
क्रिकेट प्रतियोगिता कोपा
*लोकतंत्र सेनानी चैरिटेबल ट्रस्ट कोपा* के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में आज *बैजलपुर और कोटिया* के बीच खेला गया जिसमें बैजलपुर की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए *178* रन बनाए । बैजलपुर की टीम की तरफ से शानदार चौका और छक्के की बौछार करते हुए *शेरबहादुर ने कुल 106* रन बनाए यह मैच *15 ओवर* का खेला गया ।बैजलपुर ने शानदार बैटिंग करते हुए *कोटिया को यह मैच जीतने के लिए 178 रन* का लक्ष्य रखा । कोटिया ने शुरुआत में 178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 07 ओवर में बिना कोई विकट खोये हुये चौका और छक्का की मदद से कुल 65 रन बनाया और 08 वे ओवर में कोटिया का पहला विकट विपिन का गिरा जो कैच आउट हुए इसके बाद कोटिया का 74 रन के स्कोर पर दूसरा विकट गिरा,फिर तीसरा विकट गोलू का गिरा जो कैच आउट हुए ।फिर कोटिया ने 12 ओवर में 90 रन बनाए,13 वे ओवर में कोटिया ने कुल 98 रन बनाए और कोटिया का 08 वा विकट गिर गया कोटिया को जीत के लिये 06 गेंद में 70 जीत के लिए चाहिए था और 14 वे ओवर में कोटिया को जीत के लिए 03 गेंद में 70 रन चाहिए थे । इस प्रकार बैजलपुर की टीम विजयी हुई । *फाइनल क्रिकेट टीम की विजेता बैजलपुर को मैन आफ द सीरीज नोकिया का मोबाइल फोन दिया गया, फाइनल मैन आफ द मैच पेट्रो मैक्स दिया गया, मैच जीतने वाली टीम को 8,100 रुपये, और मैच की उप विजेता टीम को 4,100 रुपये दिया गया ।विजयी टीम के 11 खिलाड़ी एवं 01 एक्स्ट्रा खिलाड़ी को 01-01डिब्बा लड्डू एवं समोसा दिया गया । एवं ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं को भी टी सेट गिफ्ट दिया गया* लोकतंत्र सेनानी चैरिटेबल ट्रस्ट कोपा, आसपुर देवसरा,पट्टी, प्रतापगढ़
Episodes
- 2 Episodes
About
Information
- CreatorAKHILESH YADAV
- Years Active2K
- Episodes2
- RatingClean
- Copyright© AKHILESH YADAV
- Show Website