MicInkMusafir (Amitbhanu): Voices, Verses, & Voyages

MicInkMusafir (Amitbhanu)

Hello! I'm Amitbhanu, a passionate writer and creative thinker who loves to blend storytelling with innovation. Here you can explore some of my key projects that showcase my creativity and vision. Dive in and enjoy! Welcome to MicInkMusafir—a journey through stories, melodies, and musings. Here, I merge my passions for podcasting, writing, music, and travel to bring you content that resonates. Join me as we explore narratives that traverse landscapes and emotions alike. Upcoming Podcast Series: Bharat Ki Baat, Bahri Bihari & Others.; a culturally immersive podcast exploring the rich history.

  1. 07/18/2025

    तीर्थाटन – धर्म, पर्यावरण और भविष्य एक यात्रा भीतर की…Ep.4 of Podcast: शास्त्रार्थ

    तीर्थाटन – धर्म, पर्यावरण और भविष्यएक यात्रा भीतर की…भारतवर्ष में तीर्थाटन केवल पर्यटन नहीं है — यह आत्मा की यात्रा है। ‘तीर्थ’ शब्द का अर्थ ही होता है — ‘‘वह स्थान जो पार कराए’’। कोई नदी, कोई घाट, कोई पर्वत — जो मानव को संसार के शोर से निकाल कर भीतर की शांति में ले जाए। यही कारण है कि भारत में सैकड़ों तीर्थ हैं — बद्रीनाथ से रामेश्वरम्, पुरी से द्वारका तक। हर तीर्थ अपने में कोई कहानी, कोई पुरानी आस्था, कोई प्रकृति के प्रति श्रद्धा समेटे हुए है।हमारे जीवन में यात्रा का एक विशेष महत्व रहा है। लेकिन हर यात्रा तीर्थ नहीं होती। तीर्थ वह होता है जो सिर्फ शरीर को नहीं, आत्मा को भी एक पवित्र गंतव्य तक ले जाए। ‘तीर्थ’ शब्द का अर्थ है – वह स्थान जो पार लगाता है, जहाँ आकर जीवन की कठिनाइयाँ कुछ समय के लिए उतरती हैं और मन एक नए संकल्प के साथ लौटता है।भारत की संस्कृति को अगर तीर्थों की संस्कृति कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। उत्तर में केदारनाथ-बद्रीनाथ, दक्षिण में रामेश्वरम, पूर्व में पुरी जगन्नाथ और पश्चिम में द्वारका – ये केवल चार धाम ही नहीं हैं, बल्कि भारतीय चेतना के चार कोने हैं। इनके बीच असंख्य तीर्थ – नदियाँ, झीलें, पहाड़, वन, गुफाएँ, मंदिर, मठ, आश्रम और दरगाहें – हर आस्था को एक पवित्र राह देते हैं।हमारे पूर्वजों ने तीर्थ केवल ईश्वर से प्रार्थना करने का स्थान नहीं बनाए थे। तीर्थ सामाजिक मेलजोल का माध्यम भी थे। यही वजह है कि तीर्थ यात्रा के साथ गाँव-गाँव से लोग साथ चलते थे, रास्ते में धर्मशालाएँ बनती थीं, कथा-सत्संग होते थे, व्यापार भी चलता था और विचारों का आदान-प्रदान भी होता था।आज जब विज्ञान ने यात्रा को मिनटों में संभव कर दिया है, हवाई जहाज़ और ऑनलाइन बुकिंग ने हजारों किलोमीटर की दूरी को नापा जा सकता है, तब भी तीर्थ का महत्व कम नहीं हुआ। बल्कि तीर्थाटन अब पर्यटन से भी जुड़ गया है। पर सवाल है – क्या तीर्थ केवल घूमने की जगह है? क्या हम तीर्थ को मॉल या थीम पार्क समझ बैठे हैं? क्या हम तीर्थ के पीछे की आध्यात्मिक और सामाजिक शक्ति को भूलते जा रहे हैं?आज के इस शास्त्रार्थ लेख में हम यही देखने की कोशिश करेंगे – तीर्थ की परंपरा कहाँ से आई?तीर्थों का स्वरूप कैसे बदलता गया?तीर्थ और गाँव की अर्थव्यवस्था में क्या संबंध रहा?तीर्थाटन से पर्यावरण पर क्या असर पड़ता है?डिजिटल युग में तीर्थ का भविष्य क्या होगा?और सबसे जरूरी सवाल – क्या आज भी तीर्थ हमारे भीतर कुछ बदलते हैं?

  2. 07/13/2025

    रश्मिरथी से कृष्ण-कर्ण संवाद के अंश (Dinkarji)

