Bollywood Biography

RJ Rakesh

In this podcast you will be knowing about the biography of Bollywood Actor, Director, Producer, writer, singer, Lyricist, Music Composer etc.

Episodes

  1. 07/18/2021

    जिसकी गाडी की धूल से अपनी मांग भरती थीं लड़कियां, वही हुआ गुमनामी का शिकार - राजेश खन्ना के जीवन के

    बॉलिवुड में राजेश खन्ना का नाम जब भी लिया जाता है तो दिमाग में एक ऐसे सुपरस्टार की छवि आती है जिसने अपनी जिंदगी अपने शर्तों पर जी. जिसने हिंदी सिनेमा को लंबे समय तक सुपरहिट फिल्में दी. अगर देवानंद के बाद कोई था जिसने बॉलिवुड में लगातार हिट फिल्में देने की गारंटी दी तो वह थे अपने जमाने के मशहूर हीरो राजेश खन्ना. और राजेश खन्ना के प्रशंसकों के बारे में तो पूछिए मत. कहते हैं जब राजेश खन्ना की पलकें झपकती थीं तो लड़कियां सिनेमाघरों में सीटों पर उछल पड़ती थीं. लड़कियां उनकी कार की धूल को अपनी मांग में लगाती थीं. उनकी लोकप्रियता इस कदर थी कि लोग पागल हो जाते थे. एक सुपरस्टार को जिस तरह की दीवानगी चाहिए होती है वह सब राजेश खन्ना के पास थी.

  2. 06/01/2021

    कभी सुपरस्टार रही इस हीरोइन की ऐसी हो गई थी हालत - साधना शिवदासानी की जीवनी - Sadhna Shivdasani biography

    साधना एक मशहुर अभिनेत्री थी। उन्होने बतौर कलाकार उन्होने 1955 में आई फिल्म श्री 420 से अपने करियर की शुरुआत की। साधना कट के नाम से उनका हेयर कट काफी मशहूर हुआ। 1960 में आई फिल्म लव इन शिमला ने उन्हे बुलंदियों तक पहुंचा दिया। उन्हे हिन्दी सिनेमा के इतिहास में सबसे बेहतरीन और प्रतिष्ठित फिल्म अभिनेत्रियों में गिना जाता है। वे अपने समय में सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्री  थी। उन्होने मेरा साया, राजकुमार, मेरे महबूब, वो कौन थी जैसी कई सुपर हिट फिल्में दी। हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए, अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी (आईफा) द्वारा 2002 में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।

About

In this podcast you will be knowing about the biography of Bollywood Actor, Director, Producer, writer, singer, Lyricist, Music Composer etc.