Podcast With Shubham Verma

Shubham Verma

Welcome to the Podcast With Shubham Verma podcast! I'm your host, [Shubham Verma], and I'm here to talk about Fiction. Each week, we'll discuss Hindi Dramas, and I'll bring on guests to share their expertise and insights. Whether you're a beginner or a seasoned pro, I hope you'll find this podcast to be informative, entertaining, and inspiring. You can subscribe to the podcast on Spotify, Amazon Music, iTunes & Google Podcast. I hope to see you there!

Episodes

  1. 07/30/2023

    Bollywood Ke Pahle Natural Actor | Podcast With Shubham Verma | #podcast #bollywood #kajol #oldsong

    आज हम बात करेंगे हिन्दी सिनेमा के उस पहले नैचुरल एक्टर के बारे में जो स्टूडियो में गए तो थे फिल्म की शूटिंग देखने मगर निर्देशक ने उन्हें फ़िल्म के हीरो का रोल ऑफर कर दिया। आप जान कर हैरान हो जाएँगे कि ये एक्टर मशहूर अभिनेत्री काजोल की नानी के प्यार में पागल थे, यहाँ तक की अपने प्रेम का इज़हार करने के लिए उस जमाने में हेलीकॉप्टर से ना सिर्फ अपने प्रेम का इजहार किया, बल्कि समाज के सामने बेबाकी से अपने रिश्ते को माना भी। Hello मेरा नाम है शुभम & this is "Podcast With Shubham Verma" [Intro Music] हिन्दी सिनेमा में कुछ अभिनेता ऐसे भी हुए, जिन्होंने नैचुरल एक्टिंग के सहारे कामयाबी हासिल की। इस कोटि में मोतीलाल सबसे प्रमुख थे। मोतीलाल लगातार 33 साल तक नायक या चरित्र-नायक के रूप में फिल्मी परदे पर दर्शकों को अपने अभिनय से रोमांचित किया। मोतीलाल हिन्दी-सिनेमा के दर्शकों को अभिनय की एक नई शैली से रू-ब-रू कराया। फिल्म-जगत में मोतीलाल को दादामुनि अशोक कुमार की ही तरह बड़ा माना जाता था। उनके खाते में अनेक अच्छी फिल्में दर्ज हैं। मोतीलाल का जन्म 4 दिसंबर 1910 को शिमला में हुआ था वे दिल्ली के एक सुसंस्कृत परिवार से थे। उनके पिता शिक्षा विभाग में इंस्पेक्टर थे। मोतीलाल एक साल के ही थे कि पिता चल बसे। उनके परिवार को चाचा के घर रहना पड़ा, इन चाचा ने मोतीलाल एवं उनके पाँच भाई-बहनों की परवरिश की। चाचा ने ही मोतीलाल को जीवन के प्रति उदारवादी नजरिया दिया। शिमला के अंग्रेजी स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद मोतीलाल ने पहले उत्तर प्रदेश, फिर दिल्ली में पढ़ाई की। स्नातक की उपाधि उन्होंने दिल्ली से ली। मोतीलाल नेवी ज्वॉइन करने के इरादे से मुंबई पँहुचे थे, पर परीक्षा के दिन वो बीमार हो गए और प्रवेश परीक्षा नहीं दे पाए और उस वक़्त उन्हें इस बात का रंज था। एक दिन मोतीलाल शानदार कपड़े पहनकर शूटिंग देखने के इरादे से सागर स्टूडियों जा पहुँचें। वहाँ डायरेक्टर कालीप्रसाद घोष