    बन सूत अनादर सहता है,कौरव के दल में रहता है,शर-चाप उठाये आठ प्रहर,पांडव से लड़ने हो तत्पर"माँ का सनेह पाया न कभीसामने सत्य आया न कभी,किस्मत के फेरे में पड़ कर,पा प्रेम बसा दुश्मन के घरनिज बंधु मानता है पर को,कहता है शत्रु सहोदर को"पर कौन दोष इसमें तेरा?अब कहा मान इतना मेराचल होकर संग अभी मेरे,है जहाँ पाँच भ्राता तेरेबिछुड़े भाई मिल जायेंगे,हम मिलकर मोद मनाएंगे"कुन्ती का तू ही तनय ज्येष्ठ,बल बुद्धि, शील में परम श्रेष्ठमस्तक पर मुकुट धरेंगे हम,तेरा अभिषेक करेंगे हमआरती समोद उतारेंगे,सब मिलकर पाँव पखारेंगे"पद-त्राण भीम पहनायेगा,धर्माधिप चंवर डुलायेगापहरे पर पार्थ प्रवर होंगे,सहदेव-नकुल अनुचर होंगेभोजन उत्तरा बनायेगी,पांचाली पान खिलायेगी"आहा ! क्या दृश्य सुभग होगा !आनंद-चमत्कृत जग होगासब लोग तुझे पहचानेंगे,असली स्वरूप में जानेंगेखोयी मणि को जब पायेगी,कुन्ती फूली न समायेगी"रण अनायास रुक जायेगा,कुरुराज स्वयं झुक जायेगासंसार बड़े सुख में होगा,कोई न कहीं दुःख में होगासब गीत खुशी के गायेंगे,तेरा सौभाग्य मनाएंगे"कुरुराज्य समर्पण करता हूँ,साम्राज्य समर्पण करता हूँयश मुकुट मान सिंहासन ले,बस एक भीख मुझको दे देकौरव को तज रण रोक सखे,भू का हर भावी शोक सखेसुन-सुन कर कर्ण अधीर हुआ,क्षण एक तनिक गंभीर हुआ,फिर कहा "बड़ी यह माया है,जो कुछ आपने बताया हैदिनमणि से सुनकर वही कथामैं भोग चुका हूँ ग्लानि व्यथा"मैं ध्यान जन्म का धरता हूँ,उन्मन यह सोचा करता हूँ,कैसी होगी वह माँ कराल,निज तन से जो शिशु को निकालधाराओं में धर आती है,अथवा जीवित दफनाती है?"सेवती मास दस तक जिसको,पालती उदर में रख जिसको,जीवन का अंश खिलाती है,अन्तर का रुधिर पिलाती हैआती फिर उसको फ़ेंक कहीं,नागिन होगी वह नारि नहीं"हे कृष्ण आप चुप ही रहिये,इस पर न अधिक कुछ भी कहियेसुनना न चाहते तनिक श्रवण,जिस माँ ने मेरा किया जननवह नहीं नारि कुल्पाली थी,सर्पिणी परम विकराली थी"पत्थर समान उसका हिय था,सुत से समाज बढ़ कर प्रिय थागोदी में आग लगा कर के,मेरा कुल-वंश छिपा कर केदुश्मन का उसने काम किया,माताओं को बदनाम किया"माँ का पय भी न पीया मैंने,उलटे अभिशाप लिया मैंनेवह तो यशस्विनी बनी रही,सबकी भौ मुझ पर तनी रहीकन्या वह रही अपरिणीता,जो कुछ बीता, मुझ पर बीता"मैं जाती गोत्र से दीन, हीन,राजाओं के सम्मुख मलीन,जब रोज अनादर पाता था,कह 'शूद्र' पुकारा जाता थापत्थर की छाती फटी नहीं,कुन्ती तब भी तो कटी नहीं"मैं सूत-वंश में पलता था,अपमान अनल में जलता था,सब देख रही थी दृश्य पृथा,माँ की ममता पर हुई वृथाछिप कर भी तो सुधि ले न सकीछाया अंचल की दे न सकी"पा पाँच तनय फूली फूली,दिन-रात बड़े सुख में भूलीकुन्ती गौरव में चूर रही,मुझ पतित पुत्र से दूर रहीक्या हुआ की अब अकुलाती है?किस कारण मुझे बुलाती है?"क्या पाँच पुत्र हो जाने पर,सुत के धन धाम गंवाने परया महानाश के छाने पर,अथवा मन के घबराने परनारियाँ सदय हो जाती हैंबिछुड़ों को गले लगाती हैं?"कुन्ती जिस भय से भरी रही,तज मुझे दूर हट खड़ी रहीवह पाप अभी भी है मुझमें,वह शाप अभी भी है मुझमेंक्या हुआ की वह डर जायेगा?कुन्ती को काट न खायेगा?"सहसा क्या हाल विचित्र हुआ,मैं कैसे पुण्य-चरित्र हुआ?कुन्ती का क्या चाहता हृदय,मेरा सुख या पांडव की जय?यह अभिनन्दन नूतन क्या है?केशव! यह परिवर्तन क्या है?"मैं हुआ धनुर्धर जब नामी,सब लोग हुए हित के कामीपर ऐसा भी था एक समय,जब यह समाज निष्ठुर निर्दयकिंचित न स्नेह दर्शाता था,विष-व्यंग सदा बरसाता था"उस समय सुअंक लगा कर के,अंचल के तले छिपा कर केचुम्बन से कौन मुझे भर कर,ताड़ना-ताप लेती थी हर?राधा को छोड़ भजूं किसको,जननी है वही, तजूं किसको?"हे कृष्ण ! ज़रा यह भी सुनिए,सच है की झूठ मन में गुनियेधूलों में मैं था पड़ा हुआ,किसका सनेह पा बड़ा हुआ?किसने मुझको सम्मान दिया,नृपता दे महिमावान किया?"अपना विकास अवरुद्ध देख,सारे समाज को क्रुद्ध देखभीतर जब टूट चुका था मन,आ गया अचानक दुर्योधननिश्छल पवित्र अनुराग लिए,मेरा समस्त सौभाग्य लिए"कुन्ती ने केवल जन्म दिया,राधा ने माँ का कर्म कियापर कहते जिसे असल जीवन,देने आया वह दुर्योधनवह नहीं भिन्न माता से हैबढ़ कर सोदर भ्राता से है"राजा रंक से बना कर के,यश, मान, मुकुट पहना कर केबांहों में मुझे उठा कर के,सामने जगत के ला करकेकरतब क्या क्या न किया उसनेमुझको नव-जन्म दिया उसने"है ऋणी कर्ण का रोम-रोम,जानते सत्य यह सूर्य-सोमतन मन धन दुर्योधन का है,यह जीवन दुर्योधन का हैसुर पुर से भी मुख मोडूँगा,केशव ! मैं उसे न छोडूंगाहिंदी के ओजस्वी कवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी रचना ‘रश्मिरथी’

