Ballabol - The Cricket Podcast

Welcome to Ballabol, your ultimate destination for all things cricket! Join us as we dive into the world of cricket and bring you the latest news, insights, and analysis. Our expert hosts discuss match highlights, player performances, team strategies, and everything else that makes cricket the thrilling sport it is. Whether you're a die-hard fan or just keep checking the scorecards, our engaging conversations will keep you hooked. Tune in to Ballabol for an immersive cricket experience that will leave you wanting more. Subscribe now on any audio platform (Spotify, Apple Podcasts, Google Podcasts, Jio Saavn etc.) and stay up to date with all the action on and off the field! क्रिकेट का मज़ा उठाइये, आज तक रेडियो के नए पॉडकास्ट 'बल्लाबोल' के साथ. इसमें आपको मैच एनालिसिस के साथ, मज़ेदार इनसाइट्स, जोक्स और क़िस्से भी सुनने के लिए मिलेंगे..हर सोमवार. पॉडकास्ट को सब्सक्राइब कर लीजिए और क्रिकेट के दरिया में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ डुबकी लगाइए.

  1. ICC से पंगा, मोहसिन नकवी ने खोद डाली Pakistan Cricket की कब्र?: बल्लाबोल

    HACE 1 DÍA

    ICC से पंगा, मोहसिन नकवी ने खोद डाली Pakistan Cricket की कब्र?: बल्लाबोल

    पाकिस्तान की क्रिकेट टीम आईसीसी T20 वर्ल्ड कप में भारत के ख़िलाफ़ मैच का बहिष्कार करेगी. इस फ़ैसले ने क्रिकेट जगत को हालिया समय के सबसे बड़े संकट में डाल दिया है. पाक़िस्तान सरकार की आड़ में ये फैसला क्यों लिया गया है, आईसीसी प्रतियोगिताओं के इतिहास में टीमों के मैच छोड़ने से ये मामला क्यों अलग है, क्या मोहसिन नक़वी एशिया कप की खुन्नस निकाल रहे हैं, पाकिस्तान क्रिकेट को इस फैसले से कितना नुक़सान होगा, ये जानते हुए भी PCB आफ़त क्यों मोल ले रहा है, क्या नॉक आउट स्टेज या फाइनल में भी पाकिस्तान भारत के साथ मैच का बहिष्कार कर देगा या अभी पाकिस्तान पलटी मार सकता है और बांग्लादेश क्यों अब भी वर्ल्ड कप में एंट्री की आस लगाए बैठा है? इसके अलावा संजू सैमसन, ईशान किशन और तिलक वर्मा को लेकर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में क्या कोई सस्पेंस भी है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में निखिल नाज़ के साथ कुमार केशव की दिलचस्प बातचीत. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती

    55 min
  2. T20 World Cup से पहले Pakistan की बंदर घुड़की और संजू-ईशान की पहेली: बल्लाबोल

    27 ENE

    T20 World Cup से पहले Pakistan की बंदर घुड़की और संजू-ईशान की पहेली: बल्लाबोल

    T20 वर्ल्ड कप से ऐन पहले इतना बवाल क्यों मचा हुआ है, पाक़िस्तान क्रिकेट बोर्ड क्या सचमुच टी20 वर्ल्ड कप से पुल आउट कर सकता है या फिर बांग्लादेश के लिए इतना दिखावा कर रहा है, पाक़िस्तान के ख़िलाफ़ ICC के सैंक्शन की ख़बर क्यों चली, पाक़िस्तान अगर वर्ल्ड कप खेलने से मना करता है तो क्या बांग्लादेश के लिए एक मौक़ा बन सकता है और प्लेयर मैनेजमेंट कैसे इमेज मैनेजमेंट में तब्दील हो गया है? इसके अलावा 20-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया की तैयारी कितनी दुरुस्त है और कोई दूसरी टीम क्यों इसके आसपास भी नहीं है, संजू सैमसन को और मौक़े मिलेंगे या ईशान किशन ने प्लेइंग 11 में जगह पक्की कर ली है, सुनिए 'बल्लाबोल' में निखिल नाज़ के साथ कुमार केशव की मज़ेदार बातचीत. साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

