Babamandal

Aaj Tak Podcasts

Babamandal is a weekly monologue podcast hosted by Panini Anand, popularly known as 'Baba' among listeners for his unique blend of wisdom, wit, and storytelling. Every Sunday, Baba takes up subjects ranging from everyday curiosities to complex questions of our times, unpacking them in his signature desi style. Drawing from history, culture, religion, mythology, and society, he connects the past with the present to offer fresh perspectives on familiar issues. Insightful, engaging, and richly layered with anecdotes and references, Babamandal is a space where knowledge meets conversation, and serious ideas are explored with warmth, humor, and depth.

  1. 4d ago

    भारत में पहली मिठाई कब बनी? इतिहास, प्रयोग और मिलावट की पूरी कहानी: बाबामंडल Ep 19

    धरती पर जीवन नमकीन पानी से शुरू हुआ, लेकिन इंसान की प्रवृत्ति और आनंद हमेशा 'मिठास' में रहा. वैदिक काल के पहले पकवान 'अपूप' और 'संयाव' से लेकर सिल्क रूट की जलेबी, पुर्तगालियों के छेने और बनारस के हलवाई प्रयोगों तक...भारतीय मिठाइयों का इतिहास हज़ारों साल पुराना और बेहद दिलचस्प है. तो दिवाली के मौक़े पर 'बाबामंडल' के इस ख़ास और मिठास से भरपूर एपिसोड में पाणिनि आनंद 'बाबा' से जानिए भारतीय मिठाइयों का इतिहास, प्राचीन मिष्टान्न की परंपरा, मिठाई का भूगोल और मिलावट की समस्या. एक ऐसी मीठी कहानी, जिसमें स्वाद के साथ इतिहास, संस्कृति, धर्म, व्यापार और विवाद भी शामिल हैं. सुनिए मिठाई की शुरुआत कब और कैसे हुई? जलेबी और गुलाब जामुन भारत आए कहाँ से? क्या रसगुल्ले की कहानी बंगाल से शुरू होती है या ओडिशा से? इंसान को मिठास इतनी प्यारी क्यों है और क्या आज हम जो मिठाई खा रहे हैं, वह पहले जैसी क्यों नहीं है? होस्ट: पाणिनि आनंद प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

    भारत में पहली मिठाई कब बनी? इतिहास, प्रयोग और मिलावट की पूरी कहानी: बाबामंडल Ep 19
  2. Oct 25

    भारत के पड़ोसी देशों में Regime Change हो गया तो यहां क्यों मुमकिन नहीं?: बाबामंडल Ep 18

    प्रशांत भूषण के 'Regime Change' वाले बयान के बाद भारत की राजनीति में एक नई बहस छिड़ गई है. आखिर Regime Change का मतलब क्या है? क्या यह सिर्फ सरकार बदलने की बात है, या पूरी राजनीतिक व्यवस्था को बदलने की कोशिश? लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन और व्यवस्था परिवर्तन के बीच फर्क कैसे समझें? बाबामंडल के इस एपिसोड में पाणिनि आनंद 'बाबा' से समझिए Regime Change का अर्थ, इतिहास और भारतीय राजनीति में इसकी प्रासंगिकता. महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह के विचारों से लेकर जेपी आंदोलन, नक्सलबाड़ी आंदोलन और 1975–77 के आपातकाल से क्या पता चला? साथ ही, जानिए राष्ट्र (Nation), राज्य (State) और Regime के बीच अंतर; दुनिया में बाहरी हस्तक्षेप से हुए सत्ता परिवर्तन का इतिहास; और प्रशांत भूषण के बयान पर मोदी सरकार और विपक्ष की राजनीति. होस्ट: पाणिनि आनंद प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

    भारत के पड़ोसी देशों में Regime Change हो गया तो यहां क्यों मुमकिन नहीं?: बाबामंडल Ep 18
  3. Oct 18

    शरद को दूसरा बसंत क्यों कहते हैं? इस ऋतु में क्यों आते हैं इतने सारे त्योहार?: बाबामंडल Ep 17