किसी सामाजिक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। घोष बाबू तेज-तर्रार युवा मोतीलाल को देखकर दंग रह गए, क्योंकि अपनी फिल्म के लिए उन्हें ऐसे ही हीरो की तलाश थी, बस फिर क्या था घोष बाबू ने अपनी फिल्म ‘शहर का जादू’ (1934) के नायक के रूप में उन्हें चुन लिया और नायिका सविता देवी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। मोतीलाल ने इस फ़िल्म के लिए गाना भी गया जिसके बोल थे – ‘हमसे सुदंर कोई नहीं, कोई नहीं हो सकता’। तब यह गीत काफी लोकप्रिय हुआ था। मोतीलाल ने अपनी शालीन कॉमेडी, मैनरिज्म और स्वाभाविक संवाद अदायगी से तमाम नायकों को पीछे छोड़ दिया और दर्शकों के दिल में एक ख़ास जगह बनाई। मोतीलाल के अभिनय के अनेक पहलू थे। कॉमेडी रोल में अगर उन्होंने दर्शकों को गुदगुदाया तो फिल्म ‘दोस्त’ और ‘गजरे’ में गंभीर अभिनय करके उन्हें अभिभूत भी कर दिया। उनके करियर की मास्टरपीस फिल्म थी 1952 में आई फ़िल्म "मिस्टर सम्पत" बिमल राय की फिल्म ‘परख’ (60) की चरित्र भूमिका के लिए उन्हें फिल्म फेअर अवॉर्ड मिला। राजकपूर की फिल्म ‘जागते रहो’ (1956) में उन्होने शराबी के किरदार में चार चाँद लगा दिए। ये शम्भू मित्र और अमित मोइत्रा द्वारा निर्देशत फिल्म थी। उसमें मोतीलाल शराबी के रोल में थे। वे रात में सूनसान सड़क पर झूमते लडखड़ाते गाते हैं – ‘जिन्दगी ख्वाब है’ यह एक दार्शनिक गीत था। फिल्मइंडिया के संपादक बाबूराव पटेल ने एक बार अभिनेता मोतीलाल के बारे में लिखा था , "यदि आप इतने भाग्यशाली हैं कि आपको मोतीलाल के साथ काम करने का मौका मिला, तो आप स्टारडम से दूर नहीं रहेंगे।" मोतीलाल बिंदास जिंदगी जीने वाले एक्टर थे। तेज रफ्तार में कार चलाना, घुड़सवारी करना और हवाई जहाज उड़ाना उन्हें रास आता था। सागर मूवी टोन प्रोडक्शन हाउस में शोभना समर्थ और मोतीलाल की मुलाकात हुई जो दोस्ती में बदल गई। कुछ समय बाद शोभना का अपने पति कुमारसेन समर्थ से नाता टूट गया। ये वही वक्त था जब वो मोतीलाल के करीब आ गईं। मोतीलाल ने उन्हें प्रपोज किया लेकिन शोभना ने दिलचस्पी नहीं दिखाई, मगर मोतीलाल भी कहाँ हार मानने वाले थे इसलिए उन्होंने ने अपने प्यार के इजहार का ऐसा तरीका निकाला, जिसे शायद उस वक़्त कोई सोच भी नही सकता था। जी हाँ मोतीलाल ने किराए पर हेलीकॉप्टर लिया और शोभना समर्थ के घर की छत पर चक्कर लगाने लगे। उन्होंने एक लव लेटर लिखा, उसे पत्थर में लपेटा और फेंक दिया। शोभना के कमरे का शीशा टूट गया और उन्होंने आई लव यू कहा. मोतीलाल के इस कदम से इमोशनल हुईं शोभना ने प्रेम प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। ये रिश्ता काफी लंबा चला पर दोनों ने शादी नहीं की, लेकिन समाज से अपने रिश्ते को छिपाया भी नहीं बल्कि खुलकर अपन

