Sahaya Single Window

Sahaya Single Window

अजमेर में शहरी वंचित महिलाओं एवं उनके परिवार के जीवन स्तर को सुधारने हेतु ’सहाय’ एकल खिडकी का संचालन संस्था सेन्टर फॉर एडवोकेसी एण्ड रिसर्च (सीएफएआर) के सहयोग से किया जा रहा है। सीएफएआर संस्था वर्ष 2005 से राजस्थान के विभिन्न जिलों में महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों को सुनिश्चित करने तथा शहरी गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद समुदाय के साथ कानून, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण जैसे सामाजिक मुददो पर सघन पैरवी करने,जागरूकता फैलाने के साथ समाज की मुख्य धारा से वंचित लोगो को समाज से जोडने का कार्य कर रही है।

Episodes

  1. SEASON 2: EPISODE 1: आइए जानते हैं कि क्या है कोरोना वायरस?

    03/16/2020

    SEASON 2: EPISODE 1: आइए जानते हैं कि क्या है कोरोना वायरस?

    जैसा कि आप सभी जानते है कि पूरी दुनिया में इस समय कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा है| इसी सन्दर्भ में सहाय एकल खिड़की आज आपके लिए अपने पॉडकास्ट एपिसोड में लाया है कोरोनो सम्बंदित महत्वपूर्ण जानकारी जिससे की आप अपने आप को अपने परिवार जनों और पड़ोसियों को इस वायरस से बचा सके| कोरोना वायरस का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है| इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया है| इस वायरस का संक्रमण दिसंबर में चीन के वुहान में शुरू हुआ था| डब्लूएचओ के मुताबिक, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं| अब तक इस वायरस को फैलने से रोकने वाला कोई टीका नहीं बना है|