    47 min
  3. टीम इंडिया की हार पर BCCI कब गंभीर होगा?: बल्लाबोल

    19 ENE

    टीम इंडिया की हार पर BCCI कब गंभीर होगा?: बल्लाबोल

    टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में वनडे सीरीज भी गंवानी पड़ी है. ये नतीजा इसलिए शर्मनाक है क्योंकि पहली बार ऐसा है जब कीवी टीम ने भारत को उसके घर में वनडे सीरीज में शिकस्त दी हो. भारत को मिली इस हार के बाद फैन्स के निशाने पर कोच गौतम गंभीर हैं. गंभीर सीरीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों नहीं आए, लगातार हार के बाद भी BCCI क्यों मेहरबान है और बोर्ड की तरफ से कोई ठोस क़दम क्यों नहीं उठाए जा रहे? क्या वनडे क्रिकेट में रवींद्र जडेजा की वैलिडिटी समाप्त हो गई है, हर्षित राणा और नीतीश रेड्डी की जगह टीम में बनती भी है क्या, वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने पर आयुष बडोनी कहां से टीम में आ गए और ऐसे खिलाड़ियों को ज़बरदस्ती ऑलराउंडर बनाने पर क्यों तुला हुआ है मैनेजमेंट? डेरेल मिचेल का काट क्यों नहीं ढूंढ़ पाई टीम इंडिया, विराट कोहली ने अपने खेल को कैसे अपग्रेड किया और रोहित शर्मा समेत किन खिलाड़ियों पर सवाल उठाना सही नहीं है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में निखिल नाज़ के साथ कुमार केशव की मज़ेदार बातचीत. साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

    59 min
  4. Ishan Kishan से पहली मुलाक़ात में ही कोच ने क्यों कह दिया- ये India खेलेगा: बल्लाबोल

    12 ENE

    Ishan Kishan से पहली मुलाक़ात में ही कोच ने क्यों कह दिया- ये India खेलेगा: बल्लाबोल

    ईशान किशन. इंडिया के तगड़े विकेटकीपर बैटर. वनडे क्रिकेट के स्पेशल रिकॉर्डधारी. अभी दो साल के वनवास के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंडियन स्क्वॉड में चुने गए हैं. डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन कर ईशान ने ये जगह हासिल की. बतौर कप्तान झारखंड को पहली बार सय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी का विजेता बनाया. विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी में भी बल्ले की धमक दिखाई. लेकिन ईशान किशन की यात्रा इतनी आसान नहीं रही है. पटना में पहली बार बैट थामने से लेकर टीम इंडिया के सबसे विध्वंसक बल्लेबाज़ों की सूची में शुमार होने तक, ईशान किशन की इस यात्रा के गवाह रहे हैं उनके बचपन के कोच उत्तम मजूमदार. बल्लाबोल के इस एपिसोड में उनसे मुख़ातिब हुए कुमार केशव. ईशान किशन को पहली बार देखने, पटना से रांची भेजने, इंडिया अंडर-19 टीम की कप्तानी, आईपीएल में चुने जाने, शोहरत और पैसे कमाने, फिर इंडियन टीम और बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ड्रॉप होने पर उनसे बात हुई है. ईशान किशन के सबसे मजबूत प्रतिद्वंदी कौन हैं, टेस्ट क्रिकेट में उनका क्या फ़्यूचर है और टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर उनके कोच की क्या भविष्यवाणी है? इसके अलावा बिहार में क्रिकेट की बदहाली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के साथ पुराने दिनों की यादों पर उन्होंने क्या कहा, सुनिए इस पॉडकास्ट में. साउंड मिक्सिंग: अमन पाल वीडियो एडिट: जावेद अली/लोकेश कुमार

