NatureOurTeacher

Manoj Kumar Chaubey

Integration of Science and Culture

Episodes

  1. 03/10/2021

    आज का हमारा शिक्षक - "जल"

    Ep-1/आज का हमारा शिक्षक - "जल" प्यारे बच्चो! Good morning,  जोहार! मेरी आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि आप स्वस्थ होंगे तथा अध्ययन में व्यस्त होंगे। मैं समझता हूँ कि खाली समय में खेलों का आनंद लेते हुए आप अपने माँ-पिताजी तथा भैया-दीदी के कामों में हााँथ बटा रहे होंगे। बच्चो, लाकडाऊन के कारण विद्यालय बंद हुए काफी दिन हो गए हैं ।आपको अपने सहपाठियों, विद्यालय के अन्य सह-शैक्षणिक व्यक्तियों, रसोईया दीदी तथा हम शिक्षकों की बहुत याद आ रही होगी। हमें भी आप सबों का विद्यालय में हँसना-खेलना तथा कक्षा एवं अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों में आपकी शानदार प्रस्तुति की बहुत याद आती है। प्यारे बच्चो! हम जानते हैं कि जीवन में जब कोई बाधा आती है तो वह साथ में कई नये अवसर लेकर आती है।  "नेचर आवर टीचर" भी आप सब के लिए ऐसा ही एक सुंदर और मज़ेदार अवसर लेकर आया है, जिसमें आप आप मिलेंगे  प्रकृति के नए-नए बेहतरीन शिक्षकों से और अपने पाठ के विषय वस्तु के साथ-साथ आप जानेंगे ख़ुशहाल जीवन जीने के गूढ़ रहश्यों को भी। तो, आइए शामिल होते हैं " नेचर आवर टीचर" के इस पहले एपिसोड में।

    आज का हमारा शिक्षक - "जल"

About

Integration of Science and Culture