    8 min
  2. Episode-1: Sukanya Samridhi Yojna

    09/06/2019

    Episode-1: Sukanya Samridhi Yojna

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटी बचाओ बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि अकाउंट की घोषणा 2 दिसंबर 2014 को की गई इस योजना के अंतर्गत कन्या के जन्म से 10 वर्ष तक की आयु में खाता खोला जा सकता है|सुकन्या समृद्धि खाता किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में खोला जा सकता है| जब तक कन्या 10 वर्ष से ऊपर ना हो जाए तब तक कन्या के माता-पिता या अन्य कानूनी अभिभावक इस खाते की देखरेख कर सकते हैं इस खाते में जमा कराने की न्यूनतम राशि 250 है |सुकन्या समृद्धि खाता योजना की का मुख्य उद्देश्य यही है लड़कियों को आगे बढ़ाना ताकि कन्या जब पढ़ाई के या विवाह के योग्य हो तब उसे पैसों की कमी ना आए हम आपको बता दें इस योजना के अनुसार जब लड़की 18 वर्ष की होगी तब वह पढ़ाई के लिए इस खाते में से रुपए निकलवा सकती है या 21 वर्ष के होने पर विवाह के समय भी सुकन्या समृद्धि योजना में से पैसे निकलवाकर उपयोग कर सकती है सुकन्या समृद्धि खाता योजना से लड़कियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा वह आगे बढ़ेंगी यदि हमारे देश की लड़कियां आगे बढ़ेंगी तभी हमारे देश की तरक्की होगी| महत्वपूर्ण जानकारी:सुकन्या समृद्धि योजना में हर तबके के लोग निवेश कर सकें इसके लिए सरकार ने न्यूनतम डिपॉजिट की सीमा को 1000 रुपए से घटाकर 250 रुपए कर दिया है। सुकन्या समृद्धि खाता योजना में हम कितने खाते खोल सकते हैं? आप सुकन्या समृद्धि खाता योजना अपने नजदीकी किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक में खोल सकते हैं | अब हम आपको बता दें सुकन्या समृद्धि खाता योजना के अंतर्गत आप कितने अकाउंट खोल सकते हैं ? • सुकन्या समृद्धि खाते की बहस खाते के अनुसार हम कन्या के नाम से केवल एक ही अकाउंट खोल सकते हैं | • कन्या के माता-पिता या अन्य कानूनी अभिभावक योजना के तहत दो अकाउंट खोल सकते हैं | • अगर माता-पिता के पहली संतान कन्या है और दूसरी संतान दो जुड़वा कन्याएं हैं ,तब वह तीसरा अकाउंट खोल सकते हैं |इस स्थिति में भी कन्या के माता पिता को मेडिकल प्रमाण पत्र देना होगा, यदि दूसरी संतान जुड़वा नहीं है |और तीसरी संतान कन्या है तब स्थिति में तीसरी कन्या का खाता नहीं खुल सकता सुकन्या समृद्धि खाता योजना में खाता खोलने के लिए जरूरी कागजात दोस्तों अब आप सभी सोच रहे होंगे सुकन्या समृद्धि खाता योजना में खाता खोलने के लिए जरूरी कागजात क्या चाहिए ?आइए ध्यान से पढ़ें| 1. सुकन्या समृद्धि खाता योजना के लिए सबसे जरूरी कागजात है बेटी का जन्म प्रमाणपत्र| 2. सुकन्या समृद्धि खाता योजना में पैसे जमा करवाने वाले का परिचय पत्र| 3. जमाकर्ता का एड्रेस प्रूफ सुकन्या समृद्धि खाता योजना के लिए चाहिए यह तीनों दस्तावेज बहुत ही आवश्यक हैं यदि आप सुकन्या समृद्धि खाता खोलना चाहते हैं| सुकन्या समृद्धि खाता योजना के लाभ कन्या समृद्धि खाता खोलने पर कन्याओं को 18 वर्ष या 21 वर्ष तक यह जमा किए गए पैसे मिल जाएंगे| • सुकन्या समृद्धि खाता योजना के अंतर्गत उनको 9.2 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी जो उनके जमा कराए गए पैसे को बढ़ाने में मदद करेगी | • सुकन्या समृद्धि खाता योजना के अंतर्गत जब कन्या 18 वर्ष की हो जाएगी ,तब मैं पढ़ाई के लिए अपने पैसे निकलवा सकती है |और 21 वर्ष का होने पर विवाह के लिए भी उन पैसों का उपयोग कर सकती है| कन्या की उम्र 18 वर्ष हो जाने के पश्चात इस खाते से 50% की धन राशि कन्या की पढ़ाई एवं शादी के लिए निकाली जा सकती है | सुकन्या समृद्धि खाता योजना से जुड़ी कुछ मुख्य बातें ध्यान से पढ़ें • सुकन्या समृद्धि खाता कन्या के नाम पर ही खुलेगा| • इसकी देखरेख माता-पिता या अन्य कानूनी अभिभावक कर सकते हैं | • सुकन्या समृद्धि खाता योजना के लिए बेटी की उमर 10 वर्ष से कम होनी बहुत जरूरी है| इससे अधिक आयु पर उसका खाता नहीं खोला जाएगा | • सुकन्या समृद्धि खाता योजना में खाता खोलने के लिए जरूरी कागजात उसका जन्म प्रमाण पत्र एवं अभिभावक का परिचय पत्र तथा एड्रेस प्रूफ तथा अन्य डॉक्यूमेंट जरूरी है | सुकन्या समृद्धि खाता खोलने की जानकारी • सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए आप किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाएं| • पोस्ट ऑफिस में जाकर आपको वहां पर एक सुकन्या समृद्धि खाता खोलने का फॉर्म मिलेगा| • फॉर्म भरने के बाद आपको वहां पर कन्या की फोटो आधार कार्ड भी जमा करवाना होगा | • सुकन्या समृद्धि फॉर्म भर जाने के बाद मैं आपको एक पासबुक देंगे |

    8 min

About

अजमेर में शहरी वंचित महिलाओं एवं उनके परिवार के जीवन स्तर को सुधारने हेतु ’सहाय’ एकल खिडकी का संचालन संस्था सेन्टर फॉर एडवोकेसी एण्ड रिसर्च (सीएफएआर) के सहयोग से किया जा रहा है। सीएफएआर संस्था वर्ष 2005 से राजस्थान के विभिन्न जिलों में महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों को सुनिश्चित करने तथा शहरी गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद समुदाय के साथ कानून, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण जैसे सामाजिक मुददो पर सघन पैरवी करने,जागरूकता फैलाने के साथ समाज की मुख्य धारा से वंचित लोगो को समाज से जोडने का कार्य कर रही है।