    छह ऋतुओं के भारतीय चक्र में शरद क्यों ख़ास है? क्यों शरद ऋतु को 'दूसरा बसंत' कहा जाता है और क्यों इसे वैदिक काल से राजाओं की विजय की श्रेष्ठ ऋतु माना गया? 'जीवेत शरदः शतम' का असली अर्थ क्या है? बाबामंडल के इस विशेष एपिसोड में पाणिनि आनंद 'बाबा' से जानिए शरद ऋतु की प्रकृति, साहित्य, पौराणिक कथाओं, त्योहारों और खानपान की दिलचस्प दुनिया के बारे में. शरद का शारदा से क्या जुड़ाव है? शरद में खिलने वाले पारिजात और कास के फूलों से जुड़े विवरण, शारदीय पर्व श्रृंखला, और भगवान राम से लेकर बुद्ध तक खीर का ऐतिहासिक व आयुर्वेदिक सफर. साथ ही सुनिए बाबा की 'स्पेशल खीर रेसिपी' और बासी खीर के पीछे का असली विज्ञान! होस्ट: पाणिनि आनंद प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

    शरद को दूसरा बसंत क्यों कहते हैं? इस ऋतु में क्यों आते हैं इतने सारे त्योहार?: बाबामंडल Ep 17
  4. Oct 18

  5. Oct 11

    देवी की पूजा करने वाले समाज में स्त्री की असल स्थिति क्या है: बाबामंडल Ep 16

    देवी की पूजा करने वाले समाज में क्या स्त्रियों को भी वही सम्मान, स्वतंत्रता और शक्ति मिलती है, जिसकी प्रतीक दुर्गा, काली, सरस्वती और लक्ष्मी हैं? अगर स्त्री को सृष्टि का आधार माना गया, तो वास्तविक जीवन में उसकी स्थिति इतनी जटिल क्यों है? हिंदू परंपरा में जहां शिव के साथ पार्वती बराबरी में बैठती हैं और महाकाली काल को ललकारती हैं, उसी समाज में ज़मीनी स्तर पर स्त्रियों की वास्तविक स्थिति क्या है? वैदिक काल की गार्गी और मैत्रेयी से लेकर मध्यकाल की कुरीतियों और आधुनिक दौर के विरोधाभासों तक—स्त्री और देवी के संबंध पर एक विचारोत्तेजक चर्चा सुनिए 'बाबामंडल' के इस ख़ास एपिसोड में पाणिनि आनंद 'बाबा' से. होस्ट: पाणिनि आनंद प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

    देवी की पूजा करने वाले समाज में स्त्री की असल स्थिति क्या है: बाबामंडल Ep 16
  6. Oct 4

    पितरों को जो चढ़ाते हैं, वो सच में खाते हैं क्या? श्राद्ध, तर्पण और पितृ ऋण को समझिए: बाबामंडल Ep 15

    क्या पितृ पक्ष में हमारे पूर्वज सचमुच भोजन और पानी की प्रतीक्षा करते हैं? पितृ कौन हैं, श्राद्ध और तर्पण का वास्तविक अर्थ क्या है और पितृ ऋण तथा पितृ दोष में क्या अंतर है? बाबामंडल के इस एपिसोड में पाणिनि आनंद बाबा से सुनिए ऋग्वेद में पितरों के उल्लेख से लेकर कर्ण की प्रचलित कथा, श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान, पंचबलि और पितृ पक्ष से जुड़ी मान्यताओं पर विस्तार से चर्चा. साथ ही जानिए कि पितृ दोष का संबंध मूल वैदिक परंपरा से कितना है और ज्योतिषीय व्याख्याओं से कितना. क्या पितृ पक्ष अशुभ है? क्या श्राद्ध केवल कर्मकांड है? और अगर कोई विधि-विधान न कर पाए तो क्या पूर्वजों के प्रति उसका दायित्व समाप्त हो जाता है? पितरों को डर से नहीं, कृतज्ञता से याद करने की परंपरा को समझिए. होस्ट: पाणिनि आनंद प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

    पितरों को जो चढ़ाते हैं, वो सच में खाते हैं क्या? श्राद्ध, तर्पण और पितृ ऋण को समझिए: बाबामंडल Ep 15
  7. Sep 27