  3. 07/04/2025

    धरा, धर्म और धरती: शास्त्रार्थ में पर्यावरण चेतना(Ep.4) Podcast: Shastrarth(S1)

    धरा, धर्म और धरती: शास्त्रार्थ में पर्यावरण चेतना‘ॐ द्यौ: शान्ति: अन्तरिक्षं शान्ति: पृथिवी शान्ति: आप: शान्ति: औषधय: शान्ति:’ –यजुर्वेद का यह शांति मंत्र केवल शब्द नहीं है, बल्कि यह उस वैदिक चेतना का उद्घोष है जिसमें मानव और प्रकृति के बीच कोई दूरी नहीं थी। आज जब पृथ्वी कराह रही है – जंगल कट रहे हैं, नदियाँ सूख रही हैं और हवा सांस लेने लायक नहीं बची – तब बार-बार मन पूछता है: क्या धर्म कोई राह दिखा सकता है?इसी सवाल का उत्तर खोजने के लिए आज हम एक शास्त्रार्थ कर रहे हैं – धर्म के शास्त्रों से, परंपराओं से और अपने अंदर की चेतना से।वेदों में प्रकृति – पंच महाभूत की पूजावेदों में प्रकृति कोई अलग सत्ता नहीं थी – वह स्वयं ईश्वर का विस्तार थी। पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश – पंच महाभूत ही तो जीवन के आधार हैं। ऋग्वेद में धरती को माता कहा गया – ‘माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या:’ – ‘‘पृथ्वी मेरी माता है और मैं उसका पुत्र हूँ।’’ऋषियों के आश्रम जंगलों में ही क्यों बसते थे? क्योंकि उन्हें पता था कि ज्ञान का स्रोत किताबों में नहीं, प्रकृति में है – नदी की धारा, पत्तों की सरसराहट, अग्नि की ताप – यही साक्षात शिक्षक थे।अथर्ववेद में पृथ्वी सूक्त है – जिसमें धरती को हजारों नामों से पुकारा गया है – उपजाऊ भूमि, औषधियों का घर, जल स्रोतों का स्त्रोत। नदियों की स्तुति भी अद्भुत है – सरस्वती, गंगा, यमुना, सिन्धु – हर नदी को देवी माना गया।आज के वैज्ञानिक मानते हैं कि नदियों का पुनर्जीवन केवल इंजीनियरिंग से नहीं होगा – समाज को फिर से उनसे रिश्ते बनाने होंगे। हमारे पूर्वजों ने यह काम हजारों साल पहले कर दिखाया था।हमारे देवी-देवता किसी मंदिर में बंद नहीं थे – वे जंगलों, नदियों और पहाड़ों में निवास करते थे। • शिव – कैलाशवासी। पशुपति – पशुओं के रक्षक। • विष्णु – क्षीर सागर में शेषनाग पर शयन। • सरस्वती – बहती नदी और ज्ञान की देवी। • गंगा – हिमालय से निकलकर सागर तक जीवन देती।आज गंगा मैली क्यों है? क्योंकि हमने नदी को सिर्फ पूजा की वस्तु बना दिया, संबंध खो दिया। शास्त्रों में नदी पूजा के साथ-साथ नदी संरक्षण भी था।वृक्ष पूजा – प्रतीक नहीं, जीवन का आधारपीपल, वटवृक्ष, नीम, तुलसी – हमारे यहाँ कोई पौधा यूं ही पवित्र नहीं था।पीपल – दिन-रात ऑक्सीजन देने वाला पेड़।तुलसी – औषधीय गुणों से भरपूर। वटवृक्ष – दीर्घायु और छाया दाता। बौद्ध और जैन दृष्टि – लघु उपभोग और अहिंसाबुद्ध ने बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया – आज बौद्ध विहारों में वृक्ष और बाग-बगीचे अनिवार्य हैं।जैन मुनियों का जीवन – अहिंसा का चरम। न केवल जीवों की हत्या से बचना, बल्कि पेड़-पौधों को भी यथासंभव नुकसान न पहुँचाना।आज के दौर में ‘लिमिटेड कंजम्प्शन’ की जो बातें हम यूरोप से सीखने निकले हैं, वो हमारे जैन दर्शन में पहले से है – ‘अपरिग्रह’ यानी अनावश्यक संग्रह न करना।लोक परंपराएँ – प्रकृति के लोक गीतमहात्मा गांधी से चिपको आंदोलन तकगांधीजी का ‘सादा जीवन उच्च विचार’ केवल गरीबी का महिमामंडन नहीं था – यह प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की चेतावनी थी। ‘Earth provides enough to satisfy every man’s need but not every man’s greed.’ – ये उनका प्रसिद्ध कथन था।इसी सोच से निकला चिपको आंदोलन – गौरा देवी और गांव की महिलाओं ने पेड़ों से लिपटकर जंगलों को बचाया। आज भी उत्तराखंड के गाँवों में महिलाएँ जंगल की असली संरक्षक हैं।कहां गड़बड़ हो गई?जब धर्म कर्मकांड बन गया और आचरण छूट गया, तब संकट शुरू हुआ। अब नदी पूजा बची – नदी सफाई नहीं। गंगा में पूजा सामग्री, मूर्तियाँ और कचरा बहाना पुण्य मान लिया गया।क्या शास्त्रों में ऐसा कहीं लिखा है? बिल्कुल नहीं! शास्त्र तो कहते हैं – ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ – यानी हर जीव सुखी रहे। नदी, जंगल, पशु – सब जीव ही तो हैं।आज के लिए समाधानअगर हम सच में धर्म से पर्यावरण बचाना चाहते हैं तो:हर मंदिर, मठ, गुरुद्वारा – वृक्षारोपण केंद्र बनें।हर पूजा – एक पौधा अनिवार्य।नदी उत्सव – नदी सफाई के साथ।गाँव-कस्बों में फिर से ‘ग्राम देवता’ और ‘ग्राम वन’ परंपरा जिंदा हो।शास्त्रार्थ का निष्कर्षआज का धर्म पंडालों में बंद है। उसे जंगलों में, नदियों में और खेतों में लौटना होगा। तभी ‘धरा, धर्म और धरती’ का यह पवित्र त्रिकोण फिर से संतुलित होगा।यजुर्वेद के शांति मंत्र से बड़ा कोई समाधान नहीं –‘ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:’पहली शांति – भीतर के मन की।दूसरी शांति – समाज की।तीसरी शांति – धरती की।जब तीनों शांति मिल जाएँ, तभी असली धर्म जागेगा।पौधा लगाएँ, नदी बचाएँ – यही धर्म है।लेख – शास्त्रार्थ पॉडकास्ट के लिए विशेष | लेखक: अमितभानुA Podcast by Amitbhanu | MicInkMusaf

