The Storyteller

Dev Sharma

My channel is about my own written and spoken audio books. Join me in this imaginary world

Episodes

  1. Season 1 Trailer

    Fakeer Ki Lakeer - Trailer

    राज, एक गरीब लड़का जिसे जन्म के समय से एक अजीब सी बीमारी थी। उसके हाथ में कोई लकीर नहीं थी और जन्म के समय डॉक्टर ने कह दिया था कि ये ज्यादा वक्त तक नहीं बचेगा। उसके पिता ने पैदा होते ही उसे एक कचरे के ढेर में फेंक दिया और उसकी मां को सिर्फ इतना बताया कि बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ था। एक गरीब सफाई वाले ने उसे कचरे के ढेर से निकल कर उसे बचा कर अपने घर में पनाह दी और पाल पोस कर बड़ा किया। जो राज कुछ वक्त ही ज़िंदा रहेगा ऐसा डॉक्टर द्वारा कहा गया था, वही राज 18 साल का हो चुका है और गरीबी की मार झेल रहा है। जिसने उसकी जान बचाई वो भी इस दुनिया से जा चुके हैं और अब राज की ज़िंदगी में सिर्फ उसका एक दोस्त वीर है। क्या होगा जब राज को एक जादुई पैन मिलेगा? एक ऐसा पैन जिस से वह अपने हाथों की लकीरों को बना कर एक जीवंत सच बना देगा। क्या होगा राज की कहानी में? जानने के लिए जुड़े रहिए “फकीर की लकीर” से

    Fakeer Ki Lakeer - Trailer

Trailer

About

My channel is about my own written and spoken audio books. Join me in this imaginary world