Latest News Suno

Latest News Suno

अब न्यूज़ सुनो बस ६० सेकंड में | Welcome to India's First Audio Based News App, Now Listen Latest News, Live News, Breaking News of India & World. Check out our website www.latestnewssuno.com

  1. संजय राउत को अहमदाबाद के लोगों से माफी मांगनी चाहिए

    09/07/2020

    संजय राउत को अहमदाबाद के लोगों से माफी मांगनी चाहिए

    भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि शिवसेना नेता संजय राउत। अहमदाबाद की तुलना “छोटा पाकिस्तान” से करने की बात कहकर गुजरात को “बदनाम” कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें गुजरात और अहमदाबाद के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। मुंबई में राउत ने संवाददाताओं से कहा था कि क्या अभिनेत्री कंगना रनौत में इतना साहस है। कि वह अहमदाबाद की तुलना ‘छोटे पाकिस्तान’ से उसी प्रकार कर सकें। जैसे उन्होंने मुंबई को पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) बताया था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रनौत द्वारा मुंबई को असुरक्षित बताए जाने के बाद। अभिनेत्री और राउत के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है।

    1 min
  2. ६ महीनों बाद खुली हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह

    09/07/2020

    ६ महीनों बाद खुली हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह

    कोरोना महामारी के चलते बीते ६ महीने से सार्वजनिक स्थलों के साथ ही धार्मिक स्थलों को भी बंद रखा गया था। लेकिन, देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद। अब धार्मिक स्थलों को भी खोले जाने का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में बीते ६ महीनों से बंद पड़ी दिल्ली की हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह भी आज से आम जनता के खोल दी गई है। महामारी के चलते दरगाह में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने जैसे तमाम नियमों को लेकर सख्ती बरती जा रही है। दरगाह में सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य नियमों का सख्ती से पालन हो सके। इसके लिए हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह में जगह-जगह पर निशान बना

    1 min
  3. PUBG के कारण २१ साल के ITI छात्र ने की आत्महत्या

    09/07/2020

    PUBG के कारण २१ साल के ITI छात्र ने की आत्महत्या

    भारत ने PUBG समेत चीन के ११८ ऐप्स पर हाल ही में पाबंदी लगाई है। इस बीच ऑनलाइन गेम PUBG नहीं खेल पाने की वजह से २१ साल के ITI छात्र ने पश्चिम बंगाल में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि ITI छात्र प्रीतम हलदर ने चकदाह थाना-क्षेत्र के पुरबा लालपुर में स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। उसकी मां ने बताया कि शुक्रवार सुबह नाश्ता करने के बाद प्रीतम अपने कमरे में चला गया था। बार-बार दस्तक देने के बाद भी दरवाज़ा नहीं खोला गया। घरवाले दरवाज़ा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तो पाया कि वह पंखे से लटका हुआ है।’ पुलिस ने कहा कि उसने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

    1 min
  4. भारत में कोरोनावायरस संक्रमण तेज़ी से फैला

    09/04/2020

    भारत में कोरोनावायरस संक्रमण तेज़ी से फैला

    भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 83 हजार 341 नए केस आए हैं। इसके अलावा 1096 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में अब तक संक्रमितों की संख्या 39 लाख के पार पहुंच चुकी है, जबकि कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी 68 हजार से ज्यादा है। परेशान करने वाली बात यह है कि भारत में अब एक्टिव केसों की संख्या 8.31 लाख के करीब आ गई है। हालांकि, ठीक होकर अस्पताल लौटने वाले मरीज भी 30 लाख से ज्यादा हो गए हैं। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं।

    1 min

About

अब न्यूज़ सुनो बस ६० सेकंड में | Welcome to India's First Audio Based News App, Now Listen Latest News, Live News, Breaking News of India & World. Check out our website www.latestnewssuno.com