  4. 07/02/2025

    कविता कैफ़े(शब्दों के भाव भरे घूँट ) by Amitbhanu @MicInkMusafir A New Podcast on Poetry in Hindi

    कोई कविता क्यों सुने?“कविता का काम दुनिया को बदलना नहीं, बल्कि इंसान को बदलना है।”- पाब्लो नेरुदाकविता सुनने की कोई वजह नहीं होती — और यही वजह है कि कविता ज़रूरी है।हम भागती-दौड़ती ज़िंदगी में हर रोज़ शब्दों का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन उन्हें महसूस करना भूल जाते हैं। कविता वही भूली-बिसरी संवेदना है, जो हमें फिर से इंसान बना देती है।कविता सुनना दरअसल अपने भीतर झांकना है। जब कोई कहता है —“मैं अकेला नहीं हूँ, मेरी बात किसी ने कही है।”तो वही कविता है।कविता शब्दों का पुल है — हमारे दिल और दूसरे दिलों के बीच।“कविता शब्दों में लय नहीं, भावों में लय है।”- हरिवंश राय बच्चनजब आप कविता सुनते हैं तो आपको अपने अंदर कहीं कोई पुरानी चिट्ठी खुलती महसूस होती है। कभी यह बचपन के आँगन की खुशबू है, कभी कोई भूला हुआ चेहरा, कभी कोई सवाल जो पूछना था लेकिन कभी पूछा नहीं।कविता हमें धीमा बनाती है।धीमे होने में ही गहराई है।धीमे होने में ही सुकून है।इसीलिए कविता सुनना बेकार नहीं —ये अपनी आत्मा से मिलना है।सोचिए — जिस दौर में हर दूसरा व्यक्ति बस ‘कंटेंट’ बनाना या देखना चाहता है, वही अगर कविता सुन ले, तो क्या होगा? शायद वह थोड़ी देर के लिए सोशल मीडिया से ऊपर उठ कर खुद से जुड़ेगा। शायद उसे याद आएगा कि ज़िंदगी सिर्फ ‘रील’ नहीं होती, रीयल भी होती है।“जहाँ शब्द खत्म होते हैं, वहाँ से कविता शुरू होती है।”- रवीन्द्रनाथ टैगोरकविता किसी को बदल नहीं सकती — लेकिन एक बीज ज़रूर बो सकती है।वह बीज है — समझदारी का, संवेदना का, करुणा का।इस बीज से रिश्तों में मिठास, सोच में गहराई और दिल में थोड़ी सी नमी बनी रहती है।तो अगली बार जब कोई कहे — “कोई कविता क्यों सुने?”तो मुस्कुराकर कहना —“कविता कोई सुनता नहीं — कविता तो खुद सुनाई देती है, जब दिल तैयार होता है।”⸻“कविता कैफ़े” भी बस यही कोशिश है —कि आप शब्दों के भाव भरे घूँट पी सकें।थोड़ा ठहरें, थोड़ी साँस लें…और याद रखें — आप अब भी इंसान हैं।

  5. 07/01/2025

    पलायन और बिहार (बाह-री बिहारी पॉडकास्ट)