    Bollywood Ke Pahle Natural Actor | Podcast With Shubham Verma | #podcast #bollywood #kajol #oldsong
  2. 07/23/2023

    Chandramohan - India's Cat Eyed Actor || Podcast With Shubham Verma || #podcast

    एक एक्टर जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 1930 और 40 के दशक में अभिनय का बेताज़ बादशाह था जिसके डायलॉग ही नहीं बल्कि आँखें भी बोलती थी, जो फिल्मों में रोल तो विलेन के करता था पर फ़िल्म की हिरोइन भी उसके अभिनय और आंखों की दीवानी थी। और आपको बताएंगे कि आख़िर ऐसा क्या हुआ जो के.आसिफ़ की महत्वाकांक्षी फ़िल्म मुग़ल-ए-आज़म में मुख्य किरदार अकबर की भूमिका में पहली पसंद होने के बावजूद भी इस फ़िल्म में इस एक्टर को नही लिया गया। आज हम बात करेंगे 24 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में जन्मे चंद्र मोहन जगन्नाथ वट्टल के बारे में जिन्हें फ़िल्मों में चन्द्र मोहन के नाम से जाना जाता है, उन्होंने कभी सोचा भी न था कि वो अपनी बड़ी ग्रे आंखों, आवाज़ के मॉड्यूलेशन और संवाद अदायगी की बदौलत 1930 और 1940 के दशक में हिंदी सिनेमा की कई महत्वपूर्ण और व्यावसायिक फ़िल्मों की सफलताओं का प्रतीक बन जाएंगे। वी. शांताराम, के. आसिफ, कमाल अमरोही से लेकर महबूब खान जैसे दिग्गज निर्देशक भी चंद्रमोहन की आँखों के कायल थे। चंद्रमोहन ने भले ही अपने 15 साल के फ़िल्मी सफर में महज़ 27 फ़िल्में की हों लेकिन हिंदी सिनेमा में विलेन का इतिहास जब-जब लिखा जाता है चंद्रमोहन का ज़िक्र ज़रूर होता है। फ़िल्मों के शौकीन और उन्हीं की तरह बर्ताव करने वाले चंद्रमोहन अपने पिता की मृत्यु के बाद दिल्ली जाकर बस गए जहाँ उन्होंने एक फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में काम करना शुरु कर दिया। एक बार जब वो किसी सिलसिले में पूना गए तो प्रभात फिल्म स्टूडियो की पहली फिल्म डायरेक्ट कर रहे वी. शांताराम को उनकी आखें भा गयीं, चन्द्रमोहन के ग्रे कलर की गोलमटोल आँखों पर वो मोहित हो गए। वी. शांताराम को चंद्रमोहन की आँखों मे वो क्रूरता दिखी, जिसकी जरुरत साल 1934 में आई फ़िल्म "अमृतमंथन" के किरदार राजगुरू के लिए थी, और बस इस फिल्म के बाद ही चंद्रमोहन बतौर विलेन निर्देशकों व दर्शकों की पहली पसंद बने। चन्द्र मोहन बाद में सोहराब मोदी की फ़िल्म "पुकार' में शहंशाह जहांगीर के रूप में, निर्माता निर्देशक महबूब खान की फ़िल्म "हुमायूं" में रणधीर सिंह के रूप में और महबूब खान की ही फ़िल्म "रोटी" में