Padhaku Nitin - World Affairs Podcast

From power struggles between nations to behind-the-scenes diplomacy, from global conflicts to secret alliances – Padhaku Nitin is now diving deep into the world of International Relations. In this new avatar, we decode the biggest geopolitical events, foreign policy strategies, war rooms, summits, and silent standoffs - all in simple, relatable language with historical context and sharp analysis. Whether it’s the US-China rivalry, India’s global position, West Asia conflicts, nuclear diplomacy, or the politics of the UN - we bring you insights that go beyond the headlines. देशों के बीच सत्ता की खींचतान से लेकर पर्दे के पीछे होने वाली डिप्लोमसी तक, ग्लोबल टकराव से लेकर गुप्त गठबंधनों तक - पढ़ाकू नितिन ने बदला है रूप और इतिहास के साथ उतर आया है अंतरराष्ट्रीय संबंधों की दुनिया में. इस नए अवतार में हम दुनिया की सबसे बड़ी जियोपॉलिटिकल घटनाओं, विदेश नीति की रणनीतियों, वॉर रूम की चर्चाओं, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और देशों के बीच चलने वाली नोंक-झोंक को आसान भाषा में समझाते हैं. चाहे बात हो अमेरिका-चीन की टक्कर की, दुनिया में भारत की भूमिका की, पश्चिम एशिया के संघर्षों की, परमाणु कूटनीति की या फिर संयुक्त राष्ट्र की राजनीति की. यहां आपको सिर्फ खबर नहीं, बल्कि खबर के पीछे की असली कहानी मिलेगी.

  1. 4d ago

    Karl Marx का सबसे बड़ा Experiment क्यों Fail हो गया? Modern Empires #1 : Padhaku Nitin World Affairs

    सिर्फ़ हेडलाइंस और न्यूज़ देखकर Geopolitics को समझना बिलकुल वैसे है… जैसे सिर्फ़ कवर को देखकर किताब को जज करना.. आधा अधूरा.. क्योंकि Geopolitics सिर्फ़ आज घट रही चीज़ों का Analysis नहीं है.. ये दशकों से घटी उन घटनाओं का Consequence भी है.. जिन्होंने आज दुनिया को उस रूप में ला खड़ा किया.. जैसी आप को और हमें वो नज़र आती है… हेडलाइंस का Analysis करके तो हम Padhaku Nitin World Affairs में बात करते आए ही हैं… अब आपके लिए Padhaku Nitin World Affairs की नई सीरीज़ हाज़िर है.. Modern Empires. इस सीरीज़ में एक एक करके हम उन सभी Modern Empires की बात करेंगे… जिन्होंने आज Geopolitics में बड़ा कद पाया है.. America सुपरपावर बना कैसे? China, जो कभी ख़ूद सिविल वॉर से जूझ रहा था.. उसने धीरे धीरे कैसे अपने आप को एक बड़ी ताकत के तौर पर Establish किया.. Iran… Israel.. Turkey.. Europe.. इन सबके इतिहास ने कैसे इनकी आज की Foreign Policy को शेप किया.. इस सीरीज़ में इसी पर खुलकर बात करेंगे. पहले एपिसोड में शुरूआत करते हैं Soviet Union से… वो सोवियत यूनियन, जिसे अमेरिका अपना Competitor मानता था… लैंडमास के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश.. दूसरे वर्ल्ड वॉर का विजेता.. कैसे 1991 में टूटा…. पूरी कहानी.. सारे Complication समझेंगे… Prof. Amitabh Singh से… JNU में Russian Studies पढ़ाते हैं.. एपिसोड पूरा देखिएगा और कमेंट करके इसपर अपनी राय भी बताइएगा Credits: Producer: Manav Dev Rawat Host: Nitin Thakur Sound: Suraj Singh

    Karl Marx का सबसे बड़ा Experiment क्यों Fail हो गया? Modern Empires #1 : Padhaku Nitin World Affairs
  2. Jul 29

    Saudi के हाथ लगेगा Nuclear Formula? Trump की Deal ने क्यों मचाई हलचल? : Padhaku Nitin World Affairs