    बिहार एगो ऐसन धरती ह जेकर इतिहास, संस्कृति आ मेहनत के मिसाल सदी से रहल बा। बाकिर आज के तारीख में जब हम बिहार के नौजवानन के देखिला, त अधिकतर लोग बाहर कमाए खातिर दिल्ली, पंजाब, मुंबई, गुजरात, या विदेश चल जात बा। ई ‘पलायन’ ना खाली रोजगार के मुद्दा ह, ई त बिहार के आत्मा पर चोट ह। एह एपिसोड में हम बिहार के युवा पलायन के पारिवारिक, सामाजिक आ आर्थिक संदर्भ में गहिरा से विवेचना करीं। १. पलायन के मूल कारण: बेरोजगारी आ सीमित अवसर-बिहार में इंडस्ट्री ना के बराबर बा। नौकरी के अवसर बहुत सीमित बा। सरकारी नौकरी त बहुत कम बा आ प्राइवेट सेक्टर के भी विकास ठप्प बा। गांव-देहात में खेती भी अब घाटे के सौदा हो गइल बा। एह हालत में जवान लोगन के मन में एकही बात उठेला – “काहे ना बाहर जाईं?” शिक्षा त मिल रहल बा, बाकिर स्किल कहाँ? आज बिहार में पढ़ाई-लिखाई के बढ़िया व्यवस्था हो रहल बा। इंजीनियरिंग, बीए, बीएससी के डिग्री त मिल रहल बा, बाकिर ई डिग्री रोजगार के गारंटी नइखे। स्किल डेवलपमेंट, टेक्निकल ट्रेनिंग आ इंडस्ट्री से जुड़ल शिक्षा के भारी कमी बा।सामाजिक दबाव : गांव के माहौल में, समाज के दबाव होला – “अरे फलना के बेटा त दिल्ली में कमात बा, तू अबहीं ले गांव में ही बैठल बाड़?” एही कारण से कई बेर युवा बाहर जाए खातिर मजबूर हो जाला, भले उ ठोस योजना के बिना ही निकल पड़े।पारिवारिक प्रभाव: क. बुढ़ापा में अकेलापन जब बेटा, पोता सब बाहर चल जाला, त गांव में बूढ़ माँ-बाप अकेले पड़ जालें। जे उमिर में ऊ लोग के सहारा चाहीं, उ समय में ऊ लोग अकेलापन, बीमारियाँ आ अवसाद से जूझेला।ख. स्त्रियन पर अतिरिक्त बोझ: जब मर्द बाहर कमाए चल जाला, त औरतन पर खेती-बारी, बच्चा के पढ़ाई, बुढ़-पिता के देखभाल, सबकुछ के जिम्मेदारी आ जाला। ना उनकर श्रम के मान्यता होला, ना सामाजिक सुरक्षा।ग. बच्चों के परवरिश पर असर: पिता जब सालों तक घर ना आवेला, त बचपन में बच्चा बिना पितृस्नेह के बड़ा होला। बच्चा में अनुशासन, मार्गदर्शन आ आत्मविश्वास के कमी देखे के मिलेला। ३. सामाजिक प्रभाव: क. गांव के सामाजिक संरचना कमजोर हो रहल बा जब गांव के पढ़ल-लिखल, ऊर्जावान युवा बाहर चल जालें, त गांव में बूढ़, महिला आ छोट बच्चा ही बचेला। ई सामाजिक संरचना के असंतुलन पैदा करेला। ख. सांस्कृतिक संकट: जवन लोग बाहर जाके महानगरीय जीवनशैली में रम जालें, उ लोग धीरे-धीरे आपन बोली, परंपरा आ संस्कृति से कट जालें। अगिला पीढ़ी भोजपुरी बोले वाला ना रह जाला।ग. सामाजिक अपराध में बढ़ोतरी: पलायन के कारण कुछ खाली-समय वाला युवा नशा, अपराध आ असामाजिक गतिविधि में पड़ जालें। जवन गांव एक जमाना में भाईचारा आ मेलजोल के प्रतीक रहल, आज ऊ टूट रहल बा।४. आर्थिक संदर्भ: क. रेमिटेंस के फायदा, बाकिर अस्थायी बाहर कमाके लोग गांव पैसा भेजेला, ई ‘रेमिटेंस’ गांव में आर्थिक गतिविधि बढ़ावेला। घर बनेला, बाइक-टीवी खरीदाला, बाकिर ई आय अस्थायी बा। कोरोना टाइम में देखलीं कि जइसे बाहर काम बंद, लोग के हाल बेहाल हो गइल।ख. बिहार के विकास पर असर: जब राज्य के होनहार युवा बाहर जालें, त राज्य के विकास के रफ्तार रुक जाला। बाहरी राज्य के उद्योग बढ़ेला, बिहार पिछड़ेला। एक तरह से बिहार ‘ह्यूमन कैपिटल’ के निर्यात कर रहल बा, खुद के नुकसान पर।ग. खेती छोड़ल जावत बा: जब घर के जवान बाहर जालें, त खेत बंजर हो जालें। खेती के काम के मजदूर ना मिलेला। धीरे-धीरे जमीन बिके लागेला आ गांव के आत्मनिर्भरता खत्म हो जाला।५. मानसिक स्वास्थ्य पर असर क. बाहर जाके तनाव के जिनगीबिहार से बाहर जाके लोग छोट-छोट जगह पर, खराब हालत में, अपमान सहके काम करेला। मानसिक तनाव, अकेलापन आ डिप्रेशन के शिकार हो जाला। का ई जीवन के मंजिल ह? ई पलायन खाली शारीरिक नइखे, ई भावनात्मक आ मानसिक पलायन भी ह। जब आदमी के मन ही घर में ना रही, त तन खाली कमाए खातिर जियत बा। ६. समाधान के रास्ता: सरकार आ प्राइवेट सेक्टर के साथ मिलके बिहार में उद्योग लगावल जरूरी बा। खासकर कृषि आधारित, हस्तशिल्प, IT, MSME सेक्टर में। स्टार्टअप नीति के जमीन पर उतारल जाव। ख. स्किल डेवलपमेंट सेंटर: गांव-गांव में स्किल डेवलपमेंट सेंटर खुले, जहाँ टेक्निकल ट्रेनिंग, बिजनेस स्किल आ डिजिटल लर्निंग सिखावल जाव। ग. पंचायत स्तर पर रोजगार: MNREGA के विस्तार कइल जाव। पंचायत स्तर पर लोकल रोजगार योजनाएं बनावल जाव – जैसे जैविक खेती, पशुपालन, डेयरी, टूरिज्म आ हस्तकला। घ. माइग्रेशन पॉलिसी के निर्माण: बिहार सरकार के चाहीं कि पलायन पर ठोस नीति बनावे, जेसे पलायन के आँकड़ा दर्ज होखे, मजदूर के रजिस्ट्रेशन होखे, आ उनके अधिकार सुनिश्चित होखे। ७. निष्कर्ष: अगर हम ई पलायन के खाली नौकरी ना, बलुक पारिवारि

