Pride of India

क्या आप जानते हैं कि भारत को विश्व गुरु की ख्याति मिली हुई है, भारत अपनी अनेक खूबियों के लिए देश-विदेश में जाना जाता है, चाहे वह सदियों पुराना इतिहास हो, भवन हो, पहनावा हो या खान-पान। इस पॉडकास्ट सीरीज में हम जानेंगे गौरवशाली भारत का महत्व। ये पॉडकास्ट लाइव हिंदुस्तान द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

  1. 04/12/2023

    भारत है हीरे का खनन करने वाला पहला देश | First Country To Mine Diamonds - India

    कोहिनूर! चमक ऐसी की ब्रिटेन की रानी भी इसकी दीवानी हो गई... पर इतिहास कुछ और होता अगर उन्होंने ग्रेट मुगल को देखा होता...ये नाम, एक हीरे का है...280 कैरेट का चमचमाता हीरा...कोहिनूर से दोगुना से ज्यादा बड़ा! असल में भारत में कोहिनूर से ज्यादा नूर वाले हीरे पाए गए हैं...यही नहीं, भारत कई सालों तक हीरे का खनन करने वाला दुनिया का एक मात्र देश था या भू-भाग था.. यही नहीं,320-296 ईसा पूर्व में भारत की एक संस्कृत पांडुलिपी में हीरे के बारे में लिखा गया है...कहा तो यह भी जाता है कि भारत 6000 साल से भी अधिक समय से हीरे का स्रोत है। हीरे केवल दक्षिण भारत में पेन्नेर, कृष्णा और गोदावरी नदियों के किनारे गुंटूर में पाए जाते थे।

  2. 03/23/2023

    ये है भारत का स्वच्छ गांव, प्लास्टिक नहीं होता इस्तेमाल | India's Cleanest Village

    क्या आप भारत के सबसे स्वच्छ गांव के बारे में जानते हैं... यह वही गांव है जो स्वच्छता के मामले में एक मिसाल पेश करता है....लेकिन क्या आपको ये पता है इस गांव की सफाई कौन करता है...... प्राइड ऑफ इंडिया के इस एपिसोड में हम आपको भारत के सबसे क्लीनेस्ट विलेज के बारे में बताने जा रहे हैं... साथ में ये भी बताएंगे इस स्वच्छ गांव में कितने लोग रहते हैं....ऐसी और भी कई रोचक जानकारियां इस गांव में बारे में देंगे...स्वच्छता की वजह से इस जगह को 2003 में डिस्कवर इंडिया द्वारा ""एशिया के सबसे स्वच्छ गांव"" की उपाधि से सम्मानित किया गया था..

About

क्या आप जानते हैं कि भारत को विश्व गुरु की ख्याति मिली हुई है, भारत अपनी अनेक खूबियों के लिए देश-विदेश में जाना जाता है, चाहे वह सदियों पुराना इतिहास हो, भवन हो, पहनावा हो या खान-पान। इस पॉडकास्ट सीरीज में हम जानेंगे गौरवशाली भारत का महत्व। ये पॉडकास्ट लाइव हिंदुस्तान द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

More From HT Smartcast