    मांसाहार की बहस प्लेट पर क्यों? अहिंसा, शाकाहार & भोजन की राजनीति: बाबामंडल Ep 14

    मांसाहार और शाकाहार की बहस सिर्फ़ थाली तक सीमित नहीं है. इसके पीछे धर्म, पहचान, जाति, अहिंसा, पर्यावरण, कृषि, बाज़ार और नैतिकता के कई सवाल जुड़े हैं. हम क्या खाते हैं, क्यों खाते हैं और अपने खाने के आधार पर दूसरों को कैसे देखते हैं. क्या मांस खाना हिंसा है? क्या शाकाहारी होना ही अहिंसक होने की गारंटी है? क्या अहिंसा केवल हमारी थाली तक सीमित हो सकती है? और अगर प्रकृति में जीवन एक-दूसरे पर निर्भर है, तो हिंसा और अहिंसा को हम कैसे समझें? इस एपिसोड में बात मांसाहार और शाकाहार से आगे जाकर भोजन, उपभोक्तावाद, कृषि, मीट एक्सपोर्ट, पर्यावरण और गांधी की अहिंसा तक पहुंचती है. असली सवाल यह है कि हमारी थाली बदलने से अहिंसा आती है या हमारे व्यवहार और सोच बदलने से? क्या हिंसा सिर्फ़ वहां है जहां खून दिखाई देता है? क्या प्रकृति करुणा से चलती है या संतुलन से? थाली में क्या है, यह सवाल कब से इतना बड़ा हो गया कि उससे इंसान की पहचान तय होने लगी? 'बाबामंडल' में इन्हीं सवालों की पड़ताल पाणिनि आनंद बाबा के साथ. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

    मांसाहार की बहस प्लेट पर क्यों? अहिंसा, शाकाहार & भोजन की राजनीति: बाबामंडल Ep 14
  8. Sep 20

    मांस खाना पाप कब बना? धर्म, इतिहास और शाकाहार-मांसाहार का पाखंड: बाबामंडल Ep 13

    मांसाहार सिर्फ़ खाने की चीज़ है या धर्म, जाति, शुद्धता और राजनीति का भी सवाल? मनुष्य के भोजन का इतिहास बहुत पुराना है. लेकिन भारत के खान-पान की कहानी और भी जटिल है. बाबामंडल के इस एपिसोड में पाणिनि आनंद 'बाबा' से समझिए भारत में शाकाहार और मांसाहार की कहानी वास्तव में कितनी पुरानी, जटिल और विविध है. इस पॉडकास्ट में मिलेंगे कई सुलगते हुए सवालों के जवाब. मसलन- क्या प्राचीन भारतीय परंपराओं में मांसाहार हमेशा वर्जित था? वेदों, आयुर्वेद, रामायण और महाभारत में भोजन को लेकर क्या तस्वीर मिलती है? शाकाहार कब और कैसे धार्मिक-सामाजिक पहचान से जुड़ने लगा? अलग-अलग क्षेत्रों, संप्रदायों और समुदायों में खान-पान इतना अलग क्यों रहा? हमने किसी के खाने को उसके धर्म, चरित्र या श्रेष्ठता का पैमाना कब बना दिया? ध्यान रहे...यह चर्चा मांसाहार को बढ़ावा देने या शाकाहार का विरोध करने के लिए नहीं है. होस्ट: पाणिनि आनंद प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड: सूरज सिंह

    मांस खाना पाप कब बना? धर्म, इतिहास और शाकाहार-मांसाहार का पाखंड: बाबामंडल Ep 13

About

Babamandal is a weekly monologue podcast hosted by Panini Anand, popularly known as 'Baba' among listeners for his unique blend of wisdom, wit, and storytelling. Every Sunday, Baba takes up subjects ranging from everyday curiosities to complex questions of our times, unpacking them in his signature desi style. Drawing from history, culture, religion, mythology, and society, he connects the past with the present to offer fresh perspectives on familiar issues. Insightful, engaging, and richly layered with anecdotes and references, Babamandal is a space where knowledge meets conversation, and serious ideas are explored with warmth, humor, and depth.

You Might Also Like