Azadi Podcast

Centre for Civil Society

Azadi podcast is an initiative of Centre for Civil Society, a New Delhi based think tank. It aims to bring Indian public policy discussions to Hindibhasis.

  1. 02/23/2021

    Azadi Podcast Ep 12: कानून जो प्रयोग में नहीं उन्हें कानून की किताब में क्यों रखना?

    प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी पुराने और बेकार कानूनों के समापन को लेकर अपने पहले कार्यकाल से ही काफी गंभीर रहे हैं। इस मुद्दे को उन्होंने न केवल चुनावी रैलियों में जोर शोर से उठाया बल्कि सरकार का गठन होने के बाद इस पर तेजी से काम भी किया। पहले कार्यकाल में जहां 2 हजार से अधिक कानूनों का समापन हुआ वहीं दूसरे कार्यकाल में भी यह काम लगातार जारी है। हाल ही में केंद्र सरकार ने अपने सभी मंत्रालयों को पत्र लिखकर जल्द से जल्द अपने विभागों से संबंधित अप्रासंगिक और बेकार कानूनों की सूची सौंपने को कहा है ताकि उन्हें शीघ्र समाप्त किया जा सके..। आजादी पॉडकास्ट के इस एपिसोड में आजादी.मी के संपादक और होस्ट अविनाश चंद्र इसी मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं सेंटर फॉर इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी की हेड डॉ. नीति शिखा से.. सुनिए

    Azadi Podcast Ep 12: कानून जो प्रयोग में नहीं उन्हें कानून की किताब में क्यों रखना?
  2. 11/13/2020

    Azadi Podcast Ep 11: आजादी पॉडकास्टः कानूनों की गुणवत्ता और उन्हें सुनिश्चित करने के तरीके

    सेंटर फॉर सिविल सोसायटी द्वारा प्रस्तुत आज़ादी पोडकास्ट के इस एपिसोड में हम चर्चा करेंगे देश में कानूनों की गुणवत्ता और उन्हें सुनिश्चित करने के तरीकों के बारे में I हम जानने की कोशिश करेंगे कि किस प्रकार कुछ प्रक्रियाओं को आत्मसात कर अच्छी नियत के साथ लागू किये गए कानूनों के अवांछनीय परिणामों से बचा जा सकता है I साथ ही हम इस क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर उठाए गए कदमों की भी पड़ताल करेंगें I इस महत्वपूर्ण चर्चा को होस्ट कर रहे हैं आज़ादी.मी के संपादक अविनाश चंद्र और वक्ता हैं थिंक टैंक  सेंटर फॉर सिविल सोसायटी की रिसर्च टीम से जुड़े एडवोकेट प्रशांत नारंग और जयना बेदी I In this episode of the Azadi Podcast, presented by the Centre for Civil Society, we are exploring Quality of Regulations in India and ways to ensure it. We also explore ways of avoiding unintended consequences of laws brought in with good intentions and discuss the best practices adopted worldwide to ensure the quality of regulations. Avinash Chandra; Editor, www.azadi.me is the host of this podcast and the guests are Advocate Prashant Narang and Jayana Bedi, researchers at the Centre for Civil Society.

    Azadi Podcast Ep 11: आजादी पॉडकास्टः कानूनों की गुणवत्ता और उन्हें सुनिश्चित करने के तरीके
  3. 10/08/2020

    Azadi Podcast Ep 10: कृषि सुधार कानून 2020 - समस्या या समाधान | किसान नेता गुनवंत पाटिल के साथ

