Top 5 Bulletin | Part 7

Duniya Tak

"Duniya Tak is a one-stop channel for international news in Hindi. We provide international news round-the-clock with speed, facts, accuracy, and context. The channel focuses on issues that impact the world, news about the big and powerful countries, terror organizations, global mafia, and war. दुनिया आजतक का मकसद है अंतर्राष्ट्रीय खबरों को आप तक पहुंचाना। हम पेश करते हैं दुनिया भर की ताजातरीन खबरें। जो तथ्यों पर खरी और ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य से भरपूर होती हैं। दुनिया भर में हो रही जंग, आतंकवाद, माफिया, दुनिया के शक्तिशाली देश, शक्तिशाली नेता, शक्तिशाली परिवार, धर्म औऱ विचारधारा की जानकारी। पल-पल बदलते संसार का संपूर्ण विशलेषण और आने वाले कल का विस्तृत विवरण यहां होता है।"

  1. 04/14/2021

    Ep 25 TOP 5 |..तो क्या जेल जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ?

    TOP 5:..तो क्या जेल जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?  1. दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 4 लाख 07 हजार 855 हो गई है| 2. हिंदुस्तान ने चीन के खिलाफ आर्थिक युद्ध छेड़ दिया है... 3.  साउथ चीन सी से लेकर लद्दाख तक दादागिरी दिखाने से बाज चीन नहीं आ रहा...इस बीच  ड्रैगन ने अब भूटान की एक नई जमीन पर अपना दावा किया है...  4. पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के कुछ राजनयिक, कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य मंगलवार को भारत पहुंचेंगे..  5. ईरान ने बगदाद में ड्रोन हमले में एक शीर्ष ईरानी जनरल की मौत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और दर्जनों अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर इसके लिए इंटरपोल से मदद मांगी है.

  2. 04/14/2021

    Ep 21 TOP 5 | सड़कों से लोगों को साफ कर रही सरकार !

    पड़ोसी देश म्यांमार में तख्तापलट हो गया है. म्यांमार की सेना ने वास्‍तविक नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट को हिरासत में ले लिया और एक साल के लिए इमरजेंसी का ऐलान किया है. म्यांमार सैन्य टेलीविजन का कहना है कि सेना ने एक साल के लिए देश पर नियंत्रण कर लिया है.. म्यांमार सैन्य टेलीविजन का कहना है कि सेना ने एक साल के लिए देश पर नियंत्रण कर लिया है और सेना के कमांडर-इन-चीफ मिन आंग ह्लाइंग के पास सत्ता जाती है. म्यांमार सेना का कहना है कि चुनाव धोखाधड़ी के जवाब में तख्तापलट की कार्रवाई की गई है.  इस तख्तापलट के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में सेना की टुकड़ियों की तैनाती की गई है.   म्यांमार के मुख्य शहर यांगून में सिटी हॉल के बाहर सैनिकों को तैनात किया गया है, ताकि कोई तख्तापलट का विरोध न कर सके.

  3. 04/14/2021

    Ep 20 TOP 5 | सऊदी में भारत के स्वागत से पाक बैचेन !

    1. Paris Climate Agreement जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कनवेंशन के लिए 2015 में 196 देश साथ आए और आज ही के दिन दुनिया को बेहतरी की ओर ले जाने वाला पेरिस समझौता अस्तित्व में आया| इस समझौते में कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने और इसके लिए निवेश करने पर जोर दिया गया| पेरिस समझौते का उद्देश्य ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी लाना है, जिससे सदी के अंत तक तापमान वृद्धि को पूर्वऔद्योगिक स्तर के 1.5 से 2 डिग्री सेल्सियस तक सीमित किया जा सके| जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए भारत लगातार कोशिश में जुटा है|    2. PM Modi ने शुक्रवार को उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय बातचीत की. कोरोना काल में दोनों देशों के बीच हुई यह पहली वर्चुअल समिट थी. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश साथ हैं. र्चुअल वार्ता के दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो इस साल उज्बेकिस्तान आने वाले थे, लेकिन कोरोना के कारण यात्रा नहीं हो सकी. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान दोनों ही समृद्ध सभ्यताएं हैं और लंबे वक्त से दोनों साथ हैं.

  4. 04/14/2021

    Ep 19 TOP 5 | सऊदी ने खोले कतर के लिए दिल के दरवाजे !

    1. संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत ने कहा कि भारत आतंकवाद जैसे मानवता के साझा दुश्मनों के खिलाफ अपनी आवाज उठाने से संकोच नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि भारत सुरक्षा परिषद में अपने कार्यकाल का उपयोग अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा से जुड़े मसलों का मानव-केंद्रित एवं समावेशी समाधान के लिए करेगा. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरूमूर्ति ने यहां सुरक्षा परिषद में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कहीं. इस कार्यक्रम में सुरक्षा परिषद के पांच नये अस्थायी सदस्यों- भारत, नार्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको के झंडे लगाये गये.   2. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में 10 चीनी नागरिकों को जासूसी करते हुए पकड़ा गया है. ये काबुल में आतंकी सेल चला रहे थे. हालांकि, अफगानिस्तान सरकार ने सभी चीनी जासूसों को गुपचुप तरीके से माफ कर दिया है. इन 10 लोगों में से एक महिला भी शामिल थी. ये सभी जासूस चीन सरकार द्वारा चार्टर्ड प्लेन से वतन वापसी कराए जा चुके हैं.  मीडिया में छपी खबर के अनुसार गत 25 दिसंबर को यह पता चला कि ये सभी जासूस चीनी खुफिया नेटवर्क से जुड़े हुए हैं. इस बारे में जानकारी मिलते ही अफगानिस्‍तान की सुरक्षा सेवा एनडीएस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया.

  5. 04/14/2021

    Ep 18 TOP 5 | श्रीलंका से डोभाल का बड़ा ऐलान !

    श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की त्रिपक्षीय मैरिटाइम सिक्योरिटी कॉपरेशन की अहम मीटिंग हुई.   इस बैठक में भारत की तरफ से भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल,  श्रीलंका की तरफ से  रक्षा मंत्री रिटायर्ड मेजर जनरल कमल गुणरत्ने और मालदीव की ओर से रक्षा मंत्री मारिया दीदी ने मिलकर तीनों देशों का साझा सहयोग बढाने पर बातचीत की. श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त ने  ट्वीट कर भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच समुद्री मामलों और सुरक्षा सहयोग को लेकर हुई इस त्रिपक्षीय बातचीत  के बारे में जानकारी दी. मीटिंग के बाद एक ज्वाइंट स्टेटमेंट भी जारी किया गया.

About

"Duniya Tak is a one-stop channel for international news in Hindi. We provide international news round-the-clock with speed, facts, accuracy, and context. The channel focuses on issues that impact the world, news about the big and powerful countries, terror organizations, global mafia, and war. दुनिया आजतक का मकसद है अंतर्राष्ट्रीय खबरों को आप तक पहुंचाना। हम पेश करते हैं दुनिया भर की ताजातरीन खबरें। जो तथ्यों पर खरी और ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य से भरपूर होती हैं। दुनिया भर में हो रही जंग, आतंकवाद, माफिया, दुनिया के शक्तिशाली देश, शक्तिशाली नेता, शक्तिशाली परिवार, धर्म औऱ विचारधारा की जानकारी। पल-पल बदलते संसार का संपूर्ण विशलेषण और आने वाले कल का विस्तृत विवरण यहां होता है।"