    22 जुलाई की बात है. ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने एक घोषणा की. कहा कि हम सऊदी अरब के साथ एक डील साइन करने जा रहे हैं. सबने पूछा इस डील से क्या होगा.. बताया गया- अमेरिका सऊदी अरब की मदद करेगा.. उनके Civil Nuclear Program के लिए उन्हें हेल्प करेगा. बदले में अमेरिका को सऊदी अरब पैसा देगा.. डील साइन हो गई. अब सुनने में कितना सिंपल लगता है न? अगले दिन ही ट्रंप ट्रुथ सोशल पर आए और कहा.. कि डील हो तो गई है.. लेकिन अंजाम तक पहुंचेगी या नहीं.. ये तो इस बात पर डिपेंड करेगा.. कि सऊदी अरब इज़रायल से अपने Diplomatic Relations शुरू करेगा.. अब पूरी दुनिया सर खुजा रही थी.. पूछ रही थी.. कि Mr. Trump. डील तो होती ही इसलिए है ना. कि सारी शर्ते अग्रीमेंट में लिखे जाए और फिर साइन हों. फिर आप साइन हो चुकी डील में ये शर्त कैसे एड कर सकते हैं.… मामला दरअसल इतना सिंपल है नहीं.. ना ये डील सिंपल है… इसलिए सालों से अटकी हुई थी.. और ईरान वॉर के दौरान इस डील का होना और भी मुश्किल है.. क्योंकि अंदर की बात ये है कि ये डील सिर्फ़ सऊदी अरब के लिए मदद भर नहीं है.. हो सकता है ये दुनिया में होने वाले अगले सबसे बड़े Chaos की शुरूआत हो.. The Big Nuclear Power Chaos.. इसलिए पढ़ाकू नितिन World Affairs का ये एपिसोड बहुत अहम हैं. हमारे सामने हैं War Veteran और Nuclear Policy Expert Retired Brigadier Arun Sehgal. 36 साल आर्मी में सर्व किया. इसके बाद आप Forum for Strategic Initiatives नाम के थिंक टैंक के Director भी हैं. आज हमारे साथ हैं. इनसे समझिए की पूरा मसला है क्या? Credits: Producer: Manav Dev Rawat Host: Nitin Thakur Sound: Suraj Singh

    Saudi के हाथ लगेगा Nuclear Formula? Trump की Deal ने क्यों मचाई हलचल? : Padhaku Nitin World Affairs
  3. Jul 14

    Tehran से लौटे Journalist ने बताया जंग के बाद Iran का आंखों देखा हाल : Padhaku Nitin World Affairs

    अगर आप जानना चाहते हैं कि जंग के बाद ईरान कैसा दिखता है… वहां के लोग क्या सोचते हैं… और कैमरे में कैद न हो सकी कहानियां क्या हैं, तो यह एपिसोड आपके लिए है। 28 फ़रवरी 2026 को अमेरिकी-इज़रायली एयरस्ट्राइक में ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनेई की मौत के साथ ही ईरान युद्ध का नया अध्याय शुरू हुआ। इसके बाद पूरी दुनिया ने मिसाइलों, धमाकों और भू-राजनीति पर चर्चा की। लेकिन जंग के बाद ज़मीन पर ईरान कैसा है? वहां की सड़कों, बाज़ारों, लोगों और माहौल में क्या बदला? सोशल मीडिया पर अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए—ईरान के झंडे में लिपटा ताबूत और उसे विदाई देने उमड़ा जनसैलाब। लेकिन उन तस्वीरों के पीछे की असली कहानी क्या है? इन्हीं सवालों के जवाब लेकर आए हैं आजतक के पत्रकार सुमित चौधरी, जो हाल ही में ईरान से लौटे हैं। उन्होंने वहां से कई ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं, लेकिन कैमरे से परे जो अनुभव, किस्से और ऑब्ज़र्वेशन्स रह गए—वो सब इस एपिसोड में पहली बार साझा करेंगे। Padhaku Nitin World Affairs के इस विशेष एपिसोड में जानिए: युद्ध के बाद ईरान की ग्राउंड रियलिटी तेहरान का माहौल और आम लोगों की सोच ख़ामेनेई के बाद ईरान में क्या बदला? मीडिया की नज़र से छूट गईं अनसुनी कहानियां और वो बातें जो सिर्फ़ ज़मीन पर जाकर ही समझी जा सकती हैं। Producer: Manav Dev Rawat Host: Nitin Thakur Sound: Suraj Singh

