यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानिय

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

  1. Jun 26

    यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 26 जून 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...वेनेज़ुएला में दो शक्तिशाली भूकम्पों ने मचाई व्यापक तबाही, 200 से अधिक लोगों की मौत, 68 लाख प्रभावित. यूएन एजेंसियाँ बचाव एवं राहत कार्यों में दे रही हैं मदद.होर्मुज़ जलडमरूमध्य में फँसे ढाई हज़ार समुद्री नाविकों को सुरक्षित बार निकाला गया, लेकिन जहाज़ पर हमले से रोकी गई मुहिम.ग़ाज़ा और पश्चिमी तट में फ़लस्तीनी बच्चों को इसराइल जानबूझकर बना रहा है निशाना, स्वंतत्र मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट.योरोप समेत कई हिस्सों में भीषण गर्मी का क़हर, कई देशों में रैड अलर्ट और तापमान सामान्य से काफ़ी ऊपर.सड़कों पर ड्राइवर के बिना यानि स्वतः चलने वाली कारों को अनुमति देने वाले प्रस्ताव को मिली स्वीकृति.

  2. Jun 19

    यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 19 जून 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... ग़ाज़ा में युद्धविराम के दौरान भी बच्चों की मौत की बढ़ती संख्या पर गहरी चिन्ता, विशाल मानवीय ज़रूरतों के बीच वित्तीय सहायता की अपील.अमेरिका-ईरान समझौते का स्वागत, परमाणु सत्यापन में सहयोग को तैयार IAEA. अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान फ़रमान से बाल विवाह बढ़ने और महिलाओं के अधिकारों पर असर की आशंका.अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नहीं हो सकती नफ़रत फैलाने का बहाना, ऑनलाइन हेट स्पीच पर चिन्ता. और, 2025 में बाल अधिकार उल्लंघन चरम पर, सरकारी बल अधिक ज़िम्मेदार.मानव स्वास्थ्य व कल्याण, मानसिक शान्ति और ख़ुशहाल जीवन के लिए, 21 जून को मनाया जा रहा है अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस.

  3. Jun 13

    यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 12 जून 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...होर्मुज़ में तनाव व संकट बरक़रार, एक जहाज़ पर हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत. यूएन प्रमुख ने की शान्ति स्थापना की अपील.अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं पर सत्तारूढ़ तालेबान शासन का दमन बढ़ा, मानवाधिकारों का सम्मान किए जाने की पुकार.काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य -DRC में इबोला पर क़ाबू पाने के लिए तेज़ प्रयास जारी, मगर संक्रमण कोविड से भिन्न. दुनिया भर में शरणार्थियों की संख्या हुई कुछ कम, मगर अब भी करोड़ों को व्यापक मदद की दरकार.मानवाधिकार हैं मानवता के डीएनए का हिस्सा, कहा उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने, वैश्विक मानवाधिकार गठबन्धन आया वजूद में.भारत में लोगों को तम्बाकू सेवन की लत छुड़ाने में मददगार साबित हो रही है राष्ट्रीय परामर्श सेवा.

  4. Jun 5

    यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 5 जून 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ:अन्तरराष्ट्रीय शान्तिरक्षा दिवस पर उन साढ़े चार हज़ार से अधिक शान्तिरक्षकों का सम्मान, जिन्होंने किया अपना सर्वोच्च बलिदान.  इस बीच शान्तिरक्षा के दौरान असाधारण सेवा के लिए सम्मानित होने वालों में एक भारतीय मेजर अभिलाषा बराक भी शामिल.काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इबोला पर क़ाबू पाने के प्रयास जारी, सावधानियों की भी पुकार.म्याँमार में 2017 में जानलेवा दमन से बचने के लिए पनाह लेने बांग्लादेश पहुँचे रोहिंग्या शरणार्थियों को नहीं भुला देने की पुकार.भोजन का सुरक्षित होना है बेहद ज़रूरी, भोजन में लापरवाही से हो जाती हैं लाखों मौतें.

  5. May 29

    यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 29 मई 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ:काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में घातक इबोला वायरस का प्रकोप जारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम जुटी नियंत्रण प्रयासों में.साल 2025 में हिंसक टकराव सम्बन्धी यौन हिंसा मामलों में दोगुना उछाल, युद्ध के एक हथियार के रूप में किया गया इस्तेमाल.यूक्रेन युद्ध बेक़ाबू होने के जोखिम के बीच, सुरक्षा परिषद की आपात बैठक, मौत का घातक चक्र रोकने का आग्रह.रिकॉर्ड ध्वस्त कर देने वाले गर्म वर्षों की ओर बढ़ रही है दुनिया, यूएन मौसम विज्ञान एजेंसी की चेतावनी.और अन्तरराष्ट्रीय शान्तिरक्षक दिवस पर लेबनान में सेवारत भारतीय मेजर समेत चार यूएन शान्तिरक्षकों को मिला सम्मान.

  6. May 22

    यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 22 मई 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ:काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इबोला वायरस का प्रकोप, नियंत्रण प्रयासों में जुटी यूएन एजेंसियाँ.ग़ाज़ा में स्वास्थ्य सेवाएँ ठप और बिगड़ रहे हैं मानवीय हालात, यूएन ने की शान्ति स्थापना की अपील.अफ़ग़ान शरणार्थियों के मेज़बान देशों से आग्रह, शरण चाहने वालों को उनकी इच्छा के विरुद्ध अफ़ग़ानिस्तान वापिस न भेजा जाए.बढ़ते शहरीकरण के बीच सुरक्षित और समावेशी शहरों की चुनौती पर भारत में UN -Habitat के नीलेश प्रकाश राजाध्यक्ष के बातचीत.और सुनेंगे -  दक्षिण सूडान में महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों पर, वहाँ तैनात एक भारतीय चिकित्सक का निजी अनुभव.

Ratings & Reviews

4.8
out of 5
4 Ratings

About

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

More From United Nations