Parda Paar Filmy Pyaar

Breakfast at Cinema

सिनेमा हमारे जीवन की एक ऐसी प्रतिध्वनि है जो जीवन से सीख कर फिर उसे समझने और समझाने की प्रक्रिया उजागर करती है | हँसते, खिल-खिलाते, रोते, बूझते, लड़ाईयों और प्यार के बीच कहानियों और संवेदनाओं का यह पिटारा हमारे देश को १०० से भी अधिक वर्षों से बांधे हुए है | मनुष्य के संघर्षों और सोच को दर्शाने वाला यह माध्यम हर किसी का अपना निजी इतिहास बयान करता है| कहानियों और उनसे निकलने वाली सोच हर घर में चाय की चुस्की और समोसे के स्वाद में भर जाती हैं और हम सब किसी न किसी बहाने उनके होने वाले असर पर चर्चा अवश्य करते हैं| पर्दा पार फिल्मी प्यार पॉडकास्ट ब्रेकफास्ट@सिनेमा, जो २०१४ से सिनेमा का ज्ञान और सिनेमा से ज्ञान बढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ है, की पेशकश है | यह पॉडकास्ट इसी लक्ष्य की ओर एक और कदम है | हम हर उम्र और हर क्षेत्र के बच्चों और बड़ों के साथ कई विषयों पर काम करते हैं|

Episodes

  1. 07/04/2021

    010 Chalti Ka Naam Gaadi | Satyen Bose

    इस कड़ी में शिबांगी और अभिनव सन १९५८ की ग़ज़ब कॉमेडी फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' के बारे में चर्चा करेंगे, जो हँसाती तो है पर उसी के दौरान कई ज़रूरी बातें समझा जाती है। जान-बूझकर निर्माता किशोर कुमार फ़्लॉप फ़िल्म बनाते-बनाते, अनजाने में एक ऐसी कमाल की फ़िल्म बना बैठे की यह एक मिसाल बन गयी। सत्येन बोस द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म को अशोक कुमार, अनूप कुमार, किशोर कुमार, मधुबाला, के एन सिंह, सज्जन, मोहन चोटी तथा एस एन बेनर्जी जैसे उम्दा कलाकारों ने अपने अभिनय कौशल से सजाया है। मजरूह सुल्तानपुरी द्वारा लिखे और सचिन देव बर्मन द्वारा रचाये गए इसके गाने आज भी लोकप्रिय हैं। पॉडकास्ट सुनिए,और मज़े लीजिये। आभार: freemusicarchive.org, Music: Octopussy, Exotica, Soul Walking by Juanitas; Cover Art & Episode Art: Canva; Film Poster: imdb.com, Podcast hosting site: Hubhopper Studio

  2. 11/22/2020

    oo6 Mughal-E-Azam | K. Asif

    इस कड़ी में शिबांगी और अभिनव सन १९६० में बनी करीमुद्दीन आसिफ़ की शानदार फिल्म मुग़ल-ए -आज़म, जो शायद बॉलीवुड के इतिहास में सबसे सुन्दर और सर्वश्रेठ प्रेम कहानियों में मानी जाती है, के बारे में बात करेंगे| मुख्य भूमिका में हैं पृथ्वीराज कपूर, मधुबाला, दिलीप कुमार, दुर्गा खोटे, निग़ार सुल्ताना, अजीत, मुराद एवं कुमार, जिन्होंने अपने अभिनय कौशल से सिनेमा के रुपहले परदे पर इस महाकाव्य-रुपी फिल्म को ऐसे रंगों में रंग दिया की आज भी यह फिल्मों की दुनिया में मिसाल मानी जाती है | सुनिए, और मज़े लीजिये| आभार: freemusicarchive.org, Music: Octopussy, Exotica, Soul Walking by Juanitas; Cover Art & Episode Art: Canva; Film Poster: Wikipedia, Podcast hosting site: Hubhopper Studio

About