    Tehran से लौटे Journalist ने बताया जंग के बाद Iran का आंखों देखा हाल : Padhaku Nitin World Affairs
  4. Jul 10

    White House से Trump की मोटी कमाई? President Trump Controversy Explained

    डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार पर अमेरिकी मीडिया और कई इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट्स ने गंभीर आरोप लगाए हैं. इन रिपोर्ट्स का दावा है कि ट्रंप ने राष्ट्रपति रहते हुए सिर्फ अमेरिका ही नहीं चलाया, बल्कि अपने बिज़नेस को भी बड़ा फायदा पहुंचाया. आज के पढ़ाकू नितिन वर्ल्ड अफेयर्स में हम इन्हीं दावों और आरोपों को विस्तार से समझेंगे. जानेंगे कि आखिर किन वजहों से ट्रंप और उनके परिवार पर अरबों डॉलर कमाने के आरोप लग रहे हैं. साथ ही यह भी समझेंगे कि इतने विवादों और रिपोर्ट्स के बावजूद ट्रंप के कट्टर समर्थक MAGA उनके साथ मजबूती से क्यों खड़े हैं. Credits: Producer: Manoj Rajpurohit Host: Nitin Thakur Sound: Suraj Singh

    White House से Trump की मोटी कमाई? President Trump Controversy Explained
  5. Jul 7

    China-Taiwan से पढ़कर लौटी Student ने बताया Xi Jinping के दिमाग में क्या चल रहा है?: Padhaku Nitin World Affairs

    ये हफ़्ता भारतीय डिप्लोमेसी के हिसाब से बड़ा अहम है. पिछले हफ़्ते जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची भारत में थीं, उनके फोटोज़ वीडियोज़ आपने भी देखें होंगे. फिलहाल जब हम बात कर रहे हैं तो पीएम मोदी भी तीन देशों के दौरे पर हैं- Indonesia, Australia और New Zealand. अब इन देशों में कॉमन बात ये है कि ये पड़ते हैं Indo-Pacific के इलाके के. और इसी Indo-Pacific में दबदबा बनाने की कोशिश चीन की रहती है, इसलिए जब भी भारत यहां कोई कदम उठाता है तो नज़रें चीन की भी टिकती हैं. लेकिन China का Indo-Pacific को लेकर जो विज़न और Policy है. उसमें गहरा गोता लगाने की ज़रूरत है. ताकि समझ पाएं कि China भारत और इस इलाके में पड़ने वाले अलग अलग देशों को लेकर किस तरह की प्लानिंग्स में लगा है. आज बात China के अलग अलग पंगों की- जापान, Australia और सबसे ज़रूरी Taiwan. हमारे साथ है Antara Ghosal Singh, Orf की Chinese मामलों की Expert है. पहले भी हमारी मेहमान रही हैं और China Taiwan में पढ़ीं हैं इसलिए हमारे लिए Perfect Guest भी हैं. Credits: Producer: Manav Dev Rawat Host: Nitin Thakur Sound: Aman Pal

    China-Taiwan से पढ़कर लौटी Student ने बताया Xi Jinping के दिमाग में क्या चल रहा है?: Padhaku Nitin World Affairs
  6. Jun 30

    Karachi attack का सच, Balochistan का दर्द और Pakistan का पानी प्रॉब्लम!: Padhaku Nitin World Affairs

    पिछले हफ़्ते हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान ने इतना कुछ घटा है कि पाकिस्तान हर तरह से घिरता हुआ नज़र आ रहा है. एक तरफ़ कराची के सेना हेडक्वाटर्स में एक बड़ा हमला हुआ, जिसकी ज़िम्मेदारी ली TTP के एक गुट ने लेकिन पाकिस्तान ने मढ़ दिया भारत पर इल्ज़ाम. दूसरी तरफ़ दोनों देशों के बीच पानी का मसला ऐसे Escalate हुआ कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कह डाला कि पानी के मसले पर जंग भी कर देंगे साहब. ख़बरें बलोचिस्तान से भी आईं और ख़बर ये भी आई कि Iran-US के समझौते में हेल्प करने पहुंचे आसिम मुनीर को मारने के लिए Mossad ने प्लानिंग भी की थी. हमारे साथ आज मौजूद है Border Studies और South Asian geopolitics के माहिर Prof. Dhananjay Tripathi, South Asian University में पढ़ाते हैं और हमारे शो पर भी हमारे आपके सवालों के जवाब देने आते रहते हैं. आज भी देंगे. Producer: Manav Dev Rawat Host: Nitin Thakur Video Editor: Ashish Rawat Sound: Aman Pal

