NL Charcha

Newslaundry.com

हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry: http://bit.ly/paytokeepnewsfree Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

  1. −3 d

    एनएल चर्चा 439: दिल्ली मतदाता सूची में भारी कटौती, 7.8% जीडीपी की हकीकत और सुभाष चंद्रा की क़र्ज़माफ़ी

    एनएल चर्चा के इस अंक में चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली की मतदाता सूची (SIR) से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने, भारत की पहली तिमाही की जीडीपी दर में दर्ज हुई बढ़त और सुप्रीम कोर्ट द्वारा नीट-यूजी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से बात हुई. इसके अलावा हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर विवाद, दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के दौरान पलेट गन के इस्तेमाल पर सीआरपीएफ द्वारा आरटीआई में जानकारी देने से इनकार करने, ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान के क्षेत्रीय एयरलाइन फ्लाई91 में पायलट के रूप में शामिल होने, नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से लगातार बढ़ते मौत के आंकड़े और उससे बिहार में बने हालात, यूएनईपी द्वारा वैश्विक तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ने की चेतावनी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे के बाद उठे राजनीतिक विवाद, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के प्रवासियों पर दिए विवादित बयान, सुभाष चंद्र के दिवाला मामले और शंघाई सहयोग संगठन में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आतंकवाद पर दिए कड़े बयान जैसी ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान निकोर एसोसिएट्स की संस्थापक और जानी-मानी अर्थशास्त्री मिताली निकोर शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, आनंद वर्धन और बसंत कुमार ने बातचीत में हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “जीडीपी को लेकर जो बहस देश में शुरू हुई, प्रधानमंत्री ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने देश की बढ़ती, मजबूत होती अर्थव्यवस्था का जिक्र किया और पहली तिमाही में जो यह 7.8% जीडीपी की ग्रोथ रेट दर्ज की गई है, इसको उन्होंने एक अच्छे और एक बहुत ही सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के तौर पर दिखाया वहीं पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने इस पूरे आंकड़े से अपनी असहमति जताई और उन्होंने आंकड़ों को निकालने की जो प्रक्रिया है, उस पर कई तरह के सवाल उठाए कि कैलकुलेशन का तरीका गलत है और उसकी वजह से यह नंबर गलत है.” इस विषय पर मिताली कहती हैं, “यह नॉमिनल नंबर्स जो दो डिफरेंट बेस इयर्स के हैं, हम उनको एक दूसरे से कंपेयर नहीं कर सकते, तो 2.6% का तो कोई बेसिस ही नहीं है, वह कैलकुलेशन गलत है. जनवरी में जो लास्ट रिलायबल कैलकुलेशन इन्फ्लेशन का था, वह 2.5% आया था. मेरे हिसाब से इसका लॉजिक यह होगा कि फर्स्ट क्वार्टर के लिए उन्होंने जनवरी का नंबर अज़्यूम कर लिया क्योंकि उनके पास शायद फ़रवरी और मार्च का डेटा उस टाइम तक नहीं आया होगा.” सुनिए पूरी चर्चा - टाइमकोड्स: 00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना  3:00 - सुर्खियां  06:52 - जीडीपी विवाद  38:00 - दिल्ली मतदाता सूची से कटे लाखों नाम   01:10:30 - सब्सक्राइबर्स के पत्र  01:13:27 -  सुभाष चंद्रा केस  01:25:03 - सलाह और सुझाव नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें. पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएमिताली निकोर  सीरीज - टेड लासो  फिल्म - बबीता सिंह रिपोर्टिंग  हृदयेश जोशी  रिपोर्ट - नाबालिग़ अंडरवर्ल्ड किताब - प्राइस ऑफ़ इनक्वॉलिटी लेख - ऑन कास्ट सेंसस, अ कॉन्फ्लिक्ट विदिन द गवर्नमेंट, अ नोट रिवाइज्ड  बसंत कुमार   रिपोर्ट - मेवात के सरकारी स्कूल: जर्जर भवन, बदहाल टॉयलेट और चटाई पर पढ़ाईरिपोर्ट - पुलिस कैम स्पॉटेड टीन मर्डर एक्यूज्ड एट सीजीपी प्रोटेस्ट। देयर इज अ जेल ट्विस्ट  आनंद वर्धन  किताब - क्राइम एंड पनिशमेंट  अतुल चौरसिया  डॉक्यूमेंट्री - जनरेशन 9/11  चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें. ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा  प्रोडक्शन : हसन बिलाल  संपादन: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    एनएल चर्चा 439: दिल्ली मतदाता सूची में भारी कटौती, 7.8% जीडीपी की हकीकत और सुभाष चंद्रा की क़र्ज़माफ़ी
  2. 29 aug.

