देवों के देव, महादेव, जिन्हें कोई भोलेनाथ कहता है, कोई शंकर, कोई नटराज, तो कोई उन्हें त्रिनेत्रधारी, जटाधारी और कालों के काल के रूप में पूजता है। वह संहार के देव हैं, लेकिन उतने ही करुणामयी सृजनकर्ता भी। उनकी भक्ति केवल एक पूजा नहीं, एक अनुभव है, आत्मा को परमात्मा से जोड़ने वाला अनुभव। भगवान शिव की उपासना के अनेक रूप हैं, लेकिन उनमें सबसे दिव्य, सबसे चमत्कारिक माने जाते हैं - ज्योतिर्लिंग। ज्योतिर्लिंग यानी वह स्थान, जहाँ भगवान शिव स्वयं "ज्योति स्वरूप" में प्रकट हुए। यह वो स्थल हैं जहाँ आज भी भक्तों को शिव की उपस्थिति सजीव रूप में अनुभव होती है। ऐसा माना जाता है कि पृथ्वी पर कुल 12 पवित्र ज्योतिर्लिंग हैं - सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम् और घृष्णेश्वर या घुश्मेश्वर। इस श्रृंखला में हम जानेंगे, इन 12 पवित्र स्थलों का इतिहास, उनके पीछे छिपी लोक कथाएँ, और उन स्थलों पर भगवान शिव की दिव्यता के प्रभाव को मेहसूस करेंगे। Visit our website to know more: https://chimesradio.com
0.0 (0)
HINDUISM
Tenali Rama was a poet and an advisor to King Krishna Dev of the erstwhile kingdom Vijaya Nagar of 16th Century AD which was situated in modern-day Andhra Pradesh, India. He was quite popular for his wittiness and intelligence and had a funny side to his ways of working which attracted everyone towards him. This podcast brings to life some of the most popular anecdotes from his life and interactions in the royal courtroom and outside. These stories make for a great listening experience for young and adults alike. Visit our website to know more: https://chimesradio.com Download FREE Chimes Radio mobile app: http://onelink.to/8uzr4g Connect with us on our social handles to get all content updates: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/
0.0 (0)
STORIES FOR KIDS
भारत के इतिहास के अगर पन्ने पलटे जाएँ तो बहुत से स्वतन्त्रता आंदोलनों की कहानी हमें जानने को मिलेंगी, जिनका परिणाम है आज का ये आज़ाद भारत जो अपने उसूल और अपनी शर्तों पर चलता है, और इन सभी आंदोलनों में से एक आंदोलन था "दांडी मार्च" जिसकी दास्तान शायद हर भारतीय ने सुनी होगी, और अगर नहीं सुनी तो आइये, आप भी जुड़िये हमारे नन्हें से क्षितिज के साथ जो अपने पापा से दांडी मार्च की पूरी कहानी सुनने वाला है। कैसे गांधी जी और उनके साथियों ने दांडी तक 241 मील का सफर पैदल तै करने की ठानी, और कैसे खुद नमक बनाकर ब्रिटिश नमक कानून को तोड़ दिखाया। तो चलिये शुरू करते हैं हम भी, दांडी तक की यह यात्रा। अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ: https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/
0.0 (0)
STORIES FOR KIDS
मुंशी प्रेमचंद हिंदी भाषा के बहुत जाने-माने लेखक थे, जो अपनी कहानियों से लोगों के दिलों को छू लेते थे। उनकी कहानियाँ आम जीवन की सच्ची घटनाओं पर आधारित होती थीं, और सदैव अपने पाठकों को कुछ सिखाती थीं। ईदगाह उनकी एक ऐसी ही खूबसूरत कहानी है, जिसमें एक छोटे बच्चे, हामिद, का अपनी दादी के लिए प्यार और समर्पण दिखाया गया है। ईद के मेले में जहाँ बाकी बच्चे खिलौने और मिठाइयाँ खरीदते हैं, हामिद अपनी छोटी सी ईदी की रकम से अपनी दादी के लिए कोई तोहफा लेने का मन बनाता है। तो आइये सुनते हैं ईदगाह की कहानी और जानते हैं कि आखिर नन्हें से हामिद ने अपनी ईदी को कैसे खर्च किया। अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ: https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/
0.0 (0)
STORIES FOR KIDS
गर्मियों की छुट्टियाँ हमेशा तारा की सबसे पसंदीदा होती थीं, और इसकी सबसे बड़ी वजह थी नानी के घर जाना! वहाँ न सिर्फ नानी के हाथों बना स्वादिष्ट खाना मिलता, बल्कि हर रात एक नई कहानी भी सुनने को मिलती। लेकिन इस बार, नानी की कहानियाँ कुछ खास थीं — इनमें न सिर्फ रोचक किस्से थे, बल्कि जीवन के अनमोल सबक भी छिपे थे। तो आइए, तारा के साथ-साथ हम भी नानी की मीठी आवाज़ में सुनें भगवद गीता के अनमोल मूल्य, बेहद सरल, दिलचस्प और भावनाओं से भरी कहानियों के माध्यम से! Visit our website to know more: https://chimesradio.com Connect with us on our social handles to get all content updates: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio
0.0 (0)
STORIES FOR KIDS
आप सभी का स्वागत है "शेक्सपियर: 5 मिनट के सार" पॉडकास्ट में - जहां हम दुनिया के महानतम नाटककार विलियम शेक्सपियर की प्रतिभा को उजागर करेंगे। हर हफ्ते, हम आपको, साज़िश, रोमांस, त्रासदी और हास्य से भरे शेक्सपियर के नाटकों की दुनिया में ले जाएंगे, वो भी बस 5 मिनट की अवधि में। चाहे आप शेक्सपियर के अनुभवी विद्वान हों या अंग्रेजी नाटकों के भव्य क्षेत्र में कदम रखने वाले एक नए साहसी व्यक्ति, यह पॉडकास्ट आपके पसंदीदा क्लासिक्स और छिपे हुए रत्नों पर नई रौशनी डालेगा। तो एक गहरी सांस लीजिये और आराम से बैठ जाइए, क्योंकि अब, राजाओं और रानियों, प्रेमियों और षडयंत्रकारी खलनायकों की दुनिया में कदम रखने, और शेक्सपियर की कहानियों में महारत हासिल करने का समय आ गया है। अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ: https://chimesradio.com हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर हमें फॉलो करें: https://www.instagram.com/vrchimesradio/ https://www.facebook.com/chimesradio/
Chimes is India's largest Kids Audio Stories network. With content in Hindi and English, and select few podcasts also in other Indian languages, Chimes offers something to suit the taste of all the kids.
- Bedtime Stories
- Moral Stories
- Mythological/Religious Stories
- Adventure Stories
- Fictional Stories
- Spoken Langauge
- Comedy
- History
- Geography
- Travel
- Natural Science etc.
Chimes vision is to offer educational and entertaining content that is age-appropriate, nurtures creativity, and expands the boundaries of the listener's knowledge. The entire content is designed such that it can be followed by kids as young as 1st graders while it is interesting enough that even a parent or a grandparent will enjoy listening to it.
So tune in to the kids' favorite Chimes audio stories and podcasts and learn new things daily while having relaxing family time, without any screen dependency.
PS: Branded content at times may carry the callout to the sponsors of the content.