  6. 06/18/2025

    Podcast: शास्त्रार्थ एपिसोड:3 जन्म और मृत्यु – शाश्वत चक्र

    जन्म और मृत्यु – ये दो ऐसे पड़ाव हैं जो हर जीव के जीवन में सुनिश्चित हैं, फिर भी सबसे अधिक रहस्यमयी और जटिल विषय माने जाते हैं। किसी के लिए यह शोक का विषय है, किसी के लिए दर्शन का, और किसी के लिए अध्यात्म का मार्ग। वेद, उपनिषद, गीता, बौद्ध दर्शन, जैन सिद्धांत, आधुनिक विज्ञान – सभी ने इसे अपने-अपने ढंग से समझने की कोशिश की है। यह एपिसोड इन्हीं दृष्टिकोणों की विवेचना है – तर्क, श्रद्धा और विवेक के साथ। ऋग्वेद में मृत्यु को जीवन की निरंतरता माना गया है – अंत नहीं, बल्कि परिवर्तन। ‘यम’ को मृत्यु का देवता कहने के साथ-साथ वेद उसे मार्गदर्शक भी मानते हैं, जो आत्मा को एक जीवन से दूसरे जीवन में ले जाता है। कठोपनिषद में यम-नचिकेता संवाद से स्पष्ट होता है कि आत्मा “न जायते म्रियते वा कदाचिन्” – न वह जन्म लेती है, न मरती है। यह आत्मा अविनाशी है और मृत्यु केवल उसका शरीर-परिवर्तन है। यही आत्मबोध हमें मृत्यु के भय से मुक्ति दिलाता है। भगवद्गीता में आत्मा और शरीर का संबंध वासांसि जीर्णानि यथा विहाय, नवानि गृह्णाति नरोऽपराणि। तथा शरीराणि विहाय जीर्णा, अन्यानि संयाति नवानि देही॥ जिस तरह मनुष्य पुराने वस्त्र त्याग कर नए पहनता है, वैसे ही आत्मा भी पुराने शरीर को छोड़कर नए शरीर को अपनाती है। श्रीकृष्ण अर्जुन को यह समझाते हैं कि आत्मा शुद्ध, अमर और चेतन है – शरीर बदलते रहते हैं। 3. भारतीय दर्शन मानता है कि हर आत्मा का वर्तमान जीवन उसके पूर्व जन्मों के कर्मों का परिणाम है। यही कर्म बंधन आत्मा को जन्म और मृत्यु के चक्र में बांधे रखते हैं। ब्रह्मसूत्र कहता है: “अथातो ब्रह्मजिज्ञासा” – अब ब्रह्म (सत्य) की खोज करो। मनुष्य की आत्मा जब तक इस कर्म-संस्कार से मुक्त नहीं होती, तब तक उसे बार-बार जन्म लेना पड़ता है। इसलिए, आत्म-उद्धार का मार्ग है – कर्म का शुद्धिकरण और आत्मज्ञान। 4. बौद्ध और जैन दृष्टिकोण बुद्ध ने मृत्यु को दुःख की जड़ बताया है। उनके अनुसार, “त्रृष्णा” (इच्छा) ही जन्म-मरण का कारण है। जब तक इच्छा है, पुनर्जन्म होगा। उनका समाधान – चार आर्य सत्य और अष्टांगिक मार्ग। जैन धर्म आत्मा को स्वतंत्र और सर्वज्ञ मानता है, जो कर्मों के कारण जन्म-मरण में उलझती है। संयम, तप, और ध्यान से आत्मा मोक्ष की ओर जाती है। 5. विज्ञान की दृष्टि: मृत्यु क्या है? आधुनिक विज्ञान मृत्यु को शरीर की जैविक क्रियाओं के बंद हो जाने की स्थिति मानता है। लेकिन Near Death Experiences (NDEs) पर शोध ने इसे और गहराई दी है। कई लोग मृत्यु के करीब जाकर प्रकाश का अनुभव, शरीर से बाहर निकलने की अनुभूति या जीवन पुनरावलोकन का अनुभव करते हैं। यह संकेत देते हैं कि चेतना केवल मस्तिष्क की उपज नहीं, बल्कि एक स्वतंत्र सत्ता हो सकती है – जैसा कि शास्त्र कहते हैं। 6. मनोविज्ञान: मृत्यु का भय और उसका समाधान मृत्यु का भय – सबसे पुराना और सबसे गहरा भय। यह भय हमारे व्यवहार, निर्णय और भावनाओं को निर्देशित करता है। परंतु आध्यात्मिक परंपरा में यह भय विकास का कारण है। कबीर कहते हैं: “मरा मरा सब जग मरे, ना मरे जो ध्याय।” जो ध्यान करता है, आत्मा को जानता है, वही वास्तव में मृत्यु के भय से मुक्त होता है। यह आत्मचिंतन ही व्यक्ति को सच्चे जीवन की ओर ले जाता है। 7. मोक्ष का अर्थ है – आत्मा का जन्म-मरण के चक्र से मुक्त हो जाना। गीता कहती है: “मामुपेत्य पुनर्जन्म, दुःखालयमशाश्वतम् – नाप्नुवन्ति महात्मानः।” जो आत्मा परमात्मा को प्राप्त करती है, उसे फिर कभी जन्म नहीं लेना पड़ता। मोक्ष को प्राप्त करने के मार्ग हैं: • ज्ञान योग – आत्मा और ब्रह्म की एकता का अनुभव। • भक्ति योग – ईश्वर के प्रति समर्पण। • कर्म योग – निष्काम सेवा और कर्तव्य। • राज योग – ध्यान और आत्म-निरीक्षण। 8. मृत्यु का स्मरण: एक साधना संन्यासी और योगी मृत्यु का स्मरण करके ही अहंकार और मोह से मुक्त होते हैं। मृत्यु को समझना, स्वीकार करना, और उससे ऊपर उठ जाना – यही आत्मिक स्वतंत्रता है। शिवपुराण में कहा गया है: “मृत्युं स्मरणं सततम् – मृत्यु का स्मरण ही मुक्ति का द्वार है।” जो मृत्यु का दर्शन करता है, वह जीवन को सार्थक जीता है। निष्कर्ष: आत्मा की अमर यात्रा . मृत्यु अंत नहीं है, आत्मा की यात्रा का एक चरण है। वेदों ने इसे देवता माना, उपनिषदों ने इसका रहस्य खोला, और गीता ने इसे जीवन की स्वाभाविक प्रक्रिया बताया। जो आत्मा को जानता है, वह मृत्यु से नहीं डरता – वह जानता है कि यह केवल शरीर का परिवर्तन है। शास्त्रार्थ का यही उद्देश्य है – शास्त्रों की गहराई में उतरकर जीवन के गूढ़ प्रश्नों को समझना। अंत में: इस विषय पर आप क्या सोचते हैं? क्या मृत्यु के विषय में आपकी कोई सोच या अनुभ

