खूबसूरत हो तुम। ममता से खिली हुई, रंगो सी निखरी हुई... इतिहास सी कभी उलझी, तो कभी समझदार सी सुलझी हुई, समंदर से भी गहरी कभी, सूरज से सुन्हरी तेरी हसी...... इस तरह कुछ जरूरी हो तुम की सृष्टि का आधार हो तुम, हा बहुत खूबसूरत हो तुम। कभी मां का आंचल.. तो कभी पत्नी की चिंता.. कभी बहन की नोक झोंक, तो कभी बेटी का प्यार.. एक ही हो तुम, निभाती को किरदार हज़ार, खूबसूरत हो तुम, हो सृष्ठी का आधार। करिश्मा हो क्या कोई कुदरत का, या हो कोई फरिश्ता तुम... मुस्कुरा कर सेह लेती हो सब, कैसे? नहीं करती तुम अपना गम इजहार, खूबसूरत हो तुम, हो जीवन का आधार। कल्पना चावला का ज्ञान, किरण बेदी का अभिमान, रोसालिंड फ्रैंकलिन की सोच, मदर टेरेसा की दया, दीपिका की अदा.... पे तो सब ही है फिदा... इतना कुछ, सब तुमसे ही तो है, अलग है तो वो हस बस आकार, खूबसूरत हो तुम, हो सृष्ठी का आधार तुम में से एक होना, मानो जैसे हुआ मेरा कोई सपना साकार, खूबसूरत हूं मैं, खूबसूरत हो तुम, हा, हैं हम इस सृष्टि का आधार। --दीक्षा बिष्ट