    एनएल चर्चा 438: नेपाल में विनाशकारी बाढ़, 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन और यूट्यूबर अजीत भारती पर एफआई

    एनएल चर्चा के इस अंक में नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और हिमस्खलन से हुई तबाही, 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के बीच उठते सवालों और यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ दर्ज एफआईआर और न्यूज़लॉन्ड्री के रिपोर्टर अवधेश कुमार की रिपोर्ट ‘नाबालिग़ अंडरवर्ल्ड’ पर विस्तार से बात हुई. इसके अलावा परिसीमन विधेयक पर संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी को पत्र, NLSIU में विरोध के बीच दीक्षांत समारोह रद्द होने, संयुक्त राष्ट्र की नस्लीय भेदभाव रिपोर्ट को भारत द्वारा खारिज किए जाने, महाराष्ट्र में प्रवासी ड्राइवरों को मराठी सीखने के लिए एक साल की मोहलत, नीति आयोग की स्नातकों में बेरोजगारी पर रिपोर्ट, तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को लोकसभा सचिवालय का अयोग्यता नोटिस, सुभाष चंद्रा के दिवाला मामले में NCLT का फैसला, जेपी नड्डा की 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के प्रतिनिधियों से मुलाकात और नेपाल-चीन सीमा के पास तबाही मचाने वाली बाढ़ जैसी ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं. इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान काठमांडू से वरिष्ठ पर्यावरण एवं जलवायु पत्रकार आर्या खरेल शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, रिपोर्टर अवधेश कुमार और विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “2013 में जब केदारनाथ की त्रासदी हुई थी, कमोबेश इसी तरह की स्थिति थी और सैंकड़ों लोगों की उस समय भी जान गई थी तो उस अनुभव से अगर हम यहां से देखें तो क्या नज़र आता है?” इस विषय पर हृदयेश जोशी कहते हैं, “केदारनाथ और नेपाल की जो आपदा है उसमें अंतर हैं, केदारनाथ में पांच हज़ार का मौत का आंकड़ा सरकार ने स्वीकारा था और जो लोग लापता थे वे आजतक लापता हैं, ऐसी घटनाओं में ज़्यादातर लापता लोग दुर्भाग्यवश मृत ही होते हैं. मुझे यह डर है कि यह नेपाल में भी ऐसा न हो. दूसरा अंतर है बाढ़ की वजह जो दोनों घटनाओं में अलग है.” हृदयेश आगे कहते हैं, “आपदा के बाद फिर वही सुर उठते हैं और फिर वही कंस्ट्रक्शन शुरू हो जाते हैं और हम आपदाओं से सीखते नहीं हैं.” सुनिए पूरी चर्चा - टाइमकोड्स: 00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना  3:00 - सुर्खियां  06:52 - नेपाल में आई बाढ़   38:00 - आरक्षण को लेकर बहस  01:10:30 - सब्सक्राइबर्स के पत्र  01:13:27 - नाबालिग़ अंडरवर्ल्ड  01:25:03 - सलाह और सुझाव नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें. पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए हृदयेश जोशी - रिपोर्ट - नाबालिग़ अंडरवर्ल्ड, किताब - घाचर घोचर  अवधेश कुमार - रिपोर्ट - नाबालिग़ अंडरवर्ल्ड, किताब - सामने आते ही नहीं   विकास जांगड़ा -फिल्म - मदर इंडिया, डॉक्यूमेंट्री - द एआई डॉक अतुल चौरसिया - रिपोर्ट - नाबालिग़ अंडरवर्ल्ड  चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें. ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा  प्रोडक्शन : हसन बिलाल  संपादन: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    एनएल चर्चा 438: नेपाल में विनाशकारी बाढ़, 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन और यूट्यूबर अजीत भारती पर एफआई
  3. 22 aug.

    एनएल चर्चा 437: बीजेपी की नई टीम, स्मृति इन, मालवीय आउट और टेक डाउन नोटिसों का रिकॉर्ड उछाल

