यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानिय

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

  1. 5 NGÀY TRƯỚC

    यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 18 जुलाई 2025

    इस सप्ताह के बुलेटिन में:ग़ाज़ा के ताज़ा हालात की जानकारी, जहाँ बीते सप्ताह भी अनेक लोगों की मौत हुई और सुरक्षा परिषद में भी गूंजी युद्धविराम व मानवीय सहायता की पुकारें.जानेंगे कि युद्ध से प्रभावित क्षेत्रों में, 23 करोड़ से अधिक बच्चे, क्यों स्कूली शिक्षा से वंचित हैं, और यूनीसेफ़ क्या कर रहा है - एक “खोई हुई पीढ़ी” को बचाने के लिए.बात -  उच्च स्तरीय राजनैतिक मंच यानि HLPF के मौजूदा सत्र में - सतत विकास लक्ष्यों की प्रगति पर हो चर्चा की. विकास के अधिकार पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष रैपोर्टेयर, सूर्य देव, इस बारे में क्या कहते हैं.भारत की एक और सांस्कृतिक विरासत को मिली, विश्व धरोहर की सूची में जगह. कौन से हैं ये स्थान और क्यों अहम हैं.और जानलेवा - रेबीज़ बीमारी के ख़तरे को किस तरह टाला जा सकता है.

    10 phút
  2. 12 THG 7

    ‘यह लैंगिक हिंसा व भेदभाव के विरुद्ध समर्पित हर कार्यकर्ता का सम्मान है’

    संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार (2025) से सम्मानित भारत की महिला अधिकार कार्यकर्ता वर्षा देशपांडे का कहना है कि ये केवल किसी एक व्यक्ति को मिला हुआ सम्मान नहीं है. इस सम्मान से नागरिक समाज के उन सभी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी, जो दुनिया भर में लिंग आधारित हिंसा, महिलाओं के साथ भेदभाव के विरुद्ध लड़ाई का हिस्सा हैं.वर्षा देशपांडे, दलित महिला विकास मंडल नामक संगठन की संस्थापक, सचिव हैं, और पिछले साढ़े तीन दशकों से महिलाओं के अधिकारों व लैंगिक न्याय के लिए प्रयासरत हैं.वर्षा देशपांडे ने यूएन न्यूज़ हिन्दी को बताया कि यह पुरस्कार एक विशाल दायित्व का एहसास होने के साथ-साथ, देशों की सरकारों के लिए एक सन्देश भी है कि लैंगिक हिंसा व भेदभाव जैसे मुद्दों को और अधिक गम्भीरता से लिया जाना होगा.​

    7 phút
  3. 28 THG 6

    यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 27 जून 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...यूएन प्रमुख ने ग़ाज़ा में तत्काल युद्धविराम की लगाई फिर पुकार. भोजन हासिल करने की आस में लोगों की मौत पर गहरी चिन्ता भी.संयुक्त राष्ट्र चार्टर के 80 साल, शान्ति और इंसाफ़ की अनमोल विरासत.विकास के लिए धन निवेश कोई दान नहीं, बल्कि है कई गुना फ़ायदे का सौदा, अगले सप्ताह सेविया सम्मेलन में कुछ इन्हीं मुद्दों पर होगा ज़ोर.चाँद पर समय तय करना बड़ी पहेली, इस सम्बन्ध में संयुक्त राष्ट्र की एक अहम पहल.राजस्थान की सास-बहुओं से शुरु हुई ख़ामोश क्रान्ति, जिसमें महिलाओं ने परम्पराओं को पीछे छोड़, चुनी सेहत की राह.

    11 phút
  4. 20 THG 6

    यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 20 जून 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...ईरान और इसराइल के बीच धधकते टकराव पर, सुरक्षा परिषद की आपात बैठक, यूएन महासचिव ने शान्ति को अवसर देने की लगाई पुकारग़ाज़ा में गहराता भूख संकट, ईंधन की क़िल्लत की वजह से अहम सेवाओं के ठप होने का जोखिमअफ़ग़ानिस्तान में हर 10 में से आठ महिलाएँ, शिक्षा, रोज़गार अवसरों के दायरे से बाहर, भेदभाव व सख़्त पाबन्दियों से पीड़ितविश्व शरणार्थी दिवस पर अपने घर से दूर जीवन फिर शुरू करने वाली आबादी के साथ एकजुटता का आहवानऔर अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, यूएन मुख्यालय में योग सत्र का आयोजन, एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के सन्देश की गूंज

    11 phút
  5. 13 THG 6

    यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 13 जून 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...ईरान के परमाणु केन्द्रों पर इसराइली हमलों के बाद, मध्य पूर्व में भड़का तनाव, यूएन महासचिव ने संयम बरते जाने का किया आग्रहग़ाज़ा में युद्धविराम लागू करने, बन्धकों की रिहाई और मानवीय सहायता की आपूर्ति के लिए महासभा में भारी बहुमत से प्रस्ताव पारितभारत के अहमदाबाद से लन्दन जा रहे एयर इंडिया विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा शोकपरिवारों के घटते आकार, प्रजनन दर में गिरावट के पीछे छिपी हैं सामाजिक व आर्थिक विवशताएँऔर बाल श्रम के उन्मूलन का वादा अब भी अधूरा, 13 करोड़ से अधिक बच्चे अब भी बाल श्रम का शिकार

    11 phút

Xếp Hạng & Nhận Xét

4,7
/5
3 Xếp hạng

Giới Thiệu

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

Nội Dung Khác Của United Nations