Earth Shastra

Do you know why Snow Leopards are called 'ghost of the mountains'? Why a turtle travels 9000 kms to India just for nesting? How to save your dying house plants in winters? How can you contribute to the fight against climate change? Nature is full of mysteries and wonders. In our brand-new show 'Earth Shastra', we will uncover such mysteries. The show will cover a wide range of topics like ecosystem, climate change, pollution, living organisms, bio science, farming, gardening, wildlife etc. The idea is to bring out lesser known and reliable information about nature in an interesting way for the listeners. बदलते हवा पानी से लेकर इस इको सिस्टम की कहानी तक, अमीबा पैरामीशियम से लेकर व्हेल जैसे प्राणी तक, खेत खलिहान से लेकर घर की बागवानी तक. हर बात होगी 'Earth शास्त्र' में, मिलेंगी दिलचस्प जानकारियां खुलेंगी नेचर और क्लाइमेट से जुड़ी गुत्थियां. हर शुक्रवार अमन गुप्ता के साथ आज तक रेडियो पर. 

  1. गंगा-यमुना साफ़ चाहिए तो पहले किन नदियों को साफ़ करना पड़ेगा: Earth शास्त्र, Ep 12

    04/22/2022

    गंगा-यमुना साफ़ चाहिए तो पहले किन नदियों को साफ़ करना पड़ेगा: Earth शास्त्र, Ep 12

    हमारी नदियां मर रही हैं. नदियों पर न केवल प्रदूषण बल्कि इसके रास्ते में बदलाव, खत्म होती बायोडायवर्सिटी, बालू खनन और कैचमेंट एरिया के सिकुड़ने का भी असर पड़ा है. हज़ारों करोड़ रुपये ख़र्च करके भी गंगा,यमुना, ब्रह्मपुत्र जैसी बड़ी नदियां साफ़ नहीं हो पा रही हैं, तो इन्हें साफ़ किया कैसे जाए? विकसित देशों की तरह हमारे पास उतने संसाधन नहीं है तो क्या ये संभव हो पाएगा? ऐसे ही सवालों और नदियों की समस्याओं पर 'Earth शास्त्र' के इस एपिसोड में अमन गुप्ता बात कर रहे हैं नीर फ़ाउंडेशन के फ़ाउंडर 'नदीपुत्र' रमन त्यागी से.

    40 min
  2. IPCC ने क्यों कहा 2025 तक ग्रीन हाउस एमिशन जितना बढ़ा पाएं बढ़ा लें: Earth शास्त्र, Ep 10

    04/08/2022

    IPCC ने क्यों कहा 2025 तक ग्रीन हाउस एमिशन जितना बढ़ा पाएं बढ़ा लें: Earth शास्त्र, Ep 10

    संयुक्त राष्ट्र की यूनिट है IPCC यानि इंटरगवर्नमेंटल पैनल फॉर क्लाइमेट चेंज की छठवीं रिपोर्ट के तीनों भाग आ चुके हैं. आईपीसीसी की रिपोर्ट्स का उद्देश्य दुनिया के नीति निर्माताओं को जलवायु परिवर्तन, इसके प्रभाव और खतरे से संबंधित वैज्ञानिक आकलन को समय-समय पर उपलब्ध कराना होता है. तो इस बार इस रिपोर्ट में किस तरह की पर्यावरणीय चुनौतियों का ज़िक्र है और क्या उनसे निपटने के तरीक़े सुझाए गए हैं? भारत के प्रयासों के संबंध में इस रिपोर्ट में क्या कहा गया है? और विकसित देशों की विकासशील देशों के प्रति क्या ज़िम्मेदारी तय की गई है? सुनिए 'Earth शास्त्र' के इस एपिसोड में अमन गुप्ता के साथ साइंस और एन्वायरमेंट कवर करने वाले जर्नलिस्ट शिबू त्रिपाठी के साथ बातचीत.

    33 min
  3. वाइल्डलाइफ़ प्रोटेक्शन एक्ट में संशोधन से जानवर बचेंगे या और मारे जाएंगे? : Earth शास्त्र, Ep 8

    03/25/2022

    वाइल्डलाइफ़ प्रोटेक्शन एक्ट में संशोधन से जानवर बचेंगे या और मारे जाएंगे? : Earth शास्त्र, Ep 8

    17 दिसंबर को संसद के शीतकालीन सत्र में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 में संशोधन के लिए बिल पेश किया गया. इस बिल की बातों को लेकर पर्यावरणविदों की चिंता है कि ये जंगली जानवरों के अवैध व्यापार को बढ़ावा देगा और इसके प्रावधान उनकी मौत का कारण बनेंगे. तो इस एक्ट के इन्हीं संशोधनों पर Earth शास्त्र के इस एपिसोड में अमन गुप्ता बात कर रहे हैं वाइल्डलाइफ़ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 बनाए जाते वक्त कृषि मंत्रालय में अवर सचिव रहे डॉ. एम.के. रंजीतसिंह और पूर्व आइएफएस अधिकारी और मध्य प्रदेश के पूर्व चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन एच.एस. पाब्ला के साथ.

    54 min

About

Do you know why Snow Leopards are called 'ghost of the mountains'? Why a turtle travels 9000 kms to India just for nesting? How to save your dying house plants in winters? How can you contribute to the fight against climate change? Nature is full of mysteries and wonders. In our brand-new show 'Earth Shastra', we will uncover such mysteries. The show will cover a wide range of topics like ecosystem, climate change, pollution, living organisms, bio science, farming, gardening, wildlife etc. The idea is to bring out lesser known and reliable information about nature in an interesting way for the listeners. बदलते हवा पानी से लेकर इस इको सिस्टम की कहानी तक, अमीबा पैरामीशियम से लेकर व्हेल जैसे प्राणी तक, खेत खलिहान से लेकर घर की बागवानी तक. हर बात होगी 'Earth शास्त्र' में, मिलेंगी दिलचस्प जानकारियां खुलेंगी नेचर और क्लाइमेट से जुड़ी गुत्थियां. हर शुक्रवार अमन गुप्ता के साथ आज तक रेडियो पर. 

More From Aaj Tak Radio