    एनएल चर्चा के इस अंक में भारतीय जनता पार्टी की नई टीम के गठन, स्मृति ईरानी की वापसी और अमित मालवीय के बाहर होने पर विस्तार से बात हुई. इसके साथ सरकार द्वारा जारी 'टेक डाउन' नोटिसों की बढ़ती संख्या पर भी गहन चर्चा की गई. इसके अलावा दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और पूर्व डीजेबी सीईओ की एसटीपी परियोजना टेंडर मामले में गिरफ्तारी, जम्मू-कश्मीर पर अमेरिकी राजदूत का बयान, पश्चिम बंगाल में सीजेपी कार्यकर्ता के पिता की हत्या मामले में पुलिस की भूमिका, झारखंड में परीक्षा रद्द होने से 2,000 अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटकने, पीएम केयर्स फंड द्वारा 2024-25 में 8,452 करोड़ में से मात्र 88 लाख खर्च कर 93% राशि एफडी में रखने, पत्रकार रवि नायर के घर गुजरात पुलिस की छापेमारी, गुजरात के भावनगर ज़हरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, 'वंदे मातरम' प्रस्ताव पर सीडब्ल्यूसी के खिलाफ बीजेपी का हमला, यूजीसी-नेट की तीन परीक्षाएं दोबारा कराने का एनटीए का फैसला, आरजेडी प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव की हिरासत, बिहार के स्कूल में मध्याह्न भोजन में डिटर्जेंट मिलने से बच्चों के बीमार होने, पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, विमल इलायची विज्ञापन विवाद में अभिनेताओं को नोटिस और बांग्लादेश द्वारा शेख हसीना के प्रत्यर्पण की शर्त आदि ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं. इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक, इंडियन एक्सप्रेस की कंट्रीब्यूटिंग एडिटर और 'हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड' की लेखिका नीरजा चौधरी शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से बातचीत में रिपोर्टर बसंत कुमार, स्तंभकार आनंद वर्धन और प्रमुख संपादक रमन किरपाल ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “चुनावी जीत के दम पर शिखर पर खड़ी सरकार क्या हालिया संसद सत्र में डिफेंसिव मोड में आ गई? जिस तरह अमित शाह को घेरा गया, क्या वह सरकार के बदले हुए एटीट्यूड की ओर इशारा करता है?” इस सवाल के जवाब में नीरजा कहती हैं, “देखिए ये बात सही है, बैकफुट पे है सरकार, और अगर आप तुलना करेंगे पश्चिम बंगाल के नतीजे जब आए, कितने हाईप पे थी बीजेपी, और जिस तरह से तृणमूल में में टूट हुई और फिर शिवसेना उद्धव ठाकरे ठाकरे ग्रूप में टूट हुई जो बड़ा जंप है, और ये कहा जा रहा था कि मानसून सेशन में परिसीमन बिल लाया जाएगा और सरकार सोच रही है कि दो तिहाई मेजोरिटी अब उसके करीब है मतलब ऐसा लग रहा था ये सब होने जा रहा है और अचानक स्थिती पलट गई और ये एक बहुत बड़ी सीख है, कि कितनी जल्दी देश में स्थितियां बदल सकती हैं.” सुनिए पूरी चर्चा - टाइमकोड्स: 00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना  4:20 - सुर्खियां  07:30 - सोनिया गांधी की आने वाली किताब  20:15 - संसद का मानसून सत्र  25:40 - भाजपा की नई टीम  53:56 - सब्सक्राइबर्स के पत्र  01:02:40 - 'टेक डाउन' नोटिसों की बढ़ती संख्या 01:14:40 - सलाह और सुझाव नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए   बसंत कुमार रिपोर्ट - हिमंत बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्राइड ईस्ट के विज्ञापन भुगतान में धुंआधार बढ़ोतरी रिपोर्ट - ₹428 करोड़ इन, ₹1 करोड़ आउट: हाउ चाइनीज़ कैपिटल एंड पब्लिक मनी वैनिश्ड इनटू गुरुग्राम्स गार्बेज आनंद वर्धन  किताब - राइटिंग सोशल हिस्ट्री किताब - मॉडर्न इण्डिया लेख - व्हाट द लखनऊ फायर सेज़ अबाउट द एवरीडे गैंबल ऑफ बीइंग अलाइव इन इंडिया  रमन किरपाल  रिपोर्ट - ₹428 करोड़ इन, ₹1 करोड़ आउट: हाउ चाइनीज़ कैपिटल एंड पब्लिक मनी वैनिश्ड इनटू गुरुग्राम्स गार्बेज  वेब सीरीज़ - सफ़ेद सागर अतुल चौरसिया  रिपोर्ट - ₹428 करोड़ इन, ₹1 करोड़ आउट: हाउ चाइनीज़ कैपिटल एंड पब्लिक मनी वैनिश्ड इनटू गुरुग्राम्स गार्बेज  किताब - एनिमल फार्म चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें. ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा  प्रोडक्शन : सौरव कुमार रंजन   संपादन: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    एनएल चर्चा 437: बीजेपी की नई टीम, स्मृति इन, मालवीय आउट और टेक डाउन नोटिसों का रिकॉर्ड उछाल
  4. 15 aug.

