Gyandutt Pandey - मानसिक हलचल

GYANDUTT PANDEY

इस पॉडकास्ट में अपने आसपास के भ्रमण और मन में उठने वाले विचारों का विवरण है। उसमें वर्तमान है, अतीत भी। भविष्य की आशंकायें हैं और आशायेंं भी। उल्लास है और उदासी भी। इस में विचारोत्तेजक बैठकी भी जुड़ गई है - परस्पर बातों विचारों का आदान-प्रदान! बैठकी किसी भी आपसी समझ के मुद्दों पर हो सकती है है!

  1. 07/26/2021

    अगियाबीर के पुरातात्विक अन्वेषक डा. अशोक कुमार सिंह के संस्मरण Post #11

    डा. अशोक कुमार सिंह भारतीय पुरातत्व में मध्य गंगा घाटी के सशक्त हस्ताक्षर हैं। उनके पास लगभग चार दशक का आर्कियॉलॉजिकल एक्सकेवेशन का अनुभव है। वे फील्ड के पुरातत्वविद हैं; आर्मचेयर आर्कियॉलॉजिस्ट नहीं। अगियाबीर की महत्वपूर्ण अतिप्राचीन नगरीय सभ्यता की खोज का सेहरा उन्हीं के सिर बंधा है। अगियाबीर आज से पैंतीस सौ साल पहले का गंगा घाटी का औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र हुआ करता था, यह डा. सिंह के उत्खनन से स्पष्ट होता है। वे अपने अगियाबीर खोज और उत्खनन के संस्मरण मेरे पॉडकास्ट पर सुनाने को पूरी सहृदयता से राजी हो गये। आज उस कड़ी में पहला पॉडकास्ट है जिसमें वे अगियाबीर की पहली खुदाई के बारे में बताते हैं।

    अगियाबीर के पुरातात्विक अन्वेषक डा. अशोक कुमार सिंह के संस्मरण Post #11

About