Big Story | Part 10

News Tak

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.

  1. 06/17/2021

    Ep 48 Corona Virus Update - मई में कोरोना बेकाबू, 16 राज्यों में आउट ऑफ कंट्रोल, 5 राज्यों के हालात खराब !

    भारत में कोरोना दिन ब दिन घातक होता जा रहा है और देशभर में दहशत का माहौल भी है...देश के कई राज्यों से कोरोना के डराने वाले आकड़ें सामने आ रहे हैं। पिछले 24  घंटे में कुल 1 लाख 68 हजार, 912 नए केस सामने आए हैं...जबकि 904 लोगों की मौत हुई है, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है...यही रफ्तार रही तो देश जल्द ही हर रोज़ दो  लाख तक मामले दर्ज करने लगेगा....16 राज्‍यों में कोरोना वायरस संक्रमण से हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक हैं...इन राज्‍यों में रोजाना संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है...सरकारी आंकड़ों के अनुसार इन 16 में से 6 राज्‍यों में पिछले 10 दिनों में हालात बेहद खराब हुए हैं.

  2. 06/17/2021

    Ep 47 Corona Virus Update - कोरोना की पहली लहर से ज्यादा खतरनाक है दूसरी लहर! क्या कहते हैं विशेषज्ञ ?

    कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर चिंता पैदा कर रही है। देशभर में रोजाना 1 लाख से अधिक नए संक्रमण केस सामने आ रहे हैं...24 घंटों में देशभर में 1 लाख 45  हजार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1 लाख 45 हजार 384 केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 794 लोगों की जान गई है।...भारत में कोरोना की नई लहर तीन गुनी रफ्तार से बढ़ रही है। दूसरी लहर में एक दिन में केस 20 हजार से 80 हजार पहुंचने में महज 20 दिन लगे थे। पिछले साल पहली लहर के दौरान इसमें 64 दिन लगे थे। जो दुनिया में सबसे ज्यादा थे।

  3. 06/17/2021

    Ep 46 Corona Virus Mask - कौन से मास्क हैं कितने असरदार? किस मास्क से है ज्यादा खतरा ?

    देश में कोरोना वायरस एक बार फिर से तांडव मचा रहा है. आए दिन कोरोना के मामले 2 लाख के पार जा रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से मास्क लगाने की अपील भी जोर शोर से की जा रही है....जिससे आपके मन में भी ये सवाल आ ही रहे होंगे कि कौन सा मास्क आपके लिए अच्छा है और कौन सा ज्यादा असरदार होगा....तो आइए आपको बताते हैं अलग अलग तरह के मास्क के बारे मे...और उनके इफेक्टिवनेस यानी कि इसकी प्रभावशीलता और यूज के बारे मे....मास्क में मुख्य रूप से N-95, सर्जिकल मास्क, फैब्रिक मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसमें एक मास्क वॉल्व वाला मास्क भी है....वॉल्व वाला मास्क के बारे में एक्सपर्ट का मानना है कि इस मास्क से खांसने और छीकनें वक्त संक्रमण फैलता है। इसलिए वॉल्व वाला मास्क इस्तेमाल ना करने की सलाह दी जाती है.

  4. 06/17/2021

    Ep 45 Corona Virus IYC - श्रीनिवास पेश कर रहे हैं मिसाल, लोगों को पहुंचा रहे रेमडेसिविर और ऑक्सीजन। #SOSIYC.

    कोरोना वायरस की नई लहर ने देशभर में कोहराम मचा रखा है। कई जगह स्थिति ऐसी है कि लोगों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं। कई जगह ऑक्सीजन की भारी  कमी हो रही है तो कई जगह दवाई भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। कोरोना की दूसरी लहर के कारण इलाज से जुड़ी सुविधाओं के लिए भटकते संक्रमित लोगों और उनके परिजनों की  तस्वीरें देश भर से सामने आ रही हैं. ऐसे मुश्किल हालात में जरूरतमंदों की मदद के लिए कई लोग सामने आए हैं, जिन्होंने अपनी निजी कोशिशों से मिसाल पेश की है. इन्हीं में से  एक अहम नाम है श्रीनिवास बी वी का, जो युवा संगठन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.

About

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.