    एनएल चर्चा 436: दिल्ली में स्वाइन फ्लू का प्रकोप, संसद में अमित शाह की वापसी और चमोली सुरंग हादसा

    एनएल चर्चा के इस अंक में वृक्षारोपण अभियानों की असल जमीनी हकीकत, दिल्ली में तेजी से बढ़ते स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले और पिटबुल नस्ल के कुत्तों के हमलों से जुड़ी चिंताओं पर विस्तार से बात हुई. इसके साथ ही संसद के मौजूदा सत्र के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के बीच हुई तीखी बहस पर भी चर्चा की गई. इसके अलावा अमित शाह की चर्चा की पेशकश पर राहुल गांधी का पलटवार, झारखंड जेपीएससी पेपर लीक मामले में पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते की गिरफ्तारी, नल्सर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में सीजेआई को आमंत्रण पर छात्रों का विरोध, विपक्ष के वॉकआउट के बीच संसद से ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026 का पारित होना, अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावों के बीच भारत का कड़ा रुख, असम में बाढ़ से मची तबाही और पुनर्वास के लिए 1000 करोड़ की आवश्यकता, अमेरिकी अदालत द्वारा उद्योगपति गौतम अडानी पर लगे रिश्वत और धोखाधड़ी के आरोप खारिज, कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से 132 लोगों की मौत, 'वंदे मातरम' के अपमान को अपराध घोषित करने वाले विधेयक को राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी, पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्की रक्षा समझौते पर भारत की पैनी नजर, जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से नकद बरामदगी मामले में जांच समिति की रिपोर्ट, महाराष्ट्र में ओला-उबर चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य करने का नियम, और रूसी तेल आयात को लेकर भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाला अमेरिकी सीनेट का प्रतिबंध विधेयक आदि ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं. इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान संक्रामक रोगों की विशेषज्ञ और 17 वर्षों का वृहद अनुभव रखने वाली जानी-मानी चिकित्सक डॉ. तृप्ति गिलाड़ा शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से बातचीत में सह संपादक शार्दूल कात्यायन, वरिष्ठ पत्रकार हृदेश जोशी और विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. चूंकि आज स्वतंत्रता दिवस है तो उसी से चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल स्वतंत्रता दिवस की यादों और उत्तराखंड के इतिहास के बारे में हृदयेश से सवाल करते हैं कि 15 अगस्त से जुड़ी बचपन की सबसे मजेदार यादें क्या हैं? इस पर हृदयेश बताते हैं कि बचपन में स्वतंत्रता दिवस पर सुबह बहुत जल्दी उठकर प्रभात फेरियों में जाना पड़ता था. वे याद करते हैं कि कैसे उनके शिक्षक नदीम सर के नेतृत्व में बच्चे पूरे हल्द्वानी शहर में घूमकर 'कौमी एकता जिंदाबाद' और स्वतंत्रता सेनानियों के नारे लगाते थे. भीषण गर्मी और पसीने के बावजूद प्रभात फेरी के बाद झंडारोहण और बूंदी के लड्डू मिलने का उत्साह अलग ही होता था. इसके आगे उत्तराखंड के ऐतिहासिक संदर्भ पर बात करते हुए हृदयेश कहते हैं कि उत्तराखंड का स्वतंत्रता संग्राम और पर्यावरण आंदोलन आपस में बहुत गहराई से जुड़े हुए हैं. 1916 में कुमाऊँ परिषद का गठन, 1920 का कुली-बेगार आंदोलन, गांधी जी का आगमन और तिलाड़ी कांड जैसी घटनाएँ राज्य के समृद्ध इतिहास को दर्शाती हैं. वे पेशावर विद्रोह के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का विशेष उल्लेख करते हुए बताते हैं कि कैसे उन्होंने खान अब्दुल गफ्फार खान के 'खुदाई खिदमतगार' आंदोलनकारियों पर गोली चलाने के ब्रिटिश हुकूम के आदेश को साफ नकार दिया था और जेल जाना स्वीकार किया था.  सुनिए पूरी चर्चा-  टाइमकोड्स: 00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना  4:00 - सुर्खियां  10:54 - स्वतंत्रता दिवस  22:15 - स्वाइन फ्लू का प्रकोप 43:45 - सब्सक्राइबर्स के पत्र  49:20 - FCRA विधेयक 01:01:40 - चमोली टनल हादसा  01:11:22 - पिटबुल के हमले 01:37:00 - सलाह और सुझाव नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें. चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें. ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा  प्रोडक्शन : सौरव कुमार रंजन   संपादन: सौरव कुमार रंजन  Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

  5. 8 aug.