    1 h y 11 min
  5. मुस्तफ़िज़ुर को IPL से हटाने का फैसला सही या गलत और Pant के पीछे कौन पड़ा है?: बल्लाबोल

    5 ENE

    मुस्तफ़िज़ुर को IPL से हटाने का फैसला सही या गलत और Pant के पीछे कौन पड़ा है?: बल्लाबोल

    बीसीसीआई ने एक बड़ा फ़ैसला करते हुए बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफ़िज़ुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम से बाहर करने का निर्देश दिया. इसके बाद केकेआर ने मुस्तफ़िज़ुर रहमान को टीम से रिलीज़ भी कर दिया गया है. इस घटना पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए फ़ैसला किया है कि उसकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं जाएगी. वहीं, बांग्लादेश में आईपीएल मैचों का प्रसारण रोके जाने की बात भी कही गई है. BCCI ने ये फैसला क्या दबाव में लिया है, ये कितना सही है और क्या इसे बेहतर तरीक़े से हैंडल किया जा सकता था? क्या BCCI में नेतृत्व की कमी है और पिछले कुछ सालों में वहां अंदरखाने क्या बदला है? क्या क्रिकेट को पॉलिटिक्स के साथ मिक्स करना ठीक है, बांग्लादेश की अपील पर ICC क्या एक्शन लेगा? इसके अलावा न्यूज़ीलैंड के साथ ODI सीरीज के लिए घोषित टीम पर चर्चा...जैसे कि शतक लगाकर भी रुतुराज गायकवाड़ टीम में अपनी जगह पक्की क्यों नहीं कर पाए, ऋषभ पंत के ख़िलाफ़ कौन माहौल बना रहा है और मोहम्मद शमी से सेलेक्टर्स को आख़िर क्या शिकायत है, सुनिए 'बल्लाबोल' के नए साल के पहले एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव की दिलचस्प बातचीत. साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

    51 min
  6. इंडियन ड्रेसिंग रूम से लेकर टीम बस तक में कैसे घुस जाते थे विजय लोकपल्ली: बल्लाबोल

    29/12/2025

    इंडियन ड्रेसिंग रूम से लेकर टीम बस तक में कैसे घुस जाते थे विजय लोकपल्ली: बल्लाबोल

    'बल्लाबोल' के इस ख़ास एपिसोड में पधारे सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विजय लोकपल्ली और उनके बेटे अक्षय लोकपल्ली. इन दोनों ने मिलकर एक किताब लिखी है - We are the champions: 40 Iconic moments of Indian Sports. आज़ादी के बाद से भारतीय खेल जगत की 40 सबसे शानदार घटनाएं कौन सी हैं, किन खिलाड़ियों को इस सूची में जगह मिली है. इसके अलावा अपने करियर में भारतीय क्रिकेट को काफी क़रीब से फॉलो करने वाले विजय लोकपल्ली ने एक से बढ़कर एक अनुसने और रोमांचक क़िस्से सुनाए. सचिन तेंदुलकर कैसे चाय बनाते हैं, उनका खाना पकाने का शौक़, सचिन की कप्तानी का दौर, शारजाह कप की यादगार जीत के बाद सचिन के कमरे का दृश्य, क्रिकेटर्स की शिकायत, राहुल द्रविड़ के साथ मैच देखने और किताबें खरीदने की यादें, विदेशी दौरों पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ मिलकर खाना बनाने की कहानी, विराट कोहली पर लिखी किताब, वीरेंद्र सहवाग और आशीष नेहरा के साथ गाड़ी में क्या हुआ था, ज़हीर ख़ान के साथ दिल्ली घूमते हुए बातचीत, अनिल कुंबले और शेन वार्न के साथ कैसे इंटरव्यू किया और भी बहुत कुछ, सुनिए कुमार केशव के साथ. साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

