India Ka Podcast

Sijin Varghese

Namaste 🙏 India Ka Podcast is an experience sharing podcast by Sijin Varghese. A Malayalee who is born and bought up in Rajasthan shares stories and beautiful memories of culture, places, arts, food, language, crafts, nature, society, inspiration, and people from different states of India. Keep Listening! Much Love ❤️

Episodes

  1. 11/02/2020

    Introduction- Welcome to Marwari Mallu Podcast (Hindi)

    मुझे पूरा यकीन है कि हमारे भारत जैसा शायद ही कोई देश होगा इस दुनिया में, हर तरह से बड़ा कमाल का देश है हमारा, इतने सारे लोग, अनगिनत जुबां, दिलों को छू लेने वाले रीति-रिवाज़ और हजारों सालों पुरानी बेमिसाल संस्कृति जो हमारे हर रोज़ का हिस्सा है | अगर हम हमारी पूरी जिंदगी भारत की सैर करते निकाले तो इतना ज्ञान अर्जित कर लेंगे कि पुरे संसार के बारें में जानने जैसा हो जाएगा, इतना विशाल है हमारा भारत |  आप सभी को मेरा सादर प्रणाम, नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल एंड गुड डे, आप सुन रहे है मारवाड़ी मल्लु पॉडकास्ट आपके अपने दोस्त सिजिन के साथ |  मारवाड़ी मल्लु पॉडकास्ट के इस पहले इंट्रोडक्शन शो में आप सभी का हार्दिक स्वागत है |  इस पॉडकास्ट के आने वाले शोज में मैं आपके साथ उन तमाम अनुभवों को साझा करूँगा जिन्होंने मेरी जिंदगी पर अमिट छाप छोड़ी, बहूत कुछ सिखाया और मुझे बनाया |  ये अनुभव भारत के विभिन्न राज्यों से रहते हुए मैंने पाये है ख़ासकर राजस्थान, दिल्ली और केरल |   मलयालम से मारवाड़ तक का सफर या फिर ऐसे कहूं कि मल्लु छोरे की जिन्दगानी उसकी जुबानी |  मैं लेके आऊंगा आपके लिए कुछ मजेदार किस्से और बेहतरीन यादें, और भी बहूत कुछ है बताने को आपसे |  तो सुनते रहिएगा मेरे इस पॉडकास्ट को |  आपका बहूत बहूत शुक्रिया |

About