    एनएल चर्चा 435: जेन ज़ी और मीम कल्चर, मेटा ने हटाया प्रधानमंत्री का वीडियो और FCRA विधेयक

    एनएल चर्चा के इस अंक में जेन ज़ी की जीवनशैली, मीम कल्चर, प्रधानमंत्री का वीडियो कुछ देर के लिए हटाने पर मार्क ज़ुकरबर्ग द्वारा मांगी गई माफ़ी और विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पर विस्तार से बात हुई. इसके अलावा आरबीआई ने अगले साल से प्लास्टिक करेंसी नोट पेश करने की योजना की घोषणा की, दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और दिल्ली के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी, प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य जारी रहने के साथ असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या और बढ़ गई, सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद में ‘असली’ राजनीतिक दल का निर्धारण करने के लिए स्पष्ट मानदंड मांगे, विरोध प्रदर्शन जारी रहने के बीच झारखंड परीक्षा अनियमितता मामले में पांच और गिरफ्तारियां, एसीसी ने केंद्रीय गृह सचिव और कैबिनेट सचिव के लिए एक-एक साल के सेवा विस्तार को मंजूरी दी, संभल हिंसा जांच पैनल ने इस अशांति को मस्जिद सर्वेक्षण को रोकने की एक नियोजित साजिश बताया, बांग्लादेश ने ढाका/दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद नाराजगी जताई और कहा कि इस कार्यक्रम ने भारत के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचाया है, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि युवा विरोध प्रदर्शनों के बीच छात्रों के घरों पर गुंडे भेजे जा रहे हैं, भर्ती अनियमितताओं को लेकर झारखंड जेपीएससी-जेएसएससी छात्र विरोध तेज और अभ्यर्थियों ने तिरंगा मार्च तथा विधानसभा घेराव का ऐलान किया, सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि 'मान्यता प्राप्त' मीडिया आउटलेट अदालतों की रिपोर्टिंग कर सकते हैं लेकिन सुनवाई के ऑडियो या वीडियो क्लिप साझा नहीं कर सकते, शरद पवार की एनसीपी ने सभी प्रवक्ताओं को पद से हटा दिया, और लखनऊ में छह कांवड़ियों ने एक स्कूल वैन पर हमला कर उसकी विंडस्क्रीन तोड़ दी आदि ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं. इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ अधिवक्ता अपार गुप्ता शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से बातचीत में सह संपादक शार्दूल कात्यायन, सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार और अश्विन सिंह ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “बड़ा सेलेक्टिव तरीके से मेटा द्वारा कंटेंट को हटाया जाता है जिसकी कोई जवाबदेही नहीं होती है लेकिन यह पहली बार हुआ है जब मेटा ने प्रधानमंत्री का ही वीडियो फेसबुक से हटा दिया जिसके बाद उन्हें माफ़ी भी मांगनी पड़ी. यह जो पूरा मामला है इसे आप कैसे देखते हैं अपार?” इस विषय पर अपार कहते हैं, “किसी भी देश के प्रधानमंत्री का वीडियो इस तरह हटाया जाना सही नहीं है और यह दिखाता है चाहे वह हम हों या कोई और देश के नेता कि हम अपने लोगों से कनेक्ट करने के लिए किस क़द्र निर्भर हो चुके हैं मेटा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर चाहे वह फेसबुक हो इंस्टाग्राम हो या ट्विटर.” सुनिए पूरी चर्चा-  टाइमकोड्स: 00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना  4:31 - सुर्खियां  12:00 - मेटा ने हटाया प्रधानमंत्री का वीडियो 46:00 - जेन ज़ी और मीम कल्चर 1:13:20 - सब्सक्राइबर्स के पत्र  1:17:36 - FCRA विधेयक 01:32:33 - सलाह और सुझाव नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें. पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएशार्दूल कात्यायन - रिपोर्ट - रुपीस 2,192 करोड़ क्लियरड, 62% फॉर फर्म्स लिंक्ड टू गवर्नमेंट टेक फंड पैनल, किताब - कॉस्मिक क्वेरीज, यूट्यूब वीडियो - वाई डज़ एव्री मैमल्स गेट 1 बिलियन हार्टबीट्स इन देयर लाइफ?  अपार गुप्ता - गाना - सफर  बसंत कुमार - रिपोर्ट - विज्ञापन पर खर्च के मामले में मोदी से आगे निकले योगी, यूपी सरकार ने 8 सालों में खर्चे 6812 करोड़ रुपये, सीरीज - मुसाफिर कैफ़े, सौरभ द्विवेदी के साथ जोजी जोसफ की बातचीत   अश्विन सिंह- सीरीज़ -ग्राम चिकित्सालय, डॉक्यूमेंट्री पॉडकास्ट - होप एंड फियर: इंडियाज स्पेस रिवोल्यूशन अतुल चौरसिया  रिपोर्ट - रुपीस 2,192 करोड़ क्लियरड, 62% फॉर फर्म्स लिंक्ड टू गवर्नमेंट टेक फंड पैनल, लेख - जेन ज़ीज़ पैरेंट्स मस्ट आंसर फॉर देयर पॉलिटिक्स, क्राइसिस इट क्रिएटेड  चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें. ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा  प्रोडक्शन : हसन बिलाल  संपादन: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    एनएल चर्चा 435: जेन ज़ी और मीम कल्चर, मेटा ने हटाया प्रधानमंत्री का वीडियो और FCRA विधेयक
  6. 1 aug.

    एनएल चर्चा 434: CJP प्रदर्शन के बाद छात्रों पर पुलिस का शिकंजा, मीडिया का नैतिकता पाठ और असम में बाढ़

    एनएल चर्चा के इस अंक में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई और असम में बाढ़ से मची तबाही पर विस्तार से बात हुई. इसके अलावा असम में विनाशकारी बाढ़ से 78 लोगों की मौत, ओडिशा में भारी बारिश से 1.25 लाख लोग संकट में, सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर केंद्र को नोटिस जारी कर आरएएफ के गोला-बारूद के रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का दिया निर्देश, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिली, बिहार सरकार ने नीट पेपर लीक प्रदर्शनकारियों पर दर्ज 64 एफआईआर वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जबकि सीवान के 21 मामलों को बरकरार रखा गया, दिल्ली पुलिस ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर एफआईआर दर्ज कर 'X' से जानकारी मांगी, राज्यसभा में वंदे मातरम के अपमान को अपराध बनाने वाला विधेयक पारित, युवाओं के विरोध-प्रदर्शन के बाद संसद में Gen-Z भाषा के शब्दों की गूँज देखने को मिली, भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हॉर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई, अयोध्या राम मंदिर चंदे में गबन की जाँच के लिए यूपी सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों की नई एसआईटी गठित की, बॉम्बे हाई कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इथेनॉल से जुड़ी डीपफेक पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल और 'X' के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अनुमति दी, सुप्रीम कोर्ट ने यूएपीए के तहत 12 साल से जेल में बंद दो आरोपियों को ज़मानत दे दी, और मीराबाई चानू ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा आदि ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं. इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से इस बातचीत में प्रमुख संपादक रमन किरपाल और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “पहली बार यह बात निकल कर आई है कि आरएएफ ने इस प्रदर्शन में पेलेट गन का इस्तेमाल किया, हालांकि यह सवाल बाक़ी है कि किन परिस्थितियों में पेलेट गन का इस्तेमाल किया जा सकता है वहीं सिवान में एक पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों पर एके-47 चलाता हुआ नज़र आया.” इस विषय पर हृदयेश कहते हैं, “पेलेट गन का इस्तेमाल पहले तो यह मानने को तैयार नहीं थे फिर इतने साक्ष्यों के बाद दिल्ली पुलिस को स्वीकार करना पड़ा. इसका इस्तेमाल सबसे पहले कश्मीर में शुरू हुआ जो कि एक डिस्टर्ब एरिया है, जहां पर अफ्स्पा लगा हुआ है वहां पर पेलेट गन चलाना और देश की राजधानी के केंद्र में पेलेट गन चलाना दोनों में बहुत फ़र्क़ है.” सुनिए पूरी चर्चा- टाइमकोड्स: 00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना  3:55 - सुर्खियां  25:05 - CJP प्रदर्शन समाप्त अब आगे क्या?  01:06:00 - सब्सक्राइबर्स के पत्र  1:18:25 - असम में बाढ़ से मची तबाही  01:43:20 - सलाह और सुझाव नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें. पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए शार्दूल कात्यायन  फिल्म - स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे न्यूज़लॉन्ड्री सेना प्रोजेक्ट -डिज़ास्ट्रस कॉन्सीक्वेनस्स  लेख - कलचरल बारबेरिज़्म: हाउ एआई कंपनीज़ आर डिस्ट्रॉयिंग द वर्ल्ड्स बुक्स किताब - चद्रशेखर आज़ाद विवेकशील क्रांतिकारी रमन किरपाल फिल्म - द ओडिसी (2026)  लेख - स्टूडेंट्स जंतर-मंतर प्रोटेस्ट इज़ ओवर बट लेसन्स नॉट लर्न्ड  हृदयेश जोशी   हरिशंकर परसाई का व्यंग्य - अश्लील  अतुल चौरसिया  डॉक्यूमेंट्री - बिग चिकेन  चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें. ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा  प्रोडक्शन : हसन बिलाल  संपादन: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    एनएल चर्चा 434: CJP प्रदर्शन के बाद छात्रों पर पुलिस का शिकंजा, मीडिया का नैतिकता पाठ और असम में बाढ़
  7. 25 juli

    एनएल चर्चा 433: जंतर-मंतर पर सीजेपी का हल्लाबोल, सोनम वांगचुक की हिरासत और पुलिस का एक्शन

    एनएल चर्चा के इस अंक में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक की हिरासत और पुलिस की कार्रवाई लेकर विस्तार से बात हुई. इसके अलावा कॉकरोच जनता पार्टी का पुलिस कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन, सीजेपी प्रदर्शन के अगले ही दिन भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसान महापंचायत के लिए पंजाब-हरियाणा के किसानों का दिल्ली की ओर कूच, प्राकृतिक आपदाओं से देश के कई हिस्से पस्त- असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर हुई 5.6 लाख, जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ और बारिश जनित हादसों में मौतों का आंकड़ा 29 तक पहुंचा, सिक्किम के नामची में निर्माणाधीन पनबिजली सुरंग के ढहने से उसमें फंसे सभी 25 मजदूरों के शव बरामद, इधर राजनीतिक और संवैधानिक मोर्चे पर तमिलगा वेत्री कड़गम ने नीट परीक्षा रद्द कर शिक्षा को राज्य सूची में लाने की मांग उठाई, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दलबदल विरोधी कानून में विलय के नाम पर विधायकों की अयोग्यता से बचने की व्याख्या को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, दिल्ली में पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रामलीला मैदान में प्रदर्शन के पुलिस प्रस्ताव को खारिज कर दिया, मध्य प्रदेश में केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ 18 दिनों से अनशन पर बैठे प्रदर्शनकारी नेता अमित भटनागर ने तोड़ी अपनी भूख हड़ताल, महाराष्ट्र सरकार ने धर्म परिवर्तन करने वाली अनुसूचित जनजातियों को आरक्षण के लाभ को लेकर समिति का गठन किया, अनंतनाग में पुलिसकर्मी की हत्या के बाद दो संदिग्ध आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत संक्षेप में 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची, न्यू जर्सी में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर 2026 पुरुषों का फुटबॉल विश्व कप जीता आदि ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं. इस हफ्ते चर्चा में न्यूज़लॉन्ड्री के रिपोर्टर्स की वह पूरी टीम शामिल हुई जो लगातार कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट कवर कर रही है. इसमें सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार समेत आकांख्या राउत, अवधेश कुमार, अनमोल प्रितम और समर्थ ग्रोवर शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “20 जुलाई को पूरे देश से लोग जंतर-मंतर पर जमा हुए थे और उस दिन हमारे सामने स्पष्ट रूप से यह बात निकलकर सामने आई कि वहां कोई नेतृत्व नहीं दिखा, जो उस भीड़ को दिशा दे सकता था. इस बारे में अब लोग क्या सोच रहे हैं?” जवाब में बसंत कहते हैं, “मैं देर रात 3 बजे जब पहुंचा तभी से जंतर-मंतर पर पैर रखने की जगह नहीं थी, पांच बजे भीड़ ने पहला बैरिकेड हटा दिया, बाद में पुलिस ने उसे लगाया वेल्डिंग वग़ैरह की लेकिन तभी लग गया था कि यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व के हाथ से निकल चुका है.” सुनिए पूरी चर्चा- टाइमकोड्स: 00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना  6:37 - सुर्खियां  10:48 - सीजेपी प्रोटेस्ट  01:20:00 - सलाह और सुझाव नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें. पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए बसंत कुमार - रिपोर्ट - अ फ्लैगशिप 2024 प्रॉमिस, अ 99% शॉर्टफॉल: पीएम इंटर्नशिप स्कीम स्पेंट नियरली एज मच ऑन ऐड्स एज इंटर्न्स, रिपोर्ट - स्टेट-ओन्ड ओएनजीसी डोनेटेड ओवर रु 668 करोड़ टू 20 संघ-लिंक्ड, ऑर्गेनाइजेशंस अक्रॉस 10 इयर्स, किताब - आरटीआई कैसे आई अनमोल प्रितम - प्रतीक गोयल की बॉलीवुड रिपोर्ट सीरीज़ आकांख्या राउत - किताब - आदिवासी विल नॉट डांस अवधेश कुमार - फिल्म - सतलुज समर्थ ग्रोवर - किताब - फ्रैक्चर्ड कम्युनिटीज़ अतुल चौरसिया - जेन ज़ी आंदोलन पर न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट्स पढ़ें, किताब - मदर मेरी कम्स टू मी चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें. ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा  प्रोडक्शन : हसन बिलाल  संपादन: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    एनएल चर्चा 433: जंतर-मंतर पर सीजेपी का हल्लाबोल, सोनम वांगचुक की हिरासत और पुलिस का एक्शन
  8. 18 juli

    एनएल चर्चा 432:लाडकी बहिन योजना से हटे 92 लाख नाम और E20 ईंधन विवाद में कंटेंट क्रिएटर्स पर FIR

    एनएल चर्चा के इस अंक में महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना से 92 लाख से अधिक महिलाओं के नाम हटाए जाने के बाद राज्य में उपजे राजनीतिक विवाद और ईंधन नीति को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के बीच नागपुर पुलिस द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की कथित मानहानि के मामले में कंटेंट क्रिएटर्स पर दर्ज किए गए केस को लेकर विस्तार से बात हुई. इसके अलावा सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जबरन हिरासत में लिया, सर्वोच्च न्यायालय ने मौखिक टिप्पणी की है कि सीबीएसई की तीन-भाषा नीति को कक्षा 9 के बजाय आदर्श रूप से कक्षा 6 से लागू किया जाना चाहिए, दिल्ली की एक अदालत ने 2020 के दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन सहित पांच लोगों को दोषी करार दिया, मणिपुर के सेनापति जिले में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किए जाने के बाद एक उग्र भीड़ ने असम राइफल्स के कैंप को निशाना बनाते हुए पथराव और आगजनी की, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि भारतीय पासपोर्ट मूल रूप से नागरिकों के भारत से प्रस्थान को विनियमित करने का एक कानूनी दस्तावेज है, सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट रूम के भीतर कागजात फेंकने और सीजेआई सूर्यकांत को अपशब्द कहने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक लॉ स्टूडेंट को गिरफ्तार किया, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद अभिनेत्री से नेता बनीं कोएल मल्लिक ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया, उत्तर प्रदेश के रामपुर विकास प्राधिकरण ने सपा नेता आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 अवैध इमारतों को गिराने के आदेश दिए, कर्नाटक की एक अदालत में एसआईटी ने चर्चित धर्मस्थल सामूहिक दफन मामले की जांच से जुड़ी 7,005 पन्नों की अंतिम रिपोर्ट सौंप दी, निर्वाचन आयोग ने दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक और तेलंगाना में मतदाता सूचियों के सत्यापन की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है और पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान अचानक मची भगदड़ के कारण एक श्रद्धालु की जान चली गई और 30 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं, ये ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं. इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी,स्मिता शर्मा और स्वतंत्र पत्रकार पार्थसारथी बिस्वास ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया. चर्चा की शुरुआत करते हुए शार्दूल कहते हैं, “यह योजना उन महिलाओं के लिए थी जिनकी घरेलु सालाना आय ढाई लाख से कम है, एक ग्रामीण क्षेत्र में सबसे ग़रीब सबसे वंचित समाज के लिए बनी हुई योजना में भी सेंध, इस पूरे तंत्र को कैसे देखना चाहिए?” जवाब में पार्थसारथी कहते हैं, “जब यह योजना आई थी तभी मुझे लग रहा था कि यह योजना गेम चेंजर होने वाली है, महाराष्ट्र का चुनाव देखें तो यह लोकसभा चुनाव के फ़ौरन बाद हुआ था, ग्रामीण क्षेत्र में एग्रीकल्चरल डिस्ट्रेस बहुत ज़्यादा था, बीजेपी के बड़े बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा, तब एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को लगा कि कुछ तो करना चाहिए तब यह महिला वोट बैंक जिसे बहुत सरे राज्यों ने रेकग्नाइज़ किया है, उसे केंद्र में रखकर यह योजना की घोषणा की गई, ज़मीन पर भी दिख रहा था कि लोग इसे लेकर बहुत उत्साहित थे.” सुनिए पूरी चर्चा- टाइमकोड्स: 00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना  2:55 - सुर्खियां  13:40 - लाडकी बहिन योजना 51:30 - सब्सक्राइबर्स के पत्र  01:03:51- ईंधन नीति को लेकर विवाद 01:34:15 - सलाह और सुझाव नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें. पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएशार्दूल कात्यायन - रिपोर्ट - इन बेंगलुरु एंड हैदराबाद, बीएलओज़ पॉइंट टू क्रशिंग वर्कलोड, फिजिकल एग्जॉशन , एक्स मेन सीजन -2 पार्थसारथी बिस्वास - किताब - द लॉन्ग वॉर ऑन ईरान बसंत कुमार - रिपोर्ट - व्हाई द ईडी हैज़ अरेस्टेड अ बीजेपी लीडर इन अ मनी लॉन्ड्रिंग केस, रिपोर्ट - उत्तराखंड: आटा चक्की, खाद-बीज की दुकान ग्लोबल निवेश; समिट पर खर्च हुए 100 करोड़, न्यूज़लॉन्ड्री पर आने वाला पीपल बाबा का इंटरव्यू, किताब -पीपल की छांव में हृदयेश जोशी - किताब - द पंजाब स्टोरी चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें. ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा  प्रोडक्शन : हसन बिलाल  संपादन: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    एनएल चर्चा 432:लाडकी बहिन योजना से हटे 92 लाख नाम और E20 ईंधन विवाद में कंटेंट क्रिएटर्स पर FIR

Betyg och recensioner

5
av 5
2 betyg

Om

हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry: http://bit.ly/paytokeepnewsfree Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Mer från Newslaundry.com

Du kanske också gillar