bharti

    17 分鐘
  6. India का सबसे खूंखार Serial Killer जिसने Rajasthan, Punjab और Haryana में कोहराम मचाया: Crime Branch

    5月19日

    India का सबसे खूंखार Serial Killer जिसने Rajasthan, Punjab और Haryana में कोहराम मचाया: Crime Branch

    अपराध की दुनिया में एक ऐसा नाम, जिसने सालों तक पुलिस को उलझाए रखा - शंकरिया कनपटीमार. 18 महीनों में 70 हत्याएं करने वाला सीरियल किलर. मारने का तरीका हर बार इतना ख़ौफ़नाक कि लोगों ने उसे कनपटीमार का नाम दे दिया. लेकिन आखिर ये शख्स था कौन? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं राकेश गोस्वामी, पूर्व पत्रकार, प्रोफ़ेसर और लेखक, जिन्होंने अपनी किताब India’s Most Dangerous Serial Killer में शंकरिया कनपटीमार की पूरी कहानी दर्ज की है. इस बातचीत में जानिए कि शंकरिया क्या जानबूझकर साधुओं को निशाना बना रहा था? और क्यों पुलिस उसे पहले पकड़ नहीं पाई? साथ ही जानिए कि कैसे एक सुराग, पैर के निशान और महीनों की मेहनत ने आखिरकार पुलिस को शंकरिया तक पहुंचाया. इस एपिसोड में सुनिए भारत के सबसे ख़तरनाक सीरियल किलर्स की कहानी - एक ऐसा केस, जिसने अपराध, राजनीति और पुलिस जांच तीनों पर बड़े सवाल खड़े किए. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Suraj Singh

    1 小時 4 分鐘
  7. Pahalgam हमले पर NIA चार्जशीट में बड़े खुलासे, Pakistan में बैठा लंगड़ा मास्टरमाइंड: Crime Branch

    5月12日

    Pahalgam हमले पर NIA चार्जशीट में बड़े खुलासे, Pakistan में बैठा लंगड़ा मास्टरमाइंड: Crime Branch

    पहलगाम हमला - वो आतंकी हमला जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया... कुछ मिनटों की गोलीबारी और 26 निर्दोष लोगों की मौत. लेकिन सवाल आज भी वही है, इस हमले के पीछे कौन था? हमला करने वाले तीन आतंकी तो Operation Mahadev में मारे गए, लेकिन क्या असली मास्टरमाइंड अब भी आज़ाद है? 'क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में हम आपको बताएंगे पहलगाम हमले की पूरी कहानी. कैसे Lashkar-e-Taiba और उसके फ्रंट संगठन TRF ने इस हमले की साजिश रची? कौन है साजिद सैफुल्लाह जट्ट उर्फ़ 'लंगड़ा', जिसे जांच एजेंसियां इस पूरे हमले का मास्टरमाइंड मानती हैं? और आखिर कैसे NIA की जांच पाकिस्तान से जुड़ी? क्या वजह थी कि आतंकियों ने बैसरन पार्क जैसा सुनसान इलाका चुना? इस वीडियो में जानिए NIA Investigation के वो बड़े खुलासे, जो आपको चौंका कर रख देंगे. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Rohan Bharti

    32 分鐘
  8. लॉरेंस बिश्नोई ने कैसे कराया सिद्धू मूसेवाला का मर्डर, सुकेश चंद्रशेखर के लिए क्यों भिड़े जेलर

    5月5日

    लॉरेंस बिश्नोई ने कैसे कराया सिद्धू मूसेवाला का मर्डर, सुकेश चंद्रशेखर के लिए क्यों भिड़े जेलर

    तिहाड़ जेल - एशिया की सबसे बड़ी जेल लेकिन इसकी ऊंची दीवारों के पीछे क्या चलता है? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं अजय भाटिया, जिन्होंने तिहाड़ जेल में ASP के तौर पर 34 सालों तक काम किया. 1991 में पुलिस सेवा जॉइन करने वाले अजय भाटिया उन चुनिंदा अफ़सरों में रहे, जिन्होंने जेल के अंदर की दुनिया को बहुत करीब से देखा. इस बातचीत में खुलकर चर्चा होती है तिहाड़ के अंदर मौजूद करप्शन की. कैसे कैदी मोबाइल, पैसे और यहां तक कि हथियार तक जेल के अंदर ले जाते हैं? साथ ही बात होती है उन नामचीन कैदियों की भी, जिन्हें लेकर हमेशा सवाल उठते रहे - लॉरेंस बिश्नोई, मुन्ना बजरंगी और सुकेश चंद्रशेखर. अजय भाटिया ने बताया कि कैसे कभी उनके पीछे एक गैंगस्टर लगा दिया गया, क्यों उन्हें धमकियां मिलीं और भ्रष्टाचार सिस्टम के चलते उन्हें क्या-क्या भुगतना पड़ा? इस पॉडकास्ट में सुनिए तिहाड़ जेल की वो सच्चाई, जो अक्सर बाहर नहीं आ पाती. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Aman Pal & Rohan Bharti

    57 分鐘

關於

जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं. CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features interviews with former IPS officers, police officers, senior crime journalists, lawyers, reformed criminals, and those wrongfully accused and acquitted. Each episode dives into their experiences with high-profile cases, providing unique insights into the world of crime and justice.

Aaj Tak Radio的更多作品

你可能也會喜歡