    Karachi attack का सच, Balochistan का दर्द और Pakistan का पानी प्रॉब्लम!: Padhaku Nitin World Affairs
  7. Jun 16

    Iran US की किस्मत अगले 60 दिन में पलटने वाली है?: Padhaku Nitin World Affairs

    Thesaurus Dictionary जानते हैं आप? वही डिक्शनरी जिसमें एक शब्द के कई पर्यायवाची यानी synonyms लिखे होते हैं। लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप के पास भी ऐसी ही कोई Thesaurus Dictionary है, और उसमें दर्ज है कि Diplomacy का पर्याय Deal है। 15 जून 2026 को ट्रंप ने Truth Social पर लिखा— "सुनो, सुनो, सुनो! ईरान के साथ डील हो गई है। होर्मुज़ खुल रहा है। ले आओ अपने जहाज़।" इसके बाद से दुनिया भर के बाज़ारों में उत्साह दिखाई दे रहा है। भारत का शेयर बाज़ार भी अगले दिन क़रीब एक प्रतिशत तक उछला। जो लोग इस बात से परेशान थे कि कहीं तेल की सप्लाई प्रभावित न हो जाए, उन्हें भी राहत मिली। और राहत हमें इसलिए भी है कि दुनिया के अलग-अलग कोनों में चल रही जंगों में से कम-से-कम एक संघर्ष अब ख़त्म होने की दिशा में बढ़ता दिखाई दे रहा है। डिप्लोमेसी की दुनिया में अक्सर युद्ध के बाद समझौते होते हैं। लेकिन अगर थोड़ी दूरी से देखा जाए, तो हर समझौते के पीछे एक सवाल छिपा रहता है— आख़िर जीता कौन और हारा कौन? किस पक्ष को क्या हासिल हुआ? इस डील में किन-किन मुद्दों पर विभिन्न पक्षों ने अपने रुख़ बदले? और कौन-से ऐसे सवाल हैं जो अब भी अनसुलझे हैं? ये सब तभी समझ में आएगा, जब सवाल किए जाएँगे। तो Padhaku Nitin World Affairs के इस एपिसोड में आज हम यही करने वाले हैं। हमारे साथ मौजूद हैं आपके चहेते Prof. Mohsin Raza Khan। Producer: Manav Dev Rawat Host: Nitin Thakur Sound: Aman Pal

    Iran US की किस्मत अगले 60 दिन में पलटने वाली है?: Padhaku Nitin World Affairs

About

From power struggles between nations to behind-the-scenes diplomacy, from global conflicts to secret alliances – Padhaku Nitin is now diving deep into the world of International Relations. In this new avatar, we decode the biggest geopolitical events, foreign policy strategies, war rooms, summits, and silent standoffs - all in simple, relatable language with historical context and sharp analysis. Whether it’s the US-China rivalry, India’s global position, West Asia conflicts, nuclear diplomacy, or the politics of the UN - we bring you insights that go beyond the headlines. देशों के बीच सत्ता की खींचतान से लेकर पर्दे के पीछे होने वाली डिप्लोमसी तक, ग्लोबल टकराव से लेकर गुप्त गठबंधनों तक - पढ़ाकू नितिन ने बदला है रूप और इतिहास के साथ उतर आया है अंतरराष्ट्रीय संबंधों की दुनिया में. इस नए अवतार में हम दुनिया की सबसे बड़ी जियोपॉलिटिकल घटनाओं, विदेश नीति की रणनीतियों, वॉर रूम की चर्चाओं, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और देशों के बीच चलने वाली नोंक-झोंक को आसान भाषा में समझाते हैं. चाहे बात हो अमेरिका-चीन की टक्कर की, दुनिया में भारत की भूमिका की, पश्चिम एशिया के संघर्षों की, परमाणु कूटनीति की या फिर संयुक्त राष्ट्र की राजनीति की. यहां आपको सिर्फ खबर नहीं, बल्कि खबर के पीछे की असली कहानी मिलेगी.

More From Aaj Tak Radio