    1 h y 22 min
  7. गिल को T20 World Cup Squad से ड्रॉप करना मजबूरी या मास्टरस्ट्रोक?: बल्लाबोल

    22/12/2025

    गिल को T20 World Cup Squad से ड्रॉप करना मजबूरी या मास्टरस्ट्रोक?: बल्लाबोल

    आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. अजित अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी ने सबको चौंकाते हुए शुभमन गिल को ड्रॉप कर दिया. साथ ही दो साल बाद ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी हुई है. 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम सेलेक्शन पर निखिल नाज़ और कुमार केशव की दिलचस्प चर्चा हुई है. गिल को बाहर का रास्ता क्यों दिखाया गया, क्या साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ सीरीज़ से इसके संकेत मिलने लगे थे, उन्हें ड्रॉप करने से टीम इंडिया की उलझी हुई पहेली कैसे सुलझ गई और क्या उनका T20I करियर ख़तरे में है? सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रन क्यों नहीं निकल रहे हैं, क्या उनके ऊपर कप्तानी का दबाव है या फिर इंजरी के साथ खेल रहे हैं सूर्या? ईशान किशन की वापसी की स्क्रिप्ट कैसे लिखी गई और टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया की प्लेइंग 11 क्या होगी? इसके अलावा एशिया कप अंडर-19 में भारत और एशेज में इंग्लैंड की करारी हार की एनालिसिस और क्रिकेट के कुछ पुराने क़िस्से सुनिए इस पॉडकास्ट में. साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

    59 min
  8. IPL Mini Auction की बारीकियां, CSK और KKR ने कैसे मारी बाज़ी, RR का कप्तान कौन: बल्लाबोल

    17/12/2025

    IPL Mini Auction की बारीकियां, CSK और KKR ने कैसे मारी बाज़ी, RR का कप्तान कौन: बल्लाबोल

    आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन ख़त्म हो गया. कैमरून ग्रीन और मथिसा पथिरना के लिए KKR ने इतने पैसे क्यों लुटा दिए, मिनी ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों को ज़्यादा पैसे कैसे मिल जाते हैं, जानिए कौन हैं प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा जिनके लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने खजाने खोल दिए, क्या धोनी इस साल आईपीएल में खेलते नज़र आएंगे, लखनऊ की टीम के साथ क्या समस्या है, SRH की टीम कहां चूक गई, राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान कौन होगा, RCB की फ्रैंचाइज़ को कौन ख़रीद रहा है, आईपीएल ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की स्काउटिंग कैसे की जाती है और भी बहुत कुछ, सुनिए ‘बल्लाबोल’ के इस एपिसोड में निखिल नाज़ और नितिन श्रीवास्तव के साथ कुमार केशव की बातचीत. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती

    57 min

Acerca de

Welcome to Ballabol, your ultimate destination for all things cricket! Join us as we dive into the world of cricket and bring you the latest news, insights, and analysis. Our expert hosts discuss match highlights, player performances, team strategies, and everything else that makes cricket the thrilling sport it is. Whether you're a die-hard fan or just keep checking the scorecards, our engaging conversations will keep you hooked. Tune in to Ballabol for an immersive cricket experience that will leave you wanting more. Subscribe now on any audio platform (Spotify, Apple Podcasts, Google Podcasts, Jio Saavn etc.) and stay up to date with all the action on and off the field! क्रिकेट का मज़ा उठाइये, आज तक रेडियो के नए पॉडकास्ट 'बल्लाबोल' के साथ. इसमें आपको मैच एनालिसिस के साथ, मज़ेदार इनसाइट्स, जोक्स और क़िस्से भी सुनने के लिए मिलेंगे..हर सोमवार. पॉडकास्ट को सब्सक्राइब कर लीजिए और क्रिकेट के दरिया में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ डुबकी लगाइए.

Más de Aaj Tak Radio

También te podría interesar