    सेंटर फॉर सिविल सोसायटी द्वारा प्रस्तुत आज़ादी पोडकास्ट के इस एपिसोड में आज हम चर्चा करेंगे बहुचर्चित कृषि सुधार कानून 2020 पर। हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि इन सुधारात्मक कानूनों के बारे में आम किसान क्या सोचता है और क्या वास्तव में किसानों का कुछ भला होगा? इस महत्वपूर्ण विषय को होस्ट कर रहे हैं आज़ादी.मी के संपादक अविनाश चंद्र और वक्ता हैं गुनवंत पाटिल। गुनवंत पाटिल किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और पेशे से इंजीनियर और पैशन से फिलांथ्रोपिस्ट हैं। पाटिल किसानों के सबसे बड़े संगठन शेतकरी संगठन से जुड़े हैं और स्वतंत्र भारत पक्ष नामक राजनैतिक संगठन के जनरल सेक्रेटरी भी हैं। ------ In this episode of the Azadi Podcast, presented by the Centre for Civil Society, we are exploring the much discussed Agriculture Reform Bill 2020. We would also try to explore views of a common farmer about the newly introduced law. Avinash Chandra; editor, www.azadi.me is the host of this podcast and the guest is Gunvant Patil, an engineer by profession and a philanthropist by passion. He is a farmer leader and associated with farmer's association Shetkari Sangathan. Also, he is general secretary of Swatantra Bharat Paksh; a political party.

    Azadi Podcast Ep 10: कृषि सुधार कानून 2020 - समस्या या समाधान | किसान नेता गुनवंत पाटिल के साथ
  4. 04/24/2020

    Azadi Podcast Ep. 09: कोरोना और कानून

    सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी द्वारा प्रस्तुत अज़ादी पोडकास्ट के इस एपिसोड में आज चर्चा महामारी की स्थिति से निपटने के लिए देश में मौजूद कानून, अनुपालन की प्रक्रिया और उसके संवैधानिक ढांचे के संदर्भ में। इस महत्वपूर्ण विषय को होस्ट कर रहे हैं आजादी.मी के संपादक अविनाश चंद्र और वक्ता हैं कानूनी मामलों के जानकार सुधांशु नीमा। सुधांशु सेंटर फॉर सिविल सोसायटी की कम्यूनिकेशन टीम में मैनेंजर के पद पर कार्यरत हैं। और जानकारी ccs.in पर। --- In this episode of the Azadi Podcast, presented by Centre for Civil Society, host Avinash Chandra; Editor, Azadi.me discusses the laws related to pandemics, their constitutional framework, and enforcement mechanism available to the government with Sudhanshu Neema, legal expert and Manager in the communications team of the Centre. For more information, visit ccs.in

    Azadi Podcast Ep. 09: कोरोना और कानून
  5. 03/06/2020

    Azadi Podcast Ep. 08: कृषि, किसान और डायरेक्ट कैश ट्रांसफर

    सेंटर फॉर सिविल सोसायटी द्वारा प्रस्तुत आज़ादी पॉडकास्ट के इस एपिसोड में फाउंडेशन फॉर इकोनॉमिक डेवलपमेंट के सीनियर प्रोग्राम मैनेजर देवाशीष देशपांडे के साथ ‘कृषि सब्सिडी की तार्किकता’ की पड़ताल कर रहे हैं सेंटर फॉर सिविल सोसायटी के रिसर्च मैनेजर व होस्ट सुधांशु नीमा। इस पॉडकास्ट में किसानों को सब्सिडी वस्तुओं के रूप में प्रदान करने की बजाए डायरेक्ट कैश ट्रांसफर के माध्यम से प्रदान किए जाने की संभावनाओं और इसकी जटिलताओं पर विस्तार से चर्चा की गई है। और जानकारी के लिए जाएँ ccs.in पर। ------- In this episode of the Azadi Podcast, presented by Centre for Civil Society, host Sudhanshu Neema discusses rationalisation of subsidies for farmers with Devashish Deshpande, Senior Programme Manager at the Foundation for Economic Development. They explore the possibility of moving from in-kind subsidies to direct cash transfer to farmers and the complexities involved therein. For more information, visit ccs.in

    Azadi Podcast Ep. 08: कृषि, किसान और डायरेक्ट कैश ट्रांसफर

About

Azadi podcast is an initiative of Centre for Civil Society, a New Delhi based think tank. It aims to bring Indian public policy discussions to Hindibhasis.