    Podcast: शास्त्रार्थ एपिसोड:3 जन्म और मृत्यु – शाश्वत चक्र
  7. 06/10/2025

    बिहारी मानसिकता: एक गहन दृष्टिकोण( Podcast: Bah-Ri BIHARI, Ep.1)

    बिहार, भारत के एक ऐतिहासिक आ सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य हवे। ई राज्य के लोगन के मानसिकता आ सोच-विचार के तरीका अक्सर चर्चा के विषय बनल रहेला। बिहारी मानसिकता के समझे खातिर, हमरा के ओकर सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, आ सामाजिक पृष्ठभूमि के ध्यान में राखे के जरूरत बा। यहाँ पर हम बिहारी मानसिकता के विभिन्न पहलुअन पर चर्चा करब, जइसे कि शिक्षा, रोजगार, सामाजिक संबंध, आ संघर्ष के भावना। बिहार के इतिहास बहुते प्राचीन आ समृद्ध बा। ई भूमि पर कई महान विचारक आ समाज सुधारक लोगन के जन्म भइल, जइसे गौतम बुद्ध आ महावीर। ई महान व्यक्तित्व ना केवल धार्मिक विचारधारा के प्रवर्तक रहलें, बल्कि ओह लोगन के विचार आ सिद्धांत आज भी समाज पर गहरा प्रभाव डालत बाने। ऐतिहासिक रूप से, बिहार के लोगन में ज्ञान के प्रति गहरी आस्था रहल बा, जेकरा चलते शिक्षा के प्रति एक खास लगाव बनल बा। बिहार के लोगन में शिक्षा के प्रति गहरा लगाव बा। प्राचीन समय में नालंदा आ तक्षशिला जइसन विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय रहलन, जहाँ से लोगन के ज्ञान के गंगा बहल। आजो बिहार में शिक्षा के प्रति एक विशेष मानसिकता देखल जाला। माता-पिता अपने बच्चन के पढ़ाई-लिखाई के महत्व समझत बाड़न आ एकरा खातिर हर संभव प्रयास करत बाड़न। हालांकि, कई बार शिक्षा के क्षेत्र में संघर्ष आ बाधा भी देखल जाला। आर्थिक स्थिति कमजोर होखला के बावजूद, बिहारी लोग अपने बच्चन के अच्छी शिक्षा के खातिर प्रयासरत रहेला। ई संघर्ष आ मेहनत के भावना, बिहारी मानसिकता के एक महत्वपूर्ण हिस्सा हवे। बिहार के आर्थिक स्थिति कई सालों से चुनौतीपूर्ण रहल बा। बेरोजगारी आ आर्थिक अवसर के कमी के चलते, लोगन के बाहर जाके काम करे के मजबूरी हो जाला। ई प्रवृत्ति बिहारी मानसिकता में बदलाव लावे के काम कर रहल बा। बिहार के युवा आज के समय में देश के विभिन्न हिस्सन में काम करे खातिर निकलत बाड़न। ई मानसिकता आत्मनिर्भरता आ संघर्ष के प्रतीक हवे। बिहार के प्रवासी लोग, जे भारत के विभिन्न शहरन में काम करत बाड़न, ओह लोगन के जीवनशैली आ सोच-विचार में भी बदलाव आइल बा। प्रवासी बिहारी ना केवल अपना परिवार के आर्थिक स्थिति में सुधार क रहल बाड़न, बलुक ओह लोगन के सोच में भी बदलाव आ रहल बा। ओह लोगन के अनुभव आ संघर्ष के चलते, बिहारी मानसिकता में आत्मविश्वास आ आत्मनिर्भरता के भावना बढ़ल बा। बिहारी समाज में सामाजिक संबंध आ पारिवारिक ढांचा बहुत मजबूत बा। परिवार के सदस्य एक-दूसरा के सहयोग कइलन आ एक-दूसरा के सुख-दुख में शामिल होखेलन। ई सामाजिक ढांचा बिहारी मानसिकता के एक महत्वपूर्ण पहलू हवे। संयुक्त परिवार के परंपरा आज