Who Will Cry When You Die Summary In Hindi

Sakshi Goswami

🙏जय हिन्द दोस्तो इस पॉडकास्ट मे आप रोबिन शर्मा जी की बेस्टसेलर किताब who will cry when you die का सारांश सुनेंगे इस किताब मे 101 अध्याय ( chapter) है मै इन्हे आप सबके सामने सरल भाषा मे समझाने की कोशिश करूंगी।

  1. May 3

    एक छोटा अवकाश ले

    इस अध्याय में ब्रेक के बारे में बताया गया है आज की दुनिया में देखा जा रहा है कि लोग लगातार सफलता के लिए 12-12 घंटे कार्य करते हैं जिससे कि वह स्ट्रेसफुल रहते हैं अवसाद में रहते हैं और बीमारियों से घिरे रहते हैं इसलिए हमें ब्रेक ले लेना चाहिए ब्रेक लेने से हमारी ऊर्जा फिर से एकत्रित हो जाती है हमारा मन मस्तिष्क शांत हो जाता है हमारे रिश्ते सुधर जाते हैं हम अपने घर वालों को समय दे पाते हैं हम अपने आप को समय दे पाते हैं हम मुड़कर देख पाते हैं कि हम हमारा जीवन कहां जा रहा है इसलिए ब्रेक लेना बहुत जरूरी है दोस्तों अगर आपने बहुत समय से ब्रेक नहीं लिया हो तो आप जाइए ब्रेक लीजिए।

  2. May 3

    परिष्कृत वातावरण का सृजन करे

    इस अध्याय में हमारे आसपास के वातावरण तथा माहौल के बारे में बताया गया है आगे बढ़ाने के लिए सबसे पहले हमें अपने आसपास का वातावरण बदलना होगा क्योंकि जब हम नकारात्मक चीजों को अपने आसपास रखेंगे नकारात्मक लोगों को ,नकारात्मक विचारों को तो हम जीवन में कभी भी प्रगति नहीं कर पाएंगे और वहीं अटके रहेंगे इसलिए जाइए अपनी कमरे को साफ करिए अपने डेस्क पर एक फूलों से भरा खुशबूदार फूलों से भरा गुलदस्ता रखिए , चीजों को उनके स्थान पर रखिए,एक प्लांट को अपने टेबल पर प्लेस कीजिए ,कुछ इमोजीस रखिए हल्की अगरबत्ती है धूपबत्ती जलाइए हल्का म्यूजिक भी बजा सकते हैं जो भी आपको अच्छा लगे आपको अपने कार्य के मुताबिक वातावरण बनाना ही होगा जिससे आप अधिक फोकस रह सकते हैं और आपके प्रोडक्टिविटी भी बढ़ सकती है।

  3. May 3

    21 का नियम याद रखिए

    दोस्तों इस अध्याय का नाम है 21 का नियम याद रखें इस अध्याय में हमें मुख्य रूप से है बताया गया है किसी भी आदत के निर्माण में 21 दिन लगते हैं और हमारा जीवन आदतों से बनता है पहले हम आदतों को बनाते हैं फिर आदतें हमारा जीवन बनती है इसलिए हमें किताब पढ़ना, सुबह जल्दी उठना ,योगा करना, हेल्दी फूड खाना , लोगों की मदद करना , खुद के प्रति दयालु रहना, ग्रिटीट्यूड की प्रैक्टिस करना जैसी कई आदत है अपना नहीं चाहिए जो हमारी प्रगति में सहायक होगी जब भी आप चाहे की आपको कुछ बदलाव अपने जीवन में करना है तो अपनी आदतों से ही शुरुआत करें एक छोटी सी आदत आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकती है इसलिए कम से कम 21 दिन तक एक आदत की प्रैक्टिस अवश्य करें।

About

🙏जय हिन्द दोस्तो इस पॉडकास्ट मे आप रोबिन शर्मा जी की बेस्टसेलर किताब who will cry when you die का सारांश सुनेंगे इस किताब मे 101 अध्याय ( chapter) है मै इन्हे आप सबके सामने सरल भाषा मे समझाने की कोशिश करूंगी।