KIDS AUDIO STORIES

Get exclusive content, ad free

QAR 19.99/mo or QAR 149.99/yr after trial

Little Dorrit - Saraansh

चार्ल्स डिकेन्स द्वारा लिखित "लिटिल डॉरिट" एक प्रसिद्ध उपन्यास है, जो सामाजिक वर्ग, कारावास, और पैसों की तंगी के विषयों को दर्शाता है। यह एमी डॉरिट की कहानी है, जो मार्शलसी जेल में पैदा हुई और बड़ी हुई, जहाँ उसके पिता कैद हैं। आर्थर क्लेनम, विदेश से लौटकर, डॉरिट परिवार के जीवन के धागों में उलझ जाता है, और यह पता लगाने की कोशिश करता है कि उसके परिवार के ऐसे हालातों और उनके दुर्भाग्य के बीच क्या संबंध है। डॉरिट परिवार को एक बड़ी संपत्ति मिलती है और वे जेल से बाहर आ जाते हैं, लेकिन उनकी नई मिली दौलत नई चुनौतियाँ भी साथ लेकर आती है।  तो आइये सुनते हैं चार्ल्स डिकेन्स के प्रसिद्ध उपन्यास "लिटिल डॉरिट" का सारांश।  अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ:  https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/

Episodes

  1. EPISODE 1

    1. मार्शलसी जेल

    यह कहानी शुरू होती है मार्शलसी जेल में दो कैदियों, कैवलेटो और रिगौड के साथ। दूसरी ओर मेगल्स परिवार और आर्थर क्लेनम लंदन लौटते हैं। आर्थर, जो चीन में अपने पिता का व्यवसाय संभालता था, लंदन लौटने पर अपनी माँ को अप्रिय पाता है।  आर्थर की मुलाकात एमी डोरिट (लिटिल डॉरिट) से होती है, जो उसकी मां के घर पर काम करती है और जिसके पिता, विलियम डॉरिट, 20 साल से मार्शलसी जेल में कैद हैं। एमी की दुर्दशा से प्रभावित होकर, आर्थर डॉरिट्स की मदद करने की कोशिश करता है और साथ ही डैनियल डॉयस के साथ बिजनेस पार्टनर भी बन जाता है। तो आइये शुरू करते हैं और सुनते हैं लिटिल डॉरिट की सुप्रसिद्ध कहानी का छोटा सा सारांश।  अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ:  https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/

    5 min
  2. EPISODE 2 • SUBSCRIBERS ONLY

    2. डॉरिट परिवार का बदलता जीवन

    स्वागत है आपका "लिटिल डॉरिट" के सारांश के दूसरे भाग में। आर्थर क्लेनम अपने पुराने प्यार फ्लोरा से फिर टकरा जाता है, जबकि एमी डॉरिट को आर्थर से प्यार हो जाता है। डॉरिट्स को संपत्ति प्राप्त होती है, और वे जेल से रिहा होकर यूरोप की यात्रा पर निकल जाते हैं। लेकिन फिर अचानक विलियम और फ्रेडरिक डॉरिट गुज़र जाते हैं, और एमी अकेली रह जाती है। श्रीमती मर्डल के व्यवसाय में आर्थर का पैसे लगाना विफल हो जाता है, जिसके कारण उसे कारावास की सज़ा होती है। एमी मार्शलसी जेल में आर्थर की देखभाल करती है, लेकिन वह अपने कर्ज़ का भुगतान करने के उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर देता है। तो आइये सुनते हैं लिटिल डॉरिट की आगे की कहानी।  अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ:  https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/

    4 min
  3. EPISODE 3 • SUBSCRIBERS ONLY

    3. आर्थर के जन्म का सच

    स्वागत है आपका "लिटिल डॉरिट" के सारांश के आखिरी भाग में। ब्लांडोइस यानि रिगौड, मिसेज क्लेनम को धम्की देता है, क्योंकि आर्थर की असली मां कोई और थी और उन्होनें एक बड़ी जायदाद लिटिल डॉरिट के नाम की थी। मिसेज क्लेनम अपनी गलती का एहसास कर, लिटिल डॉरिट को सब सच बताती हैं और माफ़ी मांगती हैं। मिसेज़ क्लेनम की मौत हो जाती है, और उनका घर टूटने से ब्लांडोइस भी उसमें दबकर मर जाता है। आर्थर का दोस्त डैनियल उसका कर्ज़ चूकाकर उसे जेल से छुड़ा लेता है। अंत में, लिटिल डॉरिट और आर्थर की शादी होती है, और वह खुशी खुशी एक सामान्य जीवन जीते हैं। तो आइये सुनते हैं लिटिल डॉरिट की कहानी का आखिरी भाग।  अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ:  https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/

    4 min

Shows with Subscription Benefits

KIDS AUDIO STORIES

Get exclusive content, ad free

QAR 19.99/mo or QAR 149.99/yr after trial

About

चार्ल्स डिकेन्स द्वारा लिखित "लिटिल डॉरिट" एक प्रसिद्ध उपन्यास है, जो सामाजिक वर्ग, कारावास, और पैसों की तंगी के विषयों को दर्शाता है। यह एमी डॉरिट की कहानी है, जो मार्शलसी जेल में पैदा हुई और बड़ी हुई, जहाँ उसके पिता कैद हैं। आर्थर क्लेनम, विदेश से लौटकर, डॉरिट परिवार के जीवन के धागों में उलझ जाता है, और यह पता लगाने की कोशिश करता है कि उसके परिवार के ऐसे हालातों और उनके दुर्भाग्य के बीच क्या संबंध है। डॉरिट परिवार को एक बड़ी संपत्ति मिलती है और वे जेल से बाहर आ जाते हैं, लेकिन उनकी नई मिली दौलत नई चुनौतियाँ भी साथ लेकर आती है।  तो आइये सुनते हैं चार्ल्स डिकेन्स के प्रसिद्ध उपन्यास "लिटिल डॉरिट" का सारांश।  अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ:  https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/

More From Chimes - Indian Stories