भी बिहार में जीवित बा, जहाँ परिवार के सदस्य एक साथ रह के एक-दूसरे के सहयोग करेलन। संघर्ष आ चुनौतियाँ बिहार के लोगन के मानसिकता में संघर्ष आ चुनौतियों के प्रति एक विशेष दृष्टिकोण बा। आर्थिक, सामाजिक, आ राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद, बिहारी लोग हमेशा संघर्ष कइले बाड़न। ई संघर्ष के भावना ना केवल व्यक्तिगत स्तर पर, बलुक सामूहिक स्तर पर भी देखल जाला। लोगन के आपसी सहयोग आ समर्थन से बहुत से समस्यन के समाधान होखेला। सकारात्मक सोच बिहारी मानसिकता में सकारात्मक सोच के भी जगह बा। चाहे स्थिति चाहे जइसे होखे, लोग हमेशा उमीद रखेलन आ आगे बढ़े के कोशिश करेलन। ई सकारात्मक सोच बिहारी लोगन के जीवन में आगे बढ़े के प्रेरणा देवे ला। चाहे ऊ शिक्षा के क्षेत्र में होखे, रोजगार के क्षेत्र में, या सामाजिक कार्य में, बिहारी लोग हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखेलन। सांस्कृतिक पहचान बिहार के संस्कृति आ परंपरा भी बिहारी मानसिकता के एक महत्वपूर्ण हिस्सा हवे। भोजपुरी, मैथिली, आ मगही जइसन भाषाएं, यहाँ के सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक हवे। लोग अपने भाषा, संगीत, आ नृत्य के प्रति गर्व महसूस करेलन। ई सांस्कृतिक पहचान बिहारी लोगन के एकजुटता आ एकता के भावना पैदा करेला। त्योहार आ परंपराएँ बिहार में कई तरह के त्योहार मनावल जाला, जइसे छठ, दीपावली, होली, आ मकर संक्रांति। ई त्योहार ना केवल धार्मिक आ आध्यात्मिक महत्व रखेलन, बलुक सामाजिक आ सांस्कृतिक एकता के प्रतीक भी बाने। लोग एक साथ मिल के इन त्योहारन के मनावल करेलन, जेकरा से एकजुटता आ भाईचारा के भावना बढ़ेला। निष्कर्ष बिहारी मानसिकता एक जटिल आ विविधतापूर्ण विषय हवे। ई ना केवल इतिहास आ संस्कृति के परिणाम हवे, बलुक वर्तमान समय के चुनौतियों आ संघर्ष के भी प्रतिबिंबित करेला। बिहार के मानसिकता के समझना, ना केवल बिहार के इतिहास आ संस्कृति के समझे में मदद करेला, बलुक समुचित विकास आ सहयोग के दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम हवे।

    बिहारी मानसिकता: एक गहन दृष्टिकोण( Podcast: Bah-Ri BIHARI, Ep.1)

Trailer

About

Hello! I'm Amitbhanu, a passionate writer and creative thinker who loves to blend storytelling with innovation. Here you can explore some of my key projects that showcase my creativity and vision. Dive in and enjoy! Welcome to MicInkMusafir—a journey through stories, melodies, and musings. Here, I merge my passions for podcasting, writing, music, and travel to bring you content that resonates. Join me as we explore narratives that traverse landscapes and emotions alike. Upcoming Podcast Series: Bharat Ki Baat, Bahri Bihari & Others.; a culturally immersive podcast exploring the rich history.