Bharat - Ek Khoj

Harish Benjwal

Welcome! Bharat Ek Khoj is a podcast where we talk about the Indian culture, people and society sharing stories & lesser known aspects about it.

Episodes

  1. 12/16/2021

    HMT

    एचएमटी (हिंदुस्तान मशीन टूल्स) घड़ियों को 70, 80 और 90 के दशक में स्टाइल और स्टेटस सिंबल माना जाता था। वह उस वक्त के सामज़ की कलाई में बंधी हुई दिखती थीं। घड़ी की सुंदरता और उपयोगिता इसी बात से सिद्ध हो जाति थी कि यह भारत के स्वदेशी उत्पादों या मेड इन इंडिया उत्पाद में से एक था जिससे पहनने वाला गर्व की अनुभूति महसूस करता था। एचएमटी घड़ी ने भावनाओं को प्रतिध्वनित किया और विकास की दिशा में भारत की यात्रा को बढ़ाया। जनता, पायलट, रजत जैसे एचएमटी के मॉडल इतने लोकप्रिय थे कि मांग को पूरा करना मुश्किल होता था। लेकिन वर्तमान में इस घड़ी का उत्पादन में 2016 से बंद है और जल्द ही आने वाली पीढ़ी की स्मृति से गायब हो जाएगी। बस यही वह मौक़ा है जब देश के प्रधानमंत्री के आवाहन पर वोकल फ़ोर लोकल‘ पर ज़ोर दिया जा रहा है। भारत के पास साज़ों समान पड़ा हुआ है बस ज़रूरत है कुछ एस्थेटिक्स और रीसर्च एंड डिवेलप्मेंट की और फ़िर से एक नए कलेवर में एचएमटी को लॉंच करने की। रोज़गार के कई आयाम खुलेंगे ऐसा मेरा विश्वास है।

    HMT
  2. 11/20/2021

    Mattur - Antim Sanskrit Gram

    मत्तूर ग्राम भारत का आख़िरी संस्कृत बोलने वाला ग्राम है। एक ओर देश की एक फीसदी से कम आबादी का संस्कृत बोलना और दूसरी ओर गांव के सभी लोगों का संस्कृत बोलने के अलावा हर घर में एक इंजीनियर होनाभले ही आश्चर्य लगे, लेकिन यह सौ फीसदी सच है। मैं बात कर रहा हूं शिवमोग्गा जिले के मट्टूर गांव की। जिसे "संस्कृत गांव" के नाम भी जाना जाता है। इस गांव के हर घर में एक आईटी इंजीनियर है। विशेषज्ञों की मानें तो संस्कृत सीखने से गणित और तर्कशास्त्र का ज्ञान बढ़ता है और दोनों विषय बड़ी आसानी से समझ आ जातेहैं। यही कारण है कि गांव का युवाओं का रुझान धीरे-धीरे आईटी इंजीनियरिंग की ओर हो गया और आज यहां घर-घर में इंजीनियर है। जानकारों का मानना है कि जप और वेदों के ज्ञान से स्मरण शक्ति बढ़ती है और ध्यान लगाने में मदद मिलती है। गांव के कई युवा एमबीबीएस या इंजीनियरिंग के लिए विदेश भी जाते हैं। यहां युवाओं का रुझान आईटी सेक्टर की ओर इस कदर है कि हर घर से एक आईटी इंजीनियर है। यहां के कई युवा इंजीनियर विदेशों में कार्यरतहैं। तुंगा नदी के किनारे बसे इस छोटे से गांव के लोग आम जीवन में संस्कृत का इस्तेमाल ही नहीं करते बल्कि इच्छुक व्यक्ति को संस्कृत सिखाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वर्ष 2016 को मुझे इस गाँव में जाने का सौभाग्य मिला.

    Mattur - Antim Sanskrit Gram
  3. 10/23/2021

    Itr Nagri - Kannauj

    आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि अत्तर या इत्र और परफ्यूम बनाने का भारत में एक लंबा इतिहास रहा है, पश्चिमी दुनिया से बहुत पहले जहां यह एक हालिया घटना थी। ऐसे साहित्यिक और पुरातात्विक साक्ष्य उप्लब्ध हैं जो साबित करते हैं कि इत्र बनाने की कला सिंधु घाटी सभ्यता में भी मौजूद थी। गंधीकनामा या परफ्यूमर्स कॉपर स्टैम्प 200 ईसा पूर्व कौशाम्बी में पाया गया था। उत्तर प्रदेश का एक जिला कन्नौज उन लोगों के लिए अत्तर की मांग को पूरा कर रहा है जो कई सदियों से स्वदेशी जैविक उत्पादों में विश्वास करते हैं। कन्नौज का सबसे पुराना ज्ञात नाम 'महोदया श्री' है जिसका अर्थ भव्यता और समृद्धि है।

    Itr Nagri - Kannauj

About

Welcome! Bharat Ek Khoj is a podcast where we talk about the Indian culture, people and society sharing stories & lesser known aspects about it.