Quint Hindi Episodes

The Quint

Quint Hindi

  1. 09/20/2022

    Today Top News: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में गहलोत vs थरूर,कश्मीर में सिनेमा

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव (Congress President Election) में शशि थरूर (Shashi Tharoor) के उम्मीदवार के रूप में एंट्री हो चुकी है और दूसरी तरफ उनके मुकाबले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नजर आ रहे हैं. हालांकि शशि थरूर चुनाव लड़ने के लिए सोनिया गांधी से मंजूरी मिलने के एक दिन बाद, मंगलवार, 20 सितंबर को उनके गृह राज्य केरल में ही पार्टी नेताओं ने बागवती संकेत दे दिए हैं. दूसरी तरफ लंपी वायरस से राजस्थान में हजारों गायों की मौत के बाद जयपुर में बीजेपी ने जोरदार प्रदर्शन किया है. साथ ही आज भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज मोहाली से शुरू हो रही है.

    Today Top News: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में गहलोत vs थरूर,कश्मीर में सिनेमा
  2. 09/19/2022

    Today's Top 10 News: एलिजाबेथ II का अंतिम संस्कार-BJP में शामिल हुए अमरिंदर सिंह

    ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आज यानी 19 सिंतबर को अंतिम संस्कार किया गया. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हॉस्टल के बाथरुम से करीब 60 लड़कियों के वीडियो कथित रूप से इंटरनेट पर लीक होने के बाद, शनिवार 17 सितंबर की देर रात छात्राओं ने कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 13वां दिन है. इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अलाप्पुझा के पुन्नमदा झील में 'स्नेक बोट रेस' प्रदर्शनी में शामिल हुए. पंजाब में कभी कांग्रेस के 'कैप्टन' रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह अब बीजेपी के साथ अपनी राजनीतिक पारी का आगाज कर दिया है. सिंह सोमवार को बीजेपी की नैया पर सवार हो गए. अब वो पंजाब में बीजेपी के लिए काम करेंगे. यहां पढ़िए राजनीति, अर्थव्यवस्था, मनोरंजन और तमाम अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़ी 10 बड़ी खबरें.

    Today's Top 10 News: एलिजाबेथ II का अंतिम संस्कार-BJP में शामिल हुए अमरिंदर सिंह

About

Quint Hindi