Property Se Fayda

ये प्रॉपर्टी पॉडकास्ट रियल एस्टेट की जटिल दुनिया को थोड़ा आसान और स्पष्ट बनाने की एक कोशिश है। यहां हर एपिसोड में प्रॉपर्टी की फील्ड के अनुभवी विशेषज्ञों से बातचीत होगी, जिससे आम लोगों के मन में उठने वाले सवालों के सरल समाधान मिलेंगे. कानूनी पहलुओं से लेकर निवेश की सही रणनीति तक, इस पॉडकास्ट में प्रॉपर्टी बिज़नेस की हर बारीकी को समझने की कोशिश की जाएगी. नेहा बाथम के साथ देखिए/सुनिए हर बुधवार आजतक रेडियो पर. Introducing Property Se Fayda Podcast (प्रॉपर्टी से फायदा पॉडकास्ट): A real estate podcast that simplifies buying, selling, and investing in property. Hosted by Neha Batham, the show features industry experts who answer real questions on property laws, market trends, and smart investment strategies taaki property decisions ho easy aur confident in Hindi at podcasts.aajtak.in.

  1. महिलाओं को प्रॉपर्टी अपने नाम पर क्यों लेनी चाहिए?: PSF

    4d ago

    महिलाओं को प्रॉपर्टी अपने नाम पर क्यों लेनी चाहिए?: PSF

    क्या शादी के बाद बेटी का पिता की संपत्ति पर अधिकार खत्म हो जाता है? क्या पति की प्रॉपर्टी पर पत्नी का कानूनी हक होता है? और महिलाओं को अपने नाम पर प्रॉपर्टी क्यों लेनी चाहिए? 'प्रॉपर्टी से फायदा' के इस एपिसोड में नेहा बाथम ने महिलाओं के प्रॉपर्टी अधिकारों, विरासत, वैवाहिक संपत्ति, वसीयत और वित्तीय सुरक्षा से जुड़े अहम सवालों पर बात की है, एडवोकेट आस्था चड्ढा से जो फैमली और सिविल मामलों पर काम कर रही हैं. इस बातचीत में जानिए कि कानून महिलाओं को क्या अधिकार देता है, किन बातों को लेकर सबसे ज्यादा भ्रम है, और हर महिला को अपनी संपत्ति और भविष्य की योजना के बारे में क्या जानना चाहिए. इस एपिसोड में आप जानेंगे: - पिता की संपत्ति में बेटी का अधिकार - शादी के बाद महिलाओं के प्रॉपर्टी राइट्स - पति की संपत्ति पर पत्नी का कानूनी हक - महिलाओं को अपने नाम पर प्रॉपर्टी क्यों लेनी चाहिए - वसीयत (Will) बनाना क्यों जरूरी है - विधवा महिलाओं के प्रॉपर्टी अधिकार - महिलाओं की वित्तीय सुरक्षा और एस्टेट प्लानिंग प्रोड्यूसर - पारुल चंद्रा होस्ट - नेहा बाथम साउंड - रोहन भारती

    50 min
  2. इस साल घर खरीदना सही है या बड़ी गलती?: PSF

    May 27

    इस साल घर खरीदना सही है या बड़ी गलती?: PSF

    क्या भारत का प्रॉपर्टी मार्केट क्रैश होने वाला है? क्या रियल एस्टेट में बबल बन चुका है? सोशल मीडिया पर चल रही 'मार्केट डाउनफाल' की बातें कितनी सच हैं? 'प्रॉपर्टी से फायदा' के इस एपिसोड में नेहा बाथम ने रियल एस्टेट एक्सपर्ट प्रदीप मिश्रा से बात की है प्रॉपर्टी मार्केट स्लोडाउन, करेक्शन, बबल, बढ़ते दामों, लग्जरी हाउसिंग, खरीदारों के डर और निवेश के अवसरों पर. इस एपिसोड में आप जानेंगे: - प्रॉपर्टी मार्केट क्रैश का सच - क्रैश और करेक्शन में क्या फर्क है - रियल एस्टेट बबल की चर्चा कितनी सच है - बिल्डरों पर कितना दबाव है - लग्जरी हाउसिंग में करेक्शन - अफोर्डेबल हाउसिंग में क्राइसिस क्यों - होम लोन, महंगाई और ग्लोबल इकोनॉमी का असर प्रोड्यूसर - पारुल चंद्रा होस्ट - नेहा बाथम साउंड मिक्सिंग - अमन पाल

