Project Lights

Project Lights

We educate people on social, political, economical and environmental issues facing India to generate mass awareness.

Episodes

  1. 02/13/2021

    हर साल लाखों लोग छोड़ रहे Indian Citizenship! ये है वजह?

    देश से हर साल बड़ी संख्या में लोगों का पलायन हो रहा है. गृह मंत्रालय द्वारा मंगलवार को लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ है. आंकड़ों के अनुसार, साल 2015 में 1,41,656 भारतीयों ने देश की नागरिकता छोड़ दी और विदेश में शरण ली. इसी तरह साल 2016 में कुल 1,44,942 भारतीयों ने नागरिकता छोड़कर किसी अन्य देश की नागरिकता ले ली. एक करोड़ भारतीय विदेश में रह रहे गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, साल 2017 में भारतीय नागरिकता छोड़ने वाले लोगों का आंकड़ा 1,27,905 रहा. साल 2018 में 1,25,130 और साल 2019 में 1,36,441 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी. आंकड़ों में यह भी जानकारी दी गई कि कुल 1,24,99,395 भारतीय विदेशों में रह रहे हैं.

About

We educate people on social, political, economical and environmental issues facing India to generate mass awareness.