Akhiri Khat

Pratyush Srivastava (सुख़नवर)

Poetry by Pratyush Srivastava

Episodes

  1. 07/19/2021

    Akhiri Khat (आखिरी खत)

    अश्कों की स्याही से लिखे कुछ ख़त , और मोड़ कर सिरहाने रख लिए| कुछ नज्में थीं , कुछ बातें थीं , कुछ आँखों में बीती रातें थी| दिल के चंद टुकड़े भी थे, जो अब सीने में चुभने लगे थे| कुछ साँसे थी बची हुई, मद्धम और बेवजह सी| कुछ लम्हे थे बरसों पुराने, जो अब तक गुज़र न सके थे वक़्त से टूट कर आये थे वो, मेरे ख़त में पनाह मांग रहे थे| एक लम्हा और भी था, छोटा सा , बहुत ही प्यारा उसमे एक हँसी थी, दबी सी, बंधी सी एक झोंका था ठंडी बयार का , रंग था उस लम्हे में, “सुख़नवर” , यही तो रंग था मेरी आँखों का भी | कुछ रोज़ हुए वो ख़त लिखे हुए, अब तो शायद हर्फ़ भी मिट चले होंगे, हर आरज़ू की तरह, चुप चाप | उन पन्नों को तकिये में दफ़न कर आया हूँ, बचे हुए अश्कों के साथ, पहलू में खुद को सोता हुआ छोड़ आया हूँ |

About

Poetry by Pratyush Srivastava