    37 min
  3. गुरुग्राम की चमक-धमक के पीछे की सच्चाई क्या है: PSF

    May 20

    गुरुग्राम की चमक-धमक के पीछे की सच्चाई क्या है: PSF

    क्या गुरुग्राम अब सिर्फ हाई-इनकम खरीदारों का शहर बनता जा रहा है? इतने महंगे फ्लैट्स, बढ़ते किराए और इंफ्रास्ट्रक्चर के दबाव के बावजूद यहां प्रॉपर्टी की मांग कम क्यों नहीं हो रही? 'प्रॉपर्टी से फायदा' के इस एपिसोड में चर्चा हुई है गुरुग्राम रियल एस्टेट मार्केट की ग्राउंड रियलिटी पर. नेहा बाथम ने रियल एस्टेट एक्सपर्ट रितेश अग्रवाल से गुरुग्राम रियल एस्टेट, द्वारका एक्सप्रेसवे, गोल्फ कोर्स रोड, लग्जरी प्रोजेक्ट्स, रेंटल बूम और NCR रियल एस्टेट के भविष्य पर बात की है. इस एपिसोड में आप जानेंगे: - गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतें इतनी तेजी से क्यों बढ़ रही हैं - क्या गुरुग्राम सिर्फ अमीरों का मार्केट बनता जा रहा है - गुरुग्राम, नोएडा और बेंगलुरु में क्या फर्क है - निवेश के लिए गुरुग्राम के सबसे बेहतर इलाके कौन से हैं - रेंटल इनकम बनाम लॉन्ग टर्म प्रॉपर्टी ग्रोथ - लग्जरी प्रोजेक्ट्स में प्राइस करेक्शन की चर्चा क्यों हो रही है - मिडिल क्लास खरीदारों के लिए कौन से इलाके सही हैं - 2026–2030 तक गुरुग्राम रियल एस्टेट का भविष्य प्रोड्यूसर - पारुल चंद्रा होस्ट - नेहा बाथम साउंड - अमन पाल

    57 min
  4. Delhi, Gurugram, Noida नहीं तो क्या Ghaziabad में खरीदें Property?: PSF

    May 13

    Delhi, Gurugram, Noida नहीं तो क्या Ghaziabad में खरीदें Property?: PSF

    क्या गाजियाबाद NCR का अगला रियल एस्टेट हॉटस्पॉट बन रहा है, या लोग अब भी इसे सिर्फ कम बजट वाले मार्केट की तरह देखते हैं? 'प्रॉपर्टी से फायदा' के इस एपिसोड में नेहा बाथम ने गाजियाबाद रियल एस्टेट की ग्राउंड रियलिटी पर बात की है शशांक त्रिवेदी से, जो बता रहे हैं कि गाजियाबाद के कौन से इलाके सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं, कहां निवेश करना समझदारी हो सकती है और यहां रेंटल इनकम का कितना स्कोप है. इस बातचीत में आप जानेंगे: - गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में क्या फर्क है - गाजियाबाद में निवेश और रहने के लिए सबसे अच्छे इलाके कौन से हैं - सिद्धार्थ विहार, इंदिरापुरम, वेव सिटी और राजनगर एक्सटेंशन का विश्लेषण - गंगा एक्सप्रेसवे के आसपास निवेश की सच्चाई - रेंटल इनकम बनाम लॉन्ग टर्म प्रॉपर्टी ग्रोथ - हाईराइज सोसाइटी में सुरक्षा और सही बिल्डर चुनने की अहम बातें - गांव की जमीन पर बन रहे ड्यूप्लेक्स प्रोजेक्ट्स अवसर हैं या जोखिम? - 2026 से 2028 तक गाजियाबाद रियल एस्टेट का भविष्य प्रोड्यूसर: पारुल चंद्रा होस्ट: नेहा बाथम साउंड: रोहन भारती

    42 min
  5. Affordable Housing का सच क्या है? सस्ता घर कहीं Trap तो नहीं?: PSF

    May 6

    Affordable Housing का सच क्या है? सस्ता घर कहीं Trap तो नहीं?: PSF

    Affordable housing क्या सच में middle-class के लिए एक समाधान है, या ये सिर्फ एक कैटेगरी बनकर रह गई है? 'प्रॉपर्टी से फायदा' के इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं affordable housing की, जहां government housing schemes के बावजूद ground पर घर खरीदारों को confusion, delay और pricing issues face करने पड़ते हैं. नेहा बाथम ने बात की है रियल एस्टेट एक्सपर्ट रोहित धीमान से जो housing schemes और affordable housing options को decode करते हैं और ground level reality पर बात करते हैं. इस एपिसोड में आप जानेंगे: - भारत में Affordable housing की सच्चाई - सरकारी schemes opportunity हैं या Trap - Allotment, delay और possession- असली risk कहां है? - इतनी schemes के बाद भी middle-class buyer खुश क्यों नहीं? - मिडिल क्लास सही फैसला कैसे ले प्रोड्यूसर- पारुल चंद्रा होस्ट - नेहा बाथम साउंड मिक्सिंग- रोहन भारती

    36 min
  6. सस्ते घर गायब क्यों हो रहे हैं? रिफॉर्म आने के बाद भी घर खरीदार खुश क्यों नहीं: PSF

    Apr 29

    सस्ते घर गायब क्यों हो रहे हैं? रिफॉर्म आने के बाद भी घर खरीदार खुश क्यों नहीं: PSF

    घर खरीदना क्या सच में सेफ इन्वेस्टमेंट है या रियल एस्टेट मार्केट में कुछ ऐसी खामियां हैं जिनके बारे में आम खरीदार को पता ही नहीं चलता? इस एपिसोड में नेहा बाथम ने बात की है रियल एस्टेट के उसी छिपे हुए पक्ष की जहां खरीदार के पास जानकारी होते हुए भी वो confused है, ब्लैक मनी का खेल अब भी मौजूद है, और इतने रिफॉर्म आने के बाद भी जमीनी हकीकत बदल नहीं रही. जानकारी दे रहे हैं रियल एस्टेट एक्सपर्ट और जर्नलिस्ट रवि सिन्हा. इस बातचीत में आप जानेंगे: - रियल एस्टेट सिस्टम के संरचनात्मक मुद्दे - खरीदार जानकार है या कंफ्यूज़ - प्रॉपर्टी मार्केट और काला धन - किफ़ायती घर कहां गायब हैं - रिफॉर्म आने के बाद भी असर सीमित क्यों प्रोड्यूसर: पारुल चंद्रा साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

    1h 1m
  7. घर खरीदार परेशान तो RERA का क्या काम: PSF

    Apr 22

    घर खरीदार परेशान तो RERA का क्या काम: PSF

    घर खरीदना सबसे बड़ा निवेश है, लेकिन अगर प्रोजेक्ट डिले हो जाए या पैसा फंस जाए तो क्या करें? ‘प्रॉपर्टी से फायदा’ के इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं RERA और बायर के अधिकारों की. नेहा बाथम ने बात की है मनमीत कादियान से, जो RERA (दिल्ली-चंडीगढ़) की संयुक्त निदेशक (लीगल) हैं, ताकि समझा जा सके कि यह सिस्टम वास्तव में कैसे काम करता है और खरीदार इससे क्या उम्मीद कर सकते हैं. इस वीडियो में आप जानेंगे- - RERA कैसे काम करता है - RERA में शिकायत कैसे करें - RERA 2.0 क्या है - रुके हुए प्रोजेक्ट्स के लिए क्या किया जा सकता है - रेरा पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का मतलब - घर खरीदार अक्सर क्या गलतियां करते हैं प्रोड्यूसर: पारुल चंद्रा साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

    49 min
  8. दुबई में दनादन क्यों बिक रही प्रॉपर्टी? आपको लेनी चाहिए या नहीं?: PSF

    Apr 15

    दुबई में दनादन क्यों बिक रही प्रॉपर्टी? आपको लेनी चाहिए या नहीं?: PSF

    दुबई रियल स्टेट पिछले कुछ सालों में भारतीय इन्वेस्टर्स के लिए सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है. लेकिन युद्ध को लेकर चिंता, बाजार में गिरावट और जरूरत से ज्यादा प्रॉपर्टी उपलब्ध होने की खबरों के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या Dubai property market अभी भी सेफ है या रिस्क बढ़ रहा है? ‘प्रॉपर्टी से फायदा’ के इस एपिसोड में नेहा बाथम ने बात की दुबई रियल स्टेट एक्सपर्ट जुनैद खान से और समझा: - क्या दुबई मार्केट में करेक्शन या क्रैश रिस्क है - युद्ध और जियो पॉलिटिकल टेंशन का असर - India vs Dubai: कहां बेहतर निवेश है - किराये और हिडेन कॉस्ट की असली तस्वीर - दुबई प्रॉपर्टी खरीदते समय भारतीय क्या ध्यान रखें प्रोड्यूसर: पारुल चंद्रा साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

    49 min

About

ये प्रॉपर्टी पॉडकास्ट रियल एस्टेट की जटिल दुनिया को थोड़ा आसान और स्पष्ट बनाने की एक कोशिश है। यहां हर एपिसोड में प्रॉपर्टी की फील्ड के अनुभवी विशेषज्ञों से बातचीत होगी, जिससे आम लोगों के मन में उठने वाले सवालों के सरल समाधान मिलेंगे. कानूनी पहलुओं से लेकर निवेश की सही रणनीति तक, इस पॉडकास्ट में प्रॉपर्टी बिज़नेस की हर बारीकी को समझने की कोशिश की जाएगी. नेहा बाथम के साथ देखिए/सुनिए हर बुधवार आजतक रेडियो पर. Introducing Property Se Fayda Podcast (प्रॉपर्टी से फायदा पॉडकास्ट): A real estate podcast that simplifies buying, selling, and investing in property. Hosted by Neha Batham, the show features industry experts who answer real questions on property laws, market trends, and smart investment strategies taaki property decisions ho easy aur confident in Hindi at podcasts.aajtak.in.

More From Aaj Tak Radio