सेठ लक्ष्मीदास के रूप में भूमिकाएँ निभाईं। रमेश सहगल की 1948 की फिल्म "शहीद" में राय बहादुर द्वारका नाथ के रूप में उन्होंने राम के पिता की भूमिका निभाई, जिसे दिलीप कुमार ने चित्रित किया था। इस फिल्म में मोहन का चरित्र शुरू में ब्रिटिश सरकार का समर्थन करता है लेकिन बाद में स्वतंत्रता संग्राम का पक्ष लेता है। चंद्र मोहन की आख़िरी फ़िल्म 1949 में आई धार्मिक फिल्म "रामबाण" थी, जिसमें उन्होंने राक्षस सम्राट रावण की भूमिका निभाई थी। भारतीय फिल्म उद्योग के एकमात्र एक्टर जिनका अभिनय उनकी "आंखों" और "आवाज़" से उजागर होता था। चन्द्र मोहन डायलॉग की बजाये अपनी एक्सप्रेसिव आंखों और चेहरे से ज़्यादा बोलते थे। गर्दन को बिना हिलाए-डुलाए उनका अभिनय देखने लायक होता था। के.आसिफ़ की महत्वाकांक्षी फ़िल्म मुग़ल-ए-आज़म में अकबर की मुख्य भूमिका निभाने के लिए वह मूल पसंद थे, लेकिन उनकी असामयिक मृत्यु के कारण दस रीलों की शूटिंग के बाद फिल्म को फिर से शूट करना पड़ा, और उस रोल को पृथ्वीराज कपूर ने निभाया। फिल्म अंततः 1960 में रिलीज़ हुई। चन्द्र मोहन के मित्रों की बात करें तो उनके मित्रों में मोतीलाल, के.एन.सिंह, के.एल. सहगल, उल्हास, राजन हक्सर और पृथ्वीराज कपूर उनके करीबी दोस्तों में रहे। ये सब मिलकर खूब शराब पीते और खूब मौज उड़ाते थे। चंद्रमोहन ने शादी नहीं की थी। वो अपनी ज़िंदगी ऐशो-आराम, ब्रांडेड शराब और रेस में बिताते रहे। जुए और शराबखोरी की बेतहाशा लत ने उनके जिस्म को छलनी-छलनी कर डाला। एक दिन अचानक उनकी तबीयत ख़राब हुई और हॉस्पिटल जाने पर पता चला कि बेतहाशा शराबखोरी के कारण उनके समस्त अंग खराब हो चुके हैं। एक दिन कार एक्सीडेंट में उनकी आँखें भी चली गई। आख़री वक़्त जान कर उन्होंने अपने सभी करीबियों को बुलाया जिसमें मोतीलाल, उल्हास और शीला जेम्स थीं, जिनसे वो बेपनाह मोहब्बत करते थे। 2 अप्रैल 1949 को मात्र 42 वर्ष की छोटी सी आयु में उन सबकी मौजूदगी में अपने आवास "बिल्खा हाउस" में उन्होंने दम तोड़ दिया। कहा जाता है कि आख़री वक्त में उनके पास एक फूटी-कौड़ी भी नहीं बची थी। आखिर दोस्तों ने चंदा करके उनका अंतिम संस्कार किया। उस वक़्त के भारतीय फिल्म उद्योग का एकमात्र एक्टर जिसका अभिनय उसकी "आंखों" और "आवाज़" से उजागर होता था। चन्द्र मोहन ने अपने जीवन में स्टार अभिनेता का खिताब जरूर हासिल किया पर उनका अंत बहुत दर्दनाक रहा। जुए और शराब की लत ने उन्हें कहीं का न छोड़ा। आपको चन्द्र मोहन जी की कौन सी फ़िल्म

    Chandramohan - India's Cat Eyed Actor || Podcast With Shubham Verma || #podcast
  3. 07/16/2023

    कहानी Bollywood के Jeevan की || Legendary Actor Jeevan || Podcast With Shubham Verma || #podcast

    एक समय था जब फिल्मों में विलेन इतना इम्पोर्टेन्ट होता था कि हीरो से अधिक चर्चे विलेन के होते थे। मगर एक उच्च कोटि का कलाकार उच्च ही होता है फिर चाहे उसे कोई भी भूमिका मिले। ऐसे ही एक महान कलाकार थे जीवन जिन्होंने फिल्मों में किरदार तो विलेन का निभाया पर असल जिंदगी में वो हीरो थे। Hello मेरा नाम है शुभम & this is "Podcast With Shubham Verma" [Intro Music] जीवन ऐसे समय के विलेन रहे जब फिल्मों में विलेन महत्वपूर्ण होते थे , जिन्होंने अपने जीवंत अभिनय से फिल्मी पर्दे पर वो छाप छोड़ी कि उनकी छवि विलेन की बन गई। आपको बता दें कि फिल्मों में जीवन ने भले ही विलेन का किरदार निभाया हो लेकिन असली जिन्दगी में वो हीरो थे, अत्यंत शालीन, खुशमिजाज और लोगों की भलाई करने वाले। जीवन ने जब फ़िल्मों में काम करना शुरू किया तो उस समय धार्मिक फिल्मों का प्रचलन था, धार्मिक फिल्मों में जब जीवन को नारद की भूमिका निभाने का मौका मिला तो वो इस भूमिका में इतने फिट बैठे कि नारद मुनि के रूप में आत्मसात हो गए। जीवन को दर्शकों ने नारद की भूमिका में इतना पसंद किया कि इसके बाद तो जब भी कोई फिल्मकार नारद मुनि पर फिल्म बनाता तो वह जीवन को ही इस किरदार के लिए बुलाता। जीवन ने बॉलीवुड सहित अलग-अलग भाषाओं की 60 से अधिक फिल्मों में नारद मुनि का किरदार निभाया। सबसे अधिक बार नारद मुनि की भूमिका निभाने का उनका रिकार्ड ‘लिम्का बुक ऑफ रिकाडर्स’ में दर्ज है। जीवन कहते थे कि फिल्मों में विलन के किरदार में उन्होंने जितने पाप किए थे, नारद की भूमिका में उससे अधिक बार नारायण-नारायण बोलकर उन्हें धो लिया। जीवन का जन्म एक कश्मीरी परिवार में 24 अक्टूबर 1915 को हुआ था। उनका असली नाम ओंकार नाथ धर था। जीवन जब तीन साल के थे तभी उनके माता-पिता का निधन हो गया था। वो एक संयुक्त परिवार में रहते थे, उनके 24 भाई बहन थे। जीवन जब 18 साल के थे, उस समय में फिल्मों में एक्टिंग का इतना क्रेज था कि फिल्मों का शौक रखने वाला लगभग हर व्यक्ति फिल्मी कलाकारों में अपनी छवि देखता था और खुद भी फिल्मी दुनिया में भाग्य अजमाने का ख्वाब रखता था, यही वजह थी कि बॉलीवुड में तब ऐसे बहुत से कलाकार हुए हैं जिन्होंने घर से इजाज़त मिले बिना भी घर से भागकर फिल्मों में अपना कॅरियर बनाने को मुंबई की ओर रूख किया। जीवन भी फिल्मों में अभिनय का ऐसा ही शौक रखते थे और घर से इजाज़त न मिलने के बावजूद वो घर से भागकर फिल्मों में भाग्य अजमाने मुंबई आ गए और आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जीवन जब मुंबई आए तो उनकी जेब में सिर्फ 26 रुपए थे। फिल्मों में अभिनय का ख्वाब लिए मुंबई आए जीवन को शुरुआत में काफी समय संघर्ष करना पड़ा, उन्होंने डायरेक्टर मोहन लाल सिन्हा जी के स्टूडियो में रिफ्लेक्टर पर सिल्वर पेपर चिपकाने का काम किया और जब मोहन लाल सिन्हा जी को पता चला कि जीवन फिल्मों में अभिनय की रूचि रखते हैं तो उन्होंने सन 1935 में बनी अपनी फिल्म ‘फैशनेबल इंडिया’ में जीवन को विलन का रोल दिया। ‘फैशनेबल इंडिया’ जीवन की पहली फिल्म थी, इस फिल्म में जीवन का अभिनय कमाल का रहा, जिसके बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने बेहतरीन अभिनय और व्यवहार की वजह से वो निर्देशकों की पसंद बन गये थे और फिल्मों में उन्हें लगातार रोल मिलते रहे। दुबली-पतली काया, लंबे कद और संवाद बोलने की अपनी अलग स्टाइल के चलते जीवन ने फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। अपने करियर के शुरुआती दौर में ही जीवन जान गए थे कि उनका चेहरा हीरो लायक नहीं है इसलिए उन्होंने खलनायकी के अभिनय को स्वीकारा और एक लंबे समय तक इस किरदार में वह सफल भी हुए। हिन्दी सिनेमा में जीवन 60, 70 और 80 के दशक के एक पॉपुलर विलन रहे। इस बीच उन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में सुपर अभिनय कर वो नाम हासिल किया कि उनके अभिनय को आज भी लोग दोहराते हैं। 10 जून 1987 को 71 साल की उम्र में जीवन का निधन हो गया। आज भले ही वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वो हमेशा हमारे बीच ज़िन्दा रहेंगे। #podcast  #Bollywood #Jeevan #podcastwithshubhamverma #podcasts #podcasting #podcaster

    कहानी Bollywood के Jeevan की || Legendary Actor Jeevan || Podcast With Shubham Verma || #podcast
  4. 07/09/2023

    Story Behind The Rare Song Sung by Madan Mohan Ji || Podcast With Shubham Verma || #podcast

    प्रसिद्ध संगीतकार मदन मोहन जी ने अपने फ़िल्मी करियर में किसी भी फ़िल्म के लिए एकमात्र गाना रिकॉर्ड किया था, जिसे बाद में लता मंगेशकर जी की आवाज़ में फ़िल्म में डाला गया। आज मैं आपको उनके द्वारा गये उस एक मात्र गाने का नाम, उस गाने को फ़िल्म में न लेने की कहानी और उस फ़िल्म का नाम बताऊँगा जिसके लिए मदन मोहन जी ने अपने जीवन एकमात्र गाना रिकॉर्ड किया। Hello मेरा नाम है शुभम & this is "Podcast With Shubham Verma" [Intro Music] मदन मोहन जी हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार थे। अपनी ग़ज़लों के लिए प्रसिद्ध मदन मोहन जी का पूरा नाम मदन मोहन कोहली था। अपनी युवावस्था में ये एक सैनिक थे और बाद में संगीत के प्रति अपने झुकाव के कारण ये "ऑल इंडिया रेडियो" से जुड़ गए। तलत महमूद जी तथा लता मंगेशकर जी से इन्होने कई यादगार ग़ज़लें गंवाई जिनमें - "आपकी नज़रों ने समझा" जैसे न जाने कितने ही सदाबहार गानें शामिल हैं। [Aapki Nazaron Ne Samjha Song] मदन मोहन जी का ज़िक्र आते ही ये बात अपने आप स्थापित हो जाती है कि हम उस सुरीले दौर की बात कर रहे हैं जब संगीत में शोर कम और सुरीलापन अधिक हुआ करता था। इसका मतलब ये भी नहीं कि वैसा दौर बाद में नहीं आया पर हाँ ये भी सच है कि मदन मोहन जी की तर्ज़ का कोई संगीतकार सिने-संगीत के आकाश पर फिर उदित नहीं हुआ। मदन मोहन जी को ग़ज़लों का शहंशाह कहा जाता है। पोएट्री की उनकी समझ बेमिसाल थी और संगीत की लाजवाब। यही वजह है कि मदन मोहन जी नाकामयाब फ़िल्मों के भी कामयाब संगीतकार कहलाए। मदन मोहन जी के संगीत का जादू कुछ ऐसा अद्भुत है कि आप उनके बनाये किसी एक गाने पर रुक कर रह ही नहीं सकते। आज हम जिस गाने की चर्चा हम कर रहे हैं वो गाना है हम सबका जाना पहचाना "नैना बरसे रिमझिम रिमझिम" है। दरअसल ये गाना लता जी की आवाज़ में रिकॉर्ड होना था। इस गाने की धुन बहुत पहले ही बन चुकी थी, रिहर्सल्स भी हो चुकी थी और रिकॉर्डिंग डेट भी फिक्स हो चुकी थी पर उसी दौरान लता जी को एक 'कॉन्सर्ट' के सिलसिले में विदेश जाना पड़ गया। जिस वजह से गाने की रिकॉर्डिंग डेट आगे कर देनी पड़ी। इधर प्रोड्यूसर डायरेक्टर राज खोसला की समस्या ये थी कि इस गाने की शूटिंग शेड्यूल हो चुकी थी। ये गाना फ़िल्म की हिरोइन साधना जी पर शूट होना था। अगर गाना अभी का अभी शूट न होता तो फ़िल्म की रिलीज़ डिले हो जाती क्योंकि साधना जी की आगे की डेट्स प्रोड्यूसर के पास नहीं थी। राज खोसला के इसरार पर संगीतकार मदन मोहन जी ने अपनी आवाज़ में ये गाना रिकॉर्ड किया और साधना जी ने लिप-मूवमेंट द्वारा शूटिंग पूरी की। बाद में कॉर्न्सर्ट से लौटने के बाद लता जी की आवाज़ गाने को रिकॉर्ड किया गया और उसे फ़िल्म में डाला गया। मदन मोहन जी की आवाज़ में ये गाना सुनना किसी चमत्कार से कम नहीं, जो भारतीय संगीत की अनमोल धरोहर बन चुका है। तो आइए मदन मोहन जी की आवाज़ में फ़िल्म "वो कौन थी" का ये ख़ूबसूरत गीत "नैना बरसे रिमझिम रिमझिम" से अपने इस एपिसोड को समाप्त करते हैं।

    Story Behind The Rare Song Sung by Madan Mohan Ji || Podcast With Shubham Verma || #podcast
  5. 06/09/2023

    1084 Ki Maa (Hindi Drama)

    बडी ही शिद्दत से तय्यार किया गया नाटक- हज़ार चौरासी की माँ- प्रबुद्ध दर्शकों के दिल और दिमाग पर अपना असर छोड़ने मे कामयाब रहा. रवींद्रलाय प्रेक्षागृह मे मंचित महस्वेता देवी के मूल बांग्ला उपन्यास पर आधारित नाटक का हिंदी नाट्य रूपांतरण एवंं निर्देशन किया था श्री अजय मुखर्जी ने, तथा भाग लेने वाले मुख्य कलाकार थे गरिमा कुशवाह, आशीष यादव, अभिलाष नारायण, प्रतिमा श्रीवास्तव, अहोना भट्टाचार्य, रोहित यादव तथा अन्य. रंगदीपन था सुजॉय घोषल का, और संगीत संचालन किया शुभम वर्मा ने.समाज और सत्ता की विसंगतियों से दो दो हाथ करने वाले नक्सली आंदोलन मे हिस्सा लेने वाले, और उसके जुनून मे प्राण त्याग देने वाले युवाओं के घर वालों पर क्या बीतती है, इसे इस नाटक में बखूबी पेश किया गया, और मर्माहत माँ की मनोभावनाओं को कलाकारों ने अपने अपने ढंग से दर्शकों तक प्रेषित कर उनकी आँखों को नम कर दिया.

    1084 Ki Maa (Hindi Drama)

About

Welcome to the Podcast With Shubham Verma podcast! I'm your host, [Shubham Verma], and I'm here to talk about Fiction. Each week, we'll discuss Hindi Dramas, and I'll bring on guests to share their expertise and insights. Whether you're a beginner or a seasoned pro, I hope you'll find this podcast to be informative, entertaining, and inspiring. You can subscribe to the podcast on Spotify, Amazon Music, iTunes & Google Podcast. I hope to see you there!