Katha Jor Garam

Katha Jor Garam

Katha Jor Garam

Episodes

  1. 05/30/2020

    मोदी 2.0.1- ‘मुस्लिम विरोध’ का ग्रीन जोन, सियासी लॉकडाउन में लिबरल

    मोदी-2.0 का पहला साल बीतते-बीतते मुस्लिम विरोध का धागा बेहद मजबूत हो चुका है. इतना मजबूत कि सियासी आसमान में लहराती बीजेपी की पतंग से फिलहाल कोई पॉलिटिकल पार्टी पेंच लड़ाती नहीं दिखती.सुनिए क्विंट के नीरज गुप्ता का ये पॉडकास्ट जिस में वो बता रहे हैं कथा जोर गरम है कि... मोदी सरकार की दूसरी पारी के पहलेसाल में देश में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ माहौल काफी गरम हुआ है. जिसकी झलक दिल्ली चुनावों की कैंपेन में, तब्लीगी जमात के बहाने मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने में, मुसलमानों के खिलाफ फेक न्यूज के जाल और यहां तक कि निशाने पर आई फैज अहमद फैज की नज्म तक में देखी जा सकती है.

    मोदी 2.0.1- ‘मुस्लिम विरोध’ का ग्रीन जोन, सियासी लॉकडाउन में लिबरल
  2. 03/29/2020

    COVID19 से निपटने के लिए दक्षिण से क्या सीखें उत्तर भारत के राज्य?

    कोरोनावायरस के एक्टिव केसिस और उसके असर से मरने वालों की तादाद दिन-ब-दिन बढ़ रही है. देश भर में लॉकडाउन है. दूध-सब्जी-राशन जैसी बुनियादी चीजों की स्पलाई को लेकर लोगों में घबराहट है. और इस महामारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर उत्तर भारतीय राज्य दक्षिण भारतीय राज्यों से कहीं पीछे हैं.कथा जोर गरम है कि...सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोनावायरस से निपटने के लिए हिंदी पट्टी के नॉर्थ इंडियन राज्य जहां थाली और ताली के भाषण में उलझे हैं वहीं साउथ इंडियन स्टेट्स में ‘नो भाषण, ओनली एक्शन’ का जोर दिख रहा है.

    COVID19 से निपटने के लिए दक्षिण से क्या सीखें उत्तर भारत के राज्य?
  3. 03/17/2020

    कोरोनावायरस ने टाला कमलनाथ का फ्लोर टेस्ट,लेकिन सियासी संकट बरकरार

    वो दिन गए जब सरकारें चुनाव से बनती थीं. अब वो जोड़तोड़ से बनती हैं. चुनाव में बहुमत किसी भी पार्टी को मिले लेकिन नेताओं की मौकापरस्ती, पैसे का खेल और दलबदल कानून की बेचारगी मिलकर तय करते हैं कि सत्ता किस पार्टी के पास रहेगी. आप बिलकुल ठीक समझे. मैं बात कर रहा हूं मध्य प्रदेश की जहां करीब 15 महीने पहले सरकार बनाने वाले कमलनाथ कोरोनावयरस के सहारे फ्लोर टेस्ट का इम्तेहान टाल रहे हैं और कुर्सी की जंग एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है. कथा जोर गरम है कि... मध्य प्रदेश में विधानसभा सत्र भले ही दस दिन के टल गया लेकिन कांग्रेस सरकार के सिर पर लटक रही तलवार अब भी बरकरार है. बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आरोप है कि कमलनाथ सरकार फ्लोर टेस्ट का सामना करने के बजाए भाग खड़ी हुई.सुनिए कथा जोर गरम नीरज गुप्ता के साथ.

    कोरोनावायरस ने टाला कमलनाथ का फ्लोर टेस्ट,लेकिन सियासी संकट बरकरार
  4. 03/12/2020

    Jyotiraditya Scindia जैसे नेताओं को रोकने के लिए Congress को चाहिए सत्ता का फेविकोल

    सिंधिया राजघराने के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी क्या छोड़ी, सियासी गलियारों में फिर फुसफुसाहट होने लगी- जब-जब सत्ता छूटती है, तब-तब कांग्रेस टूटती है. बात तो सही है. पिछले 6 साल में केंद्र की राजनीति पर बीजेपी के वर्चस्व के बाद से कांग्रेस के दर्जनों दिग्गज पार्टी को विदा कह चुके हैं. खास बात ये कि उनमें से कुछ ने अपना अलग रास्ता चुना लेकिन ज्यादातर को सियासत की चिलचिलाती गरमी में बीजेपी के आंचल की छांव ही बेहतर लगी. कथा जोर गरम है कि... 135 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी के जोड़ एक बार फिर चरमरा रहे हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे ने कांग्रेस के भीतर की कुनमुनाहट को सतह पर ला दिया है और आने वाले दिनों में पार्टी को कई और नेताओं की नाराजगी से रूबरू होना पड़ सकता है.

    Jyotiraditya Scindia जैसे नेताओं को रोकने के लिए Congress को चाहिए सत्ता का फेविकोल
  5. 02/07/2020

    शाहीन बाग,बुलेट,बिरयानी,पाकिस्तान- योगी जी के भाषणों में पैटर्न है

    शाहीन बाग.. बिरयानी.. कश्मीर .. 370.. ‘बोली नहीं गोली’.. राम मंदिर.. राष्ट्रभक्ति, आतंकवाद.. मजहब.. तीन तलाक.. पाकिस्तान वगैरह वगैरह.. साहब.. ये चुनावी रैली है या किसी एक समुदाय के खिलाफ किसी दूसरे समुदाय को युद्ध के लिए प्रेरित करने का कोई भाषण? ताज्जुब है कि गेरुआ वस्त्र वाला एक योगी चुनाव प्रचार के अपने ओजस्वी भाषणों में इस तरह की वाणी का इस्तेमाल करता है.कथा जोर गरम है कि... यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों दिल्ली में धुआंधार प्रचार रैलियां कर रहे हैं. हो भी क्यों ना? आखिरकार बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं. लेकिन खास बात ये है कि उनके भाषणों का प्रिय विषय है- शाहीन बागइस एपिसोड में समझिये योगी आदित्यनाथ के चुनावी भाषण में इस्तेमाल हो रहे शब्दों का मतलब  नीरज गुप्ता से.

    शाहीन बाग,बुलेट,बिरयानी,पाकिस्तान- योगी जी के भाषणों में पैटर्न है

About

Katha Jor Garam