Motivational Talk by Madhukar Mokha

Madhukar Mokha

Motivation

  1. Aug 16

    स्वाधीनता की ओर—देश की गुलामी से विचारों की स्वतंत्रता तक

    सा विद्या या विमुक्तये—सच्ची विद्या वही है, जो हमें मुक्त करे। भारत को राजनीतिक स्वतंत्रता प्राप्त हुई, लेकिन स्वतंत्रता की यात्रा केवल विदेशी शासन से मुक्त होने तक समाप्त नहीं होती। क्या हमारे विचार भय, पूर्वाग्रह, अंधानुकरण, डिजिटल प्रभाव और दूसरों की स्वीकृति से मुक्त हैं? क्या हम स्वयं सोचते हैं—या हमें जो बार-बार दिखाया और सुनाया जाता है, उसी को सत्य मान लेते हैं? Read N Rise के इस Special Edition में हम देश की गुलामी से लेकर विचारों की स्वतंत्रता तक की यात्रा पर आत्ममंथन करते हैं। किताबें केवल जानकारी नहीं देतीं। वे हमारे भीतर प्रश्न करने, सत्य को परखने और स्वयं की दृष्टि विकसित करने का साहस जगाती हैं। यही Read N Rise की स्थापना के पीछे की मूल भावना है— पढ़ें। सोचें। समझें। आगे बढ़ें। इस विशेष संदेश को सुनने के बाद स्वयं से पूछिए: Read किया— मैंने क्या सुना और समझा? Reflect— क्या मेरे विचार वास्तव में मेरे अपने हैं? Realize— कौन-सी मानसिक आदत मुझे भीतर से बाँध रही है? Rise— अपनी वैचारिक स्वतंत्रता के लिए आज मैं कौन-सा छोटा कदम उठाऊँगा? राजनीतिक स्वतंत्रता हमें राष्ट्र देती है।लेकिन वैचारिक स्वतंत्रता हमें स्वयं अर्जित करनी पड़ती है। 🎙️ सुनिए | 📖 पढ़िए | 🌱 जीवन में अपनाइए Read N Rise with Madhukar Mokhaपढ़ें और आगे बढ़ें।Let’s Rise Together. 🌐 www.readnrise.com

  2. Aug 16

    सही साबित होने की आवश्यकता | रिश्तों में तर्क नहीं, समझ ज़रूरी है

    क्या आपने कभी किसी बहस के बाद महसूस किया है कि आपकी बात तो सही सिद्ध हो गई, लेकिन सामने वाला आपसे थोड़ा दूर हो गया? हम अक्सर सामने वाले को समझने के बजाय स्वयं को सही साबित करने में लग जाते हैं। तर्क जीत जाते हैं, लेकिन कभी-कभी रिश्ते हार जाते हैं। इस ज्ञान मोती में जानिए— • हर मतभेद में किसी एक का गलत होना आवश्यक क्यों नहीं है• उत्तर देने के बजाय समझने के लिए कैसे सुनें• अहंकार से ऊपर उठकर संबंधों को कैसे सुरक्षित रखें याद रखिए— “कभी-कभी सही साबित होने से अधिक आवश्यक है—सही संबंध बनाए रखना।” 🎙️ सुनिए | 📖 पढ़िए | 🌱 जीवन में अपनाइए Read N Rise with Madhukar Mokhaपढ़ें और आगे बढ़ें।Let’s Rise Together. 🌐 www.readnrise.com

About

Motivation