Top 5 Bulletin | Part 6

Duniya Tak

"Duniya Tak is a one-stop channel for international news in Hindi. We provide international news round-the-clock with speed, facts, accuracy, and context. The channel focuses on issues that impact the world, news about the big and powerful countries, terror organizations, global mafia, and war. दुनिया आजतक का मकसद है अंतर्राष्ट्रीय खबरों को आप तक पहुंचाना। हम पेश करते हैं दुनिया भर की ताजातरीन खबरें। जो तथ्यों पर खरी और ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य से भरपूर होती हैं। दुनिया भर में हो रही जंग, आतंकवाद, माफिया, दुनिया के शक्तिशाली देश, शक्तिशाली नेता, शक्तिशाली परिवार, धर्म औऱ विचारधारा की जानकारी। पल-पल बदलते संसार का संपूर्ण विशलेषण और आने वाले कल का विस्तृत विवरण यहां होता है।"

  1. 04/14/2021

    Ep 24 TOP 5 | बाइडन की टीम में भारतवंशियों का जलवा !

    कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार नोबेल शांति समारोह का आयोजन नहीं होगा..  समारोह का अगले महीने नार्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजन होना था.. नोबेल समिति ने बुधवार को इसकी घोषणा की.. समिति ने बताया कि ओस्लो में कोरोना प्रतिबंधों के मद्देनजर अगले माह समारोह का आयोजन संभव नहीं है.. भुखमरी से लड़ाई के प्रयासों के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को इस वर्ष के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है.. पुरस्कार प्राप्त करने के लिए डब्ल्यूएफपी के प्रमुख डेविड बीस्ले के ओस्लो जाने की उम्मीद थी, लेकिन अब वह 10 दिसंबर को एक डिजिटल समारोह में पुरस्कार स्वीकार करेंगे..

  2. 04/14/2021

    Ep 21 TOP 5 | पाकिस्तान में बनेगा कृष्ण मंदिर!

    दुनिया तक पर टॉप 5 देखिए.. भारत के पड़ोसी देश नेपाल में राजनीतिक घटनाक्रम काफी तेजी से बदल रहा है. संसद को भंग करने का फैसला लेने के बाद नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक और बड़ा निर्णय लिया है. केपी ओली ने अब पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' को नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष से हटा दिया है. इतना ही नहीं नारायांकाजी श्रेष्ठ को प्रवक्ता के पद से हटाया गया है. अब पार्टी के 1199 सदस्यों की एक महाधिवेशन कमेटी बनाई गई है. पार्टी के सभी निवर्तमान सांसदों को केंद्रीय कमेटी का सदस्य बना दिया गया, साथ ही पार्टी के महाधिवेशन को नवंबर 2021 में बुलाया गया है.

  3. 04/14/2021

    Ep 18 TOP 5 | पाकिस्तान को मिलेगी गुस्ताखी की सजा !

    दुनिया को कोरोना काल के बाद सामान्य स्थिति में आने में साल 2021 की सर्दियों तक इंतजार करना पड़ सकता है| यह बात फाइजर कंपनी की कोरोना वैक्सीन के को-डेवलपर प्रोफेसर यूगुर साहीन ने कही है| बायोएनटेक के रिसर्चर साहीन ने कहा, इस बार की सर्दियां काफी तकलीफदेह हो सकती हैं| उन्होंने कहा कि अप्रैल तक 30 करोड़ डोज डिलीवर करने की योजना है| इस बीच, कोरोना महामारी की दूसरी लहर से अमेरिका में स्थिति गंभीर बनती जा रही है| पिछले दो हफ्ते में अमेरिका में कोरोना के नए मामलों में 80% का इजाफा हुआ है| शनिवार को अमेरिका में 1,59,021 मामले सामने आए| वहीं, नई मौतों की संख्या 1,210 रही| पिछले एक सप्ताह में नए मरीजों का दैनिक औसत 1,45,712 रहा| यह दो सप्ताह पूर्व